मस्जिदों में लोगों ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन – चैन की मांगी दुआ लखीमपुर खीरी। ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को धौरहरा क्षेत्र के कई गांवों सहित धौरहरा कस्बे की मस्जिदों में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। धौरहरा नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खान ने बातचीत में बताया कि एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद का दिन आता है, इसलिए इसका इंतजार हर किसी को रहता है। ये दिन अल्लाह की तरफ से एक खास इनाम होता है। पूरे महीने सब्र, इबादत और खुदा की बंदगी करने के बाद ये खुशी का दिन नसीब होता है। यही वजह है कि लोग इसे बहुत प्यार और इज्जत के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ईद का असली पैगाम मोहब्बत फैलाना है। सिर्फ अपने लिए खुश होना नहीं, बल्कि उन लोगों को भी खुशी देना है जो किसी वजह से खुशी नहीं मना पाते, जैसे गरीब लोग या जरूरतमंद लोग। उनकी मदद करना, उनके साथ बैठना, उन्हें भी अपने साथ शामिल करना यही असली ईद है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए और समाज में प्यार और भाईचारा बढ़ाना चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने देश पर गर्व है, जहां सालों से गंगा-जमुनी तहजीब चली आ रही है। यहां अलग-अलग धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। ईद के मौके पर भी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक-दूसरे को बधाई देते नजर आते हैं, जो इस देश की खूबसूरती को दिखाता है। बताया कि नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि उन्होंने उन्हें रोजे रखने की ताकत दी और आज ईद की नमाज अदा करने का मौका दिया। कई लोगों ने कहा कि इंशाल्लाह अगले साल भी वो पूरे तीस रोजे रखेंगे। ईद के एक दिन हुई बारिश के कारण इस बार धौरहरा कस्बे की ईदगाह में नवाज नहीं अदा हो पाई मगर थोड़े समय बाद ही मौसम भी खुशनुमा हो गया। वहीं ईद के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से अपनी नमाज अदा कर सकें। खुशी की बात ये रही कि सब कुछ बहुत शांति और अच्छे तरीके से हो संपन्न हुआ। कहीं कोई झगड़ा या परेशानी नहीं हुई, जिससे लोगों ने और भी सुकून से अपनी ईद मनाई
मस्जिदों में लोगों ने अदा की ईद-उल-फितर की नमाज, देश में अमन – चैन की मांगी दुआ लखीमपुर खीरी। ईद-उल-फितर के मौके पर शनिवार को धौरहरा क्षेत्र के कई गांवों सहित धौरहरा कस्बे की मस्जिदों में काफी बड़ी तादाद में लोग इकट्ठा हुए और सबने मिलकर ईद की नमाज अदा की। सभी लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। धौरहरा नगर पंचायत अध्यक्ष नफीस खान ने बातचीत में बताया कि एक महीने के रोजे रखने के बाद ईद का दिन आता है, इसलिए इसका इंतजार हर किसी को रहता है। ये दिन अल्लाह की तरफ से एक
खास इनाम होता है। पूरे महीने सब्र, इबादत और खुदा की बंदगी करने के बाद ये खुशी का दिन नसीब होता है। यही वजह है कि लोग इसे बहुत प्यार और इज्जत के साथ मनाते हैं। उन्होंने कहा कि ईद का असली पैगाम मोहब्बत फैलाना है। सिर्फ अपने लिए खुश होना नहीं, बल्कि उन लोगों को भी खुशी देना है जो किसी वजह से खुशी नहीं मना पाते, जैसे गरीब लोग या जरूरतमंद लोग। उनकी मदद करना, उनके साथ बैठना, उन्हें भी अपने साथ शामिल करना यही असली ईद है। उन्होंने कहा कि हम सबको मिलजुल कर रहना चाहिए और समाज में प्यार और भाईचारा बढ़ाना
चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें अपने देश पर गर्व है, जहां सालों से गंगा-जमुनी तहजीब चली आ रही है। यहां अलग-अलग धर्मों के लोग मिलजुल कर रहते हैं और एक-दूसरे के त्योहारों में शामिल होते हैं। ईद के मौके पर भी हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सब एक-दूसरे को बधाई देते नजर आते हैं, जो इस देश की खूबसूरती को दिखाता है। बताया कि नमाज के बाद लोगों ने अल्लाह का शुक्र अदा किया कि उन्होंने उन्हें रोजे रखने की ताकत दी और आज ईद की नमाज अदा करने का मौका दिया। कई लोगों ने कहा कि इंशाल्लाह अगले साल भी वो पूरे तीस
रोजे रखेंगे। ईद के एक दिन हुई बारिश के कारण इस बार धौरहरा कस्बे की ईदगाह में नवाज नहीं अदा हो पाई मगर थोड़े समय बाद ही मौसम भी खुशनुमा हो गया। वहीं ईद के दिन सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया है। पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट रहा ताकि कोई दिक्कत न हो और लोग आराम से अपनी नमाज अदा कर सकें। खुशी की बात ये रही कि सब कुछ बहुत शांति और अच्छे तरीके से हो संपन्न हुआ। कहीं कोई झगड़ा या परेशानी नहीं हुई, जिससे लोगों ने और भी सुकून से अपनी ईद मनाई
- एनीमिया (खून की कमी) को लेकर जागरूकता जरूरी, समय पर इलाज से बच सकती है जान लखीमपुर खीरी। आजकल तेजी से बढ़ती जीवनशैली और गलत खानपान के कारण एनीमिया (खून की कमी) एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। यह एक ऐसा रक्त विकार है, जिसमें शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं (RBC) की कमी हो जाती है, जिससे शरीर के अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती।विशेषज्ञों के अनुसार, एनीमिया के कई कारण हो सकते हैं—जैसे शरीर में आयरन की कमी, अत्यधिक रक्तस्राव, गर्भावस्था, पोषण की कमी, या कुछ मामलों में आनुवंशिक कारण। महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों में इसका खतरा अधिक देखा जाता है।लक्षणों को न करें नजरअंदाज एनीमिया के प्रमुख लक्षणों में लगातार थकान, कमजोरी, चक्कर आना, त्वचा का पीला पड़ना, सांस लेने में परेशानी और दिल की धड़कन का अनियमित होना शामिल हैं। कई बार लोग इन लक्षणों को सामान्य समझकर अनदेखा कर देते हैं, जो आगे चलकर गंभीर समस्या बन सकती है। गंभीर बीमारियों का संकेत भी हो सकता है डॉक्टरों का कहना है कि एनीमिया सिर्फ कमजोरी नहीं बल्कि कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकता है। खासकर पाचन तंत्र में छिपा रक्तस्राव, अल्सर या अन्य रोग इसकी वजह बन सकते हैं। समय पर जांच और इलाज जरूरी विशेषज्ञों के अनुसार, एनीमिया का सही कारण जानने के लिए जांच बेहद जरूरी है। बिना डॉक्टर की सलाह के स्वयं उपचार करना खतरनाक हो सकता है। सही समय पर इलाज और संतुलित आहार से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है। महिलाओं और गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान महिलाओं में खून की कमी का खतरा अधिक होता है, इसलिए उन्हें नियमित जांच और आयरन युक्त आहार लेना जरूरी है। इस संबंध में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अंशुल गुप्ता (MBBS, MD, गोल्ड मेडलिस्ट) का कहना है कि यदि किसी व्यक्ति को लंबे समय तक कमजोरी, चक्कर या थकान की शिकायत रहे तो तुरंत चिकित्सकीय परामर्श लेना चाहिए। 🏥 जीवन हेल्थ केयर, अस्पताल रोड (अग्रवाल ज्वैलर्स के सामने), लखीमपुर-खीरी में एनीमिया सहित विभिन्न बीमारियों का विशेषज्ञ उपचार उपलब्ध है।एनीमिया एक आम लेकिन गंभीर समस्या है। सही समय पर पहचान और इलाज से इससे बचा जा सकता है, इसलिए लक्षण दिखते ही डॉक्टर से संपर्क करना बेहद जरूरी है।2
- लखीमपुर खीरी संपादक महेश कुमार पांडे धौरहरा खीरी नगर पंचायत व तहसील धौरहरा गरीबों के लिए बनाए गए रंग बसेरे को संबंधित अधिकारी ने बनाया मजाक रैन बसेरे में रुकने के लिए यात्रियों के लिए व्यवस्थाएं शासन द्वारा की गई थी मगर हकीकत तो यह है कि भ्रष्टाचार में संलिप्प्ट होकर अधिकारियों ने रैन बसेरे को सब्जी मंडी के रूप में संचालित करने का मन बना लिया है जिससे दूर दराज से आने वाले लोगों को बड़ी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है तहसील प्रशासन से भी इस विषय पर संपर्क करने पर बताया गया कि जैसे चल रहा है वैसे चलने दीजिएगा जिससे प्रतीत होता है कि संबंधित अधिकारी अपनी जेबों को भरने का कार्य कर रहे हैं1
- 📍 चोरी का मामला: संदिग्ध के फोन में मिले आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कॉल पढुआ (खीरी): थाना पढुआ क्षेत्र में चोरी से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें एक व्यक्ति के फोन से आपत्तिजनक सामग्री मिलने का भी दावा किया जा रहा है। 🔹 मामला क्या है? गांव में रहने वाले शिवपूजन लोधी पर मेराज अली के घर चोरी करने का आरोप लगा। बताया जा रहा है कि मेराज अली बाहर काम करने गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी नसीबुन बानो बच्चों के साथ घर पर मौजूद थीं। शक के आधार पर ग्रामीणों ने शिवपूजन को पकड़ लिया और पेड़ से बांध दिया। 🔹 पुलिस की कार्रवाई सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शिवपूजन को हिरासत में लेकर थाने ले गई। पूछताछ के दौरान उसका मोबाइल फोन गिर गया, जिसकी जांच में कथित तौर पर कुछ आपत्तिजनक फोटो और वीडियो कॉल पाए जाने की बात सामने आई। पुलिस ने मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, हालांकि बाद में फोन वापस कर दिए जाने की भी चर्चा है। इस संबंध में अभी तक पुलिस की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। 🔹 आगे क्या? फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही सच्चाई सामने आएगी। फोन में मिले कथित आपत्तिजनक कंटेंट और चोरी के आरोप के बीच कोई संबंध है या नहीं, यह भी जांच का विषय है। 👉 अपडेट: मामले से जुड़े सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1
- Post by Anurag Patel1
- निघासन क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है— लुधौरी पंचायत में शौचालय दिलाने के नाम पर ठगी करने पहुंचे तीन लोगों को ग्रामीणों ने मौके पर ही पकड़ लिया। इस दौरान गांव में हड़कंप मच गया और पूरी घटना का वीडियो भी बन गया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि पकड़े जाने के बाद तीनों ठगों ने ग्रामीणों का पैसा वापस कर दिया और मौका पाकर वहां से भागने में सफल रहे। हैरानी की बात यह है कि इस गिरोह में एक महिला भी शामिल थी। ग्रामीणों के अनुसार, पकड़े गए लोगों में से महिला और एक पुरुष बौधिया गांव के बताए जा रहे हैं, जबकि तीसरे व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है। घटना के बाद ग्रामीणों ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस और उच्च अधिकारियों से कर दी है, ताकि ऐसे ठगों पर सख्त कार्रवाई हो सके और आगे किसी के साथ धोखाधड़ी न हो।2
- Post by खीरी न्यूज़ अपडेट1
- Post by संदीप कुमार शर्मा1