Shuru
Apke Nagar Ki App…
विपक्ष राम मंदिर में चंदा चोरी का प्रदर्शन करने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। #BreakingNews #rammandir #trast #sansadbhavan
Talib Siddique
विपक्ष राम मंदिर में चंदा चोरी का प्रदर्शन करने का एक अनोखा तरीका अपनाया है। #BreakingNews #rammandir #trast #sansadbhavan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।1
- मनौरी में आगामी होने वाले ऐतिहासिक दशहरा मेला के लिए मेला कमेटी की प्रथम बैठक हुई सम्पन दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार बनाई गई राम दल कमेटी अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया मेलाप्रमुख,अध्यक्ष,प्रबंधक,उपाध्यक्ष सहित विभिन्न पदाधिकारियो की उपास्थिति मे तैयार की गई रूपरेखा बैठक में आय व्यय, सहित तमाम बातों पर हुई चर्चा ब्यूरो रिपोर्ट सुनील साहू/वैधयत खबर हिंदी दैनिक PRIME 18 NEWS मनौरी/कौशाम्बी...आगामी होने वाले दशहरा मेला के लिए मनौरी दशहरा रामलीला मेला कमेटी की प्रथम बैठक शनिवार 1 अगस्त को छोटे लाल वाटिका में संपन्न हुई जिसमे पिछले साल हुए मेले में आय व्यय सहित तमाम बातों पर चर्चा हुई। इस बार दशहरे मेले के दूसरे दिन को भव्य बनाने के लिए पहली बार राम दल कमेटी भी बनाई गई है जो दूसरे दिन होने वाले राम दल का कार्यभार देखेगा। अनिल केसरवानी को सर्व सम्मति से राम दल कमेटी के अध्यक्ष चुना गया है। बैठक की अगुवाई मेला प्रमुख पूर्व प्रधान जगदीश चंद्र केसरवानी, मेला प्रमुख सुधीर केसरवानी(अध्यक्ष व्यापार मंडल), मेला प्रमुख रतन केसरवानी,मेला प्रमुख मनोज केसरवानी उर्फ मनोज पटेल, मेला प्रमुख सुनील साहू ,मेला प्रमुख पूर्व प्रधान राधे श्याम केसरवानी, मेला प्रमुख नरोत्तम दास केसरवानी ने किया जिसमे मेला अध्यक्ष कुबेर चंद्र केसरवानी, प्रबंधक उमेश कुमार उर्फ दीपू , कोषाध्यक्ष अवधेश कुमार उर्फ डब्लू ने सभी आए कमेटी के सदस्यों का स्वागत किया। बता दू की मनौरी बाज़ार मे हर साल की तरह इस बार भी दशहरा मेला का त्यौहार बड़ी धूम धाम से मनाने की तैयारी को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। गौरतलब हो की मनौरी बाजार में तीन दिनी दशहरा मेला लगता हैं। दूसरे दिन ऐतिहासिक दंगल मेला दिन में और रात में भरत मिलाप के तहत राम दल रथ यात्रा का आयोजन किया जाता हैं। मेला कमेटी पदाधिकारियों के पदों में लगभग कोई बदलाव नहीं किया गया।सभी पदाधिकारी अपने पूर्ववत पद पर बने रहेंगे। बैठक में आये सभी मेला पदाधिकारियो और सदस्यो ने अपनी अपनी बात रामलीला मेला कमेटी अध्यक्ष कुबेर चन्द्र केसरवानी व प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी ,कोषाध्यक्ष अवधेश केसरवानी के समक्ष रखी की कैसे इस बार के मेले को सुचारु से सम्पन्न कराया जाय।बाजार की साफ सफाई, विद्युत व्यवस्था और विद्युत व्यवस्था के बारे में भी चर्चा हुई। बैठक में मेला अध्यक्ष कुबेरचंद्र केसरवानी ,प्रबंधक उमेश चन्द्र उर्फ़ दीपू केसरवानी, मेला प्रमुख रतन केसरवानी,कोशाध्यक्ष अवधेश केसरवानी, पूर्व प्रधान मनौरी रवि केसरवानी,मन्त्री बलराम साहू,,मुन्ना केसरवानी,अनिल केसरवानी,राजू केसरवानी, प्रमोद केसरवानी भट्ठा, राजकुमार, अरविंद सोनकर,विकास केसरवानी बालू वाले,धीरेंद्र केसरवानी, गौतम गुप्ता, संजय भट्ठा,जेपी वर्मा, भारत लाल,गिरीश चंद्र, राजू केसरवानी, राजेश कुमार केसरवानी (गुड़ वाले), राजीव केसरवानी, आदि पदाधिकारी और सदस्य सहित चौकी कमेटी के लोग मौजूद रहे।1
- हिन्दुओं इन राक्षसों को पहचानों? एक घटना के लिये पूरे सनातन धर्म के लोगों को भगवा पहनकर बदनाम कर रहे हैं? क्या यह किसी और धर्म के लिए कर सकते हैं?1
- isko jyada Se jyada share kar dijiye yah video ko jyada Se jyada share kar dijiye ki yah video Sarkar Tak pahunch jaaye cyber crime chal raha hai yah rukna chahie kyunki Garib aadami ismein jyada fas raha hai1
- खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा खाद न मिलने से किसानों में आक्रोश: भारतीय किसान यूनियन (अ) ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन स्थान: लालगंज अझारा (प्रतापगढ़) दिनांक: 1 अगस्त 2026 प्रतापगढ़। साधन सहकारी समितियों पर यूरिया खाद की किल्लत से जूझ रहे किसानों का सब्र अब जवाब देने लगा है। शनिवार (1 अगस्त) को भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) प्रतापगढ़ की एक महत्वपूर्ण बैठक लालगंज अझारा के शीतलमऊ में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने की, जबकि मंच संचालन जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्यामलाल यादव द्वारा किया गया। बैठक में उपस्थित किसानों ने समितियों पर यूरिया खाद न मिलने को लेकर गहरा रोष व्यक्त किया। वक्ताओं ने कहा कि खाद की कमी के कारण फसलें प्रभावित हो रही हैं और किसान दर-दर भटकने को मजबूर हैं। एसडीएम को सौंपा ज्ञापन बैठक के उपरांत भाकियू (अ) के प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी (SDM) लालगंज अझारा को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पटेल ने एसडीएम से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने तथा किसानों की अन्य स्थानीय समस्याओं का शीघ्र अति शीघ्र निस्तारण करने की पुरजोर मांग की। "साधन सहकारी समितियों पर यूरिया की कमी से किसान बेहद परेशान हैं। प्रशासन को तुरंत संज्ञान लेते हुए खाद की किल्लत दूर करनी चाहिए, ताकि किसानों को राहत मिल सके।" — ओमप्रकाश पटेल, जिलाध्यक्ष (भाकियू अराजनैतिक) बैठक में ये पदाधिकारी रहे मौजूद इस दौरान किसान हित की इस लड़ाई में संगठन के कई प्रमुख पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मुख्य रूप से: अजीत कुमार मिश्र (जिला मीडिया प्रभारी) राजेंद्र प्रसाद पाण्डेय (जिला सलाहकार) राजकुमार सिंह (जिला उपाध्यक्ष) बाजबहादुर सिंह (तहसील अध्यक्ष, लालगंज) सीमा यादव (महिला जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष) रावेन्द्र कुमार यादव (ब्लाक उपाध्यक्ष, बाबागंज) प्रतीक्षा यादव (जिला महिला महासचिव) हरकेश यादव (तहसील प्रभारी, कुंडा) राजकरन सिंह, गुडानदेवी, अर्जुन कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व स्थानीय किसान मौजूद रहे।1
- ऊंचाहार के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी सड़को नालियों की सौगात विकास कार्यों का लोकार्पण: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक में की सड़कों व नालियों की सौगात रायबरेली / रोहनियां: खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री तथा ऊंचाहार के स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए कई सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों—पयागपुर, नंदौरा, मारियानी, कल्याणपुर और रायपुर सहित अनेक गांवों में जनचौपाल लगाकर अपनी 'परिवार रूपी जनता' से सीधे संवाद किया। "गरीब कल्याण और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ही प्राथमिकता" जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब, माता-बहन और बुजुर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने चौपाल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि: आयुष्मान कार्ड: प्रत्येक पात्र नागरिक का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बने ताकि इलाज में कोई बाधा मूलभूत सुविधाएं: राशन कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (कॉलोनी), शौचालय और किसान समृद्धि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। चौपालों में गूंजे मनोज भैया के जयकारे कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता जनार्दन ने अपने विधायक और मंत्री को पुनः जीत का शुभाशीष देते हुए "मनोज भैया" के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। जन चौपालों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।1
- मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation1
- कौशाम्बी पुलिस को विशेष प्रशिक्षण प्राप्त ट्रैकर डॉग 'लियो' मिला है। अपनी सूंघने की अद्भुत क्षमता के बल पर लियो अपराधों के अनावरण, साक्ष्य खोजने और लापता लोगों की तलाश में पुलिस की मदद करेगा। पुलिस अधीक्षक श्री सत्यनारायण ने बताया कि लियो के शामिल होने से अपराध जांच और पुलिसिंग को नई मजबूती मिलेगी तथा जनता को अधिक प्रभावी और त्वरित पुलिस सेवा उपलब्ध कराई जा सकेगी।1
- हमारे pm मोदी जी ने एक वीडियो डाला था जिसपर अभिजीत दीपके ने कुछ अच्छी बाते कही है जाने इस वीडियो के माध्यम से पूरी खबर1