Shuru
Apke Nagar Ki App…
बदायूं में रिश्तों की आड़ में रची गई साजिश और खामोशी के पीछे छिपे खून के राज का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। प्यार, मोहब्बत और भरोसे के बाद बेवफाई का ऐसा खूनी अंजाम देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। आखिर इस वारदात को किसने, क्यों और कैसे अंजाम दिया, इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच 'Aaj Ki Khabar' के स्पेशल क्राइम शो '#गुनाह' में दिखाया जाएगा। बदायूं की इस खौफनाक 'क्राइम स्टोरी' का पूरा सच जल्द ही सामने आने वाला है।
JOURNALIST REETESH CHAUHAN
बदायूं में रिश्तों की आड़ में रची गई साजिश और खामोशी के पीछे छिपे खून के राज का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। प्यार, मोहब्बत और भरोसे के बाद बेवफाई का ऐसा खूनी अंजाम देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। आखिर इस वारदात को किसने, क्यों और कैसे अंजाम दिया, इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच 'Aaj Ki Khabar' के स्पेशल क्राइम शो '#गुनाह' में दिखाया जाएगा। बदायूं की इस खौफनाक 'क्राइम स्टोरी' का पूरा सच जल्द ही सामने आने वाला है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बदायूं में रिश्तों की आड़ में रची गई साजिश और खामोशी के पीछे छिपे खून के राज का एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है जिसने हर किसी को सन्न कर दिया है। प्यार, मोहब्बत और भरोसे के बाद बेवफाई का ऐसा खूनी अंजाम देखने को मिला है, जिसने सबको चौंका दिया है। आखिर इस वारदात को किसने, क्यों और कैसे अंजाम दिया, इस सनसनीखेज हत्याकांड का पूरा सच 'Aaj Ki Khabar' के स्पेशल क्राइम शो '#गुनाह' में दिखाया जाएगा। बदायूं की इस खौफनाक 'क्राइम स्टोरी' का पूरा सच जल्द ही सामने आने वाला है।1
- बदायूं के गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर विश्व जनसंख्या दिवस के उपलक्ष्य में प्रखर बाल संस्कारशाला के तत्वावधान में विराट गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस महायज्ञ में बाल संस्कारशाला के बच्चों ने लोकमंगल, वैश्विक शांति, मानवीय सद्भाव तथा संतुलित जनसंख्या व्यवस्था की कामना से गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। इस अनुष्ठान से संपूर्ण वातावरण वैदिक ऋचाओं, मंत्रोच्चार एवं यज्ञीय सुगंध से आध्यात्मिक चेतना से अनुप्राणित हो उठा। परिव्राजक सुमित कुकरेती ने विधि-विधानपूर्वक इस यज्ञ को संपन्न कराया। उन्होंने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति का शाश्वत प्राणतत्त्व है, जो मानव के अंतःकरण का परिष्कार, पर्यावरण का परिमार्जन तथा सामाजिक समरसता का सशक्त माध्यम है। वहीं, वरिष्ठ ट्रस्टी सुखपाल शर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि जनसंख्या तभी राष्ट्रीय संपदा सिद्ध होती है, जब वह शिक्षित, सुसंस्कृत, स्वावलंबी, अनुशासित एवं राष्ट्रनिष्ठ नागरिकों में रूपांतरित हो। गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा ने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि अनियंत्रित जनसंख्या वृद्धि प्राकृतिक संसाधनों, पर्यावरणीय संतुलन, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं रोजगार पर बहुआयामी दबाव उत्पन्न करती है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नारी सशक्तिकरण, संस्कार-संपन्न परिवार व्यवस्था और आध्यात्मिक दृष्टिकोण के समन्वित प्रयासों से ही इस पर नियंत्रण संभव है। इस अवसर पर रिया, रौनक, नीतू, पायल, ऐनी, अनुष्का, राधिका, शिखा, दीपाली और शैलेश आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे और गायत्री महायज्ञ के माध्यम से जनसंख्या संतुलन एवं सांस्कृतिक पुनर्जागरण का आह्वान किया गया।1
- बदायूं के बिनावर थाना क्षेत्र के मई रजऊ गांव में शनिवार सुबह एक 19 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर जंगल में नीम के पेड़ से लटका मिला। इस घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची बिनावर थाना पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान प्रेमपाल के 19 वर्षीय पुत्र प्रदीप के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, प्रदीप पिछले कुछ समय से मानसिक बीमारी से जूझ रहा था और उसका इलाज भी चल रहा था। उसे पहले इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज ले जाया गया था और बाद में बेहतर उपचार के लिए बरेली रेफर किया गया था, जहां से वह इलाज कराकर वापस घर लौट आया था।1
- बदायूं के थाना कादरचोक क्षेत्र के गांव भूडा में पिछले 15 दिनों से 25 केवी का ट्रांसफॉर्मर फूंका पड़ा है, जिसके कारण गांव वालों को भीषण गर्मी में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बिजली आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि यह ट्रांसफॉर्मर बार-बार खराब हो जाता है और 25 केवी की क्षमता कम पड़ने के कारण यह जल्दी-जल्दी फुक जाता है। अब गांव वालों ने मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए फूके हुए ट्रांसफॉर्मर को जल्द से जल्द हटाकर उसकी जगह 63 केवी का ट्रांसफॉर्मर लगाया जाए ताकि उन्हें इस संकट से मुक्ति मिल सके।2
- बदायूं के दातागंज में भाजपा विधायक ने बिजली विभाग की एक बैठक आयोजित की। इस बैठक के दौरान विधायक ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों की बिजली से संबंधित विभिन्न समस्याओं को सुना।1
- उत्तर प्रदेश के मेरठ पहुंचे समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक दलित छात्रा की हत्या के मामले में पीड़ित परिजनों से मुलाकात की है। इस दौरान उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की लड़ाई में उनके साथ मजबूती से खड़े रहने का पूरा भरोसा दिया। अखिलेश यादव ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने और पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की मांग की है।1
- बदायूं के बिल्सी नगर में खुदाई के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया, जहां एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इस हादसे में वहां काम कर रहे 5 मजदूर मलबे के नीचे दब गए। घटना के बाद राहत कार्य करते हुए मलबे में दबे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया गया है, जिनमें से एक मजदूर की हालत काफी गंभीर बनी हुई है। हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- बदायूं में 9:00 बजे एक बेटे ने अपने पिता की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। ब्यूरो रिपोर्ट के अनुसार, बदायूं में घटित इस सनसनीखेज वारदात में बेटे ने अपने ही पिता पर कुल्हाड़ी से वार कर उन्हें मौत के घाट उतार दिया।1