शाहपुरा अभिभाषक संस्था ने संविधान संशोधन पर लगाई मुहर, AIB पास नवोदित अधिवक्ताओं का स्वागत शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार अभिभाषक संस्था शाहपुरा द्वारा साधारण सभा ही बैठक स्थानीय संस्था भवन परिसर में शुक्रवार को आयोजित हुई। अध्यक्ष आशीष पालीवाल की अध्यक्षता और सचिव अरविंद सिंह राणावत के संचालन में हुई बैठक में संविधान में संभावित सुधारों को लेकर निर्णायक फैसला लिया गया। सभा में कार्यकारिणी द्वारा तैयार संविधान संशोधन मसौदे को अंतिम अनुमोदन के लिए रखा गया। विस्तृत चर्चा के बाद मतदान हुआ, जिसमें 41 मत पक्ष में, 9 मत विपक्ष में और 1 सदस्य तटस्थ रहे। बहुमत से संशोधन प्रस्ताव पारित हो गया। अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार किए जा रहे ये संशोधन संस्था की पारदर्शिता, जवाबदेही और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी हैं। इससे संस्था की आंतरिक कार्यप्रणाली मजबूत होगी और न्यायिक पेशे के मानकों व सार्वजनिक भरोसे में भी इजाफा होगा। बैठक में AIB परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नवोदित अधिवक्ताओं का भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यकारिणी और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश पाठक, पुस्तकालय अध्यक्ष धनराज वैष्णव, सह-सचिव प्रीति जैन सहित त्रिलोकचंद नौलखा, दुर्गा लाल राजोरा, कन्हैया लाल धाकड़, गोविंद सिंह, रामप्रसाद चौधरी, कैलाश सुवालका, अनिल शर्मा, अमन ओझा, भगवान मीणा, राहुल साहू, अंकित मालू, महेंद्र रायका सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
शाहपुरा अभिभाषक संस्था ने संविधान संशोधन पर लगाई मुहर, AIB पास नवोदित अधिवक्ताओं का स्वागत शाहपुरा- भैरू लाल लक्षकार अभिभाषक संस्था शाहपुरा द्वारा साधारण सभा ही बैठक स्थानीय संस्था भवन परिसर में शुक्रवार को आयोजित हुई। अध्यक्ष आशीष पालीवाल की अध्यक्षता और सचिव अरविंद सिंह राणावत के संचालन में हुई बैठक में संविधान में संभावित सुधारों को लेकर निर्णायक फैसला लिया गया। सभा में कार्यकारिणी द्वारा तैयार संविधान संशोधन मसौदे को अंतिम अनुमोदन के लिए रखा गया। विस्तृत चर्चा के बाद मतदान हुआ, जिसमें 41 मत पक्ष में, 9 मत विपक्ष में और 1 सदस्य तटस्थ रहे। बहुमत से संशोधन प्रस्ताव पारित हो गया। अध्यक्ष आशीष पालीवाल ने कहा कि वर्तमान समय की जरूरतों के अनुसार किए
जा रहे ये संशोधन संस्था की पारदर्शिता, जवाबदेही और सदस्यों के हितों की रक्षा के लिए जरूरी हैं। इससे संस्था की आंतरिक कार्यप्रणाली मजबूत होगी और न्यायिक पेशे के मानकों व सार्वजनिक भरोसे में भी इजाफा होगा। बैठक में AIB परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले नवोदित अधिवक्ताओं का भी उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। कार्यकारिणी और वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष अंकित शर्मा, कोषाध्यक्ष तेज प्रकाश पाठक, पुस्तकालय अध्यक्ष धनराज वैष्णव, सह-सचिव प्रीति जैन सहित त्रिलोकचंद नौलखा, दुर्गा लाल राजोरा, कन्हैया लाल धाकड़, गोविंद सिंह, रामप्रसाद चौधरी, कैलाश सुवालका, अनिल शर्मा, अमन ओझा, भगवान मीणा, राहुल साहू, अंकित मालू, महेंद्र रायका सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद रहे।
- ye gna su no hoti drama bhai logon Maine suna hai na to bhej do meri ruh sabhi bhai log is gane ko Suno aur gane ka Arth batao ki yah kaun sa gana hai case kitne sal mein banaa hua Hai kaun sa sal mein banaa hua Hai1
- महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल भीलवाड़ा तरंग न्यूज़ महिला कांग्रेस (देहात) ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का पुतला फूंककर जताया विरोध भीलवाड़ा, 31 जुलाई | राजकुमार गोयल अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह के निर्देशानुसार शुक्रवार शाम महिला कांग्रेस (देहात) की जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय, भीलवाड़ा के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। जिलाध्यक्ष सुशीला सालवी ने कहा कि महिला कांग्रेस जनहित एवं महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर लगातार आवाज उठाती रहेगी तथा लोकतांत्रिक तरीके से अपना विरोध दर्ज कराती रहेगी। प्रदर्शन में पूर्व सभापति मधु जाजू, ब्लॉक अध्यक्ष ज्योति उपाध्याय, रेखा बलाई, दुर्गेश कंवर, जिला पदाधिकारी प्रज्ञा बुनकर, रेखा भट्ट, दीपमाला लोट, ममता शर्मा, अनुराधा जाट, लीना कनोज, समा बानू सहित महिला कांग्रेस (देहात) की अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के दौरान सभी महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की तथा लोकतांत्रिक तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। फोटो कैप्शन: भीलवाड़ा तरंग न्यूज़: भीलवाड़ा में कांग्रेस कार्यालय के बाहर केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी एवं सांसद कंगना रनौत का प्रतीकात्मक पुतला दहन कर विरोध-प्रदर्शन करती महिला कांग्रेस (देहात) की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता। (संलग्न फोटो)4
- ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत1
- बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।1
- Chittorgarh का अद्भुत हजारेश्वर महादेव मंदिर, एक लोटा जल से हजार शिवलिंग का अभिषेक, हर ओर 'हर-हर महादेव' का जयघोष गूंज रहा #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee1
- पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई श्री हनुमंत कथा, श्रद्धालुओं ने लिया 101 दीपों की महाआरती का पुण्य लाभ राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य के तत्वावधान में आयोजित श्री हनुमंत कथा का पूर्णाहुति एवं भव्य आरती के साथ समापन हुआ। समापन अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर धार्मिक अनुष्ठान में भाग लिया। कथा व्यास आचार्य ऋतुराज शर्मा ने हनुमत तत्व का आध्यात्मिक महत्व बताते हुए कहा कि हनुमान जी द्वारा जन्म लेते ही सूर्य को ग्रसने की कथा ज्ञान के प्रति अटूट जिज्ञासा का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि सूर्य ज्ञान का प्रतीक है और प्रत्येक व्यक्ति के जीवन में जन्म से ही ज्ञान प्राप्त करने की पिपासा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार सुग्रीव हनुमान जी के माध्यम से भगवान श्रीराम की शरण में पहुंचे, उसी प्रकार जीवन में हनुमत तत्व का समावेश होने पर प्रभु प्राप्ति का मार्ग सहज हो जाता है। राष्ट्रीय संत ज्योति शंकर शर्मा पुराणाचार्य ने अपने उद्बोधन में दान की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि सनातन धर्म में दान का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को राष्ट्र एवं धर्म के लिए अपनी आय का दस प्रतिशत भाग दान स्वरूप अवश्य समर्पित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार खेत में बोया गया एक बीज अनेक गुना होकर लौटता है, उसी प्रकार सत्पात्र को दिया गया दान भी अनंत गुना फल प्रदान करता है। इसे श्रीमद्भगवद्गीता में सात्विक दान की संज्ञा दी गई है। समापन अवसर पर 101 दीपों से श्री हनुमान जी की भव्य आरती की गई। आरती में अर्जुन लाल शर्मा, बूंदी राव राजा वंशवर्धन सिंह, विजेंद्र माहेश्वरी, जयपुर से आए डॉ. लोकेश चतुर्वेदी, सत्येश शर्मा, डॉ. अंकिता अग्रवाल, पवन अग्रवाल, परमानंद शर्मा, लीला शर्मा, अंजना गौतम, अंता से भारत विकास परिषद के अध्यक्ष पवन सुमन, सुरेंद्र पंचाल, महेश शर्मा सहित अनेक श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सभी भक्तों को प्रसाद वितरित किया गया।1
- एनडीपीएस कोर्ट का सख्त फैसला: 4.2 किलो अफीम तस्करी में दो दोषियों को 15-15 साल की जेल, डेढ़-डेढ़ लाख का जुर्माना भीलवाड़ा। एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज अफीम तस्करी के एक मामले में विशिष्ट न्यायाधीश एनडीपीएस एक्ट, भीलवाड़ा ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास तथा डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड से दंडित किया है। विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने शुक्रवार शाम करीब 6 बजे बताया कि 7 मार्च 2022 को मंगरोप थाना पुलिस पुलिस चौकी मंडपिया के सामने नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर वापस मुड़ने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली। आरोपी की पहचान चेनराम पुत्र मांगीलाल गुंदरावत (भील), निवासी नीमच सिटी (मध्यप्रदेश) के रूप में हुई। मोटरसाइकिल की डिग्गी की तलाशी लेने पर 4 किलो 200 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने चेनराम को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने अफीम परमानन्द पुत्र मन्नाराम जाट, निवासी बरखेड़ा देव, जिला मंदसौर (मध्यप्रदेश) से खरीदना स्वीकार किया। जांच के बाद पुलिस ने परमानन्द को भी गिरफ्तार कर न्यायालय में चालान पेश किया। सुनवाई के दौरान न्यायालय ने चेनराम को धारा 8/18 एनडीपीएस एक्ट तथा परमानन्द को धारा 8/29 एनडीपीएस एक्ट के तहत दोषी माना। दोनों को 15-15 वर्ष के कठोर कारावास और डेढ़-डेढ़ लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई गई। मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से विशिष्ट लोक अभियोजक रामस्वरूप गुर्जर ने 8 गवाहों के बयान और 78 दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत किए, जिनके आधार पर न्यायालय ने दोनों आरोपियों को दोषी ठहराया।1