लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान* *लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान* */ नौगांवा सादात।* गागन नदी का पानी खेतों में लंबे समय से जमा होने के कारण अब किसानों की सबसे महत्वपूर्ण गन्ने की फसल भी बर्बाद होने लगी है। लगातार पानी में डूबे रहने से गन्ने की जड़ें सड़ रही हैं और फसल पीली पड़कर सूखनी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान और कुमखिया* के किसानों का हुआ है। किसानों ने बताया कि 4-5 दिन से पानी खेतों से निकल ही नहीं रहा है, जिससे पूरा गन्ना बर्बाद होने की कगार पर है। *किसानों का दर्द -* *किसान ब्रजपाल सिंह, ने बताया, _"पानी 5 दिन से खेत में भरा है, गन्ना अब पीला पड़कर सूख रहा है। अगर 2 दिन में पानी नहीं निकला तो पूरी फसल खत्म हो जाएगी।"_ *किसान इरशाद अली, * ने कहा, _"गन्ना मिल में डालने लायक भी नहीं बचेगा, जड़ में सड़न शुरू हो गई है। हम तो पूरी तरह बर्बाद हो गए।"_ *किसान प्रेमपाल सिंह* ने बताया, _"प्रशासन को चाहिए कि नदी के पानी की निकासी कराए और हमारा सर्वे कराकर मुआवजा दे, नहीं तो हम कर्ज में डूब जाएंगे।"_
लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान* *लंबे समय से खेतों में जमा है गागन का पानी, गन्ने की फसल पीली पड़कर सूखने लगी, किसान परेशान* */ नौगांवा सादात।* गागन नदी का पानी खेतों में लंबे समय से जमा होने के कारण अब किसानों की सबसे महत्वपूर्ण गन्ने की फसल भी बर्बाद होने लगी है। लगातार पानी में डूबे रहने से गन्ने की जड़ें सड़ रही हैं और फसल पीली पड़कर सूखनी शुरू हो गई है। सबसे ज्यादा नुकसान और कुमखिया* के किसानों का हुआ है। किसानों ने बताया कि 4-5 दिन से पानी खेतों से निकल ही नहीं रहा है, जिससे पूरा गन्ना बर्बाद होने की कगार पर है। *किसानों का दर्द -* *किसान ब्रजपाल सिंह, ने बताया, _"पानी 5 दिन से खेत में भरा है, गन्ना अब पीला पड़कर सूख रहा है। अगर 2 दिन में पानी नहीं निकला तो पूरी फसल खत्म हो जाएगी।"_ *किसान इरशाद अली, * ने कहा, _"गन्ना मिल में डालने लायक भी नहीं बचेगा, जड़ में सड़न शुरू हो गई है। हम तो पूरी तरह बर्बाद हो गए।"_ *किसान प्रेमपाल सिंह* ने बताया, _"प्रशासन को चाहिए कि नदी के पानी की निकासी कराए और हमारा सर्वे कराकर मुआवजा दे, नहीं तो हम कर्ज में डूब जाएंगे।"_
- चांदपुर में JE से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी गिरफ्तार बिजनौर के चांदपुर में बिजली विभाग के जेई सुदीप कुमार शर्मा से मारपीट के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी उपकार सिंह को गिरफ्तार किया है। इससे पहले दो आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।1
- अमरोहा के डिडौली पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।मामला थाना डिडौली क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद ग्राम जोजखेड़ा के जंगलों में आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पूछताछ में पुलिस ने आरोपी द्वारा 31 जुलाई 2026 की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात बताए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- हापुड़ पुलिस अधीक्षक नवोदय द्वारा जागरूक रैली का हरी झंडी दिखाकर किया गया जनपद हापुड़ *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मूक बधिर चालकों के वाहनों पर सांकेतिक भाषा चिन्ह लगाकर आमजन को जागरुक करने हेतु नगर पालिका परिषद हापुड़ से जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर अन्तर्राष्टीय सांकेतिक भाषा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।*1
- मुरादाबाद ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी अनुनय झा और एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती संगीता गौतम4
- किसने की फसल बारिश और आंधियों को के कारण नष्ट होने वाली फसलों का मुआवजा सरकार देने जा रही है इसीलिए अपने नजदीकी पोस्ट या किसी कर्मचारी से मिलकर अपने फसल के बारे में बताएं1
- DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल DM साहब से मदद की गुहार, टपक रहा मकान, टूटने लगे छत के बल्ले, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल संभल में एक जर्जर मकान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मकान की खराब हालत को लेकर परिवार की परेशानी सामने आई है। परिवार का कहना है कि मकान की छत से पानी टपक रहा है और छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं। ऐसे में परिवार को मकान की छत गिरने का डर सता रहा है। मामला संभल का है, जहां एक परिवार ने जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल से मदद की गुहार लगाई है। परिवार के मुताबिक, मकान की छत जर्जर हो चुकी है और बारिश के दौरान छत से पानी टपकता है। छत के बल्ले भी टूटने लगे हैं, जिससे परिवार की परेशानी बढ़ गई है। परिवार ने प्रशासन से मकान की स्थिति का जायजा लेकर जल्द से जल्द मदद दिलाने की अपील की है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है।1
- गागन नदी का पानी खेतों में घुसा, गन्ना-धान की फसल डूबी, किसानों में हड़कंप - नौगांवा सादात *गागन नदी का पानी खेतों में घुसा, गन्ना-धान की फसल डूबी, किसानों में हड़कंप - नौगांवा सादात* *नौगांवा सादात/अमरोहा।* लगातार हो रही बारिश के बाद गागन नदी उफान पर है। नदी का पानी तटबंध तोड़कर किसानों के खेतों में घुस गया है, जिससे सैकड़ों बीघा गन्ना और धान की फसल जलमग्न हो गई है। तहसील क्षेत्र के *ग्राम आलमपुरी, कुमखिया आदि गांवों* में सबसे ज्यादा नुकसान देखा जा रहा है। खेत तालाब में तब्दील हो गए हैं। धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई है, वहीं गन्ने की फसल भी पानी में घिरी हुई है। *आज रविवार को किसानों ने बताया* कि अगर जल्द पानी नहीं उतरा तो धान की फसल सड़ जाएगी और गन्ने में भी जड़ सड़न का खतरा बढ़ जाएगा। पूरे साल की मेहनत पर पानी फिरने से किसानों में भारी चिंता बनी हुई है। किसानों ने प्रशासन से खेतों का सर्वे कराकर मुआवजे की मांग की है।1
- मुरादाबाद यूपी मुरादाबाद में आगरा-मुरादाबाद हाईवे पर बारिश और जलभराव के बीच सड़क पर खड़े एक ई-रिक्शा को पीछे से आ रही तेज रफ्तार महिंद्रा थार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर में ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। आरोपी थार चालक पहले घायल को गाड़ी में डालकर सीएचसी बिलारी अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टरों के मृत घोषित करते ही शव वहीं छोड़कर गाड़ी समेत फरार हो गया। पुलिस अस्पताल के बाहर खींची गई थार की फोटो और CCTV फुटेज के आधार पर केस दर्ज कर चालक की तलाश कर रही है।1
- चांदपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत बिजनौर के चांदपुर इलाके में कल से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हालांकि, बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दिन भी बारिश के आसार जताए हैं1