Shuru
Apke Nagar Ki App…
बायतु का लाल भवेन्द्र SGFI में खेलेगा जूडो #newsjanawaz बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के खिलाड़ी भवेन्द्र चौधरी ने झारखंड के रांची में आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक के साथ भवेन्द्र का SGFI के लिए चयन हुआ है। कोच रूपराम भाखर ने बताया कि भवेन्द्र अब SGFI प्रतियोगिता में जूडो में भाग लेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि भवेन्द्र की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे बायतु क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार एवं उपसमिति सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
NEWS JAN AWAZ
बायतु का लाल भवेन्द्र SGFI में खेलेगा जूडो #newsjanawaz बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के खिलाड़ी भवेन्द्र चौधरी ने झारखंड के रांची में आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक के साथ भवेन्द्र का SGFI के लिए चयन हुआ है। कोच रूपराम भाखर ने बताया कि भवेन्द्र अब SGFI प्रतियोगिता में जूडो में भाग लेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि भवेन्द्र की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे बायतु क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार एवं उपसमिति सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बायतु का लाल भवेन्द्र SGFI में खेलेगा जूडो #newsjanawaz बायतु। आदर्श विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के खिलाड़ी भवेन्द्र चौधरी ने झारखंड के रांची में आयोजित अखिल भारतीय खेलकूद प्रतियोगिता की जूडो स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर शानदार उपलब्धि हासिल की। स्वर्ण पदक के साथ भवेन्द्र का SGFI के लिए चयन हुआ है। कोच रूपराम भाखर ने बताया कि भवेन्द्र अब SGFI प्रतियोगिता में जूडो में भाग लेगा। प्रधानाचार्य प्रदीप कुमार शर्मा ने कहा कि भवेन्द्र की उपलब्धि विद्यालय के साथ-साथ पूरे बायतु क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। उनकी सफलता पर विद्यालय परिवार एवं उपसमिति सदस्यों ने बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।1
- थाईलैंड में भारी बारिश से हाहाकार* भारी बारिश के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। थाईलैंड में भारी बारिश से हाहाकार* भारी बारिश के कारण थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक के सभी 50 जिलों को आपदा क्षेत्र घोषित कर दिया गया है। लगातार 48 घंटों में लगभग 300mm बारिश से पूरे शहर में सड़कें डूबीं, ट्रैफिक जाम और घरों-दुकानों में पानी घुस गया है। बैंकॉक प्रशासन ने 200 से ज्यादा शेल्टर बनाए हैं। थाई मौसम विभाग ने 27 सितंबर तक और भारी बारिश की चेतावनी दी है, जिससे बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है।1
- विधायक गणेशराज को मिली जमानत,समर्थकों में खुशी की लहर, हनुमानगढ पांच दिन पुलिस और न्यायिक अभिरक्षा में रहने के बाद हनुमानगढ़ के निर्दलीय विधायक गणेशराज बंसल को SC - ST कोर्ट से शनिवार शाम को जमानत मिल गई है। फर्जी तरीके से दो पट्टे जारी करने के करीब 23 साल पुराने मामले में सीआईडीसीबी ने उन्हें गिरफ्तार किया था। जमानत के बाद विधायक गणेशराज बंसल ने स्थानीय निकाय चुनाव के दौरान हुए घटनाक्रम को लेकर राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए। बंसल ने आरोप लगाया कि 14 सितंबर को मतगणना के बाद हनुमानगढ़ की जनता ने टीम गणेशराज बंसल और कम्युनिस्ट पार्टी के प्रत्याशियों को बहुमत दिया, लेकिन निर्दलीय बोर्ड के गठन की कोशिश के बाद उन पर लगातार दबाव बनाया गया। उन्होंने कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों के साथ मारपीट करने और निर्वाचित पार्षदों को उठाकर ले जाने का आरोप भी लगाया। बंसल ने कहा कि पूरे घटनाक्रम में पुलिस प्रशासन ने भी राज्य सरकार का सहयोग किया।विधायक ने अपनी गिरफ्तारी को लेकर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि 19 सितंबर को बीकानेर से उन्हें गिरफ्तार किया गया और पर्याप्त साक्ष्य नहीं होने के बावजूद चार दिन का पुलिस रिमांड लिया गया। हालांकि, न्यायालय में पेशी के बाद उन्हें राहत मिली। बंसल ने न्यायपालिका का आभार जताते हुए कहा कि न्यायपालिका मजबूत रहेगी तो किसी भी सरकार की गलत कार्रवाई की स्थिति में न्याय मिल सकेगा।जमानत के बाद बंसल ने अपने समर्थकों का भी आभार जताया। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकर्ताओं ने गिरफ्तारी के विरोध से लेकर न्यायालय में पेशी तक उनका साथ दिया। अब उन्होंने आगामी पंचायत चुनाव को लेकर भी बड़ा आह्वान किया है। बंसल ने हनुमानगढ़ की जनता से पंचायत चुनाव में भी टीम गणेशराज बंसल का साथ देने की अपील करते हुए दोनों पंचायत समितियों में बोर्ड बनाने और जिला प्रमुख बनाने का आह्वान किया। इधर, फर्जी तरीके से पट्टे जारी करने के मामले में सीआईडीसीबी की जांच जारी है। मामले में विधायक गणेशराज बंसल के साथ उनकी पत्नी तत्कालीन ईओ भंवरलाल सोनी और भूखंड मालिकों के खिलाफ भी प्रकरण दर्ज है।1
- हनुमानगढ़ निर्दलीय विधायक गणेश राज बंसल को जमानत मिलने के बाद बोले1
- 13000 नशीले कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद, श्रीगंगानगर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो तस्कर गिरफ्तार जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन सीमा संकल्प’ के तहत श्रीगंगानगर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल और 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला पुलिस अधीक्षक हरी शंकर ने बताया कि जिला प्रशासन और जिला पुलिस के संयुक्त प्रयासों से युवाओं को नशे की दलदल से बाहर निकालने तथा मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक स्तर पर निगरानी रखते हुए जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष कार्रवाई की जा रही है। पहली कार्रवाई पुलिस थाना सदर श्रीगंगानगर क्षेत्र में की गई। थाना अधिकारी के निर्देशन में पुलिस टीम ने गश्त के दौरान लवकुश वाटिका के पास गोतमबुद्ध नगर क्षेत्र में एक संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान वाहन से 13 हजार अवैध प्रेगाबालिन कैप्सूल बरामद किए गए। पुलिस ने मौके से रमेश पुत्र जसवीर सिंह (23 वर्ष), निवासी 17 एमएल, पदमपुर क्षेत्र को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही नशीले कैप्सूलों के परिवहन में प्रयुक्त कार को भी जब्त कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है। वहीं दूसरी बड़ी कार्रवाई पुलिस थाना लालगढ़ जाटान क्षेत्र में की गई। पुलिस टीम ने गश्त के दौरान टाउन कॉलोनी क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से 5 किलो 300 ग्राम डोडा पोस्त छिलका बरामद किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान ओमप्रकाश उर्फ दामोदर पुत्र ईश्वरराम (20 वर्ष), निवासी डोबड़ी कला, जिला डीडवाना-कुचामन के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार दोनों मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि नशीले पदार्थों की सप्लाई कहां से हो रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। जांच के आधार पर आगे और गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं। जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों को पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ सख्त मुहिम माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और समाज को सुरक्षित बनाने के लिए भविष्य में भी इसी तरह का अभियान जारी रहेगा1
- गोगामेड़ी मेला ममेरा ऐलनाबाद हजारों की संख्या में पहुंचे संगत1
- शिव शक्ति विद्यामंदिर के मुकेश बेनिवाल बॉक्सिंग में जिला विजेता बायतु। 70वीं जिला स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिव शक्ति विद्यामंदिर उच्च माध्यमिक बायतु के छात्र मुकेश बेनिवाल ने 17 वर्ष वर्ग के 60 किलो भार वर्ग में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर उनका राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। विद्यालय पहुंचने पर मुकेश बेनिवाल का विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने सम्मान किया। प्रधानाचार्य उदय सिंह चौधरी, खेल प्रभारी जितेन्द्र कुमार शर्मा, शारीरिक शिक्षक जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर एवं दल प्रभारी जुंझाराम जाखड़ ने खिलाड़ी को शुभकामनाएं दीं। मुकेश अजमेर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।1