सिरोही के 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन। सिरोही। आगामी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए सिरोही जिले के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 8 से 10 मई तक जयपुर में आयोजित होगी, जिसमें जिले के खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिला सिरोही कराटे संघ के सचिव आर.एस. राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित टीम में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में कुल 9 बालिकाएं और 6 बालक शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में हुर्दिति सिवारा (35 किग्रा), हिमांशी (40 किग्रा), काजल (बालिका वर्ग), एलीन कौर, उर्वशिया, ईशिता देवड़ा (बालिका वर्ग), यामिनी परिहार (40 किग्रा), आदित्य राणावत (52 किग्रा), अवनी कुमारी (35 किग्रा), कान्हा विश्नोई (45 किग्रा), दिव्यांश सिंह (55 किग्रा), हर्ष रावल (40 किग्रा), धवलराज (45 किग्रा), भव्य सोलंकी (52 किग्रा) और शिवम परिहार (40 किग्रा) का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में नरेंद्र सिंह सोलंकी, शिवम कटारा एवं प्रवीण कुमार भाग लेंगे। वहीं, टीम कोच के रूप में धनेश राजपूत खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह कराटे टीम 7 मई को जयपुर के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों के चयन पर जिले में खुशी का माहौल है और सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
सिरोही के 15 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन। सिरोही। आगामी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए सिरोही जिले के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 8 से 10 मई तक जयपुर में आयोजित होगी, जिसमें जिले के खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिला सिरोही कराटे संघ के सचिव आर.एस. राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित टीम में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में कुल 9 बालिकाएं और 6 बालक शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में हुर्दिति सिवारा (35 किग्रा), हिमांशी (40 किग्रा), काजल (बालिका वर्ग),
एलीन कौर, उर्वशिया, ईशिता देवड़ा (बालिका वर्ग), यामिनी परिहार (40 किग्रा), आदित्य राणावत (52 किग्रा), अवनी कुमारी (35 किग्रा), कान्हा विश्नोई (45 किग्रा), दिव्यांश सिंह (55 किग्रा), हर्ष रावल (40 किग्रा), धवलराज (45 किग्रा), भव्य सोलंकी (52 किग्रा) और शिवम परिहार (40 किग्रा) का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में नरेंद्र सिंह सोलंकी, शिवम कटारा एवं प्रवीण कुमार भाग लेंगे। वहीं, टीम कोच के रूप में धनेश राजपूत खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह कराटे टीम 7 मई को जयपुर के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों के चयन पर जिले में खुशी का माहौल है और सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।
- सिरोही। आगामी राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता के लिए सिरोही जिले के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता 8 से 10 मई तक जयपुर में आयोजित होगी, जिसमें जिले के खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन करेंगे। जिला सिरोही कराटे संघ के सचिव आर.एस. राठौड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित टीम में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी शामिल हैं। टीम में कुल 9 बालिकाएं और 6 बालक शामिल किए गए हैं, जो विभिन्न भार वर्गों में प्रतिस्पर्धा करेंगे। चयनित खिलाड़ियों में हुर्दिति सिवारा (35 किग्रा), हिमांशी (40 किग्रा), काजल (बालिका वर्ग), एलीन कौर, उर्वशिया, ईशिता देवड़ा (बालिका वर्ग), यामिनी परिहार (40 किग्रा), आदित्य राणावत (52 किग्रा), अवनी कुमारी (35 किग्रा), कान्हा विश्नोई (45 किग्रा), दिव्यांश सिंह (55 किग्रा), हर्ष रावल (40 किग्रा), धवलराज (45 किग्रा), भव्य सोलंकी (52 किग्रा) और शिवम परिहार (40 किग्रा) का चयन हुआ है। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका में नरेंद्र सिंह सोलंकी, शिवम कटारा एवं प्रवीण कुमार भाग लेंगे। वहीं, टीम कोच के रूप में धनेश राजपूत खिलाड़ियों का मार्गदर्शन करेंगे। यह कराटे टीम 7 मई को जयपुर के लिए रवाना होगी। खिलाड़ियों के चयन पर जिले में खुशी का माहौल है और सभी को उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।2
- गोल गांव में ग्राम रथ कार्यक्रम आयोजित, व सांसद लुंबाराम रहे मौजूद।एलईडी पर का संबोधन दिखाया गया, योजनाओं की दी जानकारी।राज्य मंत्री ने ग्रामीणों की समस्याएं सुन अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए, रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।#ReporterRJ24 #GolGaon #Live #Yojana #RJ241
- *स्वरूपगंज उपखंड क्षेत्र के मांडवाड़ा देव धाचियानाडी टेकरी पर मगरी माता मंदिर पर शिवसेना द्वारा मेले कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें भील समाज के बुजुर्ग युवा महिलाएं और बच्चों ने एकता का परिचय देते हुऐ बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया मेला साधु संतों के सानिध्य में आयोजित किया गया वही भील समाज के युवाओं द्वारा साधु संतों और शिवसेना के पदाधिकारीयों का 51 किलो की माला पहनकर स्वागत किया गया जिसमें लाल गिरी जी महाराज शिवसेना जिला प्रमुख रमेश रावल पिंडवाड़ा तहसील प्रमुख भूराराम राठौर आबू रोड शहर प्रमुख लालाराम खारवाल शिवसेना के प्रचार प्रमुख नाना राम भील उप जिला प्रमुख अजीत सिंह राठौड़ जिला प्रवक्ता सरवन रावल रोहिड़ा नगर प्रमुख हरिदास वैष्णव उप प्रमुख मनोज प्रजापत वाटेरा प्रमुख अर्जुन चौधरी सुरेश वैष्णव मांडवाड़ा देव नगर प्रमुख वचनाराम भील शांतिलाल अर्जुन राम जी महाराज गुलाब राम गोपाल भाई मकबूल भाई उपस्थित रहे वह आदिवासियों द्वारा मग�1
- भीनमाल के रेल्वे ब्रीज़ के पास रेवदर्, जसवंत पुरा बस, टैक्सी स्टैंड पर बीच रास्ते मे गहरे खड्डे होने कारण आम जनता को सीवरेज के पानी से दुर्गंध का सामना करना पड़ता है, आम जनता की यातायात व्यवस्था प्रभावित हो रही है जिससे आम नागरिकों मे भारी समस्या के कारण जनता मे भारी रोष है4
- आम लोग बहुत परेशान है आने जाने में दिक्कत होती हैं1
- बाली उपखण्ड के वरावल टोल पर 15 दिन में 4 वारदात आई सामने दो बार की घटना सीसी केमरे में दिख रही और कल नाना के समाज सेवी की गाड़ी को रोक कर भी बतजमीजी की थी जब वरावरल टोल चुंगी नाके की तरह है परंतु आगे अम्लीय पर या बॉय पर टोल चुका कर आने वाली गाड़ियों से यहां टोल वसूली करने का ऐसा मैसेज वायरल हो चुका है फिर भी यहां स्थानीय वाहन चालकों से भी टोल वसूली के लिए दादागिरी करने का मैटर सामने आता रहा है कल इसी दादागिरी के चलते एक टोलकर्मी गिरफ्तार भी हुआ और आज फिर टोल कर्मियों की दादागिरी सामने आई है उन्होंने आदिवासियों की गाड़ी निकल रही थी की टोल कर्मियों ने दादागिरी दिखाई और गाड़ी सवारों को पीटने की कोसिस की गनीमत अच्ची रही कि गाड़ी सवार आदिवासी थे और उन्होंने टोल कर्मियों की दादागिरी भुला दी, वरावल टोल स्थानियो के लिए फ्री है फिर भी फेमिली गाड़ियों को डरा कर फ़ास्ट टेक काट लेते है कल एक समाज सेवी के साथ ही घटना हुई तो बाली अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक चेन सिंह महेचा ओर थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा की सतर्कता से बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा ने एक युवक को गिरफ्तार किया जब कि जांच विडिओ में कितने लोग भाग कर आये साफ दिख रहे कल के बाद आज आदिवासियों के साथ हुई घटना पर बाली विधायक पुष्पेंद्र सिंह रानावतं ने गभीरता से लिया ओर थानाधिकारी से बात की थानाधिकारी रतन सिंह देवड़ा सहायक थानाधिकारी राजेन्द्र सिंह बेडा चौकी प्रभारी तेज सिंह जोधा भी टोल पर पहुचे ओर टोल कर्मियों को कहा रोजाना मारपीट भद्रता के मामले इस टोल के क्यो सामने आ रहे खबर में लड़ाई का मोबाइल से लिया विडिओ आज का है सूत्र बताते है कि मजबूरी में वो बचाव को वहां पड़ी लकड़ी उठा रहे वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है परंतु अभद्र व्यवहार के चलते एक टोलकर्मी को नाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार करने की जानकारी मिली हुई है जो सीसी टीवी फुटेज है वो 15 दिन के भीतर के है1
- रानी।निकटवर्ती श्री पार्श्वनाथ जैन विद्यालय, वरकाणा में आयोजित चार दिवसीय सैन्य प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह उत्साह और देशभक्ति के माहौल में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन की कठिन परिस्थितियों में दृढ़ विश्वास और मजबूत इरादों के साथ किया गया प्रयास निश्चित रूप से सफलता दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, धैर्य एवं मानसिक दृढ़ता के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए मातृभाषा, हिन्दी, अंग्रेजी और एक विदेशी भाषा सीखने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि कर्नल धनाराम सियाग ने पूर्व राष्ट्रपति डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के प्रेरणादायक संदेशों का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने की सीख दी। उन्होंने कहा कि सकारात्मक सोच व कर्म से जीवन में सफलता अर्जित की जा सकती है। कार्यक्रम में जिला प्रचारक नारायण लाल ने विद्यार्थियों को तनावमुक्त रहकर अध्ययन करने और हर परिस्थिति में संतुलन बनाए रखने की सलाह दी। विकास अधिकारी नारायण सिंह राजपुरोहित ने युवाओं को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताते हुए मानसिक दृढ़ता को सफलता की कुंजी बताया। पूर्व प्रधान ठाकुर सुल्तान सिंह वरकाणा ने सैन्य प्रशिक्षण को विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी बताते हुए इस दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया। प्रशासक दिनेश चौधरी ने शिविर प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि शिविर में कुल 210 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 63 बालिकाएं शामिल रहीं। एनसीसी की टुकड़ियों ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। समारोह के दौरान 1971 के शहीद जोधाराम सीरवी की वीरांगना हिरकी देवी को परेश मोहनलाल जैन, सादड़ी द्वारा आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। शिविर में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 48 विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया तथा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम का आयोजन विद्यालय एवं एसडीएस बदामिया कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर फ्लाइंग ऑफिसर नारायण सिंह जोधा, सूबेदार मेजर मूलाराम भाटी, लेफ्टिनेंट पेमाराम चौधरी, सार्जेंट मोतीलाल देवासी, सार्जेंट नरपत सिंह राठौड़, सूबेदार पुखराज चौधरी, हवलदार प्रदीप चौधरी, नायक बाबूलाल राव, सिपाही नारायण सिरवी सहित अनेक पूर्व सैनिक एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। संस्था अध्यक्ष बाबूलाल मंडलेशा एवं सचिव भरत परमार ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के साथ हुआ। इसके पश्चात जनरल नरपत सिंह राजपुरोहित एवं पूर्व सैनिकों ने बैंड और एनसीसी के साथ शहीद जोधाराम के स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सीए नथमल गांधी, अमिता गांधी, डॉ. सचेंद्र बोहरा (प्राचार्य), प्रधानाचार्य सुनीत चतुर्वेदी सहित विद्यालय एवं कॉलेज स्टाफ उपस्थित रहा।2
- आबूरोड। शहर में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान उस समय माहौल गरमा गया, जब नगर पालिका कर्मचारियों और स्थानीय व्यापारियों के बीच तीखी बहस हो गई। कार्रवाई के दौरान पालिका टीम शहर के मुख्य बाजार मे अतिक्रमण हटाने पहुंची तब सड़क किनारे खड़ी गाड़ियों को जब्त कर ट्रैक्टर में डालना शुरू किया गया, जिस पर व्यापारियों ने कड़ा विरोध जताया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पालिका की टीम अचानक मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। इस दौरान सड़क किनारे खड़ी दोपहिया वाहनो को उठाकर ट्रैक्टर में डाल जाने लगे। व्यापारियों का आरोप है कि बिना पूर्व सूचना के इस तरह की कार्रवाई करना अनुचित है, जिससे उनकी रोज़मर्रा की गतिविधियों पर असर पड़ रहा है। वहीं, नगर पालिका के स्वास्थ्य निरीक्षक भवानी सिंह ने कहा कि सड़क मार्ग को सुचारु रखने और आमजन की सुविधा के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि बार-बार चेतावनी देने के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया जा रहा था, जिसके चलते सख्ती बरतनी पड़ी। घटना के दौरान कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली। हालांकि शहर थाने के पुलिसकार्मियों द्वारा स्थिति को संभाल लिया गया और पालिका की टीम ने कार्रवाई जारी रखी। पालिका प्रशासन ने आमजन और व्यापारियों से अपील की है कि वे स्वेच्छा से अतिक्रमण हटाएं, ताकि इस तरह की सख्त कार्रवाई से बचा जा सके।2