भक्ति और आस्था की गूंज के साथ सहजीपुर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ संग्रामपुर क्षेत्र के ग्रामसभा सहजीपुर में श्रीमद् भागवत कथा सप्ताह का शुभारंभ गुरुवार को भव्य कलश यात्रा के साथ श्रद्धा और उत्साहपूर्ण वातावरण में हुआ। वेदी पूजन के उपरांत प्रारंभ हुई इस शोभायात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने सिर पर अमृत कलश धारण कर भागीदारी निभाई। गाजे-बाजे, डीजे और भक्ति गीतों के बीच निकली यात्रा से पूरा गांव भक्तिरस में सराबोर हो उठा। कलश यात्रा का नेतृत्व कथावाचक पूज्य स्वामी ओमानंद जी महाराज ने किया। धार्मिक आयोजन की मुख्य यजमान श्रीमती गीता एवं बालकृष्ण तिवारी के आवास से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यात्रा का शुभारंभ हुआ। यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों और धार्मिक स्थलों से होती हुई माँ कालिकन धाम स्थित देवी धाम पहुंची, जहां यजमान दंपति ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। जहां श्रद्धालुओं ने पवित्र जल ग्रहण किया। तत्पश्चात यात्रा में पूजा-अर्चना करती हुई कथा पंडाल में संपन्न हुई। जयघोष और भजनों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा। कथा व्यास स्वामी ओमानंद महाराज ने बताया कि श्रीमद् भागवत कथा 6 मार्च से प्रारंभ होकर 12 मार्च तक चलेगी। वहीं धार्मिक अनुष्ठान प्रारंभ होंगे। कार्यक्रम में श्यामकृष्ण, बालकृष्ण, राधेकृष्ण, त्रियुगी तिवारी, कल्लू पाण्डेय, शैलेंद्र तिवारी, अरविन्द, सुधांश, कुलदीप, संदीप, शुभम, सत्यम शुक्ला, आदित्य मिश्र, जय प्रकाश, अभिनव सौरभ, अनूप, पंकज मिश्र, रसिक सहित भारी संख्या में महिलाएं व ग्रामीण उपस्थित रहे। पूरे क्षेत्र में आस्था और उल्लास का वातावरण बना रहा।

- अमेठी। कोतवाली क्षेत्र के हथकिला इलाके में देर शाम मारपीट और लूट के आरोप की घटना सामने आई है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि बाइक सवार बदमाशों ने दो महिलाओं से मारपीट कर सोने की जंजीर और कान की बाली छीन ली, जबकि पुलिस ने इसे आपसी विवाद का मामला बताया है। जानकारी के अनुसार मुंशीगंज क्षेत्र के सपहा गांव निवासी हरिराम यादव अपनी दो भाभियों को लेकर हथकिला स्थित उनके घर आए थे। भाभी सोना देवी को छोड़ने के बाद वह अपनी ससुराल भेटुआ थाना क्षेत्र के हरीपुर चले गए। वहां से लौटकर जब वह दोनों महिलाओं को लेकर वापस सपहा जा रहे थे, तो रास्ता भटक गए। हरिराम के मुताबिक रास्ता पूछने के दौरान बाइक सवार दो लोगों ने अचानक उनसे मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि मारपीट के दौरान बदमाशों ने दोनों महिलाओं के गले से सोने की जंजीर और कान की बाली छीन ली और मौके से फरार हो गए। शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। घटना के बाद पीड़ित पक्ष अमेठी कोतवाली पहुंचा और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं, थाना प्रभारी रवि सिंह का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला लूट का नहीं बल्कि आपसी विवाद का प्रतीत हो रहा है। उनके अनुसार शराब के नशे में दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई थी और दोनों पक्ष एक-दूसरे पर आरोप लगा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1
- थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत ग्राम डडिया खनवारी में सहायक शारदा नहर में 03 बच्चों के डूबने की घटित घटना में स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के संबंध में क्षेत्राधिकारी लालगंज आशुतोष मिश्रा ने क्या कहा देखें।1
- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने मंत्री विधायकों को भेजा होली का उपहार1
- Post by Raju.u.p.441
- Post by RAMA SHANKAR SHUKLA1
- प्रयागराज मऊआइमा हत्या का सफल अनावरण1
- अमेठी में होली के दिन प्रधान ने अपने परिजनों संग मिलकर गांव के एक अधेड़ को लाठियों से पीटकर मरणासन्न कर दिया। मामला समिति के जगदीशपुर कोतवाली क्षेत्र के मच्छरिया गांव का है। सूचना मिलने पर पुलिस ने पीड़ित को अस्पताल भिजवाया और कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी ।1
- लालगंज में कई स्थानों पर राज्यसभा विपक्ष के उपनेत प्रमोद तिवारी ने होली मिलन कार्यक्रमों में शामिल होकर लोगों से मुलाकात की और होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली पर्व हमें आपसी भेदभाव भूलकर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में पूर्ण समर्पण का संदेश देता है।1
- प्रतापगढ़ जिले के कंधई थाना क्षेत्र के कंधई बाजार में स्थित एक मस्जिद पर रंग डाले जाने का मामला सामने आया है... बताया जा रहा है कि घटना दिन के समय हुई और पुलिस की मौजूदगी भी क्षेत्र में थी... सूचना मिलते ही कंधई पुलिस सक्रिय हुई और स्थिति को नियंत्रित किया गया। फिलहाल पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है और पूरे मामले की जांच जारी है... प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।1