logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूषित पानी के बीच भूतेश्वर महादेव की आरती वीडियो हुआ वायरल *सावन में कोंच के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर का मामला, नाली-नालों के गंदे पानी से मंदिर परिसर में जलभराव* कोंच (जालौन)। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच कोंच नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नगर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में नाली और नालों का दूषित पानी भर जाने के बावजूद पुजारी व श्रद्धालुओं ने उसी गंदे पानी के बीच भगवान महादेव की आरती की। आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर में दूषित पानी भरा दिखाई दे रहा है और इसी के बीच श्रद्धालु भगवान शिव की आरती करते नजर आ रहे हैं। सावन जैसे पवित्र माह में धार्मिक स्थल की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों और नालों का दूषित पानी मंदिर परिसर में पहुंच जाता है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी होती है और मंदिर की साफ-सफाई एवं नगर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरती का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों की मांग है कि सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जलभराव और गंदे पानी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए।

3 hrs ago
user_PARUL SIROHI BC MEERUT
PARUL SIROHI BC MEERUT
सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

दूषित पानी के बीच भूतेश्वर महादेव की आरती वीडियो हुआ वायरल *सावन में कोंच के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर का मामला, नाली-नालों के गंदे पानी से मंदिर परिसर में जलभराव* कोंच (जालौन)। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच कोंच नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नगर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में नाली और नालों का दूषित पानी भर जाने के बावजूद पुजारी व श्रद्धालुओं ने उसी गंदे पानी के बीच भगवान महादेव की आरती की। आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर में दूषित पानी भरा दिखाई दे रहा है और इसी के बीच श्रद्धालु भगवान शिव की आरती करते नजर आ रहे हैं। सावन जैसे पवित्र माह में धार्मिक स्थल की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों और नालों का दूषित पानी मंदिर परिसर में पहुंच जाता है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी होती है और मंदिर की साफ-सफाई एवं नगर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरती का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों की मांग है कि सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जलभराव और गंदे पानी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 16 मिनट में 16 रुपए का सामान के प्रचार पर कानपुर आलम मार्केट में उमड़ी भीड़ भगदड़ में हुए कई लोग घायल *'16 मिनट में ₹16 का सामान' के प्रचार पर आलम मार्केट में उमड़ी भीड़, भगदड़ में कई घायल* घटना 👉*कानपुर, * थाना अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में शनिवार रात एक दुकानदार के "16 मिनट में ₹16 का सामान" वाले सोशल मीडिया प्रचार के चलते भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ के कारण सड़क पर जाम लग गया और भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकारी के अनुसार आलम मार्केट में कपड़ा व्यापारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर यह ऑफर पोस्ट किया था। ऑफर में 16 मिनट तक सभी सामान सिर्फ 16 रुपये में देने की बात कही गई थी। प्रचार वायरल होते ही हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच गए। अचानक भीड़ बढ़ने से आलम मार्केट की सड़क जाम हो गई। धक्का-मुक्की में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की खबर है। सूचना मिलते ही अनवरगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और स्थिति को सामान्य किया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल आलम मार्केट में स्थिति सामान्य है और आवागमन सुचारू कर दिया गया है।
    1
    16 मिनट में 16 रुपए का सामान के प्रचार पर कानपुर आलम मार्केट में उमड़ी भीड़ भगदड़ में हुए कई लोग घायल 
*'16 मिनट में ₹16 का सामान' के प्रचार पर आलम मार्केट में उमड़ी भीड़, भगदड़ में कई घायल*
घटना 👉*कानपुर, * थाना अनवरगंज क्षेत्र के आलम मार्केट में शनिवार रात एक दुकानदार के "16 मिनट में ₹16 का सामान" वाले सोशल मीडिया प्रचार के चलते भारी भीड़ जमा हो गई। भीड़ के कारण सड़क पर जाम लग गया और भगदड़ मचने से कई लोगों के घायल होने की सूचना है।
जानकारी के अनुसार आलम मार्केट में कपड़ा व्यापारी रईस आलम ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सोशल मीडिया पर यह ऑफर पोस्ट किया था। ऑफर में 16 मिनट तक सभी सामान सिर्फ 16 रुपये में देने की बात कही गई थी।
प्रचार वायरल होते ही हजारों की संख्या में लोग खरीदारी के लिए पहुंच गए। अचानक भीड़ बढ़ने से आलम मार्केट की सड़क जाम हो गई। धक्का-मुक्की में भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोगों के चोटिल होने की खबर है।
सूचना मिलते ही अनवरगंज पुलिस सहित कई थानों की फोर्स और एसीपी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को समझा-बुझाकर वहां से हटाया और स्थिति को सामान्य किया।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार फिलहाल कानून-व्यवस्था की कोई बड़ी समस्या नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है। सोशल मीडिया पर भ्रामक प्रचार कर भीड़ इकट्ठा करने के आरोप में दुकानदार के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल आलम मार्केट में स्थिति सामान्य है और आवागमन सुचारू कर दिया गया है।
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • MP=रक्त सेवा समिति रजत जयंती समापन #Ground news 24x7 taja khabr
    1
    MP=रक्त सेवा समिति रजत जयंती समापन #Ground news 24x7 taja khabr
    user_Ground News 24x7
    Ground News 24x7
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • दौराला के देव मंडपम में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा भारत_रत्न दौराला के देव मंडपम में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा भारत_रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति में मेधावी छात्राओं का सम्मान -समारोह आयोजित किया गया ! जिसमें क्षेत्र के जाट समाज के सम्मानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और समाज की 642 मेधावी बेटियों को साईकिल
    1
    दौराला के देव मंडपम में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा भारत_रत्न 
दौराला के देव मंडपम में सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान द्वारा भारत_रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की स्मृति में मेधावी छात्राओं का सम्मान -समारोह आयोजित किया गया ! जिसमें क्षेत्र के जाट समाज के सम्मानीय लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए और समाज की 642 मेधावी बेटियों को साईकिल
    user_Media fast news 24
    Media fast news 24
    मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • aage aage dekho hota hai kya apko pata bhi nahi chalega apke peeche kitni problem apka peecha karri hai aage aage dekho hota hai kya apko pata bhi nahi chalega apke peeche kitni problem apka peecha karri hai
    1
    aage aage dekho hota hai kya apko pata bhi nahi chalega apke peeche kitni problem apka peecha karri hai 
aage aage dekho hota hai kya apko pata bhi nahi chalega apke peeche kitni problem apka peecha karri hai
    user_Rahul Roy
    Rahul Roy
    AC Repair मेरठ, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मेरठ ब्यूरो रिपोर्ट मेरठ जिला जेल में बंदी प्यार भरे नगमे सुनकर अपनी सजा काट रहे हैं।
    1
    मेरठ ब्यूरो रिपोर्ट मेरठ जिला जेल में बंदी प्यार भरे नगमे सुनकर अपनी सजा काट रहे हैं।
    user_द कहर न्यूज़ एजेंसी
    द कहर न्यूज़ एजेंसी
    Journalist Meerut, Uttar Pradesh•
    11 hrs ago
  • मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा, बांटे वस्त्र व तिरंगा पटके
    1
    मलिन बस्तियों के बच्चों के बीच पहुंचे राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य प्रहलाद पाहुजा, बांटे वस्त्र व तिरंगा पटके
    user_Vijay rathi
    Vijay rathi
    पत्रकार जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा परिसर मुजफ्फरनगर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की गरिमामयी मौजूदगी में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद राणा, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं सहारनपुर जिला अध्यक्ष रियासत खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सफीक राजपूत, हैदर अली, सचिन सैनी, मुशर्रफ सिद्दीकी, रवि शंकर, मानव गुप्ता, इरफान खान, साजिद खान, सोनू, नौशाद, शाह नौसाद, काजी अमित कुमार, डॉ. उस्मान सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य एवं पत्रकार साथी कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को देशहित, समाजहित और सच्चाई के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभानी चाहिए। उन्होंने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    1
    🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर शान से लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया पूरा परिसर
मुजफ्फरनगर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर संयुक्त पत्रकार महासभा के राष्ट्रीय कार्यालय पर पूरे सम्मान और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। तिरंगा फहराते ही पूरा कार्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के नारों और देशप्रेम की भावना से गूंज उठा। इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद की गरिमामयी मौजूदगी में बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं पत्रकार साथी उपस्थित रहे।
ध्वजारोहण के बाद सभी ने राष्ट्रध्वज को सलामी देते हुए देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया। कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीरों को श्रद्धापूर्वक नमन किया गया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष डॉ. शाहनवाज, राष्ट्रीय सचिव काजी कासिफ तलत, राष्ट्रीय संगठन मंत्री दीपक कुमार, राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहिद राणा, राष्ट्रीय सचिव शीबा खान, राष्ट्रीय सचिव धर्मेंद्र सिंह, सहारनपुर मंडल मीडिया प्रभारी मोहम्मद असलम, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष जितेंद्र राठी, मेरठ जिला अध्यक्ष प्रिंस कुमार एवं सहारनपुर जिला अध्यक्ष रियासत खान सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे।
इसके अलावा सफीक राजपूत, हैदर अली, सचिन सैनी, मुशर्रफ सिद्दीकी, रवि शंकर, मानव गुप्ता, इरफान खान, साजिद खान, सोनू, नौशाद, शाह नौसाद, काजी अमित कुमार, डॉ. उस्मान सहित बड़ी संख्या में संगठन से जुड़े सदस्य एवं पत्रकार साथी कार्यक्रम में शामिल हुए।
इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष सरताज अहमद ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है। पत्रकारों को देशहित, समाजहित और सच्चाई के लिए अपनी जिम्मेदारी पूरी ईमानदारी एवं निष्पक्षता के साथ निभानी चाहिए।
उन्होंने कहा कि संयुक्त पत्रकार महासभा पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान और सुरक्षा के लिए लगातार आवाज उठाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्रहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने के लिए प्रतिबद्ध है।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुआ। पूरे कार्यक्रम में “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के नारों से माहौल देशभक्ति से सराबोर रहा। 🇮🇳
जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!
    user_जितेंद्र राठ
    जितेंद्र राठ
    जानसठ, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दूषित पानी के बीच भूतेश्वर महादेव की आरती वीडियो हुआ वायरल *सावन में कोंच के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर का मामला, नाली-नालों के गंदे पानी से मंदिर परिसर में जलभराव* कोंच (जालौन)। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच कोंच नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नगर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में नाली और नालों का दूषित पानी भर जाने के बावजूद पुजारी व श्रद्धालुओं ने उसी गंदे पानी के बीच भगवान महादेव की आरती की। आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में मंदिर परिसर में दूषित पानी भरा दिखाई दे रहा है और इसी के बीच श्रद्धालु भगवान शिव की आरती करते नजर आ रहे हैं। सावन जैसे पवित्र माह में धार्मिक स्थल की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों और नालों का दूषित पानी मंदिर परिसर में पहुंच जाता है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी होती है और मंदिर की साफ-सफाई एवं नगर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। आरती का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों की मांग है कि सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जलभराव और गंदे पानी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए।
    1
    दूषित पानी के बीच भूतेश्वर महादेव की आरती वीडियो हुआ वायरल 
*सावन में कोंच के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर का मामला, नाली-नालों के गंदे पानी से मंदिर परिसर में जलभराव*
कोंच (जालौन)। सावन के पवित्र महीने में भगवान शिव की आराधना के लिए उमड़ रहे श्रद्धालुओं के बीच कोंच नगर से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। नगर के प्राचीन भूतेश्वर महादेव मंदिर में नाली और नालों का दूषित पानी भर जाने के बावजूद पुजारी व श्रद्धालुओं ने उसी गंदे पानी के बीच भगवान महादेव की आरती की। आरती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वीडियो में मंदिर परिसर में दूषित पानी भरा दिखाई दे रहा है और इसी के बीच श्रद्धालु भगवान शिव की आरती करते नजर आ रहे हैं। सावन जैसे पवित्र माह में धार्मिक स्थल की यह तस्वीर लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि बारिश के बाद जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण नालियों और नालों का दूषित पानी मंदिर परिसर में पहुंच जाता है। इससे श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना करने में परेशानी होती है और मंदिर की साफ-सफाई एवं नगर की जल निकासी व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
आरती का वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने नगर की जल निकासी व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई है। लोगों की मांग है कि सावन के दौरान मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए जलभराव और गंदे पानी की समस्या का तत्काल स्थायी समाधान कराया जाए।
    user_PARUL SIROHI BC MEERUT
    PARUL SIROHI BC MEERUT
    सरधना, मेरठ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.