व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गंज पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी बैतूल। व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने के मामले में थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को फरियादी निर्मल पिता ललित पोपली, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रवाल की बिल्डिंग के पास गंज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने लूट के उद्देश्य से उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास किया। शिकायत पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 192/26 के तहत धारा 309(5), 61(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की गई। भोपाल में मिला फरार आरोपी पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का फरार आरोपी इरशाद पिता मुन्ने खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरिफ नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल भोपाल में मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टावर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एक आरोपी और बाल अपचारी पहले ही गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी अरुण पिता भुजंग महार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, आदमगढ़, नर्मदापुरम तथा एक विधि-विरुद्ध अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक कृष्णकांत, अनिरुद्ध, गजानंद वाडिवा, साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक पंकज नरवरिया एवं बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। बैतूल पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने वाला आरोपी भोपाल से गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गंज पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा, घटना में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश जारी बैतूल। व्यापारी की आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास करने के मामले में थाना गंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को भोपाल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर की। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन भी बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार, 1 जुलाई 2026 को फरियादी निर्मल पिता ललित पोपली, उम्र 35 वर्ष, निवासी अग्रवाल की बिल्डिंग के पास गंज ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। फरियादी ने बताया कि अज्ञात आरोपियों ने लूट के उद्देश्य से उसकी आंखों में मिर्ची डालकर लूट का प्रयास किया। शिकायत पर थाना गंज में अपराध क्रमांक 192/26 के तहत धारा 309(5), 61(2), 3(5) बीएनएस में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की गई। सीसीटीवी फुटेज से आरोपी तक पहुंची पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेन्द्र जैन के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमलेश कुमार खरपुसे और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम के नेतृत्व में थाना प्रभारी गंज निरीक्षक नीरज पाल को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज का बारीकी से विश्लेषण करने के साथ ही तकनीकी साक्ष्यों
के आधार पर आरोपियों की पहचान और तलाश शुरू की गई। भोपाल में मिला फरार आरोपी पुलिस के मुताबिक, 9 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली कि मामले का फरार आरोपी इरशाद पिता मुन्ने खां, उम्र 24 वर्ष, निवासी आरिफ नगर, थाना गौतम नगर, भोपाल भोपाल में मौजूद है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, टावर और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपी की तलाश की और उसे अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की, जिसके बाद पुलिस ने उसे विधिवत गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना के समय पहने गए कपड़े और मोबाइल फोन जब्त किए गए। इसके बाद आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। एक आरोपी और बाल अपचारी पहले ही गिरफ्तार पुलिस ने बताया कि इस प्रकरण में पूर्व में आरोपी अरुण पिता भुजंग महार, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगाली कॉलोनी, आदमगढ़, नर्मदापुरम तथा एक विधि-विरुद्ध अपचारी बालक को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा चुका है। मामले में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयास कर रही है। इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक नीरज पाल, उपनिरीक्षक संदीप परतेती, उपनिरीक्षक इरफान कुरैशी, प्रधान आरक्षक अंकित अग्निहोत्री, आरक्षक कृष्णकांत, अनिरुद्ध, गजानंद वाडिवा, साइबर सेल आरक्षक राजेन्द्र धाड़से, आरक्षक पंकज नरवरिया एवं बलराम राजपूत की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। बैतूल पुलिस ने कहा कि अपराधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है और नागरिकों की सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
- *विजय अतुलकरओर अजय सोलंकी की टीम ने कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी का किया भव्य स्वागत* *फूलमालाओं और पुष्पगुच्छ से किया अभिनंदन, संगठन की गतिविधियों से कराया अवगत* आमला। आमला विधानसभा क्षेत्र के पंखा जोड़ पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के आगमन पर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भव्य स्वागत किया गया। पूर्व पार्षद विजय अतुलकर एवं शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलमालाएं पहनाकर एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर प्रदेशाध्यक्ष का जोरदार अभिनंदन किया। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष अजय सोलंकी ने आमला क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं चल रही विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेशाध्यक्ष जीतू पटवारी को दी। कार्यकर्ताओं द्वारा क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों और संगठन से संबंधित मुद्दों को भी उनके समक्ष रखा गया। इस पर प्रदेशाध्यक्ष पटवारी ने कार्यकर्ताओं को जल्द ही उचित निर्णय लिए जाने का आश्वासन दिया। स्वागत कार्यक्रम के दौरान जीतू पटवारी ने उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात की और स्वागत के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही आमजन से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता देने और जनहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं में प्रदेशाध्यक्ष के स्वागत को लेकर खासा उत्साह नजर आया। इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष नरेंद्र बिल्लू यादव, पूर्व नपा उपाध्यक्ष शबीर शाह, प्रकाश कोस्ठी, पूर्व पार्षद विजय अतुलकर, महासचिव अकरम खान, रशीद खान, पूर्व पार्षद रेखा कनोजिया, रेखा भारखे, पार्षद खुश्बू अतुलकर, झनकलाल सूर्यवंशी, लल्लू यादव, दीपक बंटू बेले, विजय बछले, रमजान खान, ओमप्रकाश शेषकर, हरिप्रसाद गोहे, राकेश सोने, संजय सोलंकी, राजेश सुरे, धर्मेश बडू अतुलकर, नासीर खान, जीतेश वाईकर, राकेश निरापुरे, शेख आसिफ, सोनू वरवड़े, कन्नया साहू, नवीन भाई, संजय सोनपुरे, छोटू बेले सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।4
- आमला में किसान संघर्ष समिति ने निकाली रैली, राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन2
- शोभापुर जैरी चौक से होते हुए पाथाखेड़ा, सारनी बाबा मठारदेव तलहटी में हुआ समापन1
- रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे रक्तदान कर वीर शहीदों को अर्पित करें श्रद्धांजलि, तिरंगा रैली में बढ़-चढ़कर करें सहभागिता : कलेक्टर डॉ. सोनवणे ----------- रक्तांजलि एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनभागीदारी के लिए सामाजिक संगठनों के साथ बैठक ----------- बैतूल, 10 अगस्त 2026/ रक्तांजलि कार्यक्रम एवं हर घर तिरंगा अभियान में व्यापक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देशानुसार कलेक्ट्रेट कार्यालय में विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में दोनों अभियानों को जन-जन तक पहुंचाने तथा अधिक से अधिक नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे ने बताया कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर नायकों के प्रति सच्ची श्रद्धा प्रकट करने के उद्देश्य से रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने सभी सामाजिक संगठनों, धर्मगुरुओं एवं गणमान्य नागरिकों से इस महा रक्तदान शिविर में सक्रिय सहभागी बनने तथा रक्तदान कर वीर शहीदों के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने के साथ ही सभी नागरिक अपने परिवार, मित्रों एवं परिचितों को भी रक्तदान के लिए प्रेरित करें, ताकि जिले में जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त मात्रा में रक्त उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक पुनीत कार्य है और इसके माध्यम से हम किसी जरूरतमंद का जीवन बचाने में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। नोडल अधिकारी डॉ. अंकिता सीते ने बताया कि रक्तांजलि महा रक्तदान शिविर का आयोजन जेएच कॉलेज में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिले के ब्लड बैंकों में प्रतिदिन रक्त की आवश्यकता की तुलना में उपलब्धता काफी कम रहती है। ऐसे में अधिक से अधिक नागरिक इस पुनीत अभियान से जुड़कर रक्तदान करें और अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। 13 अगस्त को होंगी भव्य तिरंगा रैली बैठक में हर घर तिरंगा अभियान के संबंध में बताया गया कि 13 अगस्त को जिला मुख्यालय सहित सभी नगरीय निकायों एवं जनपद मुख्यालयों में तथा 14 अगस्त को सभी ग्राम पंचायत स्तर पर तिरंगा रैली का आयोजन किया जाएगा। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने सभी नागरिकों से तिरंगा रैलियों में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने का आग्रह करते हुए कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने में समाज की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि तिरंगा रैलियों को भव्य, गरिमामय एवं जनभागीदारी से परिपूर्ण बनाया जाए। कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने बैठक में रक्तदान के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले सामाजिक संगठनों एवं औद्योगिक इकाइयों की प्रशंसा करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे संगठनों की सक्रिय सहभागिता समाज में सेवा और जनकल्याण की भावना को मजबूत करती है।2
- jila sarkari me khata kholne ke le 7 ghante ke liye lain me lagna pad raha hai ye jila sarkari bank ka manejar kaam me dere is bank wale ko hata dena chahiye ye kishan log bhuke pyase khade hai2