गजरौला में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
गजरौला में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम
आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए
गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
- हापुड़: गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के बल पर करीब ₹40 लाख के कपड़ों से भरा कैंटर लूटने का मामला सामने आया। ➡️ बदमाशों ने चालक और परिचालक को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। ➡️ लूट के बाद दोनों को रास्ते में फेंककर बदमाश फरार हो गए। ➡️ कैंटर दिल्ली से नौगावां जा रहा था, पुलिस जांच में जुटी है।2
- तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है अभी कोई जन् हानि नहीं तीर्थ नगरी बृजघाट गंगा का जलस्तर फिर दोबारा से बड़ा आपको बता दें कि गंगा जी का जलस्तर अपनी जगह से कम से कम 40 मी उतर गया था तीन दिन की बारिश होने के कारण गंगा का जलस्तर बढ़कर 20 मीटर ऊपर आ चुका है1
- *सेवा संकल्प एवं पोषण माह के अन्तर्गत धौलाना में आयोजित हुआ “आंगन का उत्सव हापुड़ *सेवा संकल्प एवं पोषण माह के अन्तर्गत धौलाना में आयोजित हुआ “आंगन का उत्सव”* *हेल्दी बेबी एवं रेसिपी प्रतियोगिता के साथ उत्कृष्ट आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को किया गया सम्मानित* *सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायतो में चलाया गया स्वच्छता अभियान* *स्वच्छता ही सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत छात्राओं द्वारा विद्यालयों में बनाई गई रंगोली* जनपद हापुड़ के बाल विकास परियोजना धौलाना के अन्तर्गत सेवा संकल्प एवं पोषण माह के अवसर पर आज विभिन्न पोषण एवं जन-जागरूकता गतिविधियों के अन्तर्गत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, रेसिपी प्रतियोगिता, उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र वितरण, गोदभराई एवं अन्नप्राशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मा0 सांसद श्री अतुल गर्ग, मा0 विधायक धौलाना, मा0 जिला पंचायत अध्यक्ष हापुड़ सहित अन्य जनप्रतिनिधियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। जनप्रतिनिधियों द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग करते हुए विभागीय योजनाओं एवं पोषण संबंधी गतिविधियों की सराहना की गई तथा लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान आयोजित हेल्दी बेबी प्रतियोगिता में स्वस्थ एवं सुपोषित बच्चों का चयन कर 07 हेल्दी बेबी को पुरस्कृत किया गया। साथ ही विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाली 10 आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। रेसिपी प्रतियोगिता के माध्यम से आंगनबाड़ी केन्द्रों पर उपलब्ध खाद्य सामग्री से पौष्टिक एवं स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने के लिए लाभार्थियों एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में गोदभराई एवं अन्नप्राशन संस्कार भी सम्पन्न कराए गए तथा गर्भवती महिलाओं एवं अभिभावकों को मातृ एवं शिशु पोषण, स्वास्थ्य एवं संतुलित आहार के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों एवं जनसमुदाय द्वारा बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया गया। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं विभागीय अधिकारियों द्वारा बच्चों के समुचित पोषण, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से संचालित पोषण गतिविधियों को जन-जन तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कुपोषण की रोकथाम, बच्चों के स्वस्थ विकास, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता तथा समुदाय की पोषण गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना रहा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद की समस्त ग्राम पंचायतो में निरंतर स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जनपद के उच्च माध्यमिक विद्यालयों में छात्राओं द्वारा रंगोली बनाकर पर्यावरण बचाओ का संदेश भी दिया गया।1
- Moradabad:जिलाधिकारी ने मुरादाबाद शहर का किया निरीक्षण! निरीक्षण में क्या मिला देखिए?1
- बिजनौर में बारिश का कहर, कच्चे मकान की छत गिरने से युवक मलबे में दबा बिजनौर के नूरपुर ब्लॉक के गोहावर जैत गांव में लगातार बारिश के चलते कच्चे मकान की छत अचानक गिर गई। हादसे में घर के अंदर सो रहे सुनील कुमार प्रजापति मलबे में दबकर घायल हो गए। ग्रामीणों ने उन्हें बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया। हादसे में घर का सामान भी नष्ट हो गया। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक मदद और पक्के मकान की मांग की है।1
- अमरोहा मे जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, राहगीर बाल-बाल बचा अमरोहा। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के मोहल्ला काजीजादा में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जर्जर दीवार अचानक सड़क की ओर गिरती दिखाई दे रही है, जबकि एक राहगीर हादसे से बाल-बाल बचता नजर आ रहा है। लगातार बारिश के कारण शहर में पुराने और जर्जर मकानों को लेकर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर भवनों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- *शहीद स्तंभ के सौंदर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी ने अतरपुरा चोपला स्थित शहीद स्मारक का किया निरीक्षण*1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल के पवासा विकासखंड के सौधन मोहम्मदपुर गांव में बारिश के कारण एक कच्चा मकान ढह गया1
- संभल व्यूरो रिपोर्ट संभल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित नामो में बदलाव को लेकर विरोध मार्च निकाला1