logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बुनियाद केंद्र बक्सर व डुमरांव में सीएससी सेवाओं का उद्घाटन, अब एकीकृत सेवा प्रदाता केंद्र के रूप में मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं डुमरांव। विभागीय सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी द्वारा 12 मार्च 2026 को बुनियाद केंद्र बक्सर और डुमरांव परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सेवाओं का उद्घाटन किया गया। इस पहल के बाद बुनियाद केंद्र अब एक एकीकृत सेवा प्रदाता केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे यहां आने वाले लाभार्थियों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उद्घाटन के बाद अब बुनियाद केंद्र के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं के साथ-साथ जीवन प्रमाणीकरण, पेंशन से जुड़ी सेवाएं तथा अन्य कई सरकारी ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं, जो पहले सामान्य सेवा केंद्र (वसुधा केंद्र) के माध्यम से प्रदान की जाती थीं। इससे क्षेत्र के लाभार्थियों को सुविधा होगी और उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र के केंद्र प्रबंधक कश्मीरी चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास कुमार, केस मैनेजर मुन्ना राम, ऑडियोलॉजिस्ट कार्तिक कुमार, स्पीच थेरेपिस्ट कुमारी ममता तथा कॉमन सर्विस सेंटर से वीएलई विजय कुमार राय उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को आम लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे समाज कल्याण विभाग की सेवाएं और भी सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी।

on 13 March
user_Manoj Kumar Mishra
Manoj Kumar Mishra
पत्रकार डुमरांव, बक्सर, बिहार•
on 13 March
26e23fee-e326-4d7e-b584-29e5b5fc2082

बुनियाद केंद्र बक्सर व डुमरांव में सीएससी सेवाओं का उद्घाटन, अब एकीकृत सेवा प्रदाता केंद्र के रूप में मिलेंगी ऑनलाइन सुविधाएं डुमरांव। विभागीय सचिव श्रीमती वंदना प्रेयसी द्वारा 12 मार्च 2026 को बुनियाद केंद्र बक्सर और डुमरांव परिसर में कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) की सेवाओं का उद्घाटन किया गया। इस पहल के बाद बुनियाद केंद्र अब एक एकीकृत सेवा प्रदाता केंद्र के रूप में कार्य करेगा, जिससे यहां आने वाले लाभार्थियों को एक ही स्थान पर कई महत्वपूर्ण ऑनलाइन सेवाओं का लाभ मिल सकेगा। उद्घाटन के बाद अब बुनियाद केंद्र के माध्यम से कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) द्वारा प्रदान की जाने वाली विभिन्न ऑनलाइन सेवाएं उपलब्ध होंगी। इनमें समाज कल्याण विभाग से संबंधित सेवाओं के साथ-साथ जीवन प्रमाणीकरण, पेंशन से जुड़ी सेवाएं तथा अन्य कई सरकारी ऑनलाइन सेवाएं शामिल हैं, जो पहले सामान्य सेवा केंद्र (वसुधा केंद्र) के माध्यम से प्रदान की जाती थीं। इससे क्षेत्र के लाभार्थियों को सुविधा होगी और उन्हें विभिन्न कार्यों के लिए अलग-अलग स्थानों पर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। कार्यक्रम के दौरान बुनियाद केंद्र के केंद्र प्रबंधक कश्मीरी चौधरी, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. विकास कुमार, केस मैनेजर मुन्ना राम, ऑडियोलॉजिस्ट कार्तिक कुमार, स्पीच थेरेपिस्ट कुमारी ममता तथा कॉमन सर्विस सेंटर से वीएलई विजय कुमार राय उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को आम लोगों के लिए उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे समाज कल्याण विभाग की सेवाएं और भी सुलभ एवं प्रभावी बनेंगी।

More news from बिहार and nearby areas
  • 97 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योति गुप्ता बनी स्कूल टाॅपर 21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढाया विद्यालय का मान 80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 32 रह
    1
    97 प्रतिशत अंक हासिल कर ज्योति गुप्ता बनी स्कूल टाॅपर
21 बच्चों ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बढाया विद्यालय का मान
80 से 90 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थियों की संख्या 32 रह
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    9 hrs ago
  • 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨 पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 188 माइलस्टोन के पास चलती AC बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी। आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    1
    🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ 🚨
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर 188 माइलस्टोन के पास चलती AC बस में भीषण आग लग गई। बताया जा रहा है कि बस जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही थी।
आग लगते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहत एवं बचाव कार्य जारी है।
    user_K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    K TODAY न्यूज, नरेन्द्र राय
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर लगा। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि राजू कुमार तिवारी, विवेकानंद पांडे समेत छह प्रशिक्षकों ने डिजिटल डाटा संग्रह, गोपनीयता और प्रक्रिया की जानकारी दी। उद्देश्य: त्रुटिरहित जनगणना।
    2
    हरे राम ब्रह्मचारी स्कूल में शिक्षकों का प्रशिक्षण शिविर लगा। बीडीओ राजेश कुमार ने बताया कि राजू कुमार तिवारी, विवेकानंद पांडे समेत छह प्रशिक्षकों ने डिजिटल डाटा संग्रह, गोपनीयता और प्रक्रिया की जानकारी दी। उद्देश्य: त्रुटिरहित जनगणना।
    user_Sachita nand pandey
    Sachita nand pandey
    सिसवन, सीवान, बिहार•
    13 hrs ago
  • आरा। जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने बुधवार को पार्क व्यू होटल आरा में प्रेस वार्ता किया जिसमें आगामी आरा-बक्सर MLC उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज उपाध्याय ने कहा, कि मैंने जदयू पार्टी से जुड़कर पार्टी की सेवा किया है संगठन ही मेरा मंदिर है और आदरणीय नीतीश कुमार जी बिहार के विश्वकर्मा हैं और मेरे आदर्श हैं। मनोज उपाध्याय ने बताया कि विगत 3 महीनों से जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है जिसमें स्थानीय निकाय के सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। जैसे मैंने विगत 35 वर्षों से समाजसेवा किया है वैसे ही मेरा उद्देश्य सरकारी योजनाओं और निधि का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड और पंचायत तक पहुंचाना है।" उन्होंने वार्ड महासंघ के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदन में पहुंचकर क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। गौरतलब है कि आरा-बक्सर MLC उपचुनाव में स्थानीय निकाय क्षेत्र के 5,200 वार्ड सदस्य मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। प्रेस वार्ता में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    1
    आरा। जदयू के प्रदेश महासचिव मनोज उपाध्याय ने बुधवार को पार्क व्यू होटल आरा में प्रेस वार्ता किया जिसमें आगामी आरा-बक्सर MLC उपचुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वे जनता की सेवा और क्षेत्र के विकास के संकल्प के साथ चुनावी मैदान में उतर रहे हैं। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मनोज उपाध्याय ने कहा, कि मैंने जदयू पार्टी से जुड़कर पार्टी की सेवा किया है संगठन ही मेरा मंदिर है और आदरणीय नीतीश कुमार जी बिहार के विश्वकर्मा हैं और मेरे आदर्श हैं। मनोज उपाध्याय ने बताया कि विगत 3 महीनों से जनप्रतिनिधियों के साथ लगातार बैठकों का दौर जारी है जिसमें स्थानीय निकाय के सभी वार्ड सदस्यों, पंचायत प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों का आशीर्वाद मुझे मिल रहा है। जैसे मैंने विगत 35 वर्षों से समाजसेवा किया है वैसे ही मेरा उद्देश्य सरकारी योजनाओं और निधि का लाभ बिना किसी भेदभाव के हर वार्ड और पंचायत तक पहुंचाना है।" उन्होंने वार्ड महासंघ के समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि वे सदन में पहुंचकर क्षेत्र की आवाज बुलंद करेंगे। गौरतलब है कि आरा-बक्सर MLC उपचुनाव में स्थानीय निकाय क्षेत्र के 5,200 वार्ड सदस्य मतदाता निर्णायक भूमिका में हैं। प्रेस वार्ता में त्रिस्तरीय जनप्रतिनिधियों सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी सी बी एस सी ने 10th बोर्ड (सत्र -2025 -26) की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस वर्ष एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्तीर्णता प्राप्त की है। विद्यार्थियों में आदित्य कुमार सिंह ने 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान, संध्या कुमारी,पीहू कुमारी, श्रेष्ठ पाण्डेय तथा सुहानी बेबी ने 91% ,अतीश कुमार 90% वरुण कुमार तथा शिवानी कुमारी ने 88% ,आरुषी सिन्हा ने 87% और प्रियांशु कुमारी ने 85% प्रतिशत अंक पाए। परीक्षा में उन्नत प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह, प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य जितेन्द्र सिंह और शिक्षक --शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया । निदेशक महोदय ने उन्हें सम्मानित किया और उनके दिनानुदिन प्रगति की कामना की और अपने आशीर्वचन प्रदान किए।
    1
    आरा से संजय श्रीवास्तव की रिपोर्ट
सी बी एस सी बोर्ड परीक्षा में एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने मारी बाजी
सी बी एस सी ने 10th बोर्ड (सत्र -2025 -26) की परीक्षा का परिणाम घोषित किया है। इस वर्ष एस टी एस भी इंटरनेशनल स्कूल, आरा के विद्यार्थियों ने शत-प्रतिशत उत्तीर्णता प्राप्त की है। विद्यार्थियों में आदित्य कुमार सिंह ने 95% अंकों के साथ प्रथम स्थान, संध्या कुमारी,पीहू कुमारी, श्रेष्ठ पाण्डेय तथा सुहानी बेबी ने 91% ,अतीश कुमार 90% वरुण कुमार तथा शिवानी कुमारी ने 88% ,आरुषी सिन्हा ने 87% और प्रियांशु कुमारी ने 85% प्रतिशत अंक पाए। परीक्षा में उन्नत प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय के निदेशक मनोज कुमार सिंह, प्राचार्य नवीन कुमार सिन्हा, उपप्राचार्य जितेन्द्र सिंह और शिक्षक --शिक्षिकाओं ने हर्ष व्यक्त किया । निदेशक महोदय ने उन्हें सम्मानित किया और उनके दिनानुदिन प्रगति की कामना की और अपने आशीर्वचन प्रदान किए।
    user_Sanjay srivastava
    Sanjay srivastava
    रिपोर्टर आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • अलग-अलग मुकदमों से सम्बन्धित 01 नफर गैंगलीडर की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति की जब्तीकरण बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में गैगेस्टर एक्ट के दो अलग-अलग मुकदमों से सम्बन्धित 01 नफर गैंगलीडर की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति की जब्तीकरण की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी की विडियो बाइट
    1
    अलग-अलग मुकदमों से सम्बन्धित 01 नफर गैंगलीडर की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति की जब्तीकरण
बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया के निर्देशन में गैगेस्टर एक्ट के दो अलग-अलग मुकदमों से सम्बन्धित 01 नफर गैंगलीडर की अवैध तरीके से अर्जित सम्पत्ति की जब्तीकरण की गयी कार्यवाही के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक बलिया दक्षिणी की विडियो बाइट
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    पत्रकार Sikanderpur, Ballia•
    14 hrs ago
  • समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए शिवकृति हॉस्पिटल प्रा. लि., जीरो माइल, आरा द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं प्रारंभिक स्तर पर रोगों की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक शामिल हैं। शिविर के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर (BP), ECG, पल्स, SPO2, तापमान (TEMP), वजन एवं हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा। इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोग समय रहते अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझ सकें और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें। अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी शिविर में आने के लिए प्रेरित करें। संस्था के संचालक मनोज कुमार "झमन" ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।
    1
    समाज सेवा और जनस्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ाते हुए शिवकृति हॉस्पिटल प्रा. लि., जीरो माइल, आरा द्वारा दिनांक 17 अप्रैल 2026 को एक निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इस शिविर का मुख्य उद्देश्य आम जनता को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना एवं प्रारंभिक स्तर पर रोगों की पहचान कर उचित परामर्श उपलब्ध कराना है। शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा अपनी सेवाएं प्रदान की जाएंगी, जिनमें जनरल फिजिशियन, महिला रोग विशेषज्ञ, शिशु रोग विशेषज्ञ एवं दंत चिकित्सक शामिल हैं।
शिविर के दौरान शुगर, ब्लड प्रेशर (BP), ECG, पल्स, SPO2, तापमान (TEMP), वजन एवं हीमोग्लोबिन जैसी महत्वपूर्ण जांचें पूरी तरह निःशुल्क की जाएंगी। साथ ही मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक परामर्श भी दिया जाएगा।
इस अवसर पर अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि वर्तमान समय में बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं को देखते हुए ऐसे शिविरों का आयोजन अत्यंत आवश्यक है, ताकि लोग समय रहते अपनी स्वास्थ्य स्थिति को समझ सकें और गंभीर बीमारियों से बचाव कर सकें।
अस्पताल प्रशासन ने क्षेत्र के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे इस अवसर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने परिवार एवं आसपास के लोगों को भी शिविर में आने के लिए प्रेरित करें।
संस्था के संचालक मनोज कुमार "झमन" ने इस पहल को सफल बनाने में सहयोग की अपेक्षा व्यक्त की है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    11 hrs ago
  • आरा। भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना हॉल एवं वज्रगृह के निर्माण संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना हॉल एवं वज्रगृह की सुरक्षा, संरचना, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, नोडल पदाधिकारी व्रजगृह कोषांग, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आरा। भोजपुर-सह-बक्सर स्थानीय प्राधिकारी उप निर्वाचन 2026 के तहत मतगणना हॉल एवं वज्रगृह के निर्माण संबंधी तैयारियों की समीक्षा के लिए जिलाधिकारी भोजपुर तनय सुल्तानिया ने राजकीय कन्या +2 उच्च विद्यालय, आरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतगणना हॉल एवं वज्रगृह की सुरक्षा, संरचना, प्रवेश-निकास व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्वाचन कार्य को पारदर्शी एवं निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां समय पर पूर्ण कर ली जाएं। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी,आरा सदर, नोडल पदाधिकारी व्रजगृह कोषांग, कार्यपालक अभियंता भवन निर्माण विभाग, उप निर्वाचन पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Jitendra Kumar
    Jitendra Kumar
    Photographer आरा, भोजपुर, बिहार•
    14 hrs ago
  • Post by Chotu
    3
    Post by Chotu
    user_Chotu
    Chotu
    कलेर, अरवल, बिहार•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.