logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कानपुर देहात में बकरी चोर गिरफ्तार: मंगलपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा शातिर, बाइक और मवेशी बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मवेशी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। थाना मंगलपुर क्षेत्र में 24 अगस्त को पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बकरा और बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सुरागरसी और गश्त के दौरान 25 अगस्त को ग्राम जसापुर स्थित मंगलपुर चौराहे पर रामायणम मैरिज होम और डिग्री कॉलेज के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त सोनू, निवासी ग्राम गड़िया गुष्ठी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा, एक बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और आरक्षी सुशील कुमार शामिल रहे।

7 hrs ago
user_Bharti S
Bharti S
Local News Reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
7 hrs ago
a58d1aae-7b1a-4a23-be39-132f75585ca7

कानपुर देहात में बकरी चोर गिरफ्तार: मंगलपुर पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा शातिर, बाइक और मवेशी बरामद कानपुर देहात के मंगलपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में पुलिस टीम ने मवेशी चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को धर दबोचा। थाना मंगलपुर क्षेत्र में 24 अगस्त को पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ बकरा और बकरी चोरी का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम ने सुरागरसी और गश्त के दौरान 25 अगस्त को ग्राम जसापुर स्थित मंगलपुर चौराहे पर रामायणम मैरिज होम और डिग्री कॉलेज के पास से घेराबंदी कर अभियुक्त सोनू, निवासी ग्राम गड़िया गुष्ठी को गिरफ्तार कर लिया पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से चोरी किया गया एक बकरा, एक बकरी और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की वृद्धि करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक संजय कुमार सिंह और आरक्षी सुशील कुमार शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है। मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है। छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    राजपुर में कच्चे मकान की छत भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे महिला और बच्चे; आवास योजना का लाभ न मिलने का आरोप
राजपुर कस्बे के अशोकनगर में बुधवार सुबह एक कच्चे मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय आंगन में महिला मोहिनी अपने बच्चों के साथ काम कर रही थीं। गनीमत रही कि छत गिरने से महिला और बच्चे बाल-बाल बच गए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।
मोहिनी ने बताया कि उनके पति शैलेंद्र अवस्थी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिवार में एक बेटा और एक बेटी हैं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के साथ उनका मकान भी कच्चा है। इसके बावजूद उन्हें अभी तक प्रधानमंत्री आवास योजना या किसी अन्य आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका है।
मोहिनी का आरोप है कि उन्होंने पिछले तीन वर्षों के दौरान नगर पंचायत में आवास के लिए दो बार आवेदन किया, लेकिन अब तक उन्हें योजना का लाभ नहीं मिला। उनका कहना है कि उनसे बाद में आवेदन करने वाले कई लोगों को छह माह से एक वर्ष के भीतर आवास योजना का लाभ मिल चुका है, जबकि उनका परिवार अब भी कच्चे मकान में रहने को मजबूर है।
छत गिरने की सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने मामले का संज्ञान लिया। सिकंदरा उपजिलाधिकारी उषा सिंह ने बताया कि राजपुर के लेखपाल रविंद्र शुक्ला को करीब एक बजे मौके पर भेजा गया है। लेखपाल द्वारा मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया जाएगा और नियमानुसार पीड़ित परिवार को सहायता दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, राजपुर नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी नीति त्रिपाठी ने बताया कि पीड़िता का नाम आवास योजना की सूची में दर्ज है। उन्होंने आश्वासन दिया कि नियमानुसार जल्द ही परिवार को आवास योजना का लाभ दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब। ​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम। ​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर। ​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    1
    ​सावन के अंतिम सोमवार पर औरैया के प्रसिद्ध देवकली मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब।
​ड्रोन कैमरों और चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल के साथ सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
​आईसीसीसी (ICCC) कंट्रोल रूम से रखी जा रही है हर गतिविधि पर नजर।
​शांतिपूर्ण माहौल में श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक।
    user_MV news  (RNI-33081/78)
    MV news (RNI-33081/78)
    Newspaper distribution Auraiya, Uttar Pradesh•
    8 hrs ago
  • बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे *जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    1
    बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे
*जिलाधिकारी औरैया एवं पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा बारावफात पर्व के दृष्टिगत थाना कोतवाली औरैया क्षेत्र में भ्रमणशील रहकर विभिन्न स्थानों पर निकल रहे बारावफात जुलूसों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को सतर्कता एवं मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करने, जुलूस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था पर सतत निगरानी रखने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। तथा आमजन से बारावफात पर्व को आपसी प्रेम, भाईचारे, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई।👇*
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
    4
    डी एम और एस पी ने बारावफात जुलूसों का किया निरीक्षण, सुरक्षा के दिए कड़े निर्देश
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बारावफात पर्व के मद्देनजर कोतवाली क्षेत्र का सघन दौरा किया। इस दौरान दोनों उच्चाधिकारियों ने विभिन्न मार्गों से निकल रहे बारावफात जुलूसों का भौतिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए। 
इसके साथ ही उन्होंने आम जनता से त्योहार को आपसी प्रेम, भाईचारे और शांतिपूर्ण माहौल में मनाने तथा प्रशासनिक गाइडलाइंस का पालन करने की अपील की।
    user_दिलीप कुमार
    दिलीप कुमार
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे
    3
    कस्बा ऐरवा कटरा मे ईद उल मिलादुल नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया मुस्लिम समाज मे खुशी की लहेर 
ऐरवा कटरा / औरैया - जनपद के विकास खंड ऐरवा कटरा मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस कस्बे की सारी गलियों मे डी जे के साथ बड़ी धूमधाम से कस्बे मे घुमाया गया! और समाज के युवाओं दुवारा लोगो नारे भी लगाए! हैदर अली महफूज अली यूनिस अली मोमीन अली अयान अली असफाक अली कमेटी के तमाम लोग जुलुस मे मैजूद रहे
    user_Mo Naseem
    Mo Naseem
    Court reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है। जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है। ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका। ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो। आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।
    1
    जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता
जसापुर की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में भरा पानी दे रहा हादसों को न्योता
मंगलपुर-जसापुर मार्ग से लेकर मल्हानपुरवा-जिगना-जैतापुर संपर्क मार्ग तक बदहाल हालात, ग्रामीणों ने उठाई स्थायी समाधान की मांग
संदलपुर ब्लॉक क्षेत्र के जसापुर गांव की मुख्य सड़क इन दिनों बदहाली की ऐसी तस्वीर पेश कर रही है, जिससे ग्रामीणों और राहगीरों की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। मंगलपुर से जसापुर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क जगह-जगह से पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से राहगीरों के लिए सफर जोखिम भरा हो गया है। पानी से लबालब गड्ढे दूर से दिखाई नहीं देते, जिससे वाहन चालकों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है।
जसापुर गांव में प्रवेश करते ही सड़क की स्थिति और गंभीर नजर आती है। मल्हानपुरवा, जिगना होते हुए जैतापुर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर भारी जलभराव होने से ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बारिश के बाद सड़क और गड्ढों का अंतर मिट जाता है, जिसके चलते दोपहिया वाहन चालकों के साथ पैदल निकलने वाले लोगों को भी काफी सावधानी बरतनी पड़ती है।
ग्रामीणों मान सिंह, रमेश सविता, मनोज अग्निहोत्री आदि का कहना है कि सड़क की समस्या कोई नई नहीं है। करीब चार-पांच माह पहले पैचवर्क का कार्य कराया गया था, लेकिन कुछ समय बाद ही सड़क की हालत फिर खराब हो गई। ग्रामीणों ने उस समय भी जेई विवेक कुशवाहा से सड़क की स्थिति सुधारने की मांग की थी, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
ग्रामीणों का कहना है कि महज पैचवर्क से समस्या दूर होने वाली नहीं है। लगातार बारिश और जलभराव के कारण सड़क फिर टूट जाती है। ऐसे में सड़क का मजबूत और स्थायी निर्माण कराया जाना जरूरी है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से मांग की है कि सड़क के साथ जलनिकासी की समुचित व्यवस्था भी कराई जाए, ताकि भविष्य में जलभराव की समस्या दोबारा न खड़ी हो।
आरसीसी सड़क निर्माण की कार्ययोजना शासन को भेजी गई
सड़क की बदहाल स्थिति को लेकर जब जेई विवेक कुशवाहा से जानकारी ली गई तो उन्होंने बुधवार शाम करीब 7 बजे बताया कि सड़क को विशेष रूप से आरसीसी निर्माण के लिए कार्ययोजना तैयार कर शासन को भेज दी गई है। शासन से मंजूरी मिलते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
अब ग्रामीणों की नजर शासन की मंजूरी और प्रस्तावित आरसीसी निर्माण पर टिकी है। ग्रामीणों को उम्मीद है कि यदि प्रस्तावित निर्माण जल्द शुरू होता है तो लंबे समय से जर्जर सड़क और जलभराव की समस्या से उन्हें स्थायी राहत मिल सकेगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस गांवो मर बोली जाने बाली पुरानी कहाबत का आज भी महत्त्व झींझक। गांवों में मौसम को लेकर कही जाने वाली पुरानी कहावतें आज भी ग्रामीण जीवन में खास महत्व रखती हैं। ऐसी ही एक प्रचलित कहावत है—“जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस।” इसका सीधा अर्थ है कि जब जंगल और खेतों के आसपास कांस के सफेद फूल खिलने लगें तो वर्षा ऋतु के विदा होने का समय माना जाता है। कांस का फूलना प्रकृति में मौसम के बदलाव का पारंपरिक संकेत माना जाता रहा है। बुजुर्गों के अनुसार कांस के सफेद फूल दिखाई देने लगें तो बरसात का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता है और शरद ऋतु के आगमन की आहट मिलने लगती है। इसी अनुभव को पीढ़ियों से कहावत के रूप में आगे बढ़ाया गया है। हालांकि आधुनिक मौसम विज्ञान के दौर में केवल कांस के फूलने के आधार पर बारिश की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन यह कहावत ग्रामीण समाज की प्रकृति और मौसम के सूक्ष्म संकेतों को समझने की परंपरा को जरूर दर्शाती है। कांस के सफेद फूल अब गांवों में बदलते मौसम का संदेश देते नजर आने लगे हैं।
    1
    जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस गांवो मर बोली जाने बाली पुरानी कहाबत का आज भी महत्त्व 
झींझक। गांवों में मौसम को लेकर कही जाने वाली पुरानी कहावतें आज भी ग्रामीण जीवन में खास महत्व रखती हैं। ऐसी ही एक प्रचलित कहावत है—“जंगल में फूली कांस, अब छोड़ो बारिश की आस।” इसका सीधा अर्थ है कि जब जंगल और खेतों के आसपास कांस के सफेद फूल खिलने लगें तो वर्षा ऋतु के विदा होने का समय माना जाता है।
कांस का फूलना प्रकृति में मौसम के बदलाव का पारंपरिक संकेत माना जाता रहा है। बुजुर्गों के अनुसार कांस के सफेद फूल दिखाई देने लगें तो बरसात का दौर धीरे-धीरे समाप्ति की ओर बढ़ता है और शरद ऋतु के आगमन की आहट मिलने लगती है। इसी अनुभव को पीढ़ियों से कहावत के रूप में आगे बढ़ाया गया है।
हालांकि आधुनिक मौसम विज्ञान के दौर में केवल कांस के फूलने के आधार पर बारिश की सटीक भविष्यवाणी नहीं की जा सकती, लेकिन यह कहावत ग्रामीण समाज की प्रकृति और मौसम के सूक्ष्म संकेतों को समझने की परंपरा को जरूर दर्शाती है। कांस के सफेद फूल अब गांवों में बदलते मौसम का संदेश देते नजर आने लगे हैं।
    user_कुमार पंकज
    कुमार पंकज
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* *प्रेस विज्ञप्ति* *औरैया पुलिस* *दिनांकः-26.08.2026* *घटना का सक्षिप्त विवरण -* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS में वांछित 01 नफर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दयालपुर अऩ्डरपुल के पास गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है । *गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-* 1- सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 श्यामबाबू सिह नि0 जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया जन0 औरैया उम्र करीब 45 वर्ष *पंजीकृत अभियोग -* मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS थाना कोतवाली औरैया । *गिरफ्तार करने वाली टीम—* 1-राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 2- उ0नि0 श्री गणेश गुप्ता कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।
    1
    *थाना कोतवाली औरैया पुलिस द्वारा हत्या का प्रयास करने के अभियोग में वांछित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*

*प्रेस विज्ञप्ति*
*औरैया पुलिस*                                                                                       
*दिनांकः-26.08.2026*     
*घटना का सक्षिप्त विवरण -* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय औरैया के निर्देशन व श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक महोदय व क्षेत्राधिकारी नगर के निकट पर्यवेक्षण में जनपद में चलाये जा रहे अपराध एंव वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में थाना कोतवाली औरैया पर पंजीकृत मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS में वांछित 01 नफर अभियुक्त को मुखबिर की सूचना पर दयालपुर अऩ्डरपुल के पास गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरणः-*
1- सुखवीर सिंह पुत्र स्व0 श्यामबाबू सिह नि0 जरूहौलिया थाना कोतवाली औरैया जन0 औरैया उम्र करीब 45 वर्ष
*पंजीकृत अभियोग -*
मु0अ0स0 456/2026 धारा 109/333/115(2)/352/351(2) BNS थाना कोतवाली औरैया ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम—* 
1-राजकुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली औरैया जनपद औरैया । 
2- उ0नि0 श्री गणेश गुप्ता कोतवाली औरैया जनपद औरैया मय हमराह ।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुस्लिम समाज के लोगो ने ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस शांतिपूर्वक डंग से सम्मपन हुआ धुपकरी/औरैया - जनपद के विकास खंड सहार की!ग्राम पंचायत धुपकरी मे आज ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया!ऐ जुलुस जनपद कानपुर देहात के विकासखंड रसूलाबाद की ग्राम पंचायत पूरनपूर्वा {सेउ घुराऊ} रामपुर, मौजमपुर, भोलापुर, और औरैया जनपद के विकासखंड सहार की ग्राम पंचायत धुपकरी से टिकनापुर से मौजमपुर तक शांतिपूर्ण डंग से सम्मपन कराया गया! वही मौजमपुर मे लंगर खाना खिलाकर सभी मुस्लिम समाज के लोगो साकुशल बिदा किया गया! वही मुस्लिम समाज के लोगो मे आज के दिन खुशी की लहर है!
    4
    मुस्लिम समाज के लोगो ने ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस शांतिपूर्वक डंग से सम्मपन हुआ 
धुपकरी/औरैया - जनपद के विकास खंड सहार की!ग्राम पंचायत धुपकरी मे आज  ईद उल मिलादुन नबी का जुलुस धूमधाम से मनाया गया!ऐ जुलुस जनपद कानपुर देहात के विकासखंड रसूलाबाद की ग्राम पंचायत पूरनपूर्वा {सेउ घुराऊ} रामपुर, मौजमपुर, भोलापुर, और औरैया जनपद के विकासखंड सहार की ग्राम पंचायत धुपकरी से टिकनापुर से मौजमपुर तक शांतिपूर्ण  डंग से सम्मपन कराया गया! वही मौजमपुर मे लंगर खाना खिलाकर सभी मुस्लिम समाज के लोगो साकुशल बिदा किया गया! वही मुस्लिम समाज के लोगो मे आज के दिन खुशी की लहर है!
    user_Mo Naseem
    Mo Naseem
    Court reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.