उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया

- 🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood1
- खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।1
- उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा। वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया1
- घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।1
- लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।1