Shuru
Apke Nagar Ki App…
चांदपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत बिजनौर के चांदपुर इलाके में कल से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हालांकि, बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दिन भी बारिश के आसार जताए हैं
Sikandar saifi
चांदपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत बिजनौर के चांदपुर इलाके में कल से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हालांकि, बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दिन भी बारिश के आसार जताए हैं
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- नौगांव सादात की बूथ संख्या 269 पर रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात नौगांव सादात की बूथ संख्या 269 पर रेडियो के माध्यम से सुनी मन की बात आज दिनांक 27 सितंबर दिन रविवार को नौगांव सादात नगर पंचायत क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर की बूथ संख्या 269 पर नामित सभासद नौगांव नगर पंचायत पूर्व जिला मंत्री वीरेंद्र सिंह सैनी के कैंप कार्यालय पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 138 व मन की बात कार्यक्रम रेडियो के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने ध्यानपूर्वक सुना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने मन की बात कार्यक्रम में कहा कि मन की बात कार्यक्रम का प्लेटफार्म देश की उपलब्धि रखने का होता है भारत की एक ऐसी ही उपलब्धि एक दिन बाद उसके 10 साल पूरे होने जा रहे हैं यह उपलब्धि हमारी सेना की उपलब्धि थी जिसमें सेना पाकिस्तान में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक की थी एलओसी पर कुछ और जाकर हमारी सेवा ने चाहे वह बालाकोट एअर स्ट्राइक से लेकर ऑपरेशन सिंदूर के तहत हमारी सेना ने बहुत बड़ी उपलब्धि प्राप्त की थी आगे प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की ओर कोई भी आतंकवादी गतिविधि हमारी ओर आंख उठा कर देखेंगे तो उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा आगे पीएम ने कहा इन दिनों देश में बहुत बड़ी तस्वीर तैयार हो रही है जो है जनगणना में 32 करोड़ से ज्यादा जानकारी उपलब्ध की जा चुकी है जनगणना हम सब का राष्ट्रीय दायित्व है अपने मोबाइल से भी हम अपने परिवार की जानकारी एप पर डाउनलोड कर सकते हैं । इस अवसर पर भाजपा नेता वीरेंद्र सिंह सैनी,शक्ति केंद्र संयोजक इकराम सैफी,इरफान मलिक, ऋषभ कुमार,सुनील कुमार,मोनू सैनी, राजेंद्र सैनी आदि मौजूद है2
- अमरोहा मे जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिरी, राहगीर बाल-बाल बचा अमरोहा। लगातार हो रही बारिश के बीच शहर के मोहल्ला काजीजादा में एक जर्जर मकान की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। गनीमत रही कि दीवार की चपेट में कोई राहगीर नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। दीवार गिरने की पूरी घटना पास लगे कैमरे में कैद हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जर्जर दीवार अचानक सड़क की ओर गिरती दिखाई दे रही है, जबकि एक राहगीर हादसे से बाल-बाल बचता नजर आ रहा है। लगातार बारिश के कारण शहर में पुराने और जर्जर मकानों को लेकर खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से ऐसे जर्जर भवनों का सर्वे कराकर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की मांग की है।1
- अमरोहा में एक बार फिर पुलिस और गो तस्कर के बीच मुठभेड़, 25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, पैर में लगी गोली अमरोहा के डिडौली कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये के इनामी वांछित अभियुक्त जावेद को गिरफ्तार किया है। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के मुताबिक ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग के दौरान मोटरसाइकिल सवार जावेद को रोकने का प्रयास किया गया। आरोपी ने भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसकी बाइक फिसल गई। इसके बाद आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली उसके पैर में लगी।पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद की है।पुलिस के अनुसार जावेद डिडौली कोतवाली में दर्ज गोकशी के मुकदमे में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पूछताछ में आरोपी ने 31 जुलाई की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की है। आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में भी मुकदमे दर्ज बताए गए हैं।2
- नीमा के 25 वर्ष पूरे होने पर मनाया गया सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन । चिकित्सकों ने कार्यक्रम में लिया बढ़चढ़कर हिस्सा। वक्ता बोले ।भेदभाव बुलाकर चिकित्सकों के हित में कार्य करें। नेशनल इंटीग्रेटेड मेडिकल एसोसिएशन नीमा जिला शाखा अमरोहा द्वारा सिल्वर जुबली सेलिब्रेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नीमा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर चिकित्सकों एवं पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में चिकित्सकों को सम्मानित भी किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 86304422011
- बरसात में किसान के घर की कच्ची छत गिरी, परिवार के सामने रहने का संकट बरसात में किसान के घर की कच्ची छत गिरी, परिवार के सामने रहने का संकट स्वार (रामपुर) तहसील क्षेत्र के ग्राम खौद कला में लगातार हुई बरसात के चलते एक किसान के घर की कच्ची छत अचानक गिर गई। हादसे के बाद किसान और उसका परिवार परेशान है और उन्हें घर में रहने के लिए मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गांव निवासी राजीव कुमार पुत्र स्वर्गीय बृजलाल मौर्य के अनुसार, बारिश के कारण उनके मकान की कच्ची छत गिर गई। छत गिरने से घर में रखा सामान भी प्रभावित हुआ और करीब एक से डेढ़ लाख रुपये के नुकसान का अनुमान बताया जा रहा है। पीड़ित किसान का कहना है कि उन्होंने मामले की जानकारी ग्राम प्रधान को भी दी, लेकिन आरोप है कि सूचना देने के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। छत गिरने के बाद परिवार के सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। राजीव कुमार ने प्रशासन और ग्राम पंचायत से मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन कराने तथा आर्थिक सहायता दिलाने की मांग की है, ताकि बरसात के मौसम में परिवार को सुरक्षित रहने की व्यवस्था मिल सके। रिपोटर सुधांशु मासवासी स्वार रामपुर)2
- चांदपुर में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, सड़कों पर भरा पानी, गर्मी से मिली राहत बिजनौर के चांदपुर इलाके में कल से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के चलते कई जगह सड़कों और गलियों में पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। हालांकि, बारिश से गर्मी और उमस से राहत मिली है। मौसम विभाग ने अगले दिन भी बारिश के आसार जताए हैं1
- अमरोहा के डिडौली पुलिस की मुठभेड़, 25 हजार का इनामी गिरफ्तार जनपद अमरोहा के डिडौली थाना क्षेत्र में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़ का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद गिरफ्तार किया गया है। जवाबी कार्रवाई में अभियुक्त के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद करने का दावा किया है।मामला थाना डिडौली क्षेत्र का है, जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि 25 हजार रुपये का इनामी वांछित अभियुक्त जावेद ग्राम जोजखेड़ा के जंगलों में आने वाला है।सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम चौबरिया चौराहे के पास चेकिंग शुरू की। इसी दौरान मोटरसाइकिल सवार एक संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने भागने का प्रयास किया और मोटरसाइकिल फिसलने के बाद पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।पुलिस का कहना है कि आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी जावेद के बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर अस्पताल में भर्ती कराया गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल, 315 बोर का अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है।पूछताछ में पुलिस ने आरोपी द्वारा 31 जुलाई 2026 की रात जोया क्षेत्र में हुई गोकशी की घटना में शामिल होने की बात बताए जाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ अमरोहा और मथुरा में गोकशी समेत अन्य धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।फिलहाल मुठभेड़ के संबंध में मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।2
- हापुड़ पुलिस अधीक्षक नवोदय द्वारा जागरूक रैली का हरी झंडी दिखाकर किया गया जनपद हापुड़ *श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मूक बधिर चालकों के वाहनों पर सांकेतिक भाषा चिन्ह लगाकर आमजन को जागरुक करने हेतु नगर पालिका परिषद हापुड़ से जागरूकता वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना कर अन्तर्राष्टीय सांकेतिक भाषा सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।*1
- अम्बरपुर के जंगल में युवक की गोली मारकर हत्या मुजफ्फरनगर। थाना रतनपुरी क्षेत्र के ग्राम अम्बरपुर के जंगल में 42 वर्षीय प्रवीन उर्फ परविंदर निवासी रायपुर नंगली की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटना के खुलासे के लिए टीमों का गठन किया है।1