logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रेमी की हत्या कर शव कमरे में दफनाया, बदबू से खुला राज; महिला गिरफ्तार, पति फरार रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे बेल्हनी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर हुआ। पुलिस के अनुसार, रीता की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ निवासी रामप्रकाश से हुई थी। पिछले चार वर्षों से रामप्रकाश अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान रीता के डलमऊ क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर पति, पत्नी और अमित के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति-पत्नी ने मिलकर अमित की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो महिला ने स्वयं ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डलमऊ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति रामप्रकाश की तलाश जारी है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है।

6 hrs ago
user_Deepak Kumar
Deepak Kumar
Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
6 hrs ago

प्रेमी की हत्या कर शव कमरे में दफनाया, बदबू से खुला राज; महिला गिरफ्तार, पति फरार रायबरेली। जिले के डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के पूरे रजऊ मजरे बेल्हनी गांव में रिश्तों को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है। आरोप है कि एक महिला ने अपने पति के साथ मिलकर अपने प्रेमी की हत्या कर दी और शव को घर के एक कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। घटना का खुलासा दो दिन बाद कमरे से दुर्गंध आने पर हुआ। पुलिस के अनुसार, रीता की शादी भदोखर थाना क्षेत्र के पूरे कोर चंदामऊ निवासी रामप्रकाश से हुई थी। पिछले चार वर्षों से रामप्रकाश अपनी पत्नी के साथ उसके मायके में रह रहा था। इसी दौरान रीता के डलमऊ क्षेत्र के पूरे बाबा मजरे कठगर निवासी अमित रैदास से प्रेम संबंध हो गए थे। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले किसी बात को लेकर पति, पत्नी और अमित के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान पति-पत्नी ने मिलकर अमित की हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शव को घर के कमरे में गड्ढा खोदकर दफना दिया। दो दिन बाद कमरे से तेज दुर्गंध आने लगी तो महिला ने स्वयं ग्राम प्रधान को घटना की जानकारी दी। सूचना पर डलमऊ पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे की खुदाई कर शव बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी डलमऊ गिरिजा शंकर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी पति रामप्रकाश की तलाश जारी है। पुलिस साक्ष्य जुटाकर मामले की गहन जांच कर रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ऊंचाहार के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी सड़को नालियों की सौगात ​विकास कार्यों का लोकार्पण: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक में की सड़कों व नालियों की सौगात ​रायबरेली / रोहनियां: ​खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री तथा ऊंचाहार के स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए कई सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों—पयागपुर, नंदौरा, मारियानी, कल्याणपुर और रायपुर सहित अनेक गांवों में जनचौपाल लगाकर अपनी 'परिवार रूपी जनता' से सीधे संवाद किया। ​"गरीब कल्याण और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ही प्राथमिकता" ​जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब, माता-बहन और बुजुर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने चौपाल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए। ​उन्होंने स्पष्ट किया कि: ​आयुष्मान कार्ड: प्रत्येक पात्र नागरिक का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बने ताकि इलाज में कोई बाधा ​मूलभूत सुविधाएं: राशन कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (कॉलोनी), शौचालय और किसान समृद्धि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे। ​चौपालों में गूंजे मनोज भैया के जयकारे ​कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता जनार्दन ने अपने विधायक और मंत्री को पुनः जीत का शुभाशीष देते हुए "मनोज भैया" के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। जन चौपालों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    1
    ऊंचाहार के विधायक व कैबिनेट मंत्री डॉक्टर मनोज पाण्डेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में दी सड़को नालियों की सौगात
​विकास कार्यों का लोकार्पण: कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक में की सड़कों व नालियों की सौगात
​रायबरेली / रोहनियां:
​खाद्य एवं रसद कैबिनेट मंत्री तथा ऊंचाहार के स्थानीय विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय ने रोहनियां ब्लॉक के विभिन्न ग्राम पंचायतों में विकास की रफ्तार को तेज करते हुए कई सड़कों और नालियों के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इस दौरान उन्होंने ब्लॉक की विभिन्न ग्राम पंचायतों—पयागपुर, नंदौरा, मारियानी, कल्याणपुर और रायपुर सहित अनेक गांवों में जनचौपाल लगाकर अपनी 'परिवार रूपी जनता' से सीधे संवाद किया।
​"गरीब कल्याण और योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ ही प्राथमिकता"
​जनचौपाल को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री डॉ. मनोज पांडेय ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब, माता-बहन और बुजुर्ग तक जनकल्याणकारी योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। उन्होंने चौपाल में मौजूद प्रशासनिक अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए कि क्षेत्र का कोई भी पात्र गरीब परिवार राशन कार्ड से वंचित नहीं रहना चाहिए।
​उन्होंने स्पष्ट किया कि:
​आयुष्मान कार्ड: प्रत्येक पात्र नागरिक का आयुष्मान कार्ड अनिवार्य रूप से बने ताकि इलाज में कोई बाधा ​मूलभूत सुविधाएं: राशन कार्ड, प्रधानमंत्री/मुख्यमंत्री आवास योजना (कॉलोनी), शौचालय और किसान समृद्धि योजना का लाभ हर योग्य व्यक्ति तक पहुंचे।
​चौपालों में गूंजे मनोज भैया के जयकारे
​कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायतों में ग्रामीणों और समर्थकों का भारी उत्साह देखने को मिला। स्थानीय जनता जनार्दन ने अपने विधायक और मंत्री को पुनः जीत का शुभाशीष देते हुए "मनोज भैया" के समर्थन में जोरदार नारे लगाए। जन चौपालों में उमड़ी भीड़ ने क्षेत्र में कराए जा रहे विकास कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया।
    user_Vijay Shukla
    Vijay Shukla
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    50 min ago
  • 🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱 🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏 #viral #vlogs #reels #trending #instagood
    1
    🚩मां गंगा गोकना घाट 🔱
🙏आपका अपना - शैलेन्द्र गुप्ता जिला पंचायत सदस्य पुत्र श्री प्रमोद गुप्ता पूर्व चेयरमैन ऊँचाहार रायबरेली 🙏
#viral #vlogs #reels #trending #instagood
    user_ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    ललित अपराध लाइव न्यूज़ चैनल उत्तर प्रदेश
    Advertising Photographer ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा। घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    1
    खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे ग्राहक से मारपीट, पुलिस में दर्ज हुई शिकायत,,,,, 
ऊँचाहार (रायबरेली):कोतवाली क्षेत्र में खराब सोलर पैनल की शिकायत करने पहुंचे एक उपभोक्ता के साथ गाली-गलौज, मारपीट और बंधक बनाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
निरवापुर मोखरा गांव निवासी जितेंद्र सिंह (पुत्र बब्बन सिंह) ने ऊँचाहार कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उनके घर में तीन महीने पहले सोलर पैनल लगाया गया था। करीब दो महीने पूर्व इसमें अचानक आग लग गई थी। इस खराबी को लेकर वे पिछले दो महीनों से स्थानीय UTL डीलर के चक्कर लगा रहे थे, लेकिन उनकी समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया।
शनिवार (1 अगस्त) को जितेंद्र सिंह जब दोबारा शिकायत लेकर ऊँचाहार स्थित UTL डीलर के ऑफिस पहुंचे, तो डीलर के मालिक और कर्मचारियों ने उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उन्हें करीब दो घंटे तक दफ्तर के अंदर ही बंधक बनाए रखा।
घटना की जानकारी मिलते ही सराय भान सिंह के पूर्व प्रधान समेत गांव के कई लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित को छुड़ाकर बाहर निकाला। पीड़ित जितेंद्र सिंह ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर आरोपियों पर FIR दर्ज करने की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    4 hrs ago
  • 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation 2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation
    1
    2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation 
2.5 फीट का 46 वर्षीय युवक पहुंचा सम्पूर्ण समाधान दिवस देखिये रिपोर्ट #kaushambinews #10newsnation
    user_Talib Siddique
    Talib Siddique
    Local News Reporter सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं। वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है। पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    घर के रास्ते को लेकर विवाद, पीड़ित ने थाने में दी तहरीर
जगतपुर (रायबरेली)। थाना क्षेत्र के हरदी टीकर (छोटी टिकरिया) गांव निवासी वीरेंद्र कुमार ने जगतपुर थाने में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कि विपक्षी पक्ष उनके घर तक आने-जाने के पुराने रास्ते को अवरुद्ध किए हुए हैं। पीड़ित का कहना है कि उनके घर के बगल से पीछे तक जाने वाला रास्ता वर्षों से चला आ रहा है, लेकिन अब विपक्षी न तो उस रास्ते से आवागमन करने दे रहे हैं और न ही वहां खड़ंजा लगने दे रहे हैं।
वीरेंद्र कुमार ने आरोप लगाया कि उनके जीवित पिता ने भी कई बार अपने भाइयों से रास्ता देने की मांग की थी, लेकिन उस समय भी कोई समाधान नहीं निकला। अब जब उन्होंने रास्ते के संबंध में दोबारा प्रयास किया तो विपक्षी पक्ष विरोध पर उतर आया। उनका आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षी उन्हें जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं, जिससे परिवार भय के माहौल में जीवन यापन करने को मजबूर है।
पीड़ित ने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर रास्ता दिलाने तथा सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है। इस संबंध में जगतपुर थाना प्रभारी वागीश मिश्रा ने बताया कि प्रार्थना पत्र प्राप्त हुआ है। मामले की जांच कराई जा रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई। मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    1
    लाइब्रेरी में पढ़ने पहुंचे सिपाही से मारपीट, पुलिस जांच में जुटी
रायबरेली - ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जमुनापुर चौराहे स्थित एक निजी लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे एक सिपाही के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गदागंज थाने की मखदूमपुर चौकी में तैनात सिपाही अर्पित अवकाश के दौरान जमुनापुर स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई करने पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ युवकों से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर युवकों ने सिपाही के साथ मारपीट की और उन्हें दौड़ाकर पीटा। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जमा हो गई।
मारपीट के बाद सिपाही ने ऊंचाहार कोतवाली पहुंचकर आरोपितों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कर रही है।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.