सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई 'छोटी काशी' सावन के पहले गोला गोकर्णनाथ खीरी पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार पर पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का अप्रतिम नजारा देखने को मिला। पूरा नगर 'हर-हर बम-बम' और 'जय-जय शिवशंकर' के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। तड़के सुबह 3:00 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रिमझिम फुहारों और अपार उत्साह के बीच लाखों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, भांग और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात से ही लगीं लंबी कतारें, सिनेमा चौराहे तक दिखा जनसैलाब कांवड़ियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का आना रविवार रात से ही शुरू हो गया था। दर्शन के लिए मुख्य कॉरिडोर से लेकर सिनेमा चौराहे तक कई किलोमीटर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पहले पवित्र तीर्थ सरोवर में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और फिर कतारबद्ध होकर दर्शन किए।नगर के सभी शिवालयों में रही भक्ति की बयार पौराणिक शिव मंदिर के अलावा नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर जारी रहा खुटार रोड स्थित राम जानकी मंदिर महामृत्युंजय नाथ मंदिर नारायणी मंदिर (मथुरा नगर, कंजा देवस्थान व बाबा त्रिलोक गिरि नाथ मंदिर पूरा शहर मंत्रोच्चार, भक्ति भजनों और जयकारों से शिवमय बना रहा।आईजी लखनऊ रेंज और SP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा सावन के पहले सोमवार पर भीड़ और सुरक्षा का जायजा लेने लखनऊ रेंज के आईजी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग भारी पुलिस बल के साथ गोला पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। *एम्बुलेंस 24 घंटे मुस्तैद दिखीं।* जगह-जगह लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर के समाजसेवियों ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। मार्गों पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए पूड़ी-सब्जी,कढ़ी-चावल और तहरी का प्रसाद वितरित किया गया। *प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय स्थितिरूट डायवर्जन* बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहा। सदर चौराहे से अलीगंज रोड होकर स्टेशन रोड कॉरिडोर के मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। मंदिर परिसर को बिजली की रोशनी और भव्य फूलों की झालरों से सजाया गया। *स्थानीय लोगों की समस्या* सुरक्षा के लिहाज से सिनेमा रोड व आसपास की गलियों में बैरिकेडिंग किए जाने के कारण मोहल्ला वासियों को आवागमन में थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ये अधिकारी रहे मुस्तैद एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी, क्षेत्रधिकारी महक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, मेला प्रभारी रविन्द्र कुमार पाण्डेय, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव वालंटियर्स, भारी महिला आरक्षी बल, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें व
सोमवार पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, लाखों शिवभक्तों ने किया जलाभिषेक हर-हर महादेव के जयकारों से गुंजायमान हुई 'छोटी काशी' सावन के पहले गोला गोकर्णनाथ खीरी पवित्र सावन माह के प्रथम सोमवार पर पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का अप्रतिम नजारा देखने को मिला। पूरा नगर 'हर-हर बम-बम' और 'जय-जय शिवशंकर' के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। तड़के सुबह 3:00 बजे जैसे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोले गए, भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा। रिमझिम फुहारों और अपार उत्साह के बीच लाखों शिवभक्तों ने भगवान भोलेनाथ पर गंगाजल, दूध, दही, बेलपत्र, धतूरा, भांग और नैवेद्य अर्पित कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात से
ही लगीं लंबी कतारें, सिनेमा चौराहे तक दिखा जनसैलाब कांवड़ियों और दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं का आना रविवार रात से ही शुरू हो गया था। दर्शन के लिए मुख्य कॉरिडोर से लेकर सिनेमा चौराहे तक कई किलोमीटर लंबी लाइनें देखने को मिलीं। श्रद्धालुओं ने पहले पवित्र तीर्थ सरोवर में स्नान कर आस्था की डुबकी लगाई और फिर कतारबद्ध होकर दर्शन किए।नगर के सभी शिवालयों में रही भक्ति की बयार पौराणिक शिव मंदिर के अलावा नगर के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी सुबह से ही पूजन-अर्चन का दौर जारी रहा खुटार रोड स्थित राम जानकी मंदिर महामृत्युंजय नाथ मंदिर नारायणी मंदिर (मथुरा नगर, कंजा देवस्थान व बाबा त्रिलोक गिरि नाथ मंदिर पूरा
शहर मंत्रोच्चार, भक्ति भजनों और जयकारों से शिवमय बना रहा।आईजी लखनऊ रेंज और SP ने लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा सावन के पहले सोमवार पर भीड़ और सुरक्षा का जायजा लेने लखनऊ रेंज के आईजी और पुलिस अधीक्षक डॉ. ख्याति गर्ग भारी पुलिस बल के साथ गोला पहुंचे। उन्होंने मंदिर प्रांगण, कांवड़ मार्ग और श्रद्धालुओं की सुरक्षा व्यवस्था का बारीकी से निरीक्षण किया। *एम्बुलेंस 24 घंटे मुस्तैद दिखीं।* जगह-जगह लगे भंडारे, श्रद्धालुओं ने चखा प्रसाद धार्मिक आस्था के साथ-साथ नगर के समाजसेवियों ने जगह-जगह भंडारों का आयोजन किया। मार्गों पर श्रद्धालुओं और कांवड़ियों के लिए पूड़ी-सब्जी,कढ़ी-चावल और तहरी का प्रसाद वितरित किया गया। *प्रशासनिक व्यवस्था और स्थानीय स्थितिरूट डायवर्जन* बड़े वाहनों का प्रवेश पूरी तरह
बंद रहा। सदर चौराहे से अलीगंज रोड होकर स्टेशन रोड कॉरिडोर के मुख्य द्वार से श्रद्धालुओं को प्रवेश दिया गया। मंदिर परिसर को बिजली की रोशनी और भव्य फूलों की झालरों से सजाया गया। *स्थानीय लोगों की समस्या* सुरक्षा के लिहाज से सिनेमा रोड व आसपास की गलियों में बैरिकेडिंग किए जाने के कारण मोहल्ला वासियों को आवागमन में थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रखने के लिए ये अधिकारी रहे मुस्तैद एसडीएम युगान्तर त्रिपाठी, क्षेत्रधिकारी महक शर्मा, प्रभारी निरीक्षक अम्बर सिंह, मेला प्रभारी रविन्द्र कुमार पाण्डेय, क्राइम इंस्पेक्टर गंगा प्रसाद यादव वालंटियर्स, भारी महिला आरक्षी बल, ट्रैफिक पुलिस, स्वास्थ्य विभाग की टीमें व
- मोहम्मदी में आवारा पशुओं का आतंक दो सांडों में जमकर हुआ युद्ध देखे वीडियो वायरल मोहम्मदी खीरी नगर की सड़कों पर पशुओं का आतंक जारी कागजों में आवारा पशु पकड़ने का काम लगातार चल रहा है। वही धरातल पर आप स्वयं देख सकते हैं। नगर पालिका परिषद के जिम्मेदार अधिकारी ध्यान दे। अगर कोई हादसा होता है तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा?1
- लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सावन मेले के बीच एक कांवड़िया अपनी अनोखी मांग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ सावन मेले के बीच एक कांवड़िया अपनी अनोखी मांग को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। कांवड़िया भारत के प्रधानमंत्री से मुलाकात कराने की मांग पर अड़ा है। इसी मांग को लेकर वह दो दिनों से गोला गोकर्णनाथ के भूतनाथ मंदिर परिसर में अनशन पर बैठा हुआ है। कांवड़िये का कहना है कि जब तक उसकी प्रधानमंत्री से मुलाकात नहीं कराई जाती, तब तक वह अपना अनशन समाप्त नहीं करेगा। उसकी इस अनोखी मांग को लेकर मंदिर परिसर में आने वाले श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के बीच भी चर्चा का माहौल बना हुआ है।1
- खमरिया पंडित से होकर निकली कांवड़ यात्रा, 'छोटी काशी' गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़े शिवभक्त लखीमपुर खीरी।खमरिया पंडित से होकर निकली कांवड़ यात्रा, 'छोटी काशी' गोला गोकर्णनाथ की ओर बढ़े शिवभक्त* खमरिया पंडित। सावन माह में आस्था का सैलाब लगातार उमड़ रहा है। इसी क्रम में भगवान शिव के जयकारों के बीच कांवड़ियों का जत्था खमरिया पंडित से होकर 'छोटी काशी' के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ मंदिर की ओर रवाना हुआ। 'बोल बम' और 'हर-हर महादेव' के उद्घोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मार्ग में स्थानीय लोगों ने श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए जलपान और विश्राम की व्यवस्था की। कांवड़ियों ने अनुशासन और श्रद्धा के साथ अपनी यात्रा जारी रखी तथा भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उत्साह व्यक्त किया। सावन के दौरान गोला गोकर्णनाथ धाम, जिसे 'छोटी काशी' के नाम से जाना जाता है, में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। मंदिर का धार्मिक महत्व दूर-दूर तक माना जाता है और कांवड़ यात्रा के दौरान यहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है।1
- पेड़ों पर डालकर चलाई जा रही बिजली की लाइन, पेड़ों में उतर रहा करंट, हादसे की आशंका शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान पेड़ों पर डालकर चलाई जा रही बिजली की लाइन, पेड़ों में उतर रहा करंट, हादसे की आशंका शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी नहीं दे रहे ध्यान संवाददाता: सुमेर कुमार वर्मा स्थान: खजुवा बाजार, ब्लॉक ईसानगर, जिला लखीमपुर खीरी जिला लखीमपुर खीरी के ब्लॉक ईसानगर अंतर्गत खजुवा बाजार में विद्युत विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। बाजार क्षेत्र में कई स्थानों पर बिजली के तार पेड़ों की शाखाओं के सहारे डाले गए हैं, जिससे पेड़ों में करंट उतरने की शिकायतें सामने आ रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति कभी भी किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों के अनुसार, तेज हवा चलने या बारिश के दौरान बिजली के तार पेड़ों की डालियों से रगड़ खाते हैं, जिससे पेड़ों में करंट उतरने की आशंका बनी रहती है। इससे राहगीरों, दुकानदारों, बच्चों और पशुओं की जान को गंभीर खतरा बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस समस्या की शिकायत कई बार संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों से की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली के तारों को सुरक्षित तरीके से खंभों पर व्यवस्थित नहीं किया गया तो कोई भी अप्रिय घटना घट सकती है, जिसकी पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत विभाग के उच्च अधिकारियों से मांग की है कि खजुवा बाजार का तत्काल निरीक्षण कराया जाए तथा पेड़ों पर डाले गए बिजली के तारों को हटाकर सुरक्षित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी संभावित दुर्घटना को रोका जा सके। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि प्रशासन को किसी बड़े हादसे का इंतजार करने के बजाय तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए, जिससे लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।1
- चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप *चेहल्लुम मेले में महिला का आरोप: ई-रिक्शा चालक ने की अभद्रता, जातिसूचक गालियां देने का आरोप* *मोहम्मदी-खीरी। मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मगरेना में आयोजित चेहल्लुम मेले के दौरान एक महिला ने ई-रिक्शा चालक पर अभद्रता करने और जातिसूचक गालियां देने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि ई-रिक्शा रोकने को लेकर हुए विवाद के दौरान चालक ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया*1
- मलबा हटाकर कब्जा, फिर अवैध पार्किंग और जान से मारने की धमकी! राष्ट्रीय बजरंग दल नगर अध्यक्ष ने खोला मोर्चा, पुलिस से मुकदमा दर्ज करने की मांग लखीमपुर खीरी जिले के गोला गोकर्णनाथ कस्बे में अवैध कब्जे और कथित अवैध वसूली का एक गंभीर मामला सामने आया है। राष्ट्रीय बजरंग दल के नगर अध्यक्ष एवं एक समाचार संस्थान के जिला संवाददाता प्रमोद कुमार गुप्ता ने कोतवाली गोला गोकर्णनाथ में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उनका करीब 300 कुंतल निर्माण मलबा बिना किसी सूचना के हटवा दिया गया और उसी स्थान पर कथित रूप से अवैध मोटरसाइकिल व कार स्टैंड संचालित कर वसूली शुरू कर दी गई। प्रमोद कुमार गुप्ता के अनुसार उनका जर्जर मकान टूटने के बाद निकला मलबा मिल प्रशासन की अनुमति से मिल परिसर की जीरो गन्ना लाइन में रखा गया था। आरोप है कि कॉरिडोर निर्माण के दौरान जेसीबी से मलबा मिल की बाउंड्री के किनारे कर दिया गया था, लेकिन बीते शुक्रवार को स्थानीय व्यक्ति गौरीशंकर गुप्ता ने कथित रूप से नगरपालिका प्रशासन की मिलीभगत से पूरा मलबा कहीं और फिंकवा दिया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उन्हें इसकी कोई सूचना तक नहीं दी गई और मलबा हटते ही वहां अवैध पार्किंग स्टैंड बनाकर वाहनों से वसूली शुरू कर दी गई। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि सावन मेले के दौरान लगाया गया उनका सहायता शिविर भी निशाना बनाया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि गौरीशंकर गुप्ता और उनके दोनों पुत्रों ने उनके शिविर का टेंट फाड़ दिया। विरोध करने पर आरोपित लाठी-डंडों के साथ मौके पर पहुंचे, अभद्र गालियां दीं तथा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। शिकायतकर्ता का कहना है कि वह किसी तरह जान बचाकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई। पीड़ित ने कोतवाल से मांग की है कि कथित अवैध पार्किंग वसूली, मलबा हटाने, तोड़फोड़, मारपीट, धमकी और अन्य आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए। हालांकि, समाचार लिखे जाने तक पुलिस की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था। आरोप तहरीर में लगाए गए हैं और उनकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।4
- थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा एक महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है। थाना खीरी पुलिस टीम द्वारा बलात्कार और पॉक्सो एक्ट के गंभीर मामले में वांछित अभियुक्त को आज जगसड़ तिराहे से गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त को आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है1