Shuru
Apke Nagar Ki App…
इस वीडियो को जरा ध्यान से देखें ग्राम बगोई जिला संभल के न्यूज़ है ज्यादा से ज्यादा विकास हुआ है हमारे गांव के अंदर हमारे गांव के सरपंचों को डूब के मर जाना चाहिए इन रास्तों को देखकर जिला संभल ग्राम बगोई रास्तों के बहुत बुरी हालत एक बार भी रास्ते का सुधार नहीं किया कहने पर गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान के पक्ष के कहते हैं कितनी भी वीडियो डालो कितने भी फोटो डाल दो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे तो मेरी योगी जी से यही विनती है की यही आपकी सरकार है अपने बर्थडे किए थे घर करनाल पहुंचने के टंकी पहुंचने की शौचालय बनवाने की हमें तो आपका कोई भी विकास नजर नहीं आ रहा है कृपया ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का कष्ट करें
गौ रक्षा दल
इस वीडियो को जरा ध्यान से देखें ग्राम बगोई जिला संभल के न्यूज़ है ज्यादा से ज्यादा विकास हुआ है हमारे गांव के अंदर हमारे गांव के सरपंचों को डूब के मर जाना चाहिए इन रास्तों को देखकर जिला संभल ग्राम बगोई रास्तों के बहुत बुरी हालत एक बार भी रास्ते का सुधार नहीं किया कहने पर गांव के कुछ लोग ग्राम प्रधान के पक्ष के कहते हैं कितनी भी वीडियो डालो कितने भी फोटो डाल दो हमारा कुछ नहीं उखाड़ पाओगे तो मेरी योगी जी से यही विनती है की यही आपकी सरकार है अपने बर्थडे किए थे घर करनाल पहुंचने के टंकी पहुंचने की शौचालय बनवाने की हमें तो आपका कोई भी विकास नजर नहीं आ रहा है कृपया ज्यादा से ज्यादा सहयोग करने का कष्ट करें
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि अनूपशहर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर भगत सिंह के बलिदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष सलाम खां और युवा नेता बबलू कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने की आवश्यकता है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक के आवास पर भी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए फांसी का फंदा चूम लिया। इस अवसर पर मोहन सरीन, शिबू कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आसिफ खान, शौकीन खान, विकास सूर्यवंशी, अफजल गाजी, अमरनाथ यादव, नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।1
- डीएम का औचक निरीक्षण: वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रय गृह में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत सम्भल (बहजोई) : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी क्षेत्र में वृद्धाश्रम, दिव्यांग आश्रय गृह एवं आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। सबसे पहले जिलाधिकारी ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पर्याप्त मच्छरदानियों और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की संख्या, भोजन व्यवस्था, रसोईघर, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित के.एस.जे. हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।1
- अनिल फूड प्रोडक्ट दूध के प्लाट पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी करवाई शिकारपुर : सलैमपुर थाना क्षेत्र के गांव जटपुरा में अनिल फूड प्रोडक्ट दूध के प्लाट पर बिजली विभाग के अधिकारियों ने की छापेमारी करवाई बिजली विभाग के चीफ संजीव कुमार के नेतृत्व में बिजली विभाग के आल्हा अधिकारियों को लेकर भारी पुलिस बल के साथ दूध प्लांट पर हुई छापेमार करवाई बिजली चोरी की सूचना पर पहुंची थी बिजली विभाग की टीम छापे मार कार्रवाई करने छापे मार कार्रवाई के दौरान बिजली चोरी की सूचना निकली झूठी झूठी सूचना पाए जाने के बाद बिजली विभाग के अधिकारी लौटे खाली हाथ बिजली विभाग की टीम ने सोलर सिस्टम के तारों को समझा था बिजली की चोरी सलैमपुर थाना क्षेत्र के जटपुरा गांव का मामला ।1
- जनपद संभल की चंदौसी में ब्राह्मण शक्ति संघ के मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। जनपद संभल की चंदौसी में रामबाग रोड स्थित बारहसैनी सेवा सदन में ब्राह्मण शक्ति संघ के द्वारा मेधावी प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।1
- किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं1
- पहाड़ी व मैदानी क्षेत्रों में बरसात होने से गंगा में आई भयंकर बाढ़ अनूपशहर : पहाड़ी व मैदानी भाग में हो रही बरसात के चलते बिजनौर बैराज से पानी छोड़े जाने से गंगा के जलस्तर में एकसाथ वृद्धि हुई है। बाढ़ के पानी से जाह्नवी प्लेटफार्म जलमग्न हो गया। पहाड़ी व मैदानी भागों में हो रही मूसलाधार बरसात के चलते गंगा के जलस्तर में वृद्धि हुई है। सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार ने बताया कि बिजनौर बैराज से रविवार को 1 लाख 72 हजार क्यूसेक पानी गंगा में छोड़ा गया है। जिसके चलते गंगा के जल स्तर में वृद्धि हुई है। जाह्नवी प्लेटफार्म पर बाढ़ का पानी बहने से सांय के समय होने वाली मां गंगा की आरती दूसरे स्थान पर की गई है। खादर क्षेत्र के गांव मुबारकपुर, मोहम्मदपुर, तोरई, बच्ची खेड़ा, सिरौरा, शेरपुर, उदयपुर की गंगा तटीय भागों में खड़ी फसलों में बाढ़ का पानी बह रहा है। जिसके चलते पशु पालकों के सामने चारा का संकट पैदा हो गया है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा का कहना है कि बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए प्रशासन द्वारा पुख्ता इंतजाम किए हैं। संबंधित लेखपालों के माध्यम से गंगा तटीय गांव में बाढ़ की चेतावनी दी जा रही है।1
- सम्भल में बारिश से धान की फसल प्रभावित, खेतों में पहुंचे डीएम अंकित खण्डेलवाल सम्भल में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बनियाखेड़ा विकासखंड के ग्राम पतरौआ पहुंचकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने खेतों में पहुंचकर धान की फसल की स्थिति देखी और किसानों से सीधे नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों का गांववार सर्वे जल्द कराया जाए और सर्वे में एक भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। डीएम ने चंदौसी क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित अन्य गांवों की भी जानकारी ली। साथ ही लेखपाल से फसल नुकसान की गाटावार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी समेत संबंधित अधिकारी, लेखपाल और कर्मचारी मौजूद रहे।1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल के पवासा विकासखंड के सौधन मोहम्मदपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित नामो में बदलाव को लेकर विरोध मार्च निकाला1