13000 नशीले कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक स्तर पर निगरानी रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर क्षेत्र में की गई। थाना अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान लवकुश वाटिका के पास गोतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रमेश पुत्र जसवीर सिंह (23 वर्ष), निवासी 17 एमएल, पदमपुर क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशीले कैप्सूलों के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना लालगढ़ जाटान क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान टाउन कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ दामोदर पुत्र ईश्वरराम (20 वर्ष), निवासी डोबड़ी कला, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों को पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त मुहिम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा

- शिव शक्ति विद्यामंदिर के मुकेश बेनिवाल बॉक्सिंग में जिला विजेता बायतु। 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिव शक्ति विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के छात्र मुकेश बेनिवाल ने 17 वर्ष वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय पहुंचने पर मुकेश बेनिवाल का विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मान किया। प्रधानाचार्य उदय सिंह चौधरी, खेल प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर एवं दल प्रभारी जुंझाराम जाखड़ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। मुकेश अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।1
- गुरुद्वारा सिंग सभा ऐलनाबाद में दसतार सिखलाई केंप आयोजित1
- *हेडलाइन -* *विश्व पर्यटन दिवस पर CM भजनलाल शर्मा का संदेश: राजस्थान की विरासत है पर्यटकों का आकर्षण, 'अतिथि देवो भव:' को सशक्त बनाने और स्वच्छ पर्यटन का लिया संकल्प* *मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी विश्व पर्यटन दिवस की शुभकामनाएं, बोले- राजस्थान की विरासत को विश्व पटल तक पहुंचाने का लें संकल्प* *जयपुर* राजस्थान के मुख्यमंत्री *श्री भजनलाल शर्मा* ने समस्त प्रदेशवासियों को विश्व पर्यटन दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि इतिहास, संस्कृति और प्रकृति की विविध छटाओं से समृद्ध राजस्थान पर्यटकों के लिए सदैव आकर्षण का केंद्र रहा है। उन्होंने कहा कि आइए, हम सब मिलकर अपने प्रदेश और देश की इस पावन विरासत को संजोने, पर्यटन स्थलों को स्वच्छ व पर्यावरण-अनुकूल बनाने और 'अतिथि देवो भव:' की भावना को सशक्त करने का संकल्प लें। विश्व पर्यटन दिवस पर इसकी विशिष्ट पहचान को विश्व पटल तक पहुंचाने और नई संभावनाओं को साकार करने का संकल्प लेना चाहिए। *#RajasthanTourism* *संवाददाता: राजेश चौधरी, जयपुर, राजस्थान* *मो. 9983919191*2
- छत्तरगढ़ सत्तासर क्षेत्र में ग्राम पंचायत का चुनाव को देखते हुए घर में आपस में मीटिंग करने लगे हैं कि सरपंचों को किसको सुनने1
- किसान आंदोलन के समर्थन में खाजूवाला बाजार दूसरे दिन भी पूर्णतया बंद खाजूवाला। किसान आंदोलन के चलते खाजूवाला का बाजार लगातार दूसरे दिन भी पूर्णतया बंद नजर आया। पानी की मांग को लेकर किसान लगातार 17 दिन से ज्यादा घड़साना में महापड़ाव डाले हुए हैं। वही लगातार दूसरे दिन खाजूवाला का बाजार सुनसान नजर आ रहा है।1
- 🏠 Labour Addaa अपने शहर के कारीगर और मजदूर आसानी से खोजें। 👷 राज मिस्त्री 🔧 प्लम्बर ⚡ इलेक्ट्रिशियन 🪚 बढ़ई 🎨 पेंटर 🚚 ड्राइवर और कई अन्य कामगार... 🎁 Labour Addaa से कमाने का मौका: 📤 App Share करें ➡️ आपके Referral से कोई नया User सफलतापूर्वक जुड़ता है तो ₹5 पाएं। 👷 Worker Registration करें ➡️ हर सफल Registration पर ₹20 पाएं। 💰 आपकी कमाई सीधे Labour Addaa Wallet में जुड़ती जाएगी। 📱 Labour Addaa App अभी Download करें: 🙏 Labour Addaa से जुड़ें और अपने शहर के लोगों तक यह App पहुंचाएं।1
- 🔥 घर बैठे ONLINE WORK शुरू करने का मौका! 🔥 क्या आप Student, Job Seeker, Housewife या Business Owner हैं? और अपने खाली समय में कुछ नया सीखना + काम करना चाहते हैं? तो आप Digital Skills और Online Calling Work सीखकर घर से काम शुरू कर सकते हैं। 📱💻 ✅ घर से Online Work ✅ Digital Marketing Skills सीखें ✅ Calling Work की ट्रेनिंग ✅ Mobile + Internet से शुरुआत ✅ रोज़ 1–2 घंटे भी समय देकर शुरुआत कर सकते हैं ✅ सीखते हुए अपनी कमाई का अवसर बना सकते हैं 💡 सिर्फ दूसरों की Success Story देखने से बदलाव नहीं आएगा—खुद सीखना और काम शुरू करना पड़ेगा। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि काम कैसे होता है, ट्रेनिंग कैसे मिलती है और शुरुआत कैसे करें, तो अभी “INFO” लिखकर मैसेज करें। 🚀 आज जानकारी लें, समझें और फिर अपना Decision खुद लें।1
- श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का किया विधि-विधान से विसर्जन जोधपुर। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ दस दिवसीय गणपति महोत्सव अनन्त चतुर्दशी पर श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। रातानाडा, शिव रोड, केशर बाग स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर की सेविका निकिता जोशी ने बताया कि मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में मंदिर महिला मंडल, क्षेत्रवासियों व भक्तो ने इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का गणपति पूजन, संकीर्तन व आरती के बाद गाजे-बाजे के साथ 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ' नारे के साथ जयघोष करते हुए मंदिर परिसर में अस्थाई वॉटर टैंक में विधि-विधान से विसर्जन किया गया।1
- *हेडलाइन -* *एशियन गेम्स 2026 में भारत की शान बनीं प्राची चौधरी, महिला 400 मीटर में जीता कांस्य - सीएम भजनलाल शर्मा ने दी बधाई, कहा - आपकी रफ्तार ने देश का मान बढ़ाया* *संवाददाता: राजेश चौधरी, जयपुर/राजस्थान* *मो. 9983919191* *मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने एशियन गेम्स 2026 में कांस्य पदक जीतने पर एथलीट प्राची चौधरी को दी बधाई, कहा - आपकी रफ्तार ने भारतीय एथलेटिक्स की नई तस्वीर पेश की* *जयपुर/हनुमानगढ़* राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने *Asian Games 2026* की महिला 400 मीटर स्पर्धा में कांस्य पदक अर्जित करने पर भारत की बेटी *प्राची चौधरी* को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री जी ने अपने संदेश में कहा कि ट्रैक पर आपकी तेज रफ्तार, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प ने भारतीय एथलेटिक्स की नई तस्वीर पेश की है। यह पदक पूरे देश के लिए गर्व का क्षण है और युवा एथलीटों के लिए प्रेरणा है। उन्होंने प्राची चौधरी के उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं में सफलता के लिए मंगलकामनाएं व्यक्त कीं और कहा कि राजस्थान सरकार खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। *#Cheer4Bharat* *संवाददाता: राजेश चौधरी, जयपुर/राजस्थान* *मो. 9983:-919191*1