ऊंचाहार के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी सड़को नालियों की सौगात विकास कार्यों का लोकार्पण: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक में की सड़कों व नालियों की सौगात रायबरेली / रोहनियां: खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री तथा ऊंचाहार के स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए कई सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों—पयागपुर, नंदौरा, मारियानी, कल्याणपुर और रायपुर सहित अनेक गांवों में जनचौपाल लगाकर अपनी 'परिवार रूपी जनता' से सीधे संवाद किया। "गरीब कल्याण और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ही प्राथमिकता" जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब, माता-बहन और बुजुर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने चौपाल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि: आयुष्मान कार्ड: प्रत्येक पात्र नागरिक का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बने ताकि इलाज में कोई बाधा मूलभूत सुविधाएं: राशन कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (कॉलोनी), शौचालय और किसान समृद्धि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। चौपालों में गूंजे मनोज भैया के जयकारे कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता जनार्दन ने अपने विधायक और मंत्री को पुनः जीत का शुभाशीष देते हुए "मनोज भैया" के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। जन चौपालों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।

- उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया1
- ऊंचाहार:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद,,,, ऊंचाहार। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वही वृक्षारोपण का ढिंढोरा पीटने वाले जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। क्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव में हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गांव के पास ही अवैध तरीके से नीम का हरा पेड़ दिन दहाड़े लकड़ी ठेकेदार ने लकड़ी काट कर उठा ले गया। सड़क किनारे होने पर व ग्रामीणों की सूचना पर भी जिम्मेदारों ने मौके पर जाना भी उचित नहीं समझा है। जबकि प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का वृक्षारोपण करने के साथ ही उनके देखभाल के नाम पर लाखों रुपएवारा न्यारा करने वाले जिम्मेदार मोन धारण किए हुए हैं। अगर किसान को जरूरत पड़ने पर यही जिम्मेदार परमीशन से लेकर परेशान करते हैं। लेकिन यही लकड़कटे सांठ गांठ के बल पर बिना किसी परमीशन के धड़ल्ले से दर्जनों पेड़ काट कर धरासाईं कर देते हैं। हो हल्ला होने पर कार्यवाही के नाम पर जुर्माना की रस्म अदायगी करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है। कि लकड़ी काटने वाला ठेकेदार पूर्व में जिला बदर की भी रह चुका है। बावजूद धड़ल्ले से लकड़ी कटवा रहा है।1
- 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation1
- प्रेमी की हत्या कर शव कमरे में दफनाया, बदबू से खुला राज; महिला गिरफ्तार, पति फरार रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे बेल्हनी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर हुआ। पुलिस के अनुसार, रीता की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ निवासी रामप्रकाश से हुई थी। पिछले चार वर्षों से रामप्रकाश अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान रीता के डलमऊ क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर पति, पत्नी और अमित के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति-पत्नी ने मिलकर अमित की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो महिला ने स्वयं ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डलमऊ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति रामप्रकाश की तलाश जारी है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है।1
- ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,, ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से: उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग। उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण। रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग। सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण। इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग। प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग। कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- शांम समय घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गाय ने किया हमला बच्चा गम्भीर रूप से घायल वीडियो वायरल,, लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया इलाके में डर का माहौल व्याप्त है।1