logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित नामो में बदलाव को लेकर विरोध मार्च निकाला

10 hrs ago
user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
द कहर न्यूज़ एजेंसी
Journalist Sambhal, Uttar Pradesh•
10 hrs ago

संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित नामो में बदलाव को लेकर विरोध मार्च निकाला

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है। मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    1
    DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है।
मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है।
परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • डीएम का औचक निरीक्षण: वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रय गृह में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत सम्भल (बहजोई) : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी क्षेत्र में वृद्धाश्रम, दिव्यांग आश्रय गृह एवं आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी। सबसे पहले जिलाधिकारी ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पर्याप्त मच्छरदानियों और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके बाद जिलाधिकारी ने गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की संख्या, भोजन व्यवस्था, रसोईघर, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित के.एस.जे. हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    1
    डीएम का औचक निरीक्षण: वृद्धाश्रम और दिव्यांग आश्रय गृह में व्यवस्थाओं की परखी हकीकत
सम्भल (बहजोई) : जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने सोमवार को चंदौसी क्षेत्र में वृद्धाश्रम, दिव्यांग आश्रय गृह एवं आवासीय विद्यालय का औचक निरीक्षण कर बुजुर्गों और दिव्यांग बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जमीनी हकीकत परखी।
सबसे पहले जिलाधिकारी ने रामबाग रोड स्थित समाज कल्याण विभाग, लखनऊ से सहायता प्राप्त आवासीय वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। उन्होंने आश्रम में निवासरत बुजुर्गों से सीधे संवाद कर भोजन, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाओं और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वच्छता, पर्याप्त मच्छरदानियों और नियमित फॉगिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बुजुर्गों के मनोरंजन के लिए टीवी रूम की व्यवस्था को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
इसके बाद जिलाधिकारी ने गणेश कॉलोनी स्थित मानसिक मंदित एवं मानसिक रूप से रुग्ण निराश्रित दिव्यांगजनों के आश्रय गृह सह प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थिति रजिस्टर, बच्चों की संख्या, भोजन व्यवस्था, रसोईघर, खाद्य सामग्री, स्वास्थ्य परीक्षण, दवाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था का जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने विकासखंड बनियाखेड़ा के ग्राम रत्नपुर खुर्द स्थित के.एस.जे. हाईस्कूल दिव्यांगजनों के आवासीय विद्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने दृष्टिबाधित तथा श्रवण एवं वाक् दिव्यांग बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य, खान-पान और आवासीय व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने तथा स्वच्छ पेयजल के लिए आरओ की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम एवं दिव्यांग बच्चों के लिए संचालित संस्थानों में रहने वाले किसी भी व्यक्ति को असुविधा नहीं होनी चाहिए। उनकी आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखते हुए गुणवत्तापूर्ण भोजन, स्वास्थ्य सुविधाएं, स्वच्छ पेयजल और बेहतर शैक्षणिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शासनादेशों के अनुरूप आवश्यक आख्या उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिए।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि अरुण कुमार त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी चंदौसी आशुतोष तिवारी सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गजरौला में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    4
    गजरौला  में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया।
अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • लगातार दो दिन तक बरसात के चलते गांव दुगरऊ में मजदूर के घर की छत व दीवार गिरी परिजन बाल बाल बच्चे अनूपशहर: दो दिन लगातार बरसात के कारण गांव दुगरऊ में मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भर भराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे मुकेश और उनकी पत्नी सुमीला को हल्की चोट लगी। गांव दुगरऊ निवासी मजदूर मुकेश पुत्र चिरंजी के मकान की दीवार तथा छत अचानक भरभरा कर खेत की तरफ गिर गई। जिससे मुकेश में उसकी पत्नी सुमिला ईंट लग जाने से हल्की घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में बने टीन सीट में सो रहे थे। जिससे वह सकुशल बच गए। मुकेश ने बताया कि मध्य रात्रि में तेज धमाके के साथ मकान की दीवार पीछे खेत की ओर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन को अवगत कराया है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया। और जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की गई है। नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
    1
    लगातार दो दिन तक बरसात के चलते गांव दुगरऊ में मजदूर के घर की छत व दीवार गिरी परिजन बाल बाल बच्चे
अनूपशहर: दो दिन लगातार बरसात के कारण गांव दुगरऊ में मजदूर के मकान की पक्की दीवार और छत भर भराकर गिर गई। हादसे के समय कमरे में सो रहे मुकेश और उनकी पत्नी सुमीला को हल्की चोट लगी।
गांव दुगरऊ निवासी मजदूर मुकेश पुत्र चिरंजी के मकान की दीवार तथा छत अचानक भरभरा कर खेत की तरफ गिर गई। जिससे मुकेश में उसकी पत्नी सुमिला ईंट लग जाने से हल्की घायल हो गई। परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे हिस्से में बने टीन सीट में सो रहे थे। जिससे वह सकुशल बच गए। मुकेश ने बताया कि मध्य रात्रि में तेज धमाके के साथ मकान की दीवार पीछे खेत की ओर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार बाहर की तरफ गिरी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद तहसील प्रशासन को अवगत कराया है। एसडीएम अरुण कुमार वर्मा ने बताया कि जानकारी मिलते ही क्षेत्र के लेखपाल को मौके पर भेजा गया। और जांच रिपोर्ट बनाकर शासन को प्रेषित की गई है। नियमानुसार पीड़ित परिवार की मदद की जाएगी।
    user_यशाग्र भारद्वाज
    यशाग्र भारद्वाज
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष बने प्रशांत_वरुणकिसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है औरंगाबाद।किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।जबकि वरुण चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया। कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने किसानों से अगली पंचायत कलेक्ट्रेट में करने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अविलंब गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए।क्योंकि अक्टूबर में चीनी मिले चालू हो जाएगी।सरकार गन्ने का मूल्य कम से कम छह सो रुपये कुंतल घोषित करे।थाने ओर तहसीलों में किसानों के साथ भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सतपाल जी ने आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा करने के विषय में अपनी बात रखी और किसान युनियन टिकैत संगठन मे जुड़नेकेलिए युवाओं से आवाह्न किया. धर्मवीर सिंह,शबाब खान,संजय शर्मा,बंटी शर्मा,अनुज यादव,महेंद्र यादव,राहुल चौधरी,मास्टर बलराम सिंह चौहान,नाजिर पाशा,हाजी तहज़ीब,महेंद्र राणा,पंकज चौधरी,दीपा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
    4
    किसान यूनियन टिकैत के जिलाध्यक्ष बने प्रशांत_वरुणकिसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है
औरंगाबाद।किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने बुलंदशहर निवासी प्रशांत चौधरी को जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है।जबकि वरुण चौधरी को युवा जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।दोनों नवनियुक्त जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया गया।
कल्याण मंडप में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने किसानों से अगली पंचायत कलेक्ट्रेट में करने का आवाहन करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को अविलंब गन्ना मूल्य घोषित कर देना चाहिए।क्योंकि अक्टूबर में चीनी मिले चालू हो जाएगी।सरकार गन्ने का मूल्य कम से कम छह सो रुपये कुंतल घोषित करे।थाने ओर तहसीलों में किसानों के साथ भ्रष्टाचार किया जा रहा है।जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।पंचायत में राष्ट्रीय महासचिव डॉक्टर सतपाल  जी ने आवारा पशुओं से किसानों की फसल की सुरक्षा करने के विषय में अपनी बात रखी और  किसान युनियन टिकैत संगठन मे जुड़नेकेलिए युवाओं से आवाह्न किया. धर्मवीर सिंह,शबाब खान,संजय शर्मा,बंटी शर्मा,अनुज यादव,महेंद्र यादव,राहुल चौधरी,मास्टर बलराम सिंह चौहान,नाजिर पाशा,हाजी तहज़ीब,महेंद्र राणा,पंकज चौधरी,दीपा ठाकुर आदि मौजूद रहे।
    user_पत्रिका टीवी नाइन राजीव शर्मा बुलंदशहर
    पत्रिका टीवी नाइन राजीव शर्मा बुलंदशहर
    Doctor अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • अमरोहा में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:* कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से खींचतान मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग अमरोहा जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।सुबह करीब 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने उनसे छीन लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने तथा चुनावी डाटा और IT प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इन रिपोर्टों के बाद कहा गया था कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में इन मुद्दों को अपने 'वोट चोरी' अभियान से जोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की।साथ ही मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।प्रदर्शन में ऋषिपाल धींगान,मैराज हुसैन,ओंकार कटारिया,फैज आलम राईनी,चौधरी सुखराज सिंह,मोहसिन अली वसीम,इंतेजार और यासिर समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    अमरोहा में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:* कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से खींचतान 
मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग
अमरोहा जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।सुबह करीब 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति से कलेक्ट्रेट तक पैदल  मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने उनसे छीन लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने तथा चुनावी डाटा और IT प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इन रिपोर्टों के बाद कहा गया था कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में इन मुद्दों को अपने 'वोट चोरी' अभियान से जोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की।साथ ही मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।प्रदर्शन में ऋषिपाल धींगान,मैराज हुसैन,ओंकार कटारिया,फैज आलम राईनी,चौधरी सुखराज सिंह,मोहसिन अली
वसीम,इंतेजार और यासिर समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा संभल में लगातार हो रही भारी बारिश संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा संभल में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुन्नौर तहसील के भागनगर उधरनपुर गांव पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और नुकसान का सही आकलन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने धान समेत बाजरा और अन्य फसलों में हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। फसल क्षति के सर्वे के लिए विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने उप कृषि निदेशक को कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम और एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए, ताकि फसलों के नुकसान का स्थलीय सत्यापन किया जा सके। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे में पारदर्शिता बरती जाए और पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल बीमा या प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा और अनुमन्य राहत समय से दिलाई जाए। वहीं, ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को बीज और उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं और ओवररेटिंग या अनावश्यक टैगिंग न हो।
    1
    संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा

संभल में लगातार हो रही भारी बारिश
संभल में भारी बारिश से फसलों को नुकसान, DM ने खेतों में पहुंचकर लिया जायजा
संभल में लगातार हो रही भारी बारिश से किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल क्षति का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने गुन्नौर तहसील के भागनगर उधरनपुर गांव पहुंचकर खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं जानीं और नुकसान का सही आकलन कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने धान समेत बाजरा और अन्य फसलों में हुए नुकसान का मौके पर जायजा लिया। फसल क्षति के सर्वे के लिए विकास, राजस्व और कृषि विभाग की संयुक्त टीम गठित करने के निर्देश दिए गए हैं।
डीएम ने उप कृषि निदेशक को कृषि विभाग के एटीएम, बीटीएम और एडीओ को लेखपालों के साथ समन्वय कर प्रभावित क्षेत्रों में लगाने के निर्देश दिए, ताकि फसलों के नुकसान का स्थलीय सत्यापन किया जा सके।
अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि सर्वे में पारदर्शिता बरती जाए और पात्र किसानों को शासन के निर्धारित मानकों के अनुसार फसल बीमा या प्राकृतिक आपदा के तहत मुआवजा और अनुमन्य राहत समय से दिलाई जाए।
वहीं, ग्रामीणों की मांग पर विद्यालय तक जाने वाले मार्ग का भी स्थलीय निरीक्षण कर एस्टिमेट तैयार कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी कहा कि किसानों को बीज और उर्वरक निर्धारित दरों पर ही उपलब्ध कराए जाएं और ओवररेटिंग या अनावश्यक टैगिंग न हो।
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • सम्भल में बारिश से धान की फसल प्रभावित, खेतों में पहुंचे डीएम अंकित खण्डेलवाल सम्भल में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बनियाखेड़ा विकासखंड के ग्राम पतरौआ पहुंचकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया। डीएम ने खेतों में पहुंचकर धान की फसल की स्थिति देखी और किसानों से सीधे नुकसान की जानकारी ली। उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों का गांववार सर्वे जल्द कराया जाए और सर्वे में एक भी प्रभावित किसान छूटने न पाए। डीएम ने चंदौसी क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित अन्य गांवों की भी जानकारी ली। साथ ही लेखपाल से फसल नुकसान की गाटावार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशासन ने बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी समेत संबंधित अधिकारी, लेखपाल और कर्मचारी मौजूद रहे।
    1
    सम्भल में बारिश से धान की फसल प्रभावित, खेतों में पहुंचे डीएम अंकित खण्डेलवाल

सम्भल में लगातार तीन दिनों से हो रही भारी बारिश से धान की फसलों को नुकसान पहुंचा है। फसल नुकसान का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल ने बनियाखेड़ा विकासखंड के ग्राम पतरौआ पहुंचकर प्रभावित खेतों का स्थलीय निरीक्षण किया।
डीएम ने खेतों में पहुंचकर धान की फसल की स्थिति देखी और किसानों से सीधे नुकसान की जानकारी ली।
उन्होंने उप निदेशक कृषि को निर्देश दिए कि प्रभावित किसानों का गांववार सर्वे जल्द कराया जाए और सर्वे में एक भी प्रभावित किसान छूटने न पाए।
डीएम ने चंदौसी क्षेत्र में भारी बारिश से प्रभावित अन्य गांवों की भी जानकारी ली। साथ ही लेखपाल से फसल नुकसान की गाटावार स्थिति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
प्रशासन ने बारिश से प्रभावित किसानों की फसलों के नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चंदौसी आशुतोष तिवारी समेत संबंधित अधिकारी, लेखपाल और कर्मचारी मौजूद रहे।
    user_जयदेव सिंह
    जयदेव सिंह
    Local News Reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि अनूपशहर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर भगत सिंह के बलिदान को याद किया। इस दौरान कांग्रेस कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष सलाम खां और युवा नेता बबलू कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने की आवश्यकता है। भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक के आवास पर भी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए फांसी का फंदा चूम लिया। इस अवसर पर मोहन सरीन, शिबू कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आसिफ खान, शौकीन खान, विकास सूर्यवंशी, अफजल गाजी, अमरनाथ यादव, नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    भगत सिंह की जयंती पर शहीद स्मारक पर अर्पित की पुष्पांजलि
अनूपशहर: शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती पर नगर में विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र व प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक पर एकत्र होकर भगत सिंह के बलिदान को याद किया।
इस दौरान कांग्रेस कोआर्डिनेटर ज्ञानेंद्र सिंह राघव, जिला उपाध्यक्ष  सलाम खां और युवा नेता बबलू कुरैशी ने कहा कि भगत सिंह ने देश की स्वतंत्रता के लिए अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया। मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपना जीवन बलिदान कर दिया। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर शिक्षा प्राप्त करने और राष्ट्रसेवा के लिए आगे आने की आवश्यकता है।
भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष सीपी सिंह खटीक के आवास पर भी भगत सिंह की जयंती मनाई गई। अध्यक्षता सेवा भारती के नगर अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लोधी ने की। मुख्य वक्ता मनोज कुमार सिंह गोल्डी ने कहा कि जिस उम्र में युवा अपने करियर के बारे में सोचते हैं, उस उम्र में भगत सिंह ने देश के लिए फांसी का फंदा चूम लिया।
इस अवसर पर मोहन सरीन, शिबू कुरैशी, कौशल शर्मा, राजेंद्र शर्मा, आसिफ खान, शौकीन खान, विकास सूर्यवंशी, अफजल गाजी, अमरनाथ यादव, नवरत्न सिंह सूर्यवंशी, सुरेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_यशाग्र भारद्वाज
    यशाग्र भारद्वाज
    अनूपशहर, बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.