logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महू: एम.के. होटल पर प्रशासन का छापा; अवैध शराब और घरेलू सिलेंडर मिले ​महू (किशनगंज)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को किशनगंज क्षेत्र स्थित एम.के. होटल पर प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम महू राकेश परमार के नेतृत्व में हुई इस औचक जांच से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। ​ *फायर सेफ्टी जांच से शुरू हुई कार्रवाई, खुले कई राज* ​प्रारंभिक तौर पर टीम होटल में फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) मानकों की जांच करने पहुँची थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़ और पुलिस बल को होटल के भीतर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं ​ *अवैध शराब की बिक्री:* मौके पर कई लोग शराब पीते हुए पाए गए। सघन तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में तुरंत आबकारी उप निरीक्षक को मौके पर बुलाकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए। ​ *घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग* : होटल की रसोई में नियमों के विरुद्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सिलेंडरों को जब्त किया और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। ​ *अवैध निर्माण का मामला* : जांच में यह भी सामने आया कि आबादी की भूमि पर बिना अनुमति के कमर्शियल निर्माण किया गया है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने जनपद सीईओ को अवैध निर्माण के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। ​टीम में शामिल अधिकारी ​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान एसडीएम राकेश परमार के साथ तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें मुस्तैद रहीं। ​ *प्रशासन की चेतावनी:* एसडीएम राकेश परमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

6 hrs ago
user_Prince dhule
Prince dhule
Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
6 hrs ago

महू: एम.के. होटल पर प्रशासन का छापा; अवैध शराब और घरेलू सिलेंडर मिले ​महू (किशनगंज)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को किशनगंज क्षेत्र स्थित एम.के. होटल पर प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम महू राकेश परमार के नेतृत्व में हुई इस औचक जांच से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। ​ *फायर सेफ्टी जांच से शुरू हुई कार्रवाई, खुले कई राज* ​प्रारंभिक तौर पर टीम होटल में फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) मानकों की जांच करने पहुँची थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़ और पुलिस बल को होटल के भीतर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं ​ *अवैध शराब की बिक्री:* मौके पर कई लोग शराब पीते हुए पाए गए। सघन तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में तुरंत आबकारी उप निरीक्षक को मौके पर बुलाकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए। ​ *घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग* : होटल की रसोई में नियमों के विरुद्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सिलेंडरों को जब्त किया और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। ​ *अवैध निर्माण का मामला* : जांच में यह भी सामने आया कि आबादी की भूमि पर बिना अनुमति के कमर्शियल निर्माण किया गया है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने जनपद सीईओ को अवैध निर्माण के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। ​टीम में शामिल अधिकारी ​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान एसडीएम राकेश परमार के साथ तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें मुस्तैद रहीं। ​ *प्रशासन की चेतावनी:* एसडीएम राकेश परमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • महू: एम.के. होटल पर प्रशासन का छापा; अवैध शराब और घरेलू सिलेंडर मिले ​महू (किशनगंज)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को किशनगंज क्षेत्र स्थित एम.के. होटल पर प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम महू राकेश परमार के नेतृत्व में हुई इस औचक जांच से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया। ​ *फायर सेफ्टी जांच से शुरू हुई कार्रवाई, खुले कई राज* ​प्रारंभिक तौर पर टीम होटल में फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) मानकों की जांच करने पहुँची थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़ और पुलिस बल को होटल के भीतर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं ​ *अवैध शराब की बिक्री:* मौके पर कई लोग शराब पीते हुए पाए गए। सघन तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में तुरंत आबकारी उप निरीक्षक को मौके पर बुलाकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए। ​ *घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग* : होटल की रसोई में नियमों के विरुद्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सिलेंडरों को जब्त किया और वैधानिक कार्रवाई शुरू की। ​ *अवैध निर्माण का मामला* : जांच में यह भी सामने आया कि आबादी की भूमि पर बिना अनुमति के कमर्शियल निर्माण किया गया है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने जनपद सीईओ को अवैध निर्माण के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है। ​टीम में शामिल अधिकारी ​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान एसडीएम राकेश परमार के साथ तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें मुस्तैद रहीं। ​ *प्रशासन की चेतावनी:* एसडीएम राकेश परमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
    1
    महू: एम.के. होटल पर प्रशासन का छापा; अवैध शराब और घरेलू सिलेंडर मिले 
​महू (किशनगंज)। कलेक्टर शिवम वर्मा के निर्देशन में मंगलवार को किशनगंज क्षेत्र स्थित एम.के. होटल पर प्रशासनिक टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। एसडीएम महू राकेश परमार के नेतृत्व में हुई इस औचक जांच से क्षेत्र के होटल संचालकों में हड़कंप मच गया।
​ *फायर सेफ्टी जांच से शुरू हुई कार्रवाई, खुले कई राज* 
​प्रारंभिक तौर पर टीम होटल में फायर सेफ्टी (अग्नि सुरक्षा) मानकों की जांच करने पहुँची थी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम राकेश परमार, तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़ और पुलिस बल को होटल के भीतर कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं
​ *अवैध शराब की बिक्री:* मौके पर कई लोग शराब पीते हुए पाए गए। सघन तलाशी लेने पर वहां भारी मात्रा में अवैध शराब बरामद हुई। इस संबंध में तुरंत आबकारी उप निरीक्षक को मौके पर बुलाकर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए गए।
​ *घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग* : होटल की रसोई में नियमों के विरुद्ध घरेलू गैस सिलेंडरों का इस्तेमाल किया जा रहा था। खाद्य विभाग (Food Department) की टीम ने मौके पर पहुँचकर इन सिलेंडरों को जब्त किया और वैधानिक कार्रवाई शुरू की।
​ *अवैध निर्माण का मामला* : जांच में यह भी सामने आया कि आबादी की भूमि पर बिना अनुमति के कमर्शियल निर्माण किया गया है। इस पर कड़ा रुख अपनाते हुए एसडीएम ने जनपद सीईओ को अवैध निर्माण के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया है।
​टीम में शामिल अधिकारी
​इस महत्वपूर्ण कार्रवाई के दौरान एसडीएम राकेश परमार के साथ तहसीलदार विवेक सोनी, नायब तहसीलदार धाकड़, पुलिस विभाग, आबकारी विभाग और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमें मुस्तैद रहीं।
​ *प्रशासन की चेतावनी:* एसडीएम राकेश परमार ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों और सुरक्षा मानकों के उल्लंघन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आने वाले दिनों में अन्य संदिग्ध स्थलों पर भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • ढाबे पर खाने का बिल देने की बात को लेकर हुवे विवाद में चली गोली पहले हवाई फायर तो दूसरी ढाबा संचालक के पैर में लगी घटना किशनगंज थाना क्षैत्र के फोरलेन मार्ग स्थित बाबा का ढाबा की है । जहां के ढाबा संचालक संदीप मालवी ने बताया की 30, मार्च को मुंशी गफ्फार अपने एक अन्य साथी के साथ मेरे ढाबे पर आए और खाना खाया जब बिल देने की बात आई तो विवाद करने लगे मैने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने फिर अचानक मुंशी नामक व्यक्ती ने पिस्टल निकाली और पेहले तो हवाई फायर किया उसके बाद उसने मुझ पर गोली चला दी जो की मेरे पैर में लगी गोली चलने से आस पास के क्षैत्र में अफरा तफरी मच गई। ताबड़तोप मुझे महू के निजी असपताल लें जाया गया जहां पर उपचार हुआ आरोपियों ने मुझे धमकी देते हुवे कहा की अगर तूने पुलिस को हमारे बारे में कुछ भी बताया तो तुझे जान से मार देगें धमकी की वजह से में डर गया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिर्फ़ खाना पूर्ति करते हुवे धारा 125 B , 25 , 27 , के तेहेत मामला दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया और आरोपी मुंशी बेखोफ होकर बाहर घूमता रहा । इतना ही नहीं घायल संदीप को बार बार जान से मारने की धमकी देकर यह बताया जा रहा है की अगर तुने पुलिस को हमारे खिलाफ बयान दिया तो तुझे जान से मार देगें बाऊजुद इसके किशनगंज पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ जान लेवा जैसी गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करना तो दूर उसके खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डंडे बस्ते में डाल दिया गया जिसके बाद पीड़ित संदीप उच्य अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रूपेश द्विवेदी के पास पहुंचा और अपनी पीढ़ा सुनाई जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी गफ्फार को आज पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया जबकि मुख्य आरोपी मुंशी और उसका एक अन्य साथी अभी भी फरार है। वहीं संदीप का कहना है कि मेरे परिवार की जीविका चलाने के लिए एक मात्र सहारा था वह ढाबा जिसकी वजह से पूरे परिवार का पालन पोषण हो रहा था। अब वह ढाबा भी छीन गया है। परीवार की माली हालत भी ठिक नही है। पैर में गोली लगने के कारण में ठीक से चल भी नहीं सकता ऐसे में आए दिन मिल रही धमकियों से भय लगने लगा है। जाए तो जाए कहा मेरी प्रशासन से विनती है की दोषियों पर उचित करवाही कर हमें न्याय दिलाया जाए ।
    4
    ढाबे पर खाने का बिल देने की बात को लेकर हुवे विवाद में चली गोली पहले हवाई फायर तो दूसरी ढाबा संचालक के पैर में लगी घटना किशनगंज थाना क्षैत्र के फोरलेन मार्ग स्थित बाबा का ढाबा की है । जहां के ढाबा संचालक संदीप मालवी ने बताया की 30, मार्च को मुंशी गफ्फार अपने एक अन्य साथी के साथ मेरे ढाबे पर आए और खाना खाया जब बिल देने की बात आई तो विवाद करने लगे मैने बहुत समझाने की कोशिश की लेकिन वह नहीं माने फिर अचानक मुंशी नामक व्यक्ती ने पिस्टल निकाली और पेहले तो हवाई फायर किया उसके बाद उसने मुझ पर गोली चला दी जो की मेरे पैर में लगी गोली चलने से आस पास के क्षैत्र में अफरा तफरी मच गई। ताबड़तोप मुझे महू के निजी असपताल लें जाया गया जहां पर उपचार हुआ आरोपियों ने मुझे धमकी देते हुवे कहा की अगर तूने पुलिस को हमारे बारे में कुछ भी बताया तो तुझे जान से मार देगें धमकी की वजह से में डर गया। डॉक्टर ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ सिर्फ़ खाना पूर्ति करते हुवे धारा 125 B , 25 , 27 , के तेहेत मामला दर्ज कर ठंडे बस्ते में डाल दिया और आरोपी मुंशी बेखोफ होकर बाहर घूमता रहा । इतना ही नहीं घायल संदीप को बार बार जान से मारने की धमकी देकर यह बताया जा रहा है की अगर तुने पुलिस को हमारे खिलाफ बयान दिया तो तुझे जान से मार देगें बाऊजुद इसके किशनगंज पुलिस ने आरोपी मुंशी के खिलाफ जान लेवा जैसी गंभीर धाराओ में मुकदमा दर्ज करना तो दूर उसके खिलाफ मामूली धाराओं में मुकदमा दर्ज कर डंडे बस्ते में डाल दिया गया जिसके बाद पीड़ित संदीप उच्य अधिकारी अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक रूपेश द्विवेदी के पास पहुंचा और अपनी पीढ़ा सुनाई जिसके बाद पुलिस ने एक आरोपी गफ्फार को आज पकड़ कर न्यायालय में पेश किया गया जबकि मुख्य आरोपी मुंशी और उसका एक अन्य साथी अभी भी फरार है। वहीं संदीप का कहना है कि मेरे परिवार की जीविका चलाने के लिए एक मात्र सहारा था वह ढाबा जिसकी वजह से पूरे परिवार का पालन पोषण हो रहा था। अब वह ढाबा भी छीन गया है। परीवार की माली हालत भी ठिक नही है। पैर में गोली लगने के कारण में ठीक से चल भी नहीं सकता ऐसे में आए दिन मिल रही धमकियों से भय लगने लगा है। जाए तो जाए कहा मेरी प्रशासन से विनती है की दोषियों पर उचित करवाही कर हमें न्याय दिलाया जाए ।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by PM NEWS
    1
    Post by PM NEWS
    user_PM NEWS
    PM NEWS
    Journalist इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को चुनाव हारने वाले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बदला नारा, भारतीय जनता पार्टी का प्रसिद्ध नारा "सबका साथ सबका विकास" बंद करने की बात कर रहे हैं मंच से सुवेंदु अधिकारी ने कहा – जो हमारे साथ हम उनके साथ जय श्री राम इस पर आपकी क्या क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं 👇
    1
    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी को चुनाव हारने वाले बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने बदला नारा, भारतीय जनता पार्टी का प्रसिद्ध नारा "सबका साथ सबका विकास" बंद करने की बात कर रहे हैं मंच से सुवेंदु अधिकारी ने कहा – जो हमारे साथ हम उनके साथ जय श्री राम 
इस पर आपकी क्या क्या राय है कमेंट में जरूर बताएं 👇
    user_Dharmendra kher
    Dharmendra kher
    इंदौर, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    1
    Post by राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    user_राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    राष्ट्रीय भारत न्यूज़ 100
    Newspaper publisher Indore, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Aarti Raikwar
    1
    Post by Aarti Raikwar
    user_Aarti Raikwar
    Aarti Raikwar
    Media Consultant मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by Dinesh Chandra Rathore
    1
    Post by Dinesh Chandra Rathore
    user_Dinesh Chandra Rathore
    Dinesh Chandra Rathore
    Local News Reporter महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.