Shuru
Apke Nagar Ki App…
बरतौली में राम महोत्सव, हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी तस्वीर आई सामने
Fast1 news
बरतौली में राम महोत्सव, हिन्दू-मुस्लिम एकता की अनोखी तस्वीर आई सामने
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बुलंदशहर: नीले ड्रम का डर, पति ने पत्नी को प्रेमी के साथ किया विदा। मीडियशन सेल में पति पत्नी के विवाद के निपटारा करने के।लिए हो रही थी सुनवाई। सुनवाई के दौरान पत्नी प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी थी, पति ने किया पत्नी को प्रेमी संग विदा। पत्नी के फोन में मिला पति का फोटो, फोटो कैप्शन में लिखा था नीला ड्रम और सीमेंट। नीले ड्रम और सीमेंट से खौफ में आया पति, पति ने पत्नी को भेजा प्रेमी के साथ। बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव दौलतगढ़ का मामला।4
- बुलंदशहर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है, जहाँ कुट्टू के आटे से बनी चीजें खाने के बाद एक दर्जन से ज्यादा लोगों की हालत अचानक बिगड़ गई। सभी प्रभावित लोगों को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, इन सभी लोगों ने कुट्टू के आटे का सेवन किया था, जिसके कुछ ही देर बाद उन्हें उल्टी, चक्कर आना, पेट में तेज दर्द जैसी शिकायतें होने लगीं। हालत बिगड़ते देख परिजनों में हड़कंप मच गया और आनन-फानन में सभी को अस्पताल पहुँचाया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई है। राहत की बात यह है कि फिलहाल सभी मरीज खतरे से बाहर हैं और डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है। त्योहारों या उपवास के समय बाजार से आटा खरीदते समय उसकी गुणवत्ता की जांच जरूर करें। पुराना या खराब आटा स्वास्थ्य के लिए घातक हो सकता है। बुलंदशहर टाइम्स न्यूज़ के लिए मनोज गिरी की रिपोर्ट ✍️1
- बुलंदशहर के खुर्जा मूड़ा खेड़ा इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गैस वितरण को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मौके पर जमकर हंगामा हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि एक गैस एजेंसी पर लोगों ने भेदभाव का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि एजेंसी संचालक कुछ चुनिंदा लोगों को गैस सिलेंडर दे रहा था, जबकि अन्य लोगों को “गैस खत्म” कहकर वापस भेजा जा रहा था। इतना ही नहीं, एजेंसी के व्यवहार को भी अभद्र बताया जा रहा है। मामले की सूचना मिलते ही एक हिंदू संगठन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे और एजेंसी संचालक से जवाब-तलब किया। इस दौरान माहौल गरमा गया और दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि हंगामा खड़ा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बढ़ते दबाव के बीच एजेंसी संचालक को माफी भी मांगनी पड़ी। हालांकि, पूरे मामले में प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या वाकई गैस वितरण में भेदभाव किया जा रहा था या यह केवल आरोप हैं। सच्चाई जांच के बाद ही सामने आएगी, लेकिन इस घटना ने इलाके में तनाव जरूर बढ़ा दिया है।1
- Post by Lokendra Raj Singh10
- बरसात के चलते मंदिरों में कम संख्या में पहुंचे श्रद्धालु। श्रद्धा ने प्रेम पूर्वक किए मां ब्रह्मचारिणी के दर्शन। मां से मांगी मानकोमना।1
- Post by Fast1 news1
- *थाने में रिश्वत लेते पुलिस कर्मी... घूस लेते हुआ वीडियो वायरल है..!* फर्रुखाबाद में दरोगा सुधा पाल रिश्वत में मांगी गई 7000 की रकम खुद नहीं ड्राइवर के माध्यम से लेती है.. पैसा देने वाले ने मुस्कुराते हुए पैसा दिया सामने से वीडियो भी बनवा लिया..उच्च अधिकारियों के निर्देश के बाद अब पाल जी सस्पेंड कर दी गई है..!!1
- एक में समाए महामाई के 9 रूप बुलंदशहर बुलंदशहर:खुर्जा पॉटरी उद्योग के लिए तो देश व विदेशों में काफी मशूहर है। लेकिन नगर को खुर्जा वाली मैया के नाम से भी जाना जाता है। नवरात्रि के महापर्व पर जहां पूरे देश भर में धूम देखी जा रही है, तो वही बुलंदशहर के खुर्जा में नव दुर्गा शक्ति मंदिर में श्रद्धालुओं का तांता लगा लग रहा है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं का मानना है कि यहां जो भी मन्नत मांगो पूरी होती है । नवरात्रि का पहला दिन भी मां शैलपुत्री को समर्पित है. ऐसी मान्यता है कि मां शैलपुत्री को एक खास रंग होता है, जिसे पहनने से माना जाता है कि पॉजिटिव एनर्जी और शुभ फल मिलता है। नवरात्र के मां शैलपुत्री की पूजा की जाती है और इस दिन का रंग है सफेद। यह रंग एनर्जी, उमंग और खुशियों का प्रतीक माना जाता है। नवरात्रि की वजह से श्रद्धालुओं की लंबी भीड़ में ऐसे भी भक्त नजर आए जो कई कई घंटों से लाइन में लगे हुए हैं । उनका भी मानना है कि वे जो मन्नत मांगने आए हैं वह माता रानी पूरी करेगी । आपको बता दे की नवरात्रि में नौ देवियों की अलग-अलग दिन पूजा की जाती है। श्रीनवदुर्गा शक्ति मंदिर में अष्टधातु की चार टन वजन की 27 खंडों में बनी शक्ति स्वरूपा की मूर्ति है। इस अट्ठारहभुजी मूर्ति में सभी नौ रूपों के दर्शन होते हैं। मां की मूर्ति अष्टधातु से बनी है, जो 14 फुट ऊंची और 11 फुट चौड़ी है। मूर्ति का निर्माण एक पिलर पर टिका है। परिक्रमा का महत्व मंदिर के चारों ओर एक परिक्रमा मार्ग का भी निर्माण किया गया है। इसकी 108 परिक्रमाओं की कुल लंबाई श्री गोर्वधन परिक्रमा मार्ग के बराबर है। कहते हैं कि नवरात्र में मंदिर की 108 परिक्रमा करने से भक्तों की सभी मुरादें पूरी होती हैं।4