फ़िरोज़ाबाद के उसायनी मे युवक ने युवती को मारी गोली, युवती हुई घायल,आरोपी हुआ फरार फिरोजाबाद मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली फिरोजाबाद के उसायनी गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी। आरोपी ने युवती पर तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली उसके कंधे को पार कर गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।बताया गया है कि उसायनी निवासी अंजली यादव पुत्री इंद्रपाल सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी विपिन जाटव मकान के अंदर घुस आया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंजली घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक अंजली को फोन करके परेशान करता था। परेशान होकर अंजली ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की भाभी बृजेश कुमारी पत्नी विनय वर्तमान में प्रधान हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय युवती अपने घर की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रही थी। घर में छोटी बहन उमा और छोटा भाई दीक्षांत, मां अशोक देवी, दादी मालती देवी, दादा इंद्रपाल सिंह घर पर थे। जबकि उसका भाई गजेंद्र यादव पुलिस में दरोगा के पद पर कानपुर देहात में तैनात है। सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है। Updated News-02/अगस्त/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
फ़िरोज़ाबाद के उसायनी मे युवक ने युवती को मारी गोली, युवती हुई घायल,आरोपी हुआ फरार फिरोजाबाद मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट में डालने से नाराज युवक ने घर में घुसकर युवती को मारी गोली फिरोजाबाद के उसायनी गांव में मंगलवार दोपहर एक युवक ने घर में घुसकर 25 वर्षीय युवती को गोली मार दी। आरोपी ने युवती पर तीन राउंड फायर किए, जिनमें दो गोली मिस हो गईं, जबकि तीसरी गोली उसके कंधे को पार कर गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।बताया गया है कि उसायनी निवासी अंजली यादव पुत्री इंद्रपाल सिंह घर की दूसरी मंजिल पर पड़ोस के बच्चों को पढ़ा रही थी। इसी दौरान आरोपी विपिन जाटव मकान के अंदर घुस आया और उस पर फायरिंग कर दी। गोली लगने से अंजली घायल हो गई। परिजन उसे उपचार के लिए सरकारी ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। परिजनों के अनुसार, आरोपी युवक अंजली को फोन करके परेशान करता था। परेशान होकर अंजली ने उसका मोबाइल नंबर ब्लैक लिस्ट कर दिया था। इसी बात से नाराज होकर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपी की भाभी बृजेश कुमारी पत्नी विनय वर्तमान में प्रधान हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय युवती अपने घर की दूसरी मंजिल पर बच्चों को पढ़ा रही थी। घर में छोटी बहन उमा और छोटा भाई दीक्षांत, मां अशोक देवी, दादी मालती देवी, दादा इंद्रपाल सिंह घर पर थे। जबकि उसका भाई गजेंद्र यादव पुलिस में दरोगा के पद पर कानपुर देहात में तैनात है। सूचना पर सीओ अरुण कुमार चौरसिया, इंस्पेक्टर बैजनाथ सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। घटना को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है। Updated News-02/अगस्त/26- AIN नेटवर्क की व्यरो रिपोर्ट नये youtube चैनल के साथ एक बार फिर से उसी नाम के साथ सोशल मीडिया मित्रों और शुभचिंतको से चैनल सब्सक्राइब करने की अपील🙏| अपने देश व आसपास की खबरों को देखने के लिए चैनल को लाइक शेयर और सब्सक्राइब करना बिल्कुल भी ना भूले | अब सभी खबरों को देखिये 4K के साथ | AIN नेटवर्क को उत्तरप्रदेश व अन्य राज्यों से जिला संवाददाता, तहसील रिपोर्टर, ब्लॉक रिपोर्टर के लिए शीघ्र सम्पर्क करें |
- मीडिया के लिए साफ संदेश: असीम वकार के कांग्रेस में जाने को AIMIM के लिए “झटका” न बताया जाए असीम वकार साहब के AIMIM छोड़कर कांग्रेस में जाने को कुछ लोग AIMIM के लिए बड़ा राजनीतिक झटका बताने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग है। मीडिया से हमारा साफ संदेश है कि इसे AIMIM के लिए झटका या बड़ा राजनीतिक नुकसान बताना उचित नहीं होगा। असीम वकार साहब AIMIM में आए थे और अब कांग्रेस में चले गए हैं। वह अकेले आए थे और अकेले ही गए हैं। राजनीतिक संगठनों में लोग आते-जाते रहते हैं। इससे किसी मजबूत और सक्रिय संगठन की बुनियाद नहीं हिलती। AIMIM किसी एक व्यक्ति की पार्टी नहीं है। यह पार्टी अपने जमीनी स्तर पर लगातार मेहनत करने वाले पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की मेहनत से मजबूत होती है। आज भी पार्टी के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता वार्ड से लेकर विधानसभा और जिला स्तर तक पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत करने में जुटे हुए हैं। जहां तक असीम वकार साहब की बात है, उनका संगठन के जमीनी स्तर पर ऐसा व्यापक जनाधार नहीं था कि उनके जाने से AIMIM के संगठन पर कोई बड़ा प्रभाव पड़े। न जाने कितने लोग राजनीतिक दलों में आते हैं और चले जाते हैं, लेकिन पार्टी अपनी विचारधारा और कार्यकर्ताओं के दम पर आगे बढ़ती रहती है। आज भी AIMIM में लगातार नए लोग जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने का काम जारी है। इसलिए किसी एक व्यक्ति के पार्टी छोड़ने को “बड़ा झटका” बताना वास्तविकता से अधिक राजनीतिक अतिशयोक्ति होगी। AIMIM एक व्यक्ति के भरोसे नहीं, बल्कि हजारों समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और मजबूत संगठनात्मक ढांचे के भरोसे खड़ी है। असीम वकार गए हैं, संगठन नहीं गया। एक व्यक्ति के जाने से कारवां नहीं रुकता—कारवां अपनी रफ्तार से आगे बढ़ता रहेगा। मोहम्मद जावेद अली महानगर महासचिव, AIMIM #AIMIM #असीमवकार #AIMIMसंगठन #जमीनीकार्यकर्ता #मजबूतसंगठन #मजलिस #उत्तरप्रदेश #फिरोजाबाद #Mission2027 #AIMIMZindabad1
- 3 सितंबर की रालोद स्वाभिमान रैली को लेकर तैयारियां तेज, सांसद चंदन चौहान ने की अपील रामपुर मनिहारान में 3 सितंबर को होने वाली रालोद की स्वाभिमान रैली को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। आस मोहम्मद सैफी के निवास पर सैफी समाज और सर्व समाज की बैठक हुई, जिसमें बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने लोगों से बड़ी संख्या में रैली में पहुंचने की अपील की। कोचर/गोचर कृषि इंटर कॉलेज मैदान में प्रस्तावित रैली को रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी संबोधित करेंगे। कार्यकर्ता गांव-गांव जनसंपर्क कर रहे हैं।1
- आगरा *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आगरा जिला कार्यकारिणी घोषित, 21 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी* आगरा *उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की आगरा जिला कार्यकारिणी घोषित, 21 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी*1
- नेपाल में आई बाढ़ का पर जिला फर्रुखाबाद पर भी असर देख सकते वीडियो में कितना भयानक1
- *कानपुर--अरौल थाना क्षेत्र - NHAI हाईवे एक्सप्रेसवे हाईवे के नीचे ब्रिज पर हादसा* कानपुर की ओर जा रही तेज रफ्तार स्विफ्ट गाड़ी न.(UP79HE2581) गाय से टकराई। गाड़ी में 5 लोग सवार थे, 4लोग गंभीर रूप से घायल। एंबुलेंस न पहुंचने पर अरौल पुलिस ने अपनी गाड़ी से घायलों को CHC पहुंचाया। मौके पर पुलिस मौजूद, जांच जारी।1
- 5 साल की प्रधानी के उपरांत जलभराव से परेशान ग्रामीण, विकास कार्यों पर उठे सवाल फतेहपुर। जनपद के बहुआ ब्लॉक क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की स्थिति को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी देखने को मिल रही है। गांव में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण बारिश और जलभराव का पानी लोगों के घरों तक पहुंच रहा है। ग्रामीणों का कहना है, कि यदि समय रहते नाली, खड़ंजा और जलनिकासी की उचित व्यवस्था पर कार्य कराया गया होता तो आज उन्हें इस गंभीर समस्या का सामना नहीं करना पड़ता। ग्राम सभा मनीपुर में पांच वर्ष का प्रधान कार्यकाल बीतने के बावजूद गांव के समुचित विकास को लेकर अब सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में कई मूलभूत समस्याएं आज भी जस की तस बनी हुई हैं। कहीं जलभराव की समस्या है, तो कहीं रास्तों और जलनिकासी की व्यवस्था को लेकर लोग परेशान हैं। सबसे बड़ी चिंता की बात यह है, कि पानी अब गलियों तक ही सीमित नहीं है, बल्कि कई स्थानों पर लोगों के घरों में घुसने की स्थिति बन रही है। ग्रामीणों का कहना है, कि चुनाव के समय जनप्रतिनिधियों द्वारा गांव के विकास और मूलभूत सुविधाओं को लेकर बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद उन्हीं वादों को धरातल पर उतारने की जिम्मेदारी कौन निभाएगा, यह बड़ा सवाल बन जाता है। मनीपुर ग्राम सभा की वर्तमान स्थिति को देखकर ग्रामीण विकास कार्यों और सरकारी धन के उपयोग की जांच की मांग कर रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है, कि यदि ग्राम सभा में पिछले पांच वर्षों के दौरान कराए गए विकास कार्यों की निष्पक्ष और गहन जांच कराई जाए तो गांव की वास्तविक तस्वीर सामने आ सकती है। आखिर विकास के नाम पर कितना कार्य हुआ, किन योजनाओं में धन खर्च किया गया और उसका लाभ ग्रामीणों को कितना मिला, इसकी जांच होना जरूरी है। ग्रामीणों के अनुसार, समस्या बढ़ने के बाद अब मौके पर ग्राम विकास अधिकारी पहुंचकर कार्य कराने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सवाल यह है, कि आखिर यह कार्य पहले क्यों नहीं कराया गया। यदि बरसात से पहले जलनिकासी और अन्य जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त कर दिया जाता तो ग्रामीणों को आज अपने घरों में घुसते पानी और जलभराव की समस्या से जूझना नहीं पड़ता। मनीपुर ग्राम सभा के लोगों का कहना है, कि गांव का विकास केवल कागजों और बैठकों तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि उसका असर धरातल पर दिखाई देना चाहिए। पांच वर्ष तक प्रधानी का कार्यकाल चलने के बाद भी यदि ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान हैं, तो संबंधित विकास कार्यों की गुणवत्ता और जिम्मेदारी तय होना आवश्यक है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और उच्च अधिकारियों से मांग की है, कि ग्राम सभा मनीपुर में हुए विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही गांव में जलभराव और जलनिकासी की समस्या का स्थायी समाधान कराया जाए, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। अब सबसे बड़ा सवाल यही है, कि क्या ग्राम सभा मनीपुर में विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति की जांच होगी या फिर ग्रामीण इसी तरह जलभराव, बदहाल व्यवस्थाओं और अधूरे विकास कार्यों के बीच परेशान होते रहेंगे? ग्रामीणों का कहना है, कि यदि अब भी जिम्मेदार विभाग और अधिकारी नहीं जागे तो गांव के विकास का सपना केवल वादों और कागजी आंकड़ों तक ही सीमित रह जाएगा। 5 साल की प्रधानी, फिर भी पानी-पानी हुआ मनीपुर गांव घर में घुसा पानी, विकास के दावों की खुली पोल मनीपुर में विकास गायब, जलभराव से ग्रामीण बेहालवादे बड़े-बड़े, विकास शून्य! मनीपुर गांव की बदहाल तस्वीरजांच हुई तो खुल सकता है।1
- फतेहाबाद की पहचान बने 80 साल पुराने ‘भगत जी के समोसे’, स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं लोग फतेहाबाद (आगरा)। कस्बा फतेहाबाद में स्वाद और परंपरा की बात हो तो सबसे पहले ‘भगत जी के समोसे’ का नाम लोगों की जुबान पर आता है। करीब 80 से 90 साल पुरानी यह दुकान आज भी अपने पुराने स्वाद और खास अंदाज के लिए मशहूर है। समय के साथ भले ही खान-पान के तौर-तरीके बदले हों, लेकिन भगत जी के समोसे का स्वाद आज भी लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इस छोटी सी दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगती है। यहां मिलने वाले कुरकुरे समोसे और साथ में परोसी जाने वाली मलाईदार रबड़ी का स्वाद लोगों को खासा पसंद आता है। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों और दूर-दराज से आने वाले लोग भी यहां समोसे और रबड़ी का स्वाद लेने पहुंचते हैं। तीन पीढ़ियों से बरकरार है स्वाद स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, इस दुकान की शुरुआत लोंदूराम भगत जी ने की थी। इसके बाद तीन पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन समोसे बनाने का पारंपरिक अंदाज और स्वाद आज भी बरकरार है। कस्बे में समय के साथ कई रेस्टोरेंट और फास्ट फूड की दुकानें खुलीं, लेकिन ‘भगत जी के समोसे’ की लोकप्रियता पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। पुराने ग्राहकों का कहना है कि इस दुकान से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। कई लोग ऐसे हैं जो बचपन में अपने माता-पिता के साथ यहां समोसे खाने आते थे और अब अपने बच्चों तथा नाती-पोतों को लेकर पहुंचते हैं। इस तरह दुकान का स्वाद एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच रहा है। स्वाद के साथ जुड़ी है फतेहाबाद की विरासत स्थानीय लोगों के मुताबिक, ‘भगत जी के समोसे’ सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि फतेहाबाद की पुरानी खान-पान की परंपरा और यादों का हिस्सा हैं। कस्बे में आने वाले कई बाहरी लोग भी यहां के समोसे और रबड़ी का स्वाद लेना पसंद करते हैं। फतेहाबाद की गलियों और बाजारों में अपनी अलग पहचान रखने वाली यह पुरानी दुकान आज भी बदलते दौर के बीच अपनी परंपरा और स्वाद को संजोए हुए है। यही वजह है कि ‘भगत जी के समोसे’ आज फतेहाबाद की पहचान से जुड़ा एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग बार-बार यहां पहुंचते हैं। फतेहाबाद की पहचान बने 80 साल पुराने ‘भगत जी के समोसे’, स्वाद लेने दूर-दूर से आते हैं लोग फतेहाबाद (आगरा)। कस्बा फतेहाबाद में स्वाद और परंपरा की बात हो तो सबसे पहले ‘भगत जी के समोसे’ का नाम लोगों की जुबान पर आता है। करीब 80 से 90 साल पुरानी यह दुकान आज भी अपने पुराने स्वाद और खास अंदाज के लिए मशहूर है। समय के साथ भले ही खान-पान के तौर-तरीके बदले हों, लेकिन भगत जी के समोसे का स्वाद आज भी लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाए हुए है। कस्बे के मुख्य बाजार में स्थित इस छोटी सी दुकान पर सुबह से ही ग्राहकों की भीड़ नजर आने लगती है। यहां मिलने वाले कुरकुरे समोसे और साथ में परोसी जाने वाली मलाईदार रबड़ी का स्वाद लोगों को खासा पसंद आता है। स्थानीय लोगों के साथ आसपास के गांवों और दूर-दराज से आने वाले लोग भी यहां समोसे और रबड़ी का स्वाद लेने पहुंचते हैं। तीन पीढ़ियों से बरकरार है स्वाद स्थानीय बुजुर्गों के अनुसार, इस दुकान की शुरुआत लोंदूराम भगत जी ने की थी। इसके बाद तीन पीढ़ियां गुजर गईं, लेकिन समोसे बनाने का पारंपरिक अंदाज और स्वाद आज भी बरकरार है। कस्बे में समय के साथ कई रेस्टोरेंट और फास्ट फूड की दुकानें खुलीं, लेकिन ‘भगत जी के समोसे’ की लोकप्रियता पर इसका कोई खास असर नहीं पड़ा। पुराने ग्राहकों का कहना है कि इस दुकान से उनकी बचपन की यादें जुड़ी हुई हैं। कई लोग ऐसे हैं जो बचपन में अपने माता-पिता के साथ यहां समोसे खाने आते थे और अब अपने बच्चों तथा नाती-पोतों को लेकर पहुंचते हैं। इस तरह दुकान का स्वाद एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंच रहा है। स्वाद के साथ जुड़ी है फतेहाबाद की विरासत स्थानीय लोगों के मुताबिक, ‘भगत जी के समोसे’ सिर्फ एक दुकान नहीं, बल्कि फतेहाबाद की पुरानी खान-पान की परंपरा और यादों का हिस्सा हैं। कस्बे में आने वाले कई बाहरी लोग भी यहां के समोसे और रबड़ी का स्वाद लेना पसंद करते हैं। फतेहाबाद की गलियों और बाजारों में अपनी अलग पहचान रखने वाली यह पुरानी दुकान आज भी बदलते दौर के बीच अपनी परंपरा और स्वाद को संजोए हुए है। यही वजह है कि ‘भगत जी के समोसे’ आज फतेहाबाद की पहचान से जुड़ा एक ऐसा नाम बन चुके हैं, जिसका स्वाद लेने के लिए लोग बार-बार यहां पहुंचते हैं।1
- बहुत ही सराहनीय कार्य 🙏जन्मदिन पर सेवा कार्य कर युवा जिला मंत्री सुजल जी ने पेश की मानवता की मिसाल 🙏 बहुत ही सराहनीय कार्य 🙏 जन्मदिन पर सेवा कार्य कर युवा जिला मंत्री सुजल जी ने पेश की मानवता की मिसाल आगरा। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन के युवा जिला मंत्री आगरा, श्री सुजल जी ने अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर एक सराहनीय पहल करते हुए प्रेम दान आश्रम पहुंचकर नमो नमो क्रांति फाउंडेशन की टीम के साथ जरूरतमंदों को भोजन कराया। सुजल जी ने अपने जन्मदिन की खुशियां जरूरतमंद लोगों के साथ साझा करते हुए उन्हें अपने हाथों से भोजन कराया। इस अवसर पर फाउंडेशन की टीम ने भी सेवा कार्य में सहभागिता निभाई। इस मानवीय पहल की सभी उपस्थित लोगों ने सराहना की। सेवा, सहयोग और मानवता की भावना से किए गए इस कार्य ने जन्मदिन को एक यादगार अवसर बना दिया। नमो नमो क्रांति फाउंडेशन परिवार की ओर से श्री सुजल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि उन्हें दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं निरंतर समाजसेवा करने की शक्ति प्रदान करें। 🎂🎉🙏 “जन्मदिन की खुशी तब और बढ़ जाती है, जब किसी जरूरतमंद के चेहरे पर मुस्कान लाई जाए।” — टीम आगरा नमो नमो क्रांति फाउंडेशन 🚩🌳4
- देवरी रोड पर मोमोज खाने गए युवक को कार में डालकर बेसमेंट में ले गए दबंग सरिया-हॉकी से पीटा 9 हजार और मोबाइल लूटा देवरी रोड पर मोमोज खाने गए युवक को कार में डालकर बेसमेंट में ले गए दबंग सरिया-हॉकी से पीटा 9 हजार और मोबाइल लूटा आगरा। थाना एकता क्षेत्र के देवरी रोड पर दबंगों की गुंडागर्दी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मोमोज खाने गए एक युवक के साथ नशे में धुत दबंगों ने बेरहमी से मारपीट की और कार में डालकर बेसमेंट में ले जाकर सरिया, हॉकी व पाइप से पीटा। पीड़ित से 9 हजार रुपये और मोबाइल लूटने का भी आरोप है मामला हनुमान नगर, कोटली बगीची, देवरी रोड का है। पीड़ित के पिता हरीओम ने पुलिस कमिश्नर को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका पुत्र गौरव दिनांक 28 अगस्त को देवरी रोड पर मोमोज खाने गया था। तभी एक व्यक्ति कंधे से टकरा गया। इसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने अपने साथियों को बुला लिया आरोप है कि दबंग युवक को जबरन कार नंबर UP80 HY 2572 में डालकर अपनी मार्केट के बेसमेंट में ले गए। वहां सरिया, हॉकी और पाइप से बुरी तरह मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों की कमर में पिस्टल लगी थी और चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी गई शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह युवक को छुड़ाया। आरोप है कि जाते-जाते दबंगों ने धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई तो जान से मार देंगे और यहां रहने नहीं देंगे मारपीट में पीड़ित युवक के पैर की नस कट गई है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पीड़ित पिता का कहना है कि वह गरीब व्यक्ति है और किराए पर रहकर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है पीड़ित परिवार का आरोप है कि वह घायल पुत्र को लेकर एकता थाने गया, रिपोर्ट ले ली गई लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित परिवार ने पुलिस कमिश्नर आगरा से न्याय की गुहार लगाते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1