logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का किया विधि-विधान से विसर्जन जोधपुर। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ दस दिवसीय गणपति महोत्सव अनन्त चतुर्दशी पर श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। रातानाडा, शिव रोड, केशर बाग स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर की सेविका निकिता जोशी ने बताया कि मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में मंदिर महिला मंडल, क्षेत्रवासियों व भक्तो ने इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का गणपति पूजन, संकीर्तन व आरती के बाद गाजे-बाजे के साथ 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ' नारे के साथ जयघोष करते हुए मंदिर परिसर में अस्थाई वॉटर टैंक में विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

16 hrs ago
user_NEWS JAN AWAZ
NEWS JAN AWAZ
Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
16 hrs ago

श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर में इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का किया विधि-विधान से विसर्जन जोधपुर। गणेश चतुर्थी से शुरू हुआ दस दिवसीय गणपति महोत्सव अनन्त चतुर्दशी पर श्रद्धाभाव के साथ सम्पन्न हुआ। रातानाडा, शिव रोड, केशर बाग स्थित श्री सिद्ध नागेश्वर महादेव मंदिर की सेविका निकिता जोशी ने बताया कि मंदिर पुजारी ललिता जोशी के सान्निध्य में मंदिर महिला मंडल, क्षेत्रवासियों व भक्तो ने इको फ्रेंडली गणपति की प्रतिमा का गणपति पूजन, संकीर्तन व आरती के बाद गाजे-बाजे के साथ 'गणपति बप्पा मोरिया, अगले बरस तु जल्दी आ' नारे के साथ जयघोष करते हुए मंदिर परिसर में अस्थाई वॉटर टैंक में विधि-विधान से विसर्जन किया गया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • बायतु का लाल भवेन्द्र SGFI में खेलेगा जूडो #newsjanawaz बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के खिलाड़ी भवेन्द्र चौधरी ने झारखंड के रांची में आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक के साथ भवेन्द्र का SGFI के लिए चयन हुआ है। कोच रूपराम भाखर ने बताया कि भवेन्द्र अब SGFI प्रतियोगिता में जूडो में भाग लेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि भवेन्द्र की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे बायतु क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार एवं उपसमिति सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    1
    बायतु का लाल भवेन्द्र SGFI में खेलेगा जूडो #newsjanawaz 
बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के खिलाड़ी भवेन्द्र चौधरी ने झारखंड के रांची में आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक के साथ भवेन्द्र का SGFI के लिए चयन हुआ है।
कोच रूपराम भाखर ने बताया कि भवेन्द्र अब SGFI प्रतियोगिता में जूडो में भाग लेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि भवेन्द्र की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे बायतु क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार एवं उपसमिति सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • थाईलैंड में भारी बारिश से हाहाकार* भारी बारिश के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। थाईलैंड में भारी बारिश से हाहाकार* भारी बारिश के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। लगातार 48 घंटों में लगभग 300mm बारिश से पूरे शहर में सड़कें डूबीं, ट्रैफिक जाम और घरों-दुकानों में पानी घुस गया है। बैंकॉक प्रशासन ने 200 से ज्यादा शेल्टर बनाए हैं। थाई मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।
    1
    थाईलैंड में भारी बारिश से हाहाकार*
भारी बारिश के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
थाईलैंड में भारी बारिश से हाहाकार*
भारी बारिश के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है।
लगातार 48 घंटों में लगभग 300mm बारिश से पूरे शहर में सड़कें डूबीं, ट्रैफिक जाम और घरों-दुकानों में पानी घुस गया है। बैंकॉक प्रशासन ने 200 से ज्यादा शेल्टर बनाए हैं।
थाई मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।
    user_Jalpa sharma
    Jalpa sharma
    वकील हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • विधायक गणेशराज को मिली जमानत,समर्थकों में खुशी की लहर, हनुमानगढ पांच दिन पुलिस और न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को SC - ST कोर्ट से शनिवार शाम को जमानत मिल गई है। फर्जी तरीके से दो पट्टे जारी करने के करीब 23 साल पुराने मामले में सीआईडीसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद विधायक गणेशराज बंसल ने स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बंसल ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को मतगणना के बाद हनुमानगढ़ की जनता ने टीम गणेशराज बंसल और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशियों को बहुमत दिया, लेकिन निर्दलीय बोर्ड के गठन की कोशिश के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट करने और निर्वाचित पार्षदों को उठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया। बंसल ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन ने भी राज्य सरकार का सहयोग किया।विधायक ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को बीकानेर से उन्हें गिरफ्तार किया गया और पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के बावजूद चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। हालांकि, न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें राहत मिली। बंसल ने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि न्यायपालिका मजबूत रहेगी तो किसी भी सरकार की गलत कार्रवाई की स्थिति में न्याय मिल सकेगा।जमानत के बाद बंसल ने अपने समर्थकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध से लेकर न्यायालय में पेशी तक उनका साथ दिया। अब उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी बड़ा आह्वान किया है। बंसल ने हनुमानगढ़ की जनता से पंचायत चुनाव में भी टीम गणेशराज बंसल का साथ देने की अपील करते हुए दोनों पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने और जिला प्रमुख बनाने का आह्वान किया। इधर, फर्जी तरीके से पट्टे जारी करने के मामले में सीआईडीसीबी की जांच जारी है। मामले में विधायक गणेशराज बंसल के साथ उनकी पत्नी तत्कालीन ईओ भंवरलाल सोनी और भूखंड मालिकों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज है।
    1
    विधायक गणेशराज को मिली जमानत,समर्थकों में खुशी की लहर,
हनुमानगढ
पांच दिन पुलिस और न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को SC - ST कोर्ट से शनिवार शाम को जमानत मिल गई है। फर्जी तरीके से दो पट्टे जारी करने के करीब 23 साल पुराने मामले में सीआईडीसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद विधायक गणेशराज बंसल ने स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बंसल ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को मतगणना के बाद हनुमानगढ़ की जनता ने टीम गणेशराज बंसल और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशियों को बहुमत दिया, लेकिन निर्दलीय बोर्ड के गठन की कोशिश के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट करने और निर्वाचित पार्षदों को उठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया। बंसल ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन ने भी राज्य सरकार का सहयोग किया।विधायक ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को बीकानेर से उन्हें गिरफ्तार किया गया और पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के बावजूद चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। हालांकि, न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें राहत मिली। बंसल ने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि न्यायपालिका मजबूत रहेगी तो किसी भी सरकार की गलत कार्रवाई की स्थिति में न्याय मिल सकेगा।जमानत के बाद बंसल ने अपने समर्थकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध से लेकर न्यायालय में पेशी तक उनका साथ दिया। अब उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी बड़ा आह्वान किया है। बंसल ने हनुमानगढ़ की जनता से पंचायत चुनाव में भी टीम गणेशराज बंसल का साथ देने की अपील करते हुए दोनों पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने और जिला प्रमुख बनाने का आह्वान किया। इधर, फर्जी तरीके से पट्टे जारी करने के मामले में सीआईडीसीबी की जांच जारी है। मामले में विधायक गणेशराज बंसल के साथ उनकी पत्नी तत्कालीन ईओ भंवरलाल सोनी और भूखंड मालिकों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज है।
    user_Gulam Nabi
    Gulam Nabi
    Journalist @aajtak हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • हनुमानगढ़ निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को जमानत मिलने के बाद बोले
    1
    हनुमानगढ़ निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को जमानत मिलने के बाद बोले
    user_Navratan Bhartat  94130-44646
    Navratan Bhartat 94130-44646
    हनुमानगढ़, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • 13000 नशीले कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक स्तर पर निगरानी रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर क्षेत्र में की गई। थाना अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान लवकुश वाटिका के पास गोतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रमेश पुत्र जसवीर सिंह (23 वर्ष), निवासी 17 एमएल, पदमपुर क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशीले कैप्सूलों के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना लालगढ़ जाटान क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान टाउन कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ दामोदर पुत्र ईश्वरराम (20 वर्ष), निवासी डोबड़ी कला, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों को पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त मुहिम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा
    1
    13000 नशीले कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार
जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक स्तर पर निगरानी रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की जा रही है।
पहली कार्रवाई पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर क्षेत्र में की गई। थाना अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान लवकुश वाटिका के पास गोतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रमेश पुत्र जसवीर सिंह (23 वर्ष), निवासी 17 एमएल, पदमपुर क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशीले कैप्सूलों के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना लालगढ़ जाटान क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान टाउन कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ दामोदर पुत्र ईश्वरराम (20 वर्ष), निवासी डोबड़ी कला, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों को पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त मुहिम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा
    user_Duc News Rajsthan चैनल
    Duc News Rajsthan चैनल
    Sri Ganganagar, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • गोगामेड़ी मेला ममेरा ऐलनाबाद हजारों की संख्या में पहुंचे संगत
    1
    गोगामेड़ी मेला ममेरा ऐलनाबाद हजारों की संख्या में पहुंचे संगत
    user_SARDAAR NEWS
    SARDAAR NEWS
    ऐलनाबाद, सिरसा, हरियाणा•
    22 hrs ago
  • शिव शक्ति विद्यामंदिर के मुकेश बेनिवाल बॉक्सिंग में जिला विजेता बायतु। 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिव शक्ति विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के छात्र मुकेश बेनिवाल ने 17 वर्ष वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय पहुंचने पर मुकेश बेनिवाल का विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मान किया। प्रधानाचार्य उदय सिंह चौधरी, खेल प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर एवं दल प्रभारी जुंझाराम जाखड़ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। मुकेश अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    1
    शिव शक्ति विद्यामंदिर के मुकेश बेनिवाल बॉक्सिंग में जिला विजेता
बायतु। 
70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिव शक्ति विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के छात्र मुकेश बेनिवाल ने 17 वर्ष वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है।
विद्यालय पहुंचने पर मुकेश बेनिवाल का विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मान किया। प्रधानाचार्य उदय सिंह चौधरी, खेल प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर एवं दल प्रभारी जुंझाराम जाखड़ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। मुकेश अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
    user_NEWS JAN AWAZ
    NEWS JAN AWAZ
    Local News Reporter पीलीबंगा, हनुमानगढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.