Shuru
Apke Nagar Ki App…
आमला में किसान संघर्ष समिति ने निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
AMLA NEWS
आमला में किसान संघर्ष समिति ने निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- सावन के दूसरे सोमवार बाबा मठारदेव मंदिर जय बाबा मठारदेव1
- छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास लगी स्टील रेलिंग को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, समाज ने की कार्रवाई की मांग छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के पास लगी स्टील रेलिंग को असामाजिक तत्वों ने तोड़ा, समाज ने की कार्रवाई की मांग मुलताई। नगर के मंगलवार बाजार क्षेत्र में स्थित छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा के समीप लगी स्टील रेलिंग को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला अब आक्रोश में बदल गया है। इस घटना को लेकर क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन, ब्लॉक मुलताई ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए तहसील कार्यालय पहुंचकर एसडीएम के नाम तहसीलदार कों ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर त्वरित एवं कठोर कार्रवाई की मांग की है। संगठन द्वारा सौंपे गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि शनिवार रात असामाजिक तत्वों ने शराब के नशे में हुड़दंग मचाते हुए स्टील रेलिंग के साथ तोड़फोड़ की और उसे तोड़कर नुकसान पहुंचाया, जिससे प्रतिमा की सुरक्षा और गरिमा प्रभावित हुई है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि ऐतिहासिक धरोहरों और सार्वजनिक संपत्तियों को इस प्रकार नुकसान पहुंचाना एक गंभीर एवं चिन्ताजनक विषय है। इससे शहरी कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़े होते हैं। ज्ञापन सौंपने वालों में ये रहे शामिल: क्षत्रिय लोणारी कुन्बी समाज संगठन के जिला उपाध्यक्ष गिरीश मगरदे, पूर्व विधायक डॉ पी आर बोडखे, रवि खाड़े, पवन पंडाग्रे , हरीश कापसे, शिवराज मानकर, मनीष माथनकर, कृष्णा पंडाग्रे, बी. आर. बारस्कर, टीनू भावसार सहित समाज के अनेक पदाधिकारी व नागरिक उपस्थित रहे। कुंबी समाज संगठन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि समय रहते ऐसे हुड़दंगियों और असामाजिक तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- सिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती एवंसिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती धार्मिक सभा का आयोजन सिंगोड़ी:- साहेब समिति के परसादी पटेल ने बताया कि सिंगोड़ी स्थित पंथ श्री हुजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण पर धार्मिक सभा एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ के महंत भानु प्रताप शाह द्वारा विधि-विधान से चौका आरती कर धार्मिक सभा आयोजित की गई। धार्मिक सभा के दौरान महंत भानु प्रताप शाह ने कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य गुरु पंथ श्री हजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर साहेब के विभिन्न चमत्कारों, उनके जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के बताए सत्य, सदाचार, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके पश्चात विधिवत चौका आरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में सिंगोड़ी सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती एवंसिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती धार्मिक सभा का आयोजन सिंगोड़ी:- साहेब समिति के परसादी पटेल ने बताया कि सिंगोड़ी स्थित पंथ श्री हुजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण पर धार्मिक सभा एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ के महंत भानु प्रताप शाह द्वारा विधि-विधान से चौका आरती कर धार्मिक सभा आयोजित की गई। धार्मिक सभा के दौरान महंत भानु प्रताप शाह ने कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य गुरु पंथ श्री हजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर साहेब के विभिन्न चमत्कारों, उनके जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के बताए सत्य, सदाचार, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके पश्चात विधिवत चौका आरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में सिंगोड़ी सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।1
- इटारसी यार्ड रोड निर्माण में रेलवे की अजीब लापरवाही! रेलवे स्टेशन से 3 पुलिया तक नई सड़क बन रही है और ग्वाल बाबा से नूरानी मस्जिद मार्ग तक का हिस्सा पहले ही बन चुका है। लेकिन बीच का महज 100 मीटर का टुकड़ा और नाले की पुलिया का काम छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली के बाद पुलिया चौड़ी करने के लिए सड़क फिर तोड़ी जाएगी। जब 3 महीने से रोड बंद है, तो यह काम अभी लगे हाथ क्यों नहीं किया जा रहा? देखिए इटारसी अपडेट की यह विशेष रिपोर्ट। #ItarsiUpdate #YardRoadItarsi #ItarsiNews #RailwayCivilWork #ItarsiIssues इटारसी यार्ड रोड निर्माण में रेलवे की अजीब लापरवाही! रेलवे स्टेशन से 3 पुलिया तक नई सड़क बन रही है और ग्वाल बाबा से नूरानी मस्जिद मार्ग तक का हिस्सा पहले ही बन चुका है। लेकिन बीच का महज 100 मीटर का टुकड़ा और नाले की पुलिया का काम छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली के बाद पुलिया चौड़ी करने के लिए सड़क फिर तोड़ी जाएगी। जब 3 महीने से रोड बंद है, तो यह काम अभी लगे हाथ क्यों नहीं किया जा रहा? देखिए इटारसी अपडेट की यह विशेष रिपोर्ट। #ItarsiUpdate #YardRoadItarsi #ItarsiNews #RailwayCivilWork #ItarsiIssues1
- छिंदवाड़ा में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आए। श्री पातालेश्वर धाम मंदिर मे श्रावण महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सावन के दूसरे सोमवार पर श्री पातालेश्वर धाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। आरती के बाद जय भोले जी सरकार सेवा समिति, छिंदवाड़ा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से श्रावण महोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर रात 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और सेवाभावियों ने पूरे दिन भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।4
- विश्व के देशज जनजातियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मान, पुस्तक डोनेशन एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित *छिंदवाड़ा, 9 अगस्त"* के अवसर पर आज *रानी दुर्गावती चौक, छिंदवाड़ा* में *गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी* द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत UNO की इस वर्ष की थीम के अनुसार मातृशक्ति *"दाई"* माताओं को सम्मानित कर की गई। समाज में स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *शिक्षा को बढ़ावा*: गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए *UPSC, NET-SET, MPPSC और नवोदय* की बुक ट्राईबल क्षेत्र मे जुनारदेव एवं तामिया मे पुस्तकें डोनेट की गईं। 2. *स्वरोजगार*: युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु *स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग* प्रदान किया गया। 3. *मेधावी सम्मान*: ITI ट्रेनिंग ऑफिसर हर्षिता उइके * Assistant प्रोफेसर, उमा मर्स कोले Neet पुष्पपिका आहके, रितिका उइके, युगाक इवनाती,चयनित छात्र-छात्राओं का मूमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। 4. *पर्यावरण एवं स्वच्छता*: इस अवसर पर *वृक्ष वितरण* किया गया तथा चौक क्षेत्र में *स्वच्छता अभियान* चलाकर कचरा साफ किया गया। "स्वच्छ गांव - स्वस्थ गोंडवाना" का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संस्था की ड्रेस में उपस्थित रहे। संस्था का उद्देश्य देशज समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के संरक्षण के लिए गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी निरंतर कार्यरत है। *निवेदक:* *गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा*4
- हनीट्रैप का जाल, 5 लाख की डिमांड! अश्लील वीडियो बनाकर रेप केस में फंसाने की धमकी, 5 आरोपियों का निकला जुलूस ,छिंदवाड़ा। देहात पुलिस ने हनीट्रैप के कथित मामले का खुलासा करते हुए 2 महिलाओं समेत 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने साजिश के तहत फरियादी को एक मकान में ले जाकर मारपीट की, कपड़े उतरवाकर कथित अश्लील वीडियो बनाया और वीडियो वायरल करने के साथ बलात्कार के झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर 5 लाख रुपये की मांग की। फरियादी की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने जांच के दौरान नुरुल हसन, खुशबू खान, तनवीर उल्ला, सोनिका साहू और संदेश सोनी को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 5 मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त कार सहित करीब 3.25 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है। आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकालकर उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।1