Shuru
Apke Nagar Ki App…
*शहीद स्तंभ के सौंदर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी ने अतरपुरा चोपला स्थित शहीद स्मारक का किया निरीक्षण*
Gulfam Saifi press repoter
*शहीद स्तंभ के सौंदर्यीकरण हेतु जिलाधिकारी ने अतरपुरा चोपला स्थित शहीद स्मारक का किया निरीक्षण*
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिलखुवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 9 खोए मोबाइल बरामद कर स्वामियों को लौटाए हापुड़ के पिलखुवा में पुलिस ने सर्विलांस और तकनीकी माध्यमों की मदद से अलग-अलग स्थानों से खोए हुए 9 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब 1 लाख 92 हजार रुपये बताई गई है। मोबाइल फोन खोने के बाद लोगों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने तकनीकी जानकारी और सर्विलांस के जरिए मोबाइल फोन की तलाश की और उन्हें बरामद करने में सफलता हासिल की। सोमवार को पुलिस ने सभी नौ मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सौंप दिए। लंबे समय बाद मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने खुशी जताते हुए पिलखुवा पुलिस का आभार व्यक्त किया।1
- गौ माता की सेवा ही राष्ट्र की सेवा है तालाब में फंसे गोवंश को भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं ने कड़ी मशक्कत से सुरक्षित निकाला हापुड़। आज भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ताओं को सूचना मिली कि जनपद हापुड़ के थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्र के नयागांव इनायतपुर में एक गोवंश तालाब के किनारे फंस गया है और बाहर निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है। सूचना मिलते ही भारतीय गोरक्षा परिषद के कार्यकर्ता तत्काल मौके पर पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने बिना देर किए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गोवंश को तालाब से सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गोवंश को बाहर निकालने के बाद उसकी स्थिति का जायजा लिया गया तथा आवश्यक देखभाल की गई। कार्यकर्ताओं की तत्परता और सेवा भावना से एक बेसहारा गोवंश की जान बचाई जा सकी। भारतीय गोरक्षा परिषद ने कहा कि गोवंश की सेवा, सुरक्षा और संरक्षण के लिए संगठन के कार्यकर्ता हर समय तत्पर हैं।2
- गजरौला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद अमरोहा के थाना गजरौला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। थाना गजरौला पुलिस ने 01 आरोपी मोहित पुत्र मुरारी निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है, जो मु0अ0सं0 585/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है1
- सिंभावली क्षेत्र के गांव बंगोली की घटना, राजस्व विभाग ने किया मौका मुआयना हापुड़। जनपद हापुड़ के सिंभावली क्षेत्र स्थित गांव बंगोली में पिछले तीन दिनों से रुक-रुक कर हो रही बारिश के चलते एक मजदूर के मकान की दीवार गिर गई, जिससे परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना के बाद पीड़ित परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी नेत्रपाल (60 वर्ष) पुत्र खुशीराम अपनी पत्नी के साथ मेहनत-मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। लगातार हो रही बारिश के कारण उनके मकान की एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि घटना के समय कोई व्यक्ति दीवार की चपेट में नहीं आया, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। दीवार गिरने से मकान को काफी क्षति पहुंची है तथा घरेलू सामान भी प्रभावित हुआ है। घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्रीय राजस्व विभाग की ओर से पटवारी अमित कश्यप मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। उन्होंने पीड़ित परिवार को शासन स्तर से मिलने वाली सहायता के संबंध में आवश्यक जानकारी भी दी। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है, ताकि मजदूर परिवार को राहत मिल सके और वह अपने मकान की मरम्मत करा सके।3
- गजरौला में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।4
- आजाद अधिकार सेना ने विकास भवन में पार्क में दिया धरना, तत्काल कार्रवाई का आश्वासन दिया बुलंदशहर में आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री देवेन्द्र सिंह राणा जी के नेतृत्व में आज माननीय मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश को संबोधित ज्ञापन प्रस्तुत करने हेतु विकास भवन, बुलन्दशहर में अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन प्रस्तावित था। सिटी मजिस्ट्रेट, बुलन्दशहर श्री जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय तथा तहसीलदार सदर श्री निरंजन सिंह के अनुरोध पर उक्त कार्यक्रम मलका पार्क, काला आम, बुलन्दशहर पर आयोजित किया गया। संगठन द्वारा जिलाधिकारी, बुलन्दशहर के माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री को चार गंभीर प्रकरणों-राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत ₹58.94 लाख के भुगतान में अनियमितता, सुधीर नर्सिंग होम में हर्निया ऑपरेशन के पश्चात ग्राम अमरपुर निवासी युवक हैदर की हालत बिगड़ने पर क्षतिपूर्ति, ग्राम पंचायत रघुनाथपुर में मनरेगा कार्यों की जांच में लापरवाही एवं लीपापोती तथा किसान श्री कुंवर केसर अली राना के 11 वर्षों से लंबित नलकूप विद्युत कनेक्शन-में निष्पक्ष जांच, दोषियों पर कार्रवाई एवं पीड़ितों को न्याय दिलाने की मांग की गई। मौके पर सिटी मजिस्ट्रेट श्री जगदम्बिका प्रसाद पाण्डेय, तहसीलदार सदर श्री निरंजन सिंह, अधीक्षण अभियंता विद्युत विभाग श्री शिशिर कुमार शाही, अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी बुलन्दशहर, सहायक मनरेगा अधिकारी श्री राहुल कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रेम सुख दहिया तथा शहर कोतवाल श्री सुजीत कुमार उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी पहुँचे। अधिकारियों ने ज्ञापन में उल्लिखित प्रकरणों पर तत्काल नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही पूर्ण करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पीड़ित श्री हैदर पुत्र जावेद खान जी, श्री आमिर उर्फ भूरा जी, ग्राम लड़ाना के श्री रवि प्रधान जी, हैदर पुत्र श्री कुंवर केसर अली जी,जिलाध्यक्ष आजाद अधिकार सेना श्री मनीष कुमार राणा जी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री सुधीर कुमार जी सहित लगभग 15–20 कार्यकर्ता उपस्थित रहे। श्री देवेन्द्र सिंह राणा ने कहा कि ज्ञापन सौंपे जाने एवं अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी संगठन इन प्रकरणों की निरंतर निगरानी करेगा। यदि निर्धारित समयावधि में निष्पक्ष जांच, रिकवरी, उपचार-क्षतिपूर्ति एवं किसान को विद्युत कनेक्शन उपलब्ध नहीं कराया गया तो शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक आंदोलन आगे बढ़ाया जाएगा।1
- हापुड़ जनपद के धौलाना में UGC Rollback की मांग को लेकर स्वर्ण समाज के लोगों ने प्रदर्शन का ऐलान किया है।1
- महमूदाबाद में पीस कमेटी की बैठक, नवरात्रि और जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर तैयारियों पर चर्चा महमूदाबाद, सीतापुर में आगामी नवरात्रि एवं जुलूस-ए-मोहम्मदी को लेकर थाना परिसर में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस-प्रशासन, जनप्रतिनिधियों, ग्राम प्रधानों, समाजसेवियों और गणमान्य लोगों ने त्योहारों की व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की। सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, विद्युत आपूर्ति और जुलूस के मार्ग समेत विभिन्न व्यवस्थाओं पर विचार-विमर्श हुआ। अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने की अपील की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क रहेगी। लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को देने की अपील की गई।1
- श्यामपुर जट्ट के जनहित इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आजम भगत सिंह जयंती पर देशभक्ति का रंग हापुड़। सिम्भावली क्षेत्र के ग्राम श्यामपुर जट्ट स्थित जनहित इंटर कॉलेज में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सरदार भगत सिंह के जीवन, संघर्ष और देश के प्रति उनके बलिदान पर आधारित नाटकों का मंचन किया। प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम की यादों को सजीव रूप में प्रस्तुत किया गया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नोएडा-गाजियाबाद के समाजसेवी अर्जुन चौधरी उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता मेरठ के वरिष्ठ इतिहासकार एवं कवि प्रो. किरण पाल सिंह ने की। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जितेंद्र कुमार त्यागी ने सभी अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया। समारोह में डिग्री कॉलेज माछरा के पूर्व प्रधानाचार्य सतीश शर्मा, ओंकार शर्मा (करनाल), सतीश अरोड़ा सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान ग्राम श्यामपुर जट्ट के प्रधान एवं वरिष्ठ समाजसेवी जितेंद्र सिंह संधू के शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र में किए गए योगदान की भी सराहना की गई। उन्होंने विद्यालय के प्रार्थना स्थल के मंच का फर्श, नवनिर्मित बरामदे तथा अन्य निर्माण कार्यों में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया है। वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि भगत सिंह का जीवन युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके विचार आज भी देशभक्ति, त्याग और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।1