logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे ----------- रक्तांजलि एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनभागीदारी के लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक ----------- बैतूल, 10 अगस्त 2026/ रक्तांजलि कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस महा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागी बनने तथा रक्तदान कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के साथ ही सभी नागरिक अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन जेएच कॉलेज में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लड बैंकों में प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता की तुलना में उपलब्धता काफी कम रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक इस पुनीत अभियान से जुड़कर रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 13 अगस्त को होंगी भव्य तिरंगा रैली बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में बताया गया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में तथा 14 अगस्त को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी नागरिकों से तिरंगा रैलियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में समाज की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैलियों को भव्य, गरिमामय एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रिय सहभागिता समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है।

11 hrs ago
user_M. Afsar khan
M. Afsar khan
Local News Reporter Multai, Betul•
11 hrs ago

रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे ----------- रक्तांजलि एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनभागीदारी के लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक ----------- बैतूल, 10 अगस्त 2026/ रक्तांजलि कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस महा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागी बनने तथा रक्तदान कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के साथ ही सभी नागरिक अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य

है और इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन जेएच कॉलेज में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लड बैंकों में प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता की तुलना में उपलब्धता काफी कम रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक इस पुनीत अभियान से जुड़कर रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 13 अगस्त को होंगी भव्य तिरंगा रैली बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में बताया गया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में तथा 14 अगस्त को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी नागरिकों से तिरंगा रैलियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में समाज की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैलियों को भव्य, गरिमामय एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रिय सहभागिता समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सावन के दूसरे सोमवार बाबा मठारदेव मंदिर जय बाबा मठारदेव
    1
    सावन के दूसरे सोमवार बाबा मठारदेव मंदिर जय बाबा मठारदेव
    user_Namdev gujre Khabar bhart news
    Namdev gujre Khabar bhart news
    घोड़ा डोंगरी, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती एवंसिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती धार्मिक सभा का आयोजन सिंगोड़ी:- साहेब समिति के परसादी पटेल ने बताया कि सिंगोड़ी स्थित पंथ श्री हुजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण पर धार्मिक सभा एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ के महंत भानु प्रताप शाह द्वारा विधि-विधान से चौका आरती कर धार्मिक सभा आयोजित की गई। धार्मिक सभा के दौरान महंत भानु प्रताप शाह ने कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य गुरु पंथ श्री हजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर साहेब के विभिन्न चमत्कारों, उनके जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के बताए सत्य, सदाचार, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके पश्चात विधिवत चौका आरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में सिंगोड़ी सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। सिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती एवंसिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती धार्मिक सभा का आयोजन सिंगोड़ी:- साहेब समिति के परसादी पटेल ने बताया कि सिंगोड़ी स्थित पंथ श्री हुजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण पर धार्मिक सभा एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ के महंत भानु प्रताप शाह द्वारा विधि-विधान से चौका आरती कर धार्मिक सभा आयोजित की गई। धार्मिक सभा के दौरान महंत भानु प्रताप शाह ने कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य गुरु पंथ श्री हजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर साहेब के विभिन्न चमत्कारों, उनके जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के बताए सत्य, सदाचार, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इसके पश्चात विधिवत चौका आरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में सिंगोड़ी सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    1
    सिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती एवंसिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती धार्मिक सभा का आयोजन

सिंगोड़ी:- साहेब समिति के परसादी पटेल ने बताया कि सिंगोड़ी स्थित पंथ श्री हुजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण पर धार्मिक सभा एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ के महंत भानु प्रताप शाह द्वारा विधि-विधान से चौका आरती कर धार्मिक सभा आयोजित की गई।
धार्मिक सभा के दौरान महंत भानु प्रताप शाह ने कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य गुरु पंथ श्री हजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर साहेब के विभिन्न चमत्कारों, उनके जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के बताए सत्य, सदाचार, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इसके पश्चात विधिवत चौका आरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में सिंगोड़ी सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
सिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती एवंसिंगोड़ी में जीवित समाधि स्थल पर चौका आरती धार्मिक सभा का आयोजन
सिंगोड़ी:- साहेब समिति के परसादी पटेल ने बताया कि सिंगोड़ी स्थित पंथ श्री हुजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के जीवित समाधि स्थल प्रांगण पर धार्मिक सभा एवं चौका आरती का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में दामाखेड़ा, छत्तीसगढ़ के महंत भानु प्रताप शाह द्वारा विधि-विधान से चौका आरती कर धार्मिक सभा आयोजित की गई।
धार्मिक सभा के दौरान महंत भानु प्रताप शाह ने कबीर पंथ के सातवें वंशाचार्य गुरु पंथ श्री हजूर सुरुती सनेही नाम साहेब के दरबार में उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए संत कबीर साहेब के विभिन्न चमत्कारों, उनके जीवन एवं आदर्शों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने श्रद्धालुओं को कबीर साहेब के बताए सत्य, सदाचार, मानवता और भाईचारे के मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
इसके पश्चात विधिवत चौका आरती संपन्न हुई। आरती में बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायियों ने श्रद्धापूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद स्वरूप भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस धार्मिक आयोजन में सिंगोड़ी सहित आसपास के विभिन्न ग्रामों से बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बना रहा।
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • छिंदवाड़ा में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आए। श्री पातालेश्वर धाम मंदिर मे श्रावण महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। सावन के दूसरे सोमवार पर श्री पातालेश्वर धाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए। आरती के बाद जय भोले जी सरकार सेवा समिति, छिंदवाड़ा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से श्रावण महोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर रात 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और सेवाभावियों ने पूरे दिन भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया। सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
    4
    छिंदवाड़ा में सावन के दूसरे सोमवार को भगवान भोलेनाथ की भक्ति में श्रद्धालु लीन नजर आए। श्री पातालेश्वर धाम मंदिर मे श्रावण महोत्सव के अवसर पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
सावन के दूसरे सोमवार पर श्री पातालेश्वर धाम मंदिर में आस्था का जनसैलाब देखने को मिला। सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना करते नजर आए।
आरती के बाद जय भोले जी सरकार सेवा समिति, छिंदवाड़ा की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा पिछले 5 वर्षों से श्रावण महोत्सव के अवसर पर भंडारे का आयोजन किया जा रहा है।
सुबह से शुरू हुआ भंडारा देर रात 12 बजे तक चलता रहा, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। समिति के सदस्यों और सेवाभावियों ने पूरे दिन भक्तों को प्रसाद वितरित कर सेवा कार्य किया।
सावन के दूसरे सोमवार पर मंदिर परिसर में हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आया।
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • बिछुआ जनपद के सामरबोह में घाट निर्माण में बड़ा घोटाला, बिना बेस और घटिया सामग्री से हो रहा घाट का निर्माण। बिछुआ। जनपद पंचायत बिछुआ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सामरबोह में शासन की राशि से बनाए जा रहे घाट निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में तय मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है और सरपंच व सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार घाट की सीढ़ियों का निर्माण बिना बोल्डर बेस के ही किया जा रहा है। किसी भी पक्के निर्माण में मजबूती के लिए सबसे पहले बोल्डर का बेस डाला जाता है, लेकिन यहां सीधे मिट्टी पर ही सीमेंट-कंक्रीट डालकर काम निपटाया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि पहली तेज बारिश में ही यह निर्माण ध्वस्त हो जाएगा। इससे भी गंभीर बात यह है कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे मसाले में नाममात्र का सीमेंट मिलाया जा रहा है। रेत और गिट्टी की मात्रा ज्यादा और सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है। इसकी वजह से निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और हाथ से छूने पर ही मसाला उखड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण ठेकेदार मनमानी कर रहा है। शासन द्वारा जारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उन्हें टाल दिया गया। ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने जनपद पंचायत CEO बिछुआ, कलेक्टर छिंदवाड़ा और जिला पंचायतसे मांग की है कि तत्काल एक उच्च स्तरीय जांच टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए। दोषी सरपंच, सचिव और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और घटिया निर्माण को तुरंत रुकवाया जाए।
    1
    बिछुआ जनपद के सामरबोह में घाट निर्माण में बड़ा घोटाला, बिना बेस और घटिया सामग्री से हो रहा घाट का निर्माण। 
बिछुआ। जनपद पंचायत बिछुआ के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सामरबोह में शासन की राशि से बनाए जा रहे घाट निर्माण में भारी अनियमितता सामने आई है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि निर्माण कार्य में तय मानकों को पूरी तरह नजरअंदाज किया जा रहा है और सरपंच व सचिव की मिलीभगत से घटिया सामग्री का उपयोग किया जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार घाट की सीढ़ियों का निर्माण बिना बोल्डर बेस के ही किया जा रहा है। किसी भी पक्के निर्माण में मजबूती के लिए सबसे पहले बोल्डर का बेस डाला जाता है, लेकिन यहां सीधे मिट्टी पर ही सीमेंट-कंक्रीट डालकर काम निपटाया जा रहा है। इससे स्पष्ट है कि पहली तेज बारिश में ही यह निर्माण ध्वस्त हो जाएगा।
इससे भी गंभीर बात यह है कि निर्माण में उपयोग किए जा रहे मसाले में नाममात्र का सीमेंट मिलाया जा रहा है। रेत और गिट्टी की मात्रा ज्यादा और सीमेंट की मात्रा बेहद कम रखी जा रही है। इसकी वजह से निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है और हाथ से छूने पर ही मसाला उखड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सरपंच और सचिव की मिलीभगत के कारण ठेकेदार मनमानी कर रहा है। शासन द्वारा जारी राशि का बंदरबाट किया जा रहा है। जब ग्रामीणों ने काम की गुणवत्ता पर सवाल उठाए तो उन्हें टाल दिया गया।
ग्रामीणों में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। उन्होंने जनपद पंचायत CEO बिछुआ, कलेक्टर छिंदवाड़ा और जिला पंचायतसे मांग की है कि तत्काल एक उच्च स्तरीय जांच टीम भेजकर मौके का निरीक्षण कराया जाए। दोषी सरपंच, सचिव और ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए और घटिया निर्माण को तुरंत रुकवाया जाए।
    user_Baljeet Chouhan
    Baljeet Chouhan
    Credit reporting agency बिछुआ, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • विश्व के देशज जनजातियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मान, पुस्तक डोनेशन एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित *छिंदवाड़ा, 9 अगस्त"* के अवसर पर आज *रानी दुर्गावती चौक, छिंदवाड़ा* में *गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी* द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत UNO की इस वर्ष की थीम के अनुसार मातृशक्ति *"दाई"* माताओं को सम्मानित कर की गई। समाज में स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है। *कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:* 1. *शिक्षा को बढ़ावा*: गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए *UPSC, NET-SET, MPPSC और नवोदय* की बुक ट्राईबल क्षेत्र मे जुनारदेव एवं तामिया मे पुस्तकें डोनेट की गईं। 2. *स्वरोजगार*: युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु *स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग* प्रदान किया गया। 3. *मेधावी सम्मान*: ITI ट्रेनिंग ऑफिसर हर्षिता उइके * Assistant प्रोफेसर, उमा मर्स कोले Neet पुष्पपिका आहके, रितिका उइके, युगाक इवनाती,चयनित छात्र-छात्राओं का मूमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया। 4. *पर्यावरण एवं स्वच्छता*: इस अवसर पर *वृक्ष वितरण* किया गया तथा चौक क्षेत्र में *स्वच्छता अभियान* चलाकर कचरा साफ किया गया। "स्वच्छ गांव - स्वस्थ गोंडवाना" का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संस्था की ड्रेस में उपस्थित रहे। संस्था का उद्देश्य देशज समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के संरक्षण के लिए गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी निरंतर कार्यरत है। *निवेदक:* *गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा*
    4
    विश्व के देशज जनजातियों के अंतर्राष्ट्रीय दिवस पर गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी द्वारा सम्मान, पुस्तक डोनेशन एवं स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित
*छिंदवाड़ा, 9 अगस्त"* के अवसर पर आज *रानी दुर्गावती चौक, छिंदवाड़ा* में *गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी* द्वारा एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत UNO की इस वर्ष की थीम के अनुसार मातृशक्ति *"दाई"* माताओं को सम्मानित कर की गई। समाज में स्वास्थ्य और सेवा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
*कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:*
1. *शिक्षा को बढ़ावा*: गरीब एवं जरूरतमंद छात्रों के लिए *UPSC, NET-SET, MPPSC और नवोदय* की बुक ट्राईबल क्षेत्र मे जुनारदेव  एवं तामिया मे पुस्तकें डोनेट की गईं। 
2. *स्वरोजगार*: युवाओं को स्वावलंबी बनाने हेतु *स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहयोग* प्रदान किया गया।
3. *मेधावी सम्मान*:  ITI ट्रेनिंग ऑफिसर हर्षिता उइके * Assistant प्रोफेसर, उमा मर्स कोले Neet  पुष्पपिका आहके, रितिका उइके, युगाक इवनाती,चयनित छात्र-छात्राओं का मूमेंटो एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मान किया गया।
4. *पर्यावरण एवं स्वच्छता*: इस अवसर पर *वृक्ष वितरण* किया गया तथा चौक क्षेत्र में *स्वच्छता अभियान* चलाकर कचरा साफ किया गया। "स्वच्छ गांव - स्वस्थ गोंडवाना" का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम में गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य संस्था की ड्रेस में उपस्थित रहे।
संस्था का उद्देश्य देशज समुदाय की शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और संस्कृति के संरक्षण के लिए गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी निरंतर कार्यरत है।
*निवेदक:*  
*गोटूल ट्राईबल वेलफेयर सोसायटी, छिंदवाड़ा*
    user_Cwa
    Cwa
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गंज पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी बैतूल। व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने के मामले में थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को फरियादी निर्मल पिता ललित पोपली, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रवाल की बिल्डिंग के पास गंज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने लूट के उद्देश्य से उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास किया। शिकायत पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 192/26 के तहत धारा 309(5), 61(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की गई। भोपाल में मिला फरार आरोपी पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का फरार आरोपी इरशाद पिता मुन्ने खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरिफ नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल भोपाल में मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टावर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एक आरोपी और बाल अपचारी पहले ही गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी अरुण पिता भुजंग महार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, आदमगढ़, नर्मदापुरम तथा एक विधि-विरुद्ध अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक कृष्णकांत, अनिरुद्ध, गजानंद वाडिवा, साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक पंकज नरवरिया एवं बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। बैतूल पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    2
    व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार

सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गंज पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी
बैतूल। व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने के मामले में थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को फरियादी निर्मल पिता ललित पोपली, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रवाल की बिल्डिंग के पास गंज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने लूट के उद्देश्य से उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास किया। शिकायत पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 192/26 के तहत धारा 309(5), 61(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई।
सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए।
पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की गई।
भोपाल में मिला फरार आरोपी
पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का फरार आरोपी इरशाद पिता मुन्ने खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरिफ नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल भोपाल में मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टावर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे अभिरक्षा में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
एक आरोपी और बाल अपचारी पहले ही गिरफ्तार
पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी अरुण पिता भुजंग महार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, आदमगढ़, नर्मदापुरम तथा एक विधि-विरुद्ध अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है।
इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक कृष्णकांत, अनिरुद्ध, गजानंद वाडिवा, साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक पंकज नरवरिया एवं बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
बैतूल पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
    user_Dabang kesari amla mohd. asif
    Dabang kesari amla mohd. asif
    Local News Reporter आमला, बैतूल, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.