logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव, परिजनों ने बताया शराब पिलाकर हत्या की बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत मरांची गांव निवासी रामप्रवेश सिंह का शव गंगा नदी के किनारे क्षत विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह से ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया था। आरोपी के घर के दालान के पास बांसवाड़ी में एक गड्ढे से शव बरामद किया गया। मृतक पेशे से गाय-भैंस की खरीद-बिक्री में मध्यस्थता का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे इसी सिलसिले में पास के गांव रामपुर डुमरा गए थे। वहां उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अत्यधिक शराब पिलाकर उनकी हत्या कर दी जबकि इन्हे किसी से कोई दुश्मनी नही थी। इस संबंध में परिजनों ने बीते शनिवार शाम मरांची थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति की निशानदेही पर ही गंगा किनारे से रामप्रवेश सिंह का शव बरामद किया गया। रविवार सुबह-सुबह शव मिलने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। मृतक की पत्नी मीणा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग दस बजे उनकी अपने पति से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। कॉल के दौरान उन्हें बातचीत में पीछे से शराब पीने की बातें और साथ मौजूद लोगों के साथ विवाद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। बातचीत के दौरान ही अचानक उनका फोन स्विच ऑफ हो गया, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। पत्नी ने यह भी बताया कि पूर्व में भी एक व्यक्ति ने उनके पति को इसी तरह शराब पिलाकर औंटा गांव में छोड़ दिया था, जहां से वे अगली सुबह किसी तरह सुरक्षित घर लौटे थे। फिलहाल मरांची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वही मृतक को एक बेटा और एक बेटी है और वह परिवार का एकलौता कमाने वाले थे।

11 hrs ago
user_GOVIND KUMAR
GOVIND KUMAR
Local News Reporter बाढ़, पटना, बिहार•
11 hrs ago

36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव, परिजनों ने बताया शराब पिलाकर हत्या की बाढ़ अनुमंडल के मरांची थाना अंतर्गत मरांची गांव निवासी रामप्रवेश सिंह का शव गंगा नदी के किनारे क्षत विक्षत हालत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक का सिर बुरी तरह से ईंट पत्थरों से कुचल दिया गया था। आरोपी के घर के दालान के पास बांसवाड़ी में एक गड्ढे से शव बरामद किया गया। मृतक पेशे से गाय-भैंस की खरीद-बिक्री में मध्यस्थता का काम करते थे। परिजनों के अनुसार वह शुक्रवार शाम लगभग साढ़े सात बजे इसी सिलसिले में पास के गांव रामपुर डुमरा गए थे। वहां उनके साथ कुछ अन्य लोग भी मौजूद थे। देर रात तक जब वे घर वापस नहीं लौटे, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि उन्हें अत्यधिक शराब पिलाकर उनकी हत्या कर दी जबकि इन्हे किसी से कोई दुश्मनी नही थी। इस संबंध में परिजनों ने बीते शनिवार शाम मरांची थाना में चार लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिध व्यक्ति को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस के पूछताछ के दौरान हिरासत में लिए गए व्यक्ति की निशानदेही पर ही गंगा किनारे से रामप्रवेश सिंह का शव बरामद किया गया। रविवार सुबह-सुबह शव मिलने से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश का माहौल है। मृतक की पत्नी मीणा देवी ने बताया कि शुक्रवार की रात लगभग दस बजे उनकी अपने पति से फोन पर आखिरी बार बातचीत हुई थी। कॉल के दौरान उन्हें बातचीत में पीछे से शराब पीने की बातें और साथ मौजूद लोगों के साथ विवाद की आवाजें सुनाई दे रही थीं। बातचीत के दौरान ही अचानक उनका फोन स्विच ऑफ हो गया, जिसके बाद से उनसे कोई संपर्क नहीं हो सका। पत्नी ने यह भी बताया कि पूर्व में भी एक व्यक्ति ने उनके पति को इसी तरह शराब पिलाकर औंटा गांव में छोड़ दिया था, जहां से वे अगली सुबह किसी तरह सुरक्षित घर लौटे थे। फिलहाल मरांची थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रही है और नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वही मृतक को एक बेटा और एक बेटी है और वह परिवार का एकलौता कमाने वाले थे।

More news from बिहार and nearby areas
  • औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर में हीरोइन की स्मगलिंग के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ
    1
    औद्योगिक क्षेत्र हाजीपुर में हीरोइन की स्मगलिंग के बारे में जानकारी देते हुए एसडीपीओ
    user_Vijay Raj Journalist
    Vijay Raj Journalist
    पत्रकार मोहिउद्दीननगर, समस्तीपुर, बिहार•
    18 hrs ago
  • जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर सिंह , मनाया गया जयंती। जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह फोटो-श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अतिथि मोहिउद्द्दीननगर- पूर्व विधायक सह पूर्व एमएलसी एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह जीवनपर्यंत जन सरोकारों से जुड़े रहने और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते रहे.राजनीति में विचारधारा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सदैव समरस समाज की स्थापना के लिए कार्य किया. वे राजनीति में शुचिता के हिमायती थे.यह बातें रविवार को पीएमश्री आरजेएसटी प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में दिवंगत पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह की 76 वीं दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी पिंकू ने कही. अध्यक्षता मिथलेश सिंह ने की.संचालन श्रवण कुमार को ने किया. कार्यक्रम का संयोजन जदयू के प्रांतीय नेता राणा संजीव सिंह व युवा नेता राणा विष्णु सिंह ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों ने पूर्व एमएलसी के तैलीय चित्र पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ की. वक्ताओं ने कहा कि सरल, सहज एवं अपनी बेबाकी के जाने वाले गंगेश्वर बाबू भले ही कई पदों को सुशोभित किया, परंतु अपनी जमीन से जुड़े रहे. विधायक या विधान पार्षद के रूप में कम बल्कि समाजवादी विचार के पुरोधा के रूप में वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे.समाज के अभिवंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने जीवनपर्यंत प्रयास किया. जीवन में बदलाव के लिए शिक्षा को अमोघ हथियार के रूप अपनाने पर उन्होंने जोर दिया. दियारांचल के पतसिया जैसे पिछड़े इलाके में प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय की स्थापना कर दूरगामी सोच को प्रदर्शित किया. सभा के अंत में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना की गई. इस मौके पर चंद्रकेतु सिंह, डॉ.अशोक सिंह, सुनील सिंह,गुलाब सिंह,सुरेंद्र पासवान,सुभाष सिंह,भाई रणधीर,पप्पू सिंह, रामदास,राणा अनिल सिंह,राणा मुन्ना सिंह,राणा विजेश सिंह,राणा अभिमन्यु सिंह,राणा भूषण सिंह,राणा राजेश सिंह, राणा लालन सिंह, राणा अजय सिंह, राणा पवन सिंह,राणा वीर सिंह,राणा चंदन सिंह,राणा राहुल सिंह,राणा अंकित सिंह मौजूद थे.
    1
    जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर सिंह , मनाया गया जयंती।
जनसरोकार से सदैव जुड़े रहे राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह 
फोटो-श्रद्धांजलि सभा में मौजूद अतिथि 
मोहिउद्द्दीननगर-  पूर्व विधायक सह पूर्व एमएलसी एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह जीवनपर्यंत जन सरोकारों से जुड़े रहने और क्षेत्रीय विकास में सक्रिय भूमिका के कारण आमजन के बीच लोकप्रिय नेता के रूप में जाने जाते रहे.राजनीति में विचारधारा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए उन्होंने सदैव समरस समाज की स्थापना के लिए कार्य किया. वे राजनीति में शुचिता के हिमायती थे.यह बातें रविवार को पीएमश्री आरजेएसटी प्लस टू हाई स्कूल के सभागार में दिवंगत पूर्व एमएलसी राणा गंगेश्वर प्रसाद सिंह की 76 वीं दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप प्रमुख प्रतिनिधि सह समाजसेवी पिंकू ने कही. अध्यक्षता मिथलेश सिंह ने की.संचालन श्रवण कुमार को ने किया. कार्यक्रम का संयोजन जदयू के प्रांतीय नेता राणा संजीव सिंह व युवा नेता राणा विष्णु सिंह ने किया.कार्यक्रम की शुरुआत आगत अतिथियों ने पूर्व एमएलसी के तैलीय चित्र  पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण के साथ की. वक्ताओं ने कहा कि सरल, सहज एवं अपनी बेबाकी के जाने वाले गंगेश्वर बाबू भले ही कई पदों को सुशोभित किया, परंतु अपनी जमीन से जुड़े रहे. विधायक या विधान पार्षद के रूप में कम बल्कि समाजवादी विचार के पुरोधा के रूप में वे हमेशा याद किए जाते रहेंगे.समाज के अभिवंचितों को मुख्यधारा में लाने के लिए उन्होंने जीवनपर्यंत प्रयास किया. जीवन में बदलाव के लिए शिक्षा को अमोघ हथियार के रूप अपनाने पर उन्होंने जोर दिया. दियारांचल के पतसिया जैसे पिछड़े इलाके में प्राथमिक, मध्य व उच्च विद्यालय की स्थापना कर दूरगामी सोच को प्रदर्शित किया. सभा के अंत में दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए परमपिता से प्रार्थना की गई. इस मौके पर चंद्रकेतु सिंह, डॉ.अशोक सिंह, सुनील सिंह,गुलाब सिंह,सुरेंद्र पासवान,सुभाष सिंह,भाई रणधीर,पप्पू सिंह, रामदास,राणा अनिल सिंह,राणा मुन्ना सिंह,राणा विजेश सिंह,राणा अभिमन्यु सिंह,राणा भूषण सिंह,राणा राजेश सिंह, राणा लालन सिंह, राणा अजय सिंह, राणा पवन सिंह,राणा वीर सिंह,राणा चंदन सिंह,राणा राहुल सिंह,राणा अंकित सिंह मौजूद थे.
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना
    1
    महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना
महुआ में 28 लाख रुपये की गड़बड़ी का आरोप, 50-60 महिलाएं पहुंचीं थाना
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
  • मोकामा जीरो माइल बना हादसे का खतरा, सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे; जिम्मेदारी किसकी? घोसवारी। घोसवारी प्रखंड क्षेत्र से होकर मोकामा, गोसाईगांव और घोसवारी के रास्ते सरमेरा जाने वाली सड़क पर मोकामा जीरो माइल के पास बदहाल सड़क राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। जीरो माइल ओवरपास के नीचे सड़क के बीचोंबीच करीब दो से तीन फीट तक गहरे आधा दर्जन से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है। यह मार्ग मोकामा से गोसाईगांव और घोसवारी होते हुए सरमेरा जाने वाले वाहनों के साथ-साथ सरमेरा से मोकामा, बेगूसराय और लखीसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना या गड्ढों से बचने के लिए दिशा बदलनी पड़ती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर लगातार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार वाहन असंतुलित होकर पलटने की स्थिति तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सड़क की स्थिति पहले से ही हादसे का खतरा पैदा कर रही है, तो संबंधित विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं जा रही है? यदि इन गड्ढों के कारण कोई बड़ा हादसा होता है और किसी की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की मरम्मत शुरू होगी, या उससे पहले ही संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा?
    1
    मोकामा जीरो माइल बना हादसे का खतरा, सड़क के बीचोंबीच बड़े-बड़े गड्ढे; जिम्मेदारी किसकी?

घोसवारी। घोसवारी प्रखंड क्षेत्र से होकर मोकामा, गोसाईगांव और घोसवारी के रास्ते सरमेरा जाने वाली सड़क पर मोकामा जीरो माइल के पास बदहाल सड़क राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन गई है। जीरो माइल ओवरपास के नीचे सड़क के बीचोंबीच करीब दो से तीन फीट तक गहरे आधा दर्जन से अधिक गड्ढे बने हुए हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा सड़क हादसा हो सकता है।
यह मार्ग मोकामा से गोसाईगांव और घोसवारी होते हुए सरमेरा जाने वाले वाहनों के साथ-साथ सरमेरा से मोकामा, बेगूसराय और लखीसराय की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए भी महत्वपूर्ण है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में छोटे-बड़े वाहन इस रास्ते से गुजरते हैं। सड़क के बीचोंबीच बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों को अचानक ब्रेक लगाना या गड्ढों से बचने के लिए दिशा बदलनी पड़ती है। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच दुर्घटना की आशंका और बढ़ जाती है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर लगातार वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और कई बार वाहन असंतुलित होकर पलटने की स्थिति तक पहुंच चुके हैं। इसके बावजूद सड़क की मरम्मत को लेकर अब तक ठोस पहल नजर नहीं आ रही है।
सबसे बड़ा सवाल यह है कि जब इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं और सड़क की स्थिति पहले से ही हादसे का खतरा पैदा कर रही है, तो संबंधित विभाग की नजर इस ओर क्यों नहीं जा रही है?
यदि इन गड्ढों के कारण कोई बड़ा हादसा होता है और किसी की जान चली जाती है, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेगा? क्या किसी बड़े हादसे के बाद ही सड़क की मरम्मत शुरू होगी, या उससे पहले ही संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या का संज्ञान लेकर कार्रवाई करेगा?
    user_Swaraj Bharat Live
    Swaraj Bharat Live
    Local News Reporter मोकामा, पटना, बिहार•
    7 hrs ago
  • हजारीबाग में रात 10 बजे के बाद DJ बजाया तो होगी कार्रवाई! प्रशासन का सख्त आदेश
    1
    हजारीबाग में रात 10 बजे के बाद DJ बजाया तो होगी कार्रवाई! प्रशासन का सख्त आदेश
    user_Shashikant
    Shashikant
    Court reporter Asthawan, Nalanda•
    9 hrs ago
  • मरांची थानां क्षेत्र के सिक्स लेन पुल के नीचे भगत टोला में मिला 36 घंटे से लापता रामप्रवेश का शव। 🚨 BREAKING NEWS | 36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव! 😱 शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप, 4 लोगों पर FIR! मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में रामप्रवेश सिंह का शव गंगा किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शराब पिलाकर हत्या की गई। 📱 पत्नी से रात 10 बजे हुई थी आखिरी बातचीत… बातचीत के दौरान पीछे से विवाद और शराब पीने की आवाजें सुनाई देने का दावा। 🚔 पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर गंगा किनारे से शव बरामद होने की बात सामने आई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है। 💔 परिवार का इकलौता कमाने वाला था रामप्रवेश… पीछे छोड़ गए एक बेटा और एक बेटी। 📍 मरांची | मोकामा | पटना #BreakingNews #MokamaNews #Maranchi #CrimeNews #BiharNews #Mokama #Breaking #ViralNews
    1
    मरांची थानां क्षेत्र के सिक्स लेन पुल के नीचे भगत टोला में मिला 36 घंटे से लापता रामप्रवेश का शव।
🚨 BREAKING NEWS | 36 घंटे से लापता मवेशी कारोबारी का गंगा किनारे मिला शव!
😱 शराब पिलाने के बाद हत्या का आरोप, 4 लोगों पर FIR!
मोकामा के मरांची थाना क्षेत्र में रामप्रवेश सिंह का शव गंगा किनारे संदिग्ध हालत में मिलने से हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि उन्हें शराब पिलाकर हत्या की गई।
📱 पत्नी से रात 10 बजे हुई थी आखिरी बातचीत… बातचीत के दौरान पीछे से विवाद और शराब पीने की आवाजें सुनाई देने का दावा।
🚔 पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। उसकी निशानदेही पर गंगा किनारे से शव बरामद होने की बात सामने आई है। नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।
💔 परिवार का इकलौता कमाने वाला था रामप्रवेश… पीछे छोड़ गए एक बेटा और एक बेटी।
📍 मरांची | मोकामा | पटना
#BreakingNews #MokamaNews #Maranchi #CrimeNews #BiharNews #Mokama #Breaking #ViralNews
    user_सौरव कुमार सिंह
    सौरव कुमार सिंह
    मोकामा, पटना, बिहार•
    15 hrs ago
  • लापता होने के बाद झाड़ियों में मिली रामप्रवेश सिंह की लाश, मरांची दक्षिणी के नौ भैया टोले से शुक्रवार रात हुए थे गायब; भगत टोले में सिक्स लेन पुल के पास मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
    1
    लापता होने के बाद झाड़ियों में मिली रामप्रवेश सिंह की लाश, मरांची दक्षिणी के नौ भैया टोले से शुक्रवार रात हुए थे गायब; भगत टोले में सिक्स लेन पुल के पास मिला शव, पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
    user_JMBNEWS
    JMBNEWS
    पत्रकार बाढ़, पटना, बिहार•
    14 hrs ago
  • ब्रेकिंग...न्यूज़... मोहिउद्दीन नगर... करीम नगर! समाज सेवी शशी भूषण कुमार के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पारिवारिक सुरक्षा को लेकर टॉर्च वितरण करते हुए। पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों ने किया जमकर सराहना। इस बारे में पीड़ित परिवार ने क्या कहा...?
    1
    ब्रेकिंग...न्यूज़... मोहिउद्दीन नगर... करीम नगर!
समाज सेवी शशी भूषण कुमार के द्वारा बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पारिवारिक सुरक्षा को लेकर टॉर्च वितरण करते हुए।
पीड़ित परिवार समेत अन्य लोगों ने किया जमकर सराहना।
इस बारे में पीड़ित परिवार ने क्या कहा...?
    user_Chunnu Kumar Singh
    Chunnu Kumar Singh
    पटोरी, समस्तीपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • राघोपुर में जीआर वितरण में पारदर्शिता की मांग, तीसरे दिन भी युवाओं की भूख हड़ताल जारी #Raghopur #Vaishali #BiharNews #GRDistribution #FloodRelief #ReliefMaterial #HungerStrike #YouthProtest #Transparency #FloodVictims #RaghopurNews #VaishaliNews #BiharNewsToday #ABAPNews #MohankumarJournalist #BreakingNews
    1
    राघोपुर में जीआर वितरण में पारदर्शिता की मांग, तीसरे दिन भी युवाओं की भूख हड़ताल जारी
#Raghopur #Vaishali #BiharNews #GRDistribution #FloodRelief #ReliefMaterial #HungerStrike #YouthProtest #Transparency #FloodVictims #RaghopurNews #VaishaliNews #BiharNewsToday #ABAPNews #MohankumarJournalist #BreakingNews
    user_Mohan Kumar
    Mohan Kumar
    महनार, वैशाली, बिहार•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.