धनबाद में महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, इंडी गठबंधन का पुतला दहन एंकर ---- महिला आरक्षण बिल को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। बिल को लेकर विवाद के बीच भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब विपक्षी दलों पर हमलावर हो गई है। इसी क्रम में धनबाद के SSLNT कॉलेज के पास बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा इंडी गठबंधन का पुतला दहन किया गया। इस विरोध कार्यक्रम में विधायक राज सिन्हा, युवा मोर्चा के अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान जमकर नारेबाजी की गई और विपक्षी दलों के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया गया।विधायक राज सिन्हा ने कहा कि महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का जो प्रावधान किया गया था, वह देश की महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने आरोप लगाया कि इंडी गठबंधन के सहयोगी दल इस बिल को लेकर भ्रम फैलाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने आगे कहा कि वर्ष 2023 में संसद से पारित महिला आरक्षण विधेयक को लागू 2024 में होना था । बाइट --- राज सिन्हा, विधायक धनबाद बाइट --- नित्यानंद मंडल , जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा

- Post by Niraj Kumar1
- #news #jharkhand1
- Post by जनता न्यूज़ 241
- Post by Manish Sinha JDNews1
- Post by मो० फारुख (पत्रकार)1
- कतरास. (प्रेम कुमार). बिरसा इंस्टिट्यूट ऑफ़ सिंदरी में आयोजित बिल्ड एक्सपो ई सम्मिट 2026 के तहत इनोवेटिव एग्जिबिशन में सरस्वती शिशु मंदिर श्यामडीह के दो छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का मान-सम्मान बढ़ाया. इस प्रतियोगिता में कुल 18 विद्यालयों के बच्चों ने भाग लिया. जिसमें कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच कक्षा 10 के छात्र वीर प्रताप साव एवं कक्षा 9 के छात्र ओम आशुतोष ने अपने अभिनव एवं वैज्ञानिक मॉडल के माध्यम से निर्णायक मंडल को प्रभावित करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया..उनकी यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है. विद्यालय के वरिष्ठ माध्यमिक भौतिकी शिक्षक ऋषिकांत केशरी के कुशल निर्देशन में छात्रों ने अपने प्रोजेक्ट को वैज्ञानिक दृष्टिकोण एवं व्यवहारिक उपयोगिता के साथ प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया. विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए विजेता विद्यार्थियों एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है. विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की कि इस प्रकार की उपलब्धियां अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेंगी और वे भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे.1
- Post by Sheikh Nazim1
- Post by Niraj Kumar1