Shuru
Apke Nagar Ki App…
सावन के दूसरे सोमवार बाबा मठारदेव मंदिर जय बाबा मठारदेव
Namdev gujre Khabar bhart news
सावन के दूसरे सोमवार बाबा मठारदेव मंदिर जय बाबा मठारदेव
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शोभापुर जैरी चौक से होते हुए पाथाखेड़ा, सारनी बाबा मठारदेव तलहटी में हुआ समापन1
- *विजय अतुलकरओर अजय सोलंकी की टीम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का किया भव्य स्वागत* *फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से किया अभिनंदन, संगठन की गतिविधियों से कराया अवगत* आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र के पंखा जोड़ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने आमला क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को दी। कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों और संगठन से संबंधित मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा गया। इस पर प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कार्यकर्ताओं को जल्द ही उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जीतू पटवारी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शबीर शाह, प्रकाश कोस्ठी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, महासचिव अकरम खान, रशीद खान, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, पार्षद खुश्बू अतुलकर, झनकलाल सूर्यवंशी, लल्लू यादव, दीपक बंटू बेले, विजय बछले, रमजान खान, ओमप्रकाश शेषकर, हरिप्रसाद गोहे, राकेश सोने, संजय सोलंकी, राजेश सुरे, धर्मेश बडू अतुलकर, नासीर खान, जीतेश वाईकर, राकेश निरापुरे, शेख आसिफ, सोनू वरवड़े, कन्नया साहू, नवीन भाई, संजय सोनपुरे, छोटू बेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- आमला में किसान संघर्ष समिति ने निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन2
- रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे ----------- रक्तांजलि एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनभागीदारी के लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक ----------- बैतूल, 10 अगस्त 2026/ रक्तांजलि कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस महा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागी बनने तथा रक्तदान कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के साथ ही सभी नागरिक अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन जेएच कॉलेज में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लड बैंकों में प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता की तुलना में उपलब्धता काफी कम रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक इस पुनीत अभियान से जुड़कर रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 13 अगस्त को होंगी भव्य तिरंगा रैली बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में बताया गया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में तथा 14 अगस्त को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी नागरिकों से तिरंगा रैलियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में समाज की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैलियों को भव्य, गरिमामय एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रिय सहभागिता समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है।2
- इटारसी यार्ड रोड निर्माण में रेलवे की अजीब लापरवाही! रेलवे स्टेशन से 3 पुलिया तक नई सड़क बन रही है और ग्वाल बाबा से नूरानी मस्जिद मार्ग तक का हिस्सा पहले ही बन चुका है। लेकिन बीच का महज 100 मीटर का टुकड़ा और नाले की पुलिया का काम छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली के बाद पुलिया चौड़ी करने के लिए सड़क फिर तोड़ी जाएगी। जब 3 महीने से रोड बंद है, तो यह काम अभी लगे हाथ क्यों नहीं किया जा रहा? देखिए इटारसी अपडेट की यह विशेष रिपोर्ट। #ItarsiUpdate #YardRoadItarsi #ItarsiNews #RailwayCivilWork #ItarsiIssues इटारसी यार्ड रोड निर्माण में रेलवे की अजीब लापरवाही! रेलवे स्टेशन से 3 पुलिया तक नई सड़क बन रही है और ग्वाल बाबा से नूरानी मस्जिद मार्ग तक का हिस्सा पहले ही बन चुका है। लेकिन बीच का महज 100 मीटर का टुकड़ा और नाले की पुलिया का काम छोड़ दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, दीपावली के बाद पुलिया चौड़ी करने के लिए सड़क फिर तोड़ी जाएगी। जब 3 महीने से रोड बंद है, तो यह काम अभी लगे हाथ क्यों नहीं किया जा रहा? देखिए इटारसी अपडेट की यह विशेष रिपोर्ट। #ItarsiUpdate #YardRoadItarsi #ItarsiNews #RailwayCivilWork #ItarsiIssues1
- सावन के दूसरे सोमवार बाबा मठारदेव मंदिर जय बाबा मठारदेव1
- jila sarkari me khata kholne ke le 7 ghante ke liye lain me lagna pad raha hai ye jila sarkari bank ka manejar kaam me dere is bank wale ko hata dena chahiye ye kishan log bhuke pyase khade hai2