logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि अनूपशहर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर भगत सिंह के बलिदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष सलाम खां और युवा नेता बबलू कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने की आवश्यकता है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक के आवास पर भी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए फांसी का फंदा चूम लिया। इस अवसर पर मोहन सरीन, शिबू कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आसिफ खान, शौकीन खान, विकास सूर्यवंशी, अफजल गाजी, अमरनाथ यादव, नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

5 hrs ago
user_यशाग्र भारद्वाज
यशाग्र भारद्वाज
अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि अनूपशहर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर भगत सिंह के बलिदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष सलाम खां और युवा नेता बबलू कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने की आवश्यकता है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक के आवास पर भी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए फांसी का फंदा चूम लिया। इस अवसर पर मोहन सरीन, शिबू कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आसिफ खान, शौकीन खान, विकास सूर्यवंशी, अफजल गाजी, अमरनाथ यादव, नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ​कस्बे में रामलीला की रिहर्सल ने पकड़ी रफ्तार, देर रात तक पसीना बहा रहे स्थानीय कलाकार ​कस्बे में रामलीला की रिहर्सल ने पकड़ी रफ्तार, देर रात तक पसीना बहा रहे स्थानीय कलाकार ​कलाकार अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत करने में जुटे; डायरेक्टर पुनीत सिंघल के मार्गदर्शन में चल रही है कड़ी मेहनत। राजीव शर्मा ​औरंगाबाद आगामी शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी महोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला को भव्य और जीवंत बनाने के लिए तैयारियाँ चरम पर पहुँच गई हैं। रामलीला मंचन को लेकर स्थानीय कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दिनभर के कामकाज और व्यस्त दिनचर्या के बाद भी कलाकार देर रात तक रुककर रिहर्सल हॉल में पसीना बहा रहे हैं। ​रामलीला के डायरेक्टर पुनीत सिंघल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रतिदिन देर रात तक रिहर्सल सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मंचन को इस बार पहले से अधिक भव्य, आधुनिक तकनीक से युक्त और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ​संवाद और भाव-भंगिमाओं पर दिया जा रहा विशेष ध्यान ​रिहर्सल के दौरान कलाकारों के संवाद अदायगी, उच्चारण, वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं (एक्सप्रेशन्स) को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण सहित सभी प्रमुख पात्रों का अभिनय कर रहे कलाकार अपनी भूमिका में पूरी तरह ढल जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लंबे और कठिन पौराणिक संवादों को कंठस्थ करने से लेकर मंच पर सही टाइमिंग के साथ प्रस्तुत करने के लिए बार-बार अभ्यास किया जा रहा है। ​स्थानीय कलाकारों का जुनून ऐसा है कि वे देर रात तक चलने वाले रिहर्सल सत्र के बावजूद अगले दिन सुबह अपने-अपने काम पर समय से पहुँच जाते हैं। कस्बे के लोगों में भी इस वर्ष की रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। ​"हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य" — पुनीत सिंघल ​"रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, आदर्शों और मर्यादाओं का प्रतीक है। हमारी पूरी टीम और स्थानीय कलाकार नि:स्वार्थ भाव से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कलाकारों का समर्पण और उत्साह देखने योग्य है। हमारा पूरा प्रयास है कि इस बार दर्शकों को एक अलौकिक और अविस्मरणीय रामलीला का अनुभव मिले। समाज के हर वर्ग को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए और यही संदेश हम मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना चाहते हैं।" — पुनीत सिंघल, डायरेक्टर (रामलीला समिति) ​आधुनिक रोशनी और भव्य मंच सज्जा की तैयारी ​समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार मंच सज्जा, साउंड सिस्टम और लाइट इफेक्ट्स पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पौराणिक दृश्यों को आधुनिक तकनीक के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जा सके। आयोजकों ने कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से रामलीला मंचन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    2
    ​कस्बे में रामलीला की रिहर्सल ने पकड़ी रफ्तार, देर रात तक पसीना बहा रहे स्थानीय कलाकार
​कस्बे में रामलीला की रिहर्सल ने पकड़ी रफ्तार, देर रात तक पसीना बहा रहे स्थानीय कलाकार
​कलाकार अपने अभिनय से पात्रों को जीवंत करने में जुटे; डायरेक्टर पुनीत सिंघल के मार्गदर्शन में चल रही है कड़ी मेहनत।
राजीव शर्मा 
​औरंगाबाद 
आगामी शारदीय नवरात्र एवं विजयादशमी महोत्सव के पावन अवसर पर कस्बे में आयोजित होने वाली ऐतिहासिक रामलीला को भव्य और जीवंत बनाने के लिए तैयारियाँ चरम पर पहुँच गई हैं। रामलीला मंचन को लेकर स्थानीय कलाकारों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। दिनभर के कामकाज और व्यस्त दिनचर्या के बाद भी कलाकार देर रात तक रुककर रिहर्सल हॉल में पसीना बहा रहे हैं।
​रामलीला के डायरेक्टर पुनीत सिंघल के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में प्रतिदिन देर रात तक रिहर्सल सत्र का आयोजन किया जा रहा है। मंचन को इस बार पहले से अधिक भव्य, आधुनिक तकनीक से युक्त और भावनात्मक रूप से प्रभावशाली बनाने का लक्ष्य रखा गया है।
​संवाद और भाव-भंगिमाओं पर दिया जा रहा विशेष ध्यान
​रिहर्सल के दौरान कलाकारों के संवाद अदायगी, उच्चारण, वेशभूषा और भाव-भंगिमाओं (एक्सप्रेशन्स) को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, हनुमान और रावण सहित सभी प्रमुख पात्रों का अभिनय कर रहे कलाकार अपनी भूमिका में पूरी तरह ढल जाने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। लंबे और कठिन पौराणिक संवादों को कंठस्थ करने से लेकर मंच पर सही टाइमिंग के साथ प्रस्तुत करने के लिए बार-बार अभ्यास किया जा रहा है।
​स्थानीय कलाकारों का जुनून ऐसा है कि वे देर रात तक चलने वाले रिहर्सल सत्र के बावजूद अगले दिन सुबह अपने-अपने काम पर समय से पहुँच जाते हैं। कस्बे के लोगों में भी इस वर्ष की रामलीला को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
​"हमारी परंपरा को जीवंत बनाए रखना ही मुख्य उद्देश्य" — पुनीत सिंघल
​"रामलीला केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर, आदर्शों और मर्यादाओं का प्रतीक है। हमारी पूरी टीम और स्थानीय कलाकार नि:स्वार्थ भाव से दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। कलाकारों का समर्पण और उत्साह देखने योग्य है। हमारा पूरा प्रयास है कि इस बार दर्शकों को एक अलौकिक और अविस्मरणीय रामलीला का अनुभव मिले। समाज के हर वर्ग को मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के जीवन से सीख लेनी चाहिए और यही संदेश हम मंच के माध्यम से जन-जन तक पहुँचाना चाहते हैं।"
— पुनीत सिंघल, डायरेक्टर (रामलीला समिति)
​आधुनिक रोशनी और भव्य मंच सज्जा की तैयारी
​समिति के सदस्यों ने बताया कि इस बार मंच सज्जा, साउंड सिस्टम और लाइट इफेक्ट्स पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि पौराणिक दृश्यों को आधुनिक तकनीक के साथ दर्शकों के सामने पेश किया जा सके। आयोजकों ने कस्बे व आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से रामलीला मंचन में बढ़-चढ़कर भाग लेने और कलाकारों का उत्साहवर्धन करने की अपील की है।
    user_पत्रिका टीवी नाइन राजीव शर्मा बुलंदशहर
    पत्रिका टीवी नाइन राजीव शर्मा बुलंदशहर
    Doctor अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लगातार दो दिन तक बरसात के चलते गांव दुगरऊ में मजदूर के घर की छत व दीवार गिरी परिजन बाल बाल बच्चे अनूपशहर: दो दिन लगातार बरसात के कारण गांव दुगरऊ में मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भर भराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे मुकेश और उनकी पत्नी सुमीला को हल्की चोट लगी। गांव दुगरऊ निवासी मजदूर मुकेश पुत्र चिरंजी के मकान की दीवार तथा छत अचानक भरभरा कर खेत की तरफ गिर गई। जिससे मुकेश में उसकी पत्नी सुमिला ईंट लग जाने से हल्की घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में बने टीन सीट में सो रहे थे। जिससे वह सकुशल बच गए। मुकेश ने बताया कि मध्य रात्रि में तेज धमाके के साथ मकान की दीवार पीछे खेत की ओर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन को अवगत कराया है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया। और जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की गई है। नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
    1
    लगातार दो दिन तक बरसात के चलते गांव दुगरऊ में मजदूर के घर की छत व दीवार गिरी परिजन बाल बाल बच्चे
अनूपशहर: दो दिन लगातार बरसात के कारण गांव दुगरऊ में मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भर भराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे मुकेश और उनकी पत्नी सुमीला को हल्की चोट लगी।
गांव दुगरऊ निवासी मजदूर मुकेश पुत्र चिरंजी के मकान की दीवार तथा छत अचानक भरभरा कर खेत की तरफ गिर गई। जिससे मुकेश में उसकी पत्नी सुमिला ईंट लग जाने से हल्की घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में बने टीन सीट में सो रहे थे। जिससे वह सकुशल बच गए। मुकेश ने बताया कि मध्य रात्रि में तेज धमाके के साथ मकान की दीवार पीछे खेत की ओर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन को अवगत कराया है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया। और जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की गई है। नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
    user_यशाग्र भारद्वाज
    यशाग्र भारद्वाज
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इस वीडियो को जरा ध्यान से देखें ग्राम बगोई जिला संभल के न्यूज़ है ज्यादा से ज्यादा विकास हुआ है हमारे गांव के अंदर हमारे गांव के सरपंचों को डूब के मर जाना चाहिए इन रास्तों को देखकर जिला संभल ग्राम बगोई रास्तों के बहुत बुरी हालत एक बार भी रास्ते का सुधार नहीं किया कहने पर गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान के पक्ष के कहते हैं कितनी भी वीडियो डालो कितने भी फोटो डाल दो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे तो मेरी योगी जी से यही विनती है की यही आपकी सरकार है अपने बर्थडे किए थे घर करनाल पहुंचने के टंकी पहुंचने की शौचालय बनवाने की हमें तो आपका कोई भी विकास नजर नहीं आ रहा है कृपया ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का कष्ट करें
    2
    इस वीडियो को जरा ध्यान से देखें ग्राम बगोई जिला संभल के न्यूज़ है ज्यादा से ज्यादा विकास हुआ है हमारे गांव के अंदर हमारे गांव के सरपंचों को डूब के मर जाना चाहिए इन रास्तों को देखकर
जिला संभल ग्राम बगोई रास्तों के बहुत बुरी हालत एक बार भी रास्ते का सुधार नहीं किया कहने पर गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान के पक्ष के कहते हैं कितनी भी वीडियो डालो कितने भी फोटो डाल दो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे तो मेरी योगी जी से यही विनती है की यही आपकी सरकार है अपने बर्थडे किए थे घर करनाल पहुंचने के टंकी पहुंचने की शौचालय बनवाने की हमें तो आपका कोई भी विकास नजर नहीं आ रहा है कृपया ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का कष्ट करें
    user_गौ रक्षा दल
    गौ रक्षा दल
    गुन्नौर, संभल, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • ज्वेलर्स पर लाखों के सोने-चांदी के जेवर हड़पने का आरोप पीड़िता पहुंची एसपी देहात के पास असली की जगह थमा दिए नकली जेवर गाली-गलौज कर दुकान से निकाला बाहर पुलिस से निराशा एसपी देहात से लगाई न्याय की गुहार ​शिकारपुर : नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा निवासी एक गरीब महिला ने स्थानीय सर्राफा व्यापारी पर लाखों रुपये के असली सोने-चांदी के आभूषण हड़पने और बदले में नकली जेवर थमाने का गम्भीर आरोप लगाया है पुलिस कोतवाली से मदद न मिलने पर पीड़िता को बुलन्दशहर एसपी देहात के दरबार में न्याय की गुहार लगाने जाना पड़ा ​क्या है प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता को कुछ पैसों की सख्त जरूरत थी इसी सिलसिले में वह 9 जनवरी को सर्राफा बाजार स्थित निखिल ज्वेलर्स गई थी वहां उसने अपने सोने के आभूषण चैन, चार चूड़ियां, झाले, नथ, टीका और अंगूठी कुल वजन 27.250 ग्राम तथा चांदी के आभूषण तोड़े और हथफूल कुल वजन 229 ग्राम गिरवी रखे सर्राफ ने ये सभी जेवर अपने पास रख कर पीड़िता को दो प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 80,000 रुपये उधार दिए थे 22 सितम्बर 2026 को पीड़िता अपना समस्त मूलधन मय ब्याज सर्राफ को देकर अपने जेवर वापस छुड़ाने पहुंची आरोप है कि जब सर्राफ ने उसे जेवर वापस किए तो महिला को देखते ही शक हुआ कि यह उसका सामान नहीं है जब पीड़िता ने मौके पर ही आपत्ति जताई तो सर्राफ ने यह कहकर टाल दिया कि सामान तुम्हारा ही है ले जाओ ​पीड़िता ने बताया कि ये सभी आभूषण उसके पिता ने जहांगीराबाद स्थित सोना ज्वेलर्स से बनवाए थे पीड़िता जब सोना ज्वेलर्स पहुंची तो वहां के कारीगर ने स्पष्ट कर दिया कि यह जेवर उनके द्वारा बनाया गया नहीं है और यह पूरी तरह से नकली है क्योंकि उनके बनाए जेवर पर उनका विशेष मार्का हॉलमार्क साइन होता है ठगे जाने का अहसास होते ही पीड़िता दुबारा निखिल ज्वेलर्स पहुंची और धोखाधड़ी का विरोध किया आरोप है कि दुकान के मालिक दीपक और निखिल ने महिला की बात सुनने के बजाय उसके साथ बदसलूकी और गंदी-गंदी गालियां दीं तथा धक्के देकर दुकान से बाहर निकाल दिया पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह रोती-बिलखती शिकारपुर कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की स्थानीय पुलिस के रवैये से हताश होकर पीड़िता ने बुलन्दशहर पहुंच कर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कराई ​अंतरिक्ष जैन एसपी देहात बुलन्दशहर, पीड़ित महिला गौरिशा की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत पत्र को जांच के लिए शिकारपुर कोतवाली भेज दिया गया है शिकारपुर पुलिस को यह मामला कोतवाली स्तर पर ही हल करना चाहिए था पीड़िता को यहां तक आने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी मामले की गहनता से जांच कर दोषी सर्राफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी दीपक सर्राफ मालिक निखिल ज्वेलर्स हमने महिला को वही सामान वापस दिया है जो उसने जमा कराया था लगाए गए सभी आरोप गलत है ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है फिलहाल कोतवाली पुलिस की शिथिलता के कारण पीड़िता को जिले के वरिष्ठ अधिकारी का दरवाजा खटखटाना पड़ा है अब देखना यह होगा कि मामले की जांच के बाद पीड़िता को न्याय और उसके असली जेवर वापस मिल पाते हैं या नहीं ।
    1
    ज्वेलर्स पर लाखों के सोने-चांदी के जेवर हड़पने का आरोप पीड़िता पहुंची एसपी देहात के पास असली की जगह थमा दिए नकली जेवर गाली-गलौज कर दुकान से निकाला बाहर पुलिस से निराशा एसपी देहात से लगाई न्याय की गुहार
​शिकारपुर : नगर के मौहल्ला लाल दरवाजा निवासी एक गरीब महिला ने स्थानीय सर्राफा व्यापारी पर लाखों रुपये के असली सोने-चांदी के आभूषण हड़पने और बदले में नकली जेवर थमाने का गम्भीर आरोप लगाया है पुलिस कोतवाली से मदद न मिलने पर पीड़िता को बुलन्दशहर एसपी देहात के दरबार में न्याय की गुहार लगाने जाना पड़ा ​क्या है प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़िता को कुछ पैसों की सख्त जरूरत थी इसी सिलसिले में वह 9 जनवरी को सर्राफा बाजार स्थित निखिल ज्वेलर्स गई थी वहां उसने अपने सोने के आभूषण चैन, चार चूड़ियां, झाले, नथ, टीका और अंगूठी कुल वजन 27.250 ग्राम तथा चांदी के आभूषण तोड़े और हथफूल कुल वजन 229 ग्राम गिरवी रखे सर्राफ ने ये सभी जेवर अपने पास रख कर पीड़िता को दो प्रतिशत मासिक ब्याज की दर से 80,000 रुपये उधार दिए थे 22 सितम्बर 2026 को पीड़िता अपना समस्त मूलधन मय ब्याज सर्राफ को देकर अपने जेवर वापस छुड़ाने पहुंची आरोप है कि जब सर्राफ ने उसे जेवर वापस किए तो महिला को देखते ही शक हुआ कि यह उसका सामान नहीं है जब पीड़िता ने मौके पर ही आपत्ति जताई तो सर्राफ ने यह कहकर टाल दिया कि सामान तुम्हारा ही है ले जाओ ​पीड़िता ने बताया कि ये सभी आभूषण उसके पिता ने जहांगीराबाद स्थित सोना ज्वेलर्स से बनवाए थे पीड़िता जब सोना ज्वेलर्स पहुंची तो वहां के कारीगर ने स्पष्ट कर दिया कि यह जेवर उनके द्वारा बनाया गया नहीं है और यह पूरी तरह से नकली है क्योंकि उनके बनाए जेवर पर उनका विशेष मार्का हॉलमार्क साइन होता है ठगे जाने का अहसास होते ही पीड़िता दुबारा निखिल ज्वेलर्स पहुंची और धोखाधड़ी का विरोध किया आरोप है कि दुकान के मालिक दीपक और निखिल ने महिला की बात सुनने के बजाय उसके साथ बदसलूकी और गंदी-गंदी गालियां दीं तथा धक्के देकर दुकान से बाहर निकाल दिया पीड़िता का आरोप है कि घटना के बाद वह रोती-बिलखती शिकारपुर कोतवाली पहुंची लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की स्थानीय पुलिस के रवैये से हताश होकर पीड़िता ने बुलन्दशहर पहुंच कर एसपी देहात अंतरिक्ष जैन, से मुलाकात की और लिखित शिकायत दर्ज कराई ​अंतरिक्ष जैन एसपी देहात बुलन्दशहर, पीड़ित महिला गौरिशा की ओर से शिकायत प्राप्त हुई है शिकायत पत्र को जांच के लिए शिकारपुर कोतवाली भेज दिया गया है शिकारपुर पुलिस को यह मामला कोतवाली स्तर पर ही हल करना चाहिए था पीड़िता को यहां तक आने की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी मामले की गहनता से जांच कर दोषी सर्राफ के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी दीपक सर्राफ मालिक निखिल ज्वेलर्स हमने महिला को वही सामान वापस दिया है जो उसने जमा कराया था लगाए गए सभी आरोप गलत है ऐसा कुछ भी नहीं हुआ है फिलहाल कोतवाली पुलिस की शिथिलता के कारण पीड़िता को जिले के वरिष्ठ अधिकारी का दरवाजा खटखटाना पड़ा है अब देखना यह होगा कि मामले की जांच के बाद पीड़िता को न्याय और उसके असली जेवर वापस मिल पाते हैं या नहीं ।
    user_रीशू कुमार
    रीशू कुमार
    Local News Reporter शिकारपुर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। वोट चोरी के आरोपों को लेकर सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र पर सीधा हमला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुरकी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की। कुल मिलाकर, कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन सौंपना और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी की मांग
    1
    संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
वोट चोरी के आरोपों को लेकर सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र पर सीधा हमला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुरकी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की। कुल मिलाकर, कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन सौंपना और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी की मांग
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • शहीद भगत सिंह की रेली में उमड़ा जन सैलाब पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत --- *बुगरासी में शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर क़स्बे मेंबडे धूम धाम से निकाली शोभायात्रा के दौरान नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ बुगरासी मनोज यादव को सोंपा ज्ञापन। *बुगरासी। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन ने रवानी कटीरी से शुरू कर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई एक विशाल रैली निकाली,।रैली में शहीद भगत सिंह अमर रहे,भारत माता के जयकारों से कस्बा गूंजायमान हो गया।बुगरासी ईओ को ज्ञापन सोंपकर रैली स्याना को रवाना हो गई।वहा एसडीएम स्याना को सोंपेंगे ज्ञापन। फाउंडेशन ने मांग की है कि *डॉ. जी.बी. सिंह हॉस्पिटल के सामने स्थित तिराहे पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की भव्य एवं गरिमापूर्ण प्रतिमा स्थापित की जाए।* शहीद भगत सिंह जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस एवं सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उनके सम्मान एवं उनकी स्मृति को स्थायी रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से यह मांग की जा रही है। गई फाउंडेशन के अध्यक्ष *श्री ज्ञानेश चौहान* के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्र वासियों ने दिया ।प्रतिमा लगने से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
    3
    शहीद भगत सिंह की रेली में उमड़ा जन सैलाब पुष्प वर्षा कर किया भव्य स्वागत

---
*बुगरासी में शहीद भगत सिंह की जयंती के अवसर पर क़स्बे मेंबडे धूम धाम से निकाली शोभायात्रा के दौरान नव निर्मित नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ बुगरासी मनोज यादव को सोंपा ज्ञापन।
*बुगरासी। महान क्रांतिकारी एवं अमर शहीद शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की 119वीं जयंती के अवसर पर विश्व सनातन हिंदू फाउंडेशन ने रवानी कटीरी से शुरू कर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई एक विशाल रैली निकाली,।रैली में शहीद भगत सिंह अमर रहे,भारत माता के जयकारों से कस्बा गूंजायमान हो गया।बुगरासी ईओ को ज्ञापन सोंपकर रैली स्याना को रवाना हो गई।वहा एसडीएम स्याना को सोंपेंगे ज्ञापन।
फाउंडेशन ने मांग की है कि *डॉ. जी.बी. सिंह हॉस्पिटल के सामने स्थित तिराहे पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह जी की भव्य एवं गरिमापूर्ण प्रतिमा स्थापित की जाए।*
शहीद भगत सिंह जी का जीवन राष्ट्रभक्ति, त्याग, साहस एवं सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। उनके सम्मान एवं उनकी स्मृति को स्थायी रूप से स्थापित करने के उद्देश्य से यह मांग की जा रही है। गई
फाउंडेशन के अध्यक्ष *श्री ज्ञानेश चौहान* के नेतृत्व में सैकड़ों क्षेत्र वासियों ने दिया ।प्रतिमा लगने से युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत होगी।
    user_मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    मोहित त्यागी पत्रकार बुलंदशहर
    Siana, Bulandshahr•
    9 hrs ago
  • किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष बने प्रशांत_वरुणकिसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है औरंगाबाद।किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।जबकि वरुण चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने किसानों से अगली पंचायत कलेक्ट्रेट में करने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अविलंब गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए।क्योंकि अक्टूबर में चीनी मिले चालू हो जाएगी।सरकार गन्ने का मूल्य कम से कम छह सो रुपये कुंतल घोषित करे।थाने ओर तहसीलों में किसानों के साथ भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सतपाल जी ने आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा करने के विषय में अपनी बात रखी और किसान युनियन टिकैत संगठन मे जुड़नेकेलिए युवाओं से आवाह्न किया. धर्मवीर सिंह,शबाब खान,संजय शर्मा,बंटी शर्मा,अनुज यादव,महेंद्र यादव,राहुल चौधरी,मास्टर बलराम सिंह चौहान,नाजिर पाशा,हाजी तहज़ीब,महेंद्र राणा,पंकज चौधरी,दीपा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
    4
    किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष बने प्रशांत_वरुणकिसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है
औरंगाबाद।किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।जबकि वरुण चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने किसानों से अगली पंचायत कलेक्ट्रेट में करने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अविलंब गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए।क्योंकि अक्टूबर में चीनी मिले चालू हो जाएगी।सरकार गन्ने का मूल्य कम से कम छह सो रुपये कुंतल घोषित करे।थाने ओर तहसीलों में किसानों के साथ भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सतपाल  जी ने आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा करने के विषय में अपनी बात रखी और  किसान युनियन टिकैत संगठन मे जुड़नेकेलिए युवाओं से आवाह्न किया. धर्मवीर सिंह,शबाब खान,संजय शर्मा,बंटी शर्मा,अनुज यादव,महेंद्र यादव,राहुल चौधरी,मास्टर बलराम सिंह चौहान,नाजिर पाशा,हाजी तहज़ीब,महेंद्र राणा,पंकज चौधरी,दीपा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
    user_पत्रिका टीवी नाइन राजीव शर्मा बुलंदशहर
    पत्रिका टीवी नाइन राजीव शर्मा बुलंदशहर
    Doctor अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल के पवासा विकासखंड के सौधन मोहम्मदपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया
    1
    संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल के पवासा विकासखंड के सौधन मोहम्मदपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Sambhal, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.