अग्निकांड से बचाव को लेकर अग्निशमन कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन इस भीषण गर्मी में अग्निकांड से बचाव को लेकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र राम के निर्देशन में प्रधान अग्निक सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा रजौली अनुमंडल क्षेत्र में कई जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आग के प्रति जागरूक किया गया। इस मॉक ड्रिल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को गर्मी में अग्निकांड से बचाव, सही समय पर अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी, पंपलेट का वितरण रहा। विभाग के कर्मियों ने लोगों को गर्मी में अगलगी की घटना होने पर एहतियात बरतने की सलाह दी। रजौली अनुमंडल के कपिल देव ऑटोमोबाइल माखर, शाही भारत गैस बलिया अकबरपुर, कोचिंग संस्थान, दुकान समेत कई जगहों पर मॉक ड्रिल किया गया। कर्मियों ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी अगलगी की घटना होने पर तुरंत डायल 101 या 112 पर सूचना करें। सूचना पर तुरंत अग्निशमन विभाग की दमकल वाहन अगलगी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खेतों में बचे अवशेष फसल नहीं जलाएं। अवशेष फसल को जलाने से मिट्टी की उर्वरता में कमी आती है और अगलगी घटना की प्रबल संभावना बन जाती है। इस भीषण गर्मी में किसानों के द्वारा खेतों में आग लगा देने से लोगों के घर भी जलने की संभावना बन जाती है। इसलिए ऐसा काम नहीं करें जिससे कि खुद को भी नुकसान हो और दूसरों को भी नुकसान हो जाए। मौके पर अग्निक चालक मंटू कुमार सिंह, आनंद कुमार दुबे, अर्चना कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
अग्निकांड से बचाव को लेकर अग्निशमन कर्मियों ने किया मॉक ड्रिल रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन इस भीषण गर्मी में अग्निकांड से बचाव को लेकर अनुमंडल अग्निशमन पदाधिकारी रविंद्र राम के निर्देशन में प्रधान अग्निक सुरेंद्र कुमार शर्मा के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग के कर्मियों के द्वारा रजौली अनुमंडल क्षेत्र में कई जगहों पर मॉक ड्रिल का आयोजन कर लोगों को आग के प्रति जागरूक किया गया। इस
मॉक ड्रिल का आयोजन का मुख्य उद्देश्य लोगों को गर्मी में अग्निकांड से बचाव, सही समय पर अग्निशमन यंत्र चलाने की जानकारी, पंपलेट का वितरण रहा। विभाग के कर्मियों ने लोगों को गर्मी में अगलगी की घटना होने पर एहतियात बरतने की सलाह दी। रजौली अनुमंडल के कपिल देव ऑटोमोबाइल माखर, शाही भारत गैस बलिया अकबरपुर, कोचिंग संस्थान, दुकान समेत कई जगहों पर मॉक ड्रिल किया गया। कर्मियों
ने बताया कि अनुमंडल क्षेत्र में कहीं भी अगलगी की घटना होने पर तुरंत डायल 101 या 112 पर सूचना करें। सूचना पर तुरंत अग्निशमन विभाग की दमकल वाहन अगलगी घटनास्थल पर पहुंचकर आग को बुझाएगी। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि खेतों में बचे अवशेष फसल नहीं जलाएं। अवशेष फसल को जलाने से मिट्टी की उर्वरता में कमी आती है और अगलगी घटना
की प्रबल संभावना बन जाती है। इस भीषण गर्मी में किसानों के द्वारा खेतों में आग लगा देने से लोगों के घर भी जलने की संभावना बन जाती है। इसलिए ऐसा काम नहीं करें जिससे कि खुद को भी नुकसान हो और दूसरों को भी नुकसान हो जाए। मौके पर अग्निक चालक मंटू कुमार सिंह, आनंद कुमार दुबे, अर्चना कुमारी समेत कई लोग उपस्थित थे।
- Post by News Of Nawada1
- नए एसपी का सख्त संदेश: अपराधियों की अब खैर नहीं, तस्करी और अवैध वसूली के खिलाफ चलेगा कड़ा अभियान1
- कोडरमा। जिले के डोमचांच नगर क्षेत्र स्थित टैक्सी स्टैंड में अव्यवस्थित यातायात के कारण एक एंबुलेंस लंबी देर तक जाम में फंसी रही, जिससे मरीज की हालत गंभीर होने की आशंका बढ़ गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सड़क पर बेतरतीब खड़े वाहनों और ट्रैफिक नियंत्रण की कमी के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यहां रोजाना जाम की समस्या बनी रहती है, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। घटना ने एक बार फिर यातायात व्यवस्था और आपात सेवाओं की सुचारु आवाजाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं।1
- ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाने वाला गिरोह धराया, जीआरपी ने दो महिला समेत तीन को पकड़ा कोडरमा जीआरपी ने ट्रेन में छिनतई और चोरी की घटनाओं को अंजाम देने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए एक पुरुष और दो महिलाओं को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि ये लोग ट्रेन में चढ़कर पहले यात्रियों की रेकी करते थे और मौका मिलते ही मोबाइल व सामान उड़ा लेते थे। संदेह के आधार पर पकड़े जाने के बाद पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। पुलिस पूरे गिरोह के नेटवर्क की जांच में जुटी है।1
- Post by Sunil Kumar journalist1
- 10 रुपये की. झालमुरी खाते दिखे प्रधानमंत्री, वीडियो वायरल संजय वर्मा " सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भारत के प्रधानमंत्री एक साधारण भेलपुरी की दुकान पर पहुंचकर मात्र 10 रुपये की झालमुरी का आनंद लेते नजर आ रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि प्रधानमंत्री बेहद सादगी के साथ आम लोगों के बीच खड़े होकर झालमुरी खाते हैं। इस दौरान वहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ जुट जाती है और कई लोग अपने मोबाइल फोन से इस पल को कैद करते दिखाई देते हैं। वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग इसे प्रधानमंत्री की सादगी और आम जनता से जुड़ाव का प्रतीक बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इसे राजनीतिक नजरिए से भी देख रहे हैं। खासकर पश्चिम बंगाल की राजनीति के संदर्भ में इस वीडियो को जोड़ते हुए चर्चा हो रही है कि इस तरह की छवि का आगामी समय में असर पड़ सकता है। हालांकि, इस वायरल वीडियो की सत्यता की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। कई बार सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो पुराने, संपादित या भ्रामक भी हो सकते हैं। ऐसे में किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तथ्यों की जांच करना आवश्यक है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस तरह के दृश्य आम जनता के बीच नेताओं की छवि को प्रभावित करते हैं। सादगी और आम लोगों के बीच उपस्थिति लोगों को आकर्षित करती है, लेकिन इसका वास्तविक राजनीतिक प्रभाव कई अन्य कारकों पर भी निर्भर करता है। फिलहाल, यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है और लोग इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।1
- झुमरी तिलिया शहर के रेलवे स्टेशन ओवर ब्रिज के समीप किसी विवाद को लेकर फोटो चालक ने यात्री को मारकर बुरी तरह से किया घायल दोनों को पुलिस ले गई थाने। #viralpost2025 #jharkhandupdates #KodermaNews #JharkhandNews1
- Post by News Of Nawada1