logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

3 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ​प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा। ​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया
    1
    उप कृषि निदेशक और एलडीएम ने एग्रीजंक्शन प्रशिक्षार्थियों को बांटे प्रमाण पत्र, दिए सफलता के मंत्र


रायबरेली। कृषि क्षेत्र में स्वरोजगार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित प्रशिक्षण कृषि उद्यमी स्वावलम्बन कार्यक्रम के समापन के अवसर पर प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र और बैग वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय और अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) सुबोध मिश्रा ने सभी सफल प्रशिक्षार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
​प्रशिक्षार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने आश्वस्त किया कि कृषि उद्यम स्थापित करने के दौरान लाइसेंस प्रक्रिया या अन्य प्रशासनिक कार्यों में कोई बाधा नहीं आने दी जाएगी। विभाग योजनांतर्गत प्रशिक्षणार्थियों का पूरा सहयोग करेगा।
​वहीं अग्रणी जिला प्रबंधक सुबोध मिश्रा ने बैंकिंग सेवाओं से जुड़ी सुविधाओं पर बात रखते हुए कहा कि कृषि उद्यमी स्वावलम्बन योजना के तहत ऋण प्राप्ति में यदि किसी भी प्रकार की समस्या आती है, तो बैंक प्रशासन पूरी तरह से मदद के लिए तत्पर रहेगा। उन्होंने अपने संदेश में विशेष जोर देते हुए कहा कि कृषि उद्यमी इस योजना का लाभ उठाकर धरातल पर बेहतर कार्य करें, ताकि इसका सीधा और अधिकतम लाभ ग्रामीण अंचल के किसानों तक पहुंच सके
कार्यक्रम के अंत में सभी अधिकारियों ने प्रशिक्षार्थियों से अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर स्वरोजगार के नए अवसर पैदा करने और अन्य किसानों को भी प्रेरित करने का आह्वान किया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जुलाई से 31 जुलाई तक चला जिसमें सुलतानपुर मार्ग दाऊद नगर रायबरेली में बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान के निदेशक नवीन मीणा, रोहित शुक्ला, साक्षी अवस्थी,मनीष यादव के द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम पूर्ण कराया गया
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ऊंचाहार:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद,,,, ऊंचाहार। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वही वृक्षारोपण का ढिंढोरा पीटने वाले जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं। क्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव में हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गांव के पास ही अवैध तरीके से नीम का हरा पेड़ दिन दहाड़े लकड़ी ठेकेदार ने लकड़ी काट कर उठा ले गया। सड़क किनारे होने पर व ग्रामीणों की सूचना पर भी जिम्मेदारों ने मौके पर जाना भी उचित नहीं समझा है। जबकि प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का वृक्षारोपण करने के साथ ही उनके देखभाल के नाम पर लाखों रुपएवारा न्यारा करने वाले जिम्मेदार मोन धारण किए हुए हैं। अगर किसान को जरूरत पड़ने पर यही जिम्मेदार परमीशन से लेकर परेशान करते हैं। लेकिन यही लकड़कटे सांठ गांठ के बल पर बिना किसी परमीशन के धड़ल्ले से दर्जनों पेड़ काट कर धरासाईं कर देते हैं। हो हल्ला होने पर कार्यवाही के नाम पर जुर्माना की रस्म अदायगी करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है। कि लकड़ी काटने वाला ठेकेदार पूर्व में जिला बदर की भी रह चुका है। बावजूद धड़ल्ले से लकड़ी कटवा रहा है।
    1
    ऊंचाहार:वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद,,,, 
ऊंचाहार। वन विभाग व पुलिस की मिलीभगत से लकड़कटो के हौसले बुलंद है। दिनदहाड़े प्रतिबंधित हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। वही वृक्षारोपण का ढिंढोरा पीटने वाले जिम्मेदार बेखबर बने हुए हैं।
क्षेत्र के पट्टी रहस्य कैथवल गांव में हाइवे को जोड़ने वाली सड़क पर गांव के पास ही अवैध तरीके से नीम का हरा पेड़ दिन दहाड़े लकड़ी ठेकेदार ने लकड़ी काट कर उठा ले गया। सड़क किनारे होने पर व ग्रामीणों की सूचना पर भी जिम्मेदारों ने मौके पर जाना भी उचित नहीं समझा है। जबकि प्रतिवर्ष करोड़ों रुपए का वृक्षारोपण करने के साथ ही उनके देखभाल के नाम पर लाखों रुपएवारा न्यारा करने वाले जिम्मेदार मोन धारण किए हुए हैं। अगर किसान को जरूरत पड़ने पर यही जिम्मेदार परमीशन से लेकर परेशान करते हैं। लेकिन यही लकड़कटे सांठ गांठ के बल पर बिना किसी परमीशन के धड़ल्ले से दर्जनों पेड़ काट कर धरासाईं कर देते हैं। हो हल्ला होने पर कार्यवाही के नाम पर जुर्माना की रस्म अदायगी करके मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है। ग्रामीणों का तो यहां तक आरोप है। कि लकड़ी काटने वाला ठेकेदार पूर्व में जिला बदर की भी रह चुका है। बावजूद धड़ल्ले से लकड़ी कटवा रहा है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    10 hrs ago
  • कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    1
    कौशाम्बी में श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। गंगा नदी में फ्लोटिंग पॉन्टून स्थापित कराया गया है, जिससे स्नान और आवागमन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत होगी। प्रशासन श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह अलर्ट है। साथ ही गंगा घाटों पर विशेष निगरानी, पुलिस बल की तैनाती और सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • हमारे pm मोदी जी ने एक वीडियो डाला था जिसपर अभिजीत दीपके ने कुछ अच्छी बाते कही है जाने इस वीडियो के माध्यम से पूरी खबर
    1
    हमारे pm मोदी जी ने एक वीडियो डाला था जिसपर अभिजीत दीपके ने कुछ अच्छी बाते कही है जाने इस वीडियो के माध्यम से पूरी खबर
    user_Sagar Kumar
    Sagar Kumar
    Teacher कुंडा, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    53 min ago
  • प्रेमी की हत्या कर शव कमरे में दफनाया, बदबू से खुला राज; महिला गिरफ्तार, पति फरार रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे बेल्हनी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर हुआ। पुलिस के अनुसार, रीता की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ निवासी रामप्रकाश से हुई थी। पिछले चार वर्षों से रामप्रकाश अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान रीता के डलमऊ क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर पति, पत्नी और अमित के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति-पत्नी ने मिलकर अमित की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो महिला ने स्वयं ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डलमऊ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति रामप्रकाश की तलाश जारी है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है।
    1
    प्रेमी की हत्या कर शव कमरे में दफनाया, बदबू से खुला राज; महिला गिरफ्तार, पति फरार
रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे बेल्हनी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर हुआ।
पुलिस के अनुसार, रीता की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ निवासी रामप्रकाश से हुई थी। पिछले चार वर्षों से रामप्रकाश अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान रीता के डलमऊ क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गए थे।
बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर पति, पत्नी और अमित के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति-पत्नी ने मिलकर अमित की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया।
दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो महिला ने स्वयं ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डलमऊ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति रामप्रकाश की तलाश जारी है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,, ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से: उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग। उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण। रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग। सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण। इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग। रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग। प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग। कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है। जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    ऊंचाहार को विकास कार्यों की बड़ी सौगात: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने करोड़ो रुपए की लागत से 10 योजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्यास,,    
ऊंचाहार, रायबरेली।विधानसभा क्षेत्र में विकास की रफ्तार को नई धार देते हुए उत्तर प्रदेश सरकार के खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने क्षेत्रवासियों को करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की बड़ी सौगात दी है। विकासखंड रोहनियां अंतर्गत ग्राम पंचायत उसरैना समेत पूरे विधानसभा क्षेत्र में आयोजित देर रात तक चले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने कुल 10 विभिन्न स्थानों पर नवनिर्मित सड़कों, संपर्क मार्गों, इंटरलॉकिंग और नाली निर्माण कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
करोड़ों की लागत से होने वाले इन निर्माण कार्यों में प्रमुख रूप से:
उसरैना: छेदीलाल के दरवाजे से तीरथ पाल (BDC) के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग।
धौरहरा: जिलहवा में पक्की सड़क से राम मनोहर के घर तक इंटरलॉकिंग।
उमरन: जमुना प्रसाद शुक्ला से बुदुई पासी व बेचू के पुरवा में सोहनलाल से दशरथ के घर तक इंटरलॉकिंग, होलई माता में जगदीश साहू से राजेश शुक्ला के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग और रामलखन के दरवाजे से तालाब तक नाली निर्माण।
रसूलपुर: संतोष से दयारानी के घर तक नाली निर्माण व बबशी का पुरवा संपर्क मार्ग।
सराय अदित्यार: सराय अदित्यार से कमालपुर टंकी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण।
इटेली: सरदार का पुरवा में हैमराज सरोज से भग्गु के घर तक और हरवंशपुर में पृथ्वीलाल से देव नारायण पटेल के दरवाजे तक इंटरलॉकिंग।
रायपुर: पूरे पितम्बर में अशोक पाण्डेय कोटेदार से रामदेव साहू के घर तक इंटरलॉकिंग।
प्रयागपुर नंदोरा: बैसन का नंदेरा में PWD रोड से रामनाथ पासी तथा चौबे पासी से रामलखन के घर तक इंटरलॉकिंग।
कल्याणपुर डिलौली: पूरे अडज़ा से लक्ष्मीगंज से मिर्जापुर एहोरी संपर्क मार्ग का नवनिर्माण शामिल है।
जनसभा को संबोधित करते हुए मंत्री डॉ. मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा कि इन करोड़ों की परियोजनाओं से ग्रामीणों का आवागमन सुगम होगा। उन्होंने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को हर गांव तक पहुंचाने की प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम में मंत्री प्रतिनिधि आशीष तिवारी, रोहनिया ब्लॉक प्रमुख राकेश पासी, प्रधान संघ अध्यक्ष इस्तखार अहमद, शिवपूजन तिवारी, अरुण पाण्डेय, शिवपूजन द्विवेदी व समाजसेवी अनिल पांडेय समेत भारी संख्या में प्रतिनिधि ,ग्रामीण व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    13 hrs ago
  • मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    1
    मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation 
मंझनपुर मुख्यालय से हजारों कांवड़िए भव्य यात्रा में हुए शामिल #10newsnation #newsnation
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • शांम समय घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गाय ने किया हमला बच्चा‌ गम्भीर रूप से घायल वीडियो वायरल,, लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया इलाके में डर का माहौल व्याप्त है।
    1
    शांम समय घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर गाय ने किया हमला बच्चा‌ गम्भीर रूप से घायल वीडियो वायरल,, 
लखनऊ के अर्जुनगंज में गाय ने एक बच्चे पर हमला कर दिया
शाम को बच्चा अपने घर के बाहर खेल रहा था उतने में ही गाय ने बच्चे पर हमला कर दिया 
बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया बच्चों की हालात सीरियस
बच्चे को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया उसके बाद सिविल अस्पताल रेफर कर गया 
इलाके में डर का माहौल व्याप्त है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.