logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गजरौला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद अमरोहा के थाना गजरौला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। थाना गजरौला पुलिस ने 01 आरोपी मोहित पुत्र मुरारी निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है, जो मु0अ0सं0 585/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है

4 hrs ago
user_Saurabh
Saurabh
अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

गजरौला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद अमरोहा के थाना गजरौला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। थाना गजरौला पुलिस ने 01 आरोपी मोहित पुत्र मुरारी निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है, जो मु0अ0सं0 585/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गजरौला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद अमरोहा के थाना गजरौला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है। थाना गजरौला पुलिस ने 01 आरोपी मोहित पुत्र मुरारी निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है, जो मु0अ0सं0 585/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है
    1
    गजरौला पुलिस ने आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को किया गिरफ्तार तमंचा बरामद
अमरोहा के थाना गजरौला पुलिस ने अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत आर्म्स एक्ट में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया है।
थाना गजरौला पुलिस ने 01 आरोपी मोहित पुत्र मुरारी निवासी ग्राम मगदूमपुर थाना हस्तिनापुर जनपद मेरठ उम्र 19 वर्ष को गिरफ्तार किया है, जो मु0अ0सं0 585/2026 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट से संबंधित है। आरोपी के कब्जे से एक अदद तमंचा 315 बोर व एक अदद जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया है
    user_Saurabh
    Saurabh
    अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गजरौला में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया। अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया। विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    4
    गजरौला  में गर्भवती महिलाओं को बांटी पोषक कीट,17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
गजरौला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत गजरौला में गर्भवती महिलाओं के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और गर्भवती महिलाओं ने भाग लिया।
अमरोहा डीपीओ की मौजूदगी में विधायक राजीव तरारा ने गर्भवती महिलाओं को पोषण किट वितरित कीं। पोषण किट मिलने पर महिलाओं ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त किया।
विधायक राजीव तरारा ने कहा कि गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण को लेकर सरकार गंभीरता से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रोत्साहित करने के लिए भी कई कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गर्भवती महिलाओं के पोषण और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • अमरोहा में एक बार फिर पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली अमरोहा के डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जावेद को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार जावेद डिडौली कोतवाली में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
    2
    अमरोहा में एक बार फिर पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
अमरोहा के डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।
पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जावेद को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार जावेद डिडौली कोतवाली में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान* *लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान* */ नौगांवा सादात।* गागन नदी का पानी खेतों में लंबे समय से जमा होने के कारण अब किसानों की सबसे महत्वपूर्ण गन्ने की फसल भी बर्बाद होने लगी है। लगातार पानी में डूबे रहने से गन्ने की जड़ें सड़ रही हैं और फसल पीली पड़कर सूखनी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान और कुमखिया* के किसानों का हुआ है। किसानों ने बताया कि 4-5 दिन से पानी खेतों से निकल ही नहीं रहा है, जिससे पूरा गन्ना बर्बाद होने की कगार पर है। *किसानों का दर्द -* *किसान ब्रजपाल सिंह, ने बताया, _"पानी 5 दिन से खेत में भरा है, गन्ना अब पीला पड़कर सूख रहा है। अगर 2 दिन में पानी नहीं निकला तो पूरी फसल खत्म हो जाएगी।"_ *किसान इरशाद अली, * ने कहा, _"गन्ना मिल में डालने लायक भी नहीं बचेगा, जड़ में सड़न शुरू हो गई है। हम तो पूरी तरह बर्बाद हो गए।"_ *किसान प्रेमपाल सिंह* ने बताया, _"प्रशासन को चाहिए कि नदी के पानी की निकासी कराए और हमारा सर्वे कराकर मुआवजा दे, नहीं तो हम कर्ज में डूब जाएंगे।"_
    1
    लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान*

*लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान*
*/ नौगांवा सादात।* गागन नदी का पानी खेतों में लंबे समय से जमा होने के कारण अब किसानों की सबसे महत्वपूर्ण गन्ने की फसल भी बर्बाद होने लगी है। लगातार पानी में डूबे रहने से गन्ने की जड़ें सड़ रही हैं और फसल पीली पड़कर सूखनी शुरू हो गई है।
सबसे ज्यादा नुकसान  और कुमखिया* के किसानों का हुआ है। किसानों ने बताया कि 4-5 दिन से पानी खेतों से निकल ही नहीं रहा है, जिससे पूरा गन्ना बर्बाद होने की कगार पर है।
*किसानों का दर्द -*
*किसान ब्रजपाल सिंह, ने बताया, _"पानी 5 दिन से खेत में भरा है, गन्ना अब पीला पड़कर सूख रहा है। अगर 2 दिन में पानी नहीं निकला तो पूरी फसल खत्म हो जाएगी।"_
*किसान इरशाद अली, * ने कहा, _"गन्ना मिल में डालने लायक भी नहीं बचेगा, जड़ में सड़न शुरू हो गई है। हम तो पूरी तरह बर्बाद हो गए।"_
*किसान प्रेमपाल सिंह* ने बताया, _"प्रशासन को चाहिए कि नदी के पानी की निकासी कराए और हमारा सर्वे कराकर मुआवजा दे, नहीं तो हम कर्ज में डूब जाएंगे।"_
    user_Bheesham Singh
    Bheesham Singh
    Local News Reporter नौगावां सदात, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमरोहा में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:* कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से खींचतान मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग अमरोहा जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।सुबह करीब 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति से कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने उनसे छीन लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने तथा चुनावी डाटा और IT प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इन रिपोर्टों के बाद कहा गया था कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में इन मुद्दों को अपने 'वोट चोरी' अभियान से जोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की।साथ ही मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।प्रदर्शन में ऋषिपाल धींगान,मैराज हुसैन,ओंकार कटारिया,फैज आलम राईनी,चौधरी सुखराज सिंह,मोहसिन अली वसीम,इंतेजार और यासिर समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    1
    अमरोहा में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:* कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा, पुतला फूंकने को लेकर पुलिस से खींचतान 
मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग
अमरोहा जनपद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।सुबह करीब 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने गांधी मूर्ति से कलेक्ट्रेट तक पैदल  मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर विरोध जताया और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंकने का प्रयास किया जिसे पुलिस ने उनसे छीन लिया।इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच पुतले को लेकर खींचतान भी हुई। कांग्रेसियों ने केंद्र की भाजपा सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह कटारिया के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई आरोप लगाए गए हैं। ज्ञापन में कहा गया है कि पिछले 10 महीनों में चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने आयोग के कुछ फैसलों और प्रक्रियाओं पर 14 बार आपत्ति दर्ज की। इन आपत्तियों में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR), नए मतदाताओं को जोड़ने और नाम हटाने तथा चुनावी डाटा और IT प्रणाली के केंद्रीकरण से जुड़े मुद्दों का उल्लेख किया गया है। हालांकि, चुनाव आयोग की ओर से इन रिपोर्टों के बाद कहा गया था कि SIR समेत आयोग के सभी फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन में इन मुद्दों को अपने 'वोट चोरी' अभियान से जोड़ते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त को तत्काल पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की।साथ ही मांगें पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।प्रदर्शन में ऋषिपाल धींगान,मैराज हुसैन,ओंकार कटारिया,फैज आलम राईनी,चौधरी सुखराज सिंह,मोहसिन अली
वसीम,इंतेजार और यासिर समेत कई कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_मुजम्मिल हुसैन
    मुजम्मिल हुसैन
    Physiotherapist हसनपुर, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन। वोट चोरी के आरोपों को लेकर सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र पर सीधा हमला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुरकी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की। कुल मिलाकर, कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन सौंपना और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी की मांग
    1
    संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
संभल, CEC ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।
वोट चोरी के आरोपों को लेकर सम्भल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त यानी CEC ज्ञानेश कुमार पर लोकतंत्र पर सीधा हमला करने का आरोप लगाते हुए उन्हें पद से हटाने और गिरफ्तार करने की मांग की। इस मांग को लेकर इंडियन नेशनल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष हाजी आरिफ तुरकी और असमोली विधानसभा क्षेत्र के पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी एवं AICC सदस्य हाजी मरगूब आलम की मौजूदगी में विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम संभल को ज्ञापन सौंपा, जिसमें मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग की गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी के आरोपों को लेकर अपना विरोध दर्ज कराया और मामले में कार्रवाई की मांग की। कुल मिलाकर, कांग्रेस का विरोध, ज्ञापन सौंपना और CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने व गिरफ्तारी की मांग
    user_Mubarak Ali
    Mubarak Ali
    संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हापुड़: गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के बल पर करीब ₹40 लाख के कपड़ों से भरा कैंटर लूटने का मामला सामने आया। ➡️ बदमाशों ने चालक और परिचालक को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया। ➡️ लूट के बाद दोनों को रास्ते में फेंककर बदमाश फरार हो गए। ➡️ कैंटर दिल्ली से नौगावां जा रहा था, पुलिस जांच में जुटी है।
    2
    हापुड़: गढ़ कोतवाली क्षेत्र में हथियारों के बल पर करीब ₹40 लाख के कपड़ों से भरा कैंटर लूटने का मामला सामने आया।

➡️ बदमाशों ने चालक और परिचालक को बंधक बनाकर वारदात को अंजाम दिया।
➡️ लूट के बाद दोनों को रास्ते में फेंककर बदमाश फरार हो गए।
➡️ कैंटर दिल्ली से नौगावां जा रहा था, पुलिस जांच में जुटी है।
    user_Gulfam Saifi press repoter
    Gulfam Saifi press repoter
    Carpenter गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना अमरोहा के गजरौला में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने प्रेस वार्ता की। दिल्ली से मुरादाबाद जाते समय हाईवे किनारे स्थित तड़का होटल पहुंचे नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।गजरौला के तड़का होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और वे झूठे आरोप लगाकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा के साथ है। नवाब सिंह नागर ने मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसे विकास कार्य किए हैं, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किए।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, पूर्व धनौरा प्रत्याशी हेमसिंह आर्य,वीरेंदर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत भाजपा के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    3
    गजरौला में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष की प्रेस वार्ता, विपक्ष पर साधा निशाना
अमरोहा के गजरौला में भाजपा पश्चिम क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने प्रेस वार्ता की। दिल्ली से मुरादाबाद जाते समय हाईवे किनारे स्थित तड़का होटल पहुंचे नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार तीसरी बार पूर्ण बहुमत के साथ बनने जा रही है।गजरौला के तड़का होटल में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा के पश्चिम क्षेत्रीय अध्यक्ष नवाब सिंह नागर ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके पास कोई ठोस एजेंडा नहीं है और वे झूठे आरोप लगाकर मनगढ़ंत कहानियां बना रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जनता सब जानती है और भाजपा के साथ है। नवाब सिंह नागर ने मोदी और योगी सरकार के विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने प्रदेश में ऐसे विकास कार्य किए हैं, जो पहले किसी सरकार ने नहीं किए।प्रेस वार्ता के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी, हसनपुर विधायक महेंद्र खड़गवंशी, विधायक राजीव तरारा, पूर्व धनौरा प्रत्याशी हेमसिंह आर्य,वीरेंदर सिंह,नगर पालिका अध्यक्ष प्रवीण अग्रवाल समेत भाजपा के कई वर्तमान और पूर्व पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar Chawla Amroha
    Kapil kumar Chawla Amroha
    Local News Reporter Amroha, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.