भाकपा कार्यालय शाह जुहैर भवन अरवल में कॉमरेड व्लादिमीर लेनिन की 156 वीं जयंती मनाते भाकपा कार्यकर्ता। अरवल --- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाह जुहैर भवन अरवल में रूसी क्रांति के महान नायक कामरेड व्लादिमीर लेनिन की 156 वी जयंती बड़ी धूमधाम और हर्ष उल्लास के वातावरण में मनाई गई । जिसकी अध्यक्षता सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार ने की । सर्वप्रथम कामरेड लेनिन के तैलीयचित्र पर माल्यार्पण किया गया ।उसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए कॉमरेड अरुण कुमार ने कहा की कॉमरेड लेनिन ने दुनिया को यह दिखा दिया की किसान मजदूर एवं तमाम मेहनतकश अवाम सिर्फ उत्पादन करना ही नहीं जानते हैं बल्कि शासन करना भी जानते हैं 7 नवंबर 1917 की समाजवादी क्रांति दुनिया की पहली एवं अनोखी घटना है । इस कार्यक्रम में अरवल अंचल सचिव कामरेड पंकज कुमार राय, जिला परिषद सदस्य कामरेड विकास कुमार , कॉमरेड संतोष कुमार अधिवक्ता, कॉमरेड नवाब खान के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
भाकपा कार्यालय शाह जुहैर भवन अरवल में कॉमरेड व्लादिमीर लेनिन की 156 वीं जयंती मनाते भाकपा कार्यकर्ता। अरवल --- आज दिनांक 22 अप्रैल 2026 को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी शाह जुहैर भवन अरवल में रूसी क्रांति के महान नायक कामरेड व्लादिमीर लेनिन की 156
वी जयंती बड़ी धूमधाम और हर्ष उल्लास के वातावरण में मनाई गई । जिसकी अध्यक्षता सीपीआई के जिला सचिव कामरेड अरुण कुमार ने की । सर्वप्रथम कामरेड लेनिन के तैलीयचित्र पर माल्यार्पण किया गया ।उसके बाद समारोह को संबोधित करते हुए कॉमरेड
अरुण कुमार ने कहा की कॉमरेड लेनिन ने दुनिया को यह दिखा दिया की किसान मजदूर एवं तमाम मेहनतकश अवाम सिर्फ उत्पादन करना ही नहीं जानते हैं बल्कि शासन करना भी जानते हैं 7 नवंबर 1917 की समाजवादी क्रांति दुनिया की पहली
एवं अनोखी घटना है । इस कार्यक्रम में अरवल अंचल सचिव कामरेड पंकज कुमार राय, जिला परिषद सदस्य कामरेड विकास कुमार , कॉमरेड संतोष कुमार अधिवक्ता, कॉमरेड नवाब खान के अलावे दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता इस कार्यक्रम में उपस्थित थे।
- बिहार में कानून व्यवस्था का क्या हो गया1
- हसपुरा बस स्टैंड के समीप पार्टी कार्यालय में भाकपा की ओर से मार्क्सवादी लेलिन की जयंती मनाई गई1
- तिलक चढ़ाने पहुंचे लड़की पक्ष के लोग, लड़के वाले मकान में ताला बंद कर हुए फरार शादी से ठीक पहले इस घटना से लड़की पक्ष मर्माहत गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की देर शाम मदनपुर थाना मुख्यालय गांव में तिलक चढ़ाने गए लड़की पक्ष को बिना तिलक चढ़ाएं वापस आना पड़ा। तिलक के दिन दुल्हा और उसके परिजन फरार थे और घर में ताला लटका हुआ था। बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी रामाधार राम ने अपनी पुत्री की शादी मदनपुर थाना गांव के देवराज राम के पुत्र विकास कुमार राम उर्फ प्रितम से तय किया था। लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार 10 लाख रुपए नगद और अन्य समान उपहार स्वरूप दे दिया था। शादी के दिन नजदीक आ गए। 21 अप्रैल को तिलकोत्सव और 27 अप्रैल को बारात तय थी। इसी बीच लड़के पक्ष के परिजनों ने अचानक से 15 लाख रुपए और चार चक्का गाड़ी की मांग कर दी। जब तिलक चढ़ाने लड़की पक्ष वाले निर्धारित दिन पहुंचे तो लड़के पक्ष वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में लड़की के पिता रामाधार राम ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1
- कशिश न्यूज़ *प्रतिबंधित मांस मामले में चार शिक्षक निलंबित बर्खास्त की कार्रवाई के संकेत* भाजपा एम एल सी निवेदिता सिंह ने प्रतिबंधित मांस मामले में बड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोहतास एसपी से बात करुंगी दोषी शिक्षकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित और सजा होनी चाहिए।जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामुडीह में प्रतिबंधित मांस मिलने से ग्रामीणों ने किया हंगामा। जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने मामले में लिया तुरंत लिया संज्ञान।बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इस मामले में चार शिक्षकों को निलंबित किया गया है।दोषी शिक्षक को डिसमिस की भी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है। बता दूं की उक्त विद्यालय में प्रतिबंधित मांस मिलने पर लोगों ने हंगामा किया और लोगों ने इसे धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने की संज्ञा देते हुए कार्रवाई की मांग किया। जिस पर रोहतास प्रशासन ने बड़ी संज्ञान लिया है।मामले एम एल सी निवेदिता सिंह ने इसकी काफी निंदा करते हुए कहा कि रोहतास एसपी से बात कर दोषी शिक्षक की गिरफ्तारी तथा सजा होनी चाहिए।1
- जहानाबाद जिले के सेरथुआ के पास स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार की रात हुए विवाद का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, उमराई बीघा से एक बारात जा रही थी, जिसमें डीजे बजाने को लेकर टोल प्लाजा कर्मियों और बारातियों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते यह विवाद बढ़कर मारपीट में बदल गया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि विवाद के दौरान ग्रामीणों की ओर से कथित तौर पर गोलीबारी भी की गई, जिसमें कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि इस दावे की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घायल लोगों को तत्काल इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार किया गया। घटना के अगले दिन मंगलवार को टोल प्लाजा कर्मियों ने थाने में लिखित आवेदन देकर बारातियों पर मारपीट और हंगामा करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। इसी बीच इस पूरी घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विवाद और हंगामे की झलक देखने को मिल रही है, जिसके बाद लोगों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कुछ लोग इसे कानून-व्यवस्था पर सवाल बता रहे हैं, तो कुछ इसे आपसी विवाद का परिणाम मान रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी सत्यता की पड़ताल की जा रही है। प्रशासन का कहना है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- युवा मोर्चा भोजपुर द्वारा जन आक्रोश महिला पदयात्रा मार्च निकला गया। जो महिला कॉलेज से बाबू बाजार महावीर टोला होते हुए महाराजा कॉलेज तक निकला गया ओर शहीद शहीद भवन मोड़ पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। युवा मोर्चा की युक्ति सह प्रमुख शिवानी गुप्ता ने किया और इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम के संयोजक हर्षराज मंगलम ने किया ।युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष विशुद्ध बिभु जैन बंगाल प्रवास रहते हुए वर्चुअल वीडियो के माध्यम से बताया कि लोकसभा में संविधान (131वां संशोधन) विधेयक-2026 का पारित न हो पाना बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है। यह केवल एक बिल का रुकना नहीं है, बल्कि देश की करोड़ों महिलाओं के उन सपनों और विश्वास को ठेस पहुँचाना है, जो उन्होंने अपने सशक्त भविष्य और उचित प्रतिनिधित्व के लिए देखे थे। विभु जैन ने कार्यकर्ताओं का मनोबल वीडियो कॉलिंग करके बढ़ाते हुए विपक्ष के खिलाफ तीखे रूप से वार करते हुए कहा कि कांग्रेस, TMC, DMK, समाजवादी पार्टी और इंडि. गठबंधन का यह रुख उनकी संकीर्ण और महिला विरोधी मानसिकता को साफ दर्शाता है। महिलाओं को 33% आरक्षण देने जैसे ऐतिहासिक और आवश्यक कदम को रोकना न केवल दुर्भाग्यपूर्ण है, बल्कि यह उनके अधिकारों और सम्मान का सीधा अपमान भी है। हम सभी मिलकर महिला शक्ति का विपक्षियों को आभास करवाए की आज की महिला और आने वाले भविष्य की महिला नारी शक्ति यानी मां भारती की स्वरूप है। जिला स्टडी सेल संयोजक डॉ विकास गुप्ता ने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब ऐसे प्रयासों से महिलाओं की सम्मान को रोका गया है, लेकिन देश की नारी शक्ति अब सब देख रही है और समझ रही है। यह आक्रोश अब दबने वाला नहीं है। हम महिलाओं की हित की बात करते हैं और महिलाओं के लिए जन आंदोलन भी करना पड़े तो करेंगे। महिला सशक्तिकरण सीधे तौर पर पूरे भारत में आत्मविश्वास के साथ हम सभी लागू करवा कर ही रहेंगे। जिला युक्ति सह प्रमुख शिवानी ने कहा कि आप हमारे संतोषजनक जवाब याद रखिए—2029 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ हर छोटे-बड़े चुनाव में देश की महिलाएं इसका जवाब देंगी। जो उनके अधिकारों के रास्ते में खड़े होंगे, उन्हें लोकतंत्र के माध्यम से करारा संदेश मिलेगा- तेजस अकादमी से भी बड़ी पैमाने पर लड़कियों ने इस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करवाई। आक्रोश मार्च में युक्ति सह प्रमुख रितु राज, दीपा मिश्रा, लीगल सेल संयोजक विनीता सिंह, सरिता श्रीवास्तव, ममता, लक्ष्मी, अप्रिता, आशा चौधरी, दुर्गा, शांभवी, शालू,अंकित, संध्या, ज्ञानसी, तशमियां, राजलक्ष्मी अमरीन, संगीता, अफीता, अमृता, रुचिका, निशा, खुशी, नेहा, अंजली, दिव्या गुनगुन, जिज्ञासा, श्वेता, दीक्षा, अमिता, आरा, शाहीन, परवीन, सलोनी, परी, साक्षी, दमनजीत कौर, रिया, बेबी, अंजनी, आयुषी, खुशी, सुमन, रितु , खुशी कुमारी के साथ युवा मोर्चा पदाधिकारी जिला उपाध्यक्ष प्रतिक विराट, राकेश शर्मा, जिला मंत्री प्रियांशु श्रीवास्तव, अमलेश यादव, हिमांशु प्रताप, वीर प्रताप, आशुतोष जालान, रविश सिंह,जिला कोषाध्यक्ष राजन नैयर, ,जिला आईटी सेल संयोजक रितिक सिन्हा,जिला यूथ प्रोफेशनल संयोजक रत्नेश नंदन सह संयोजक रत्नेश चंद्रवंशी, सोनू सिंह गोंड, कार्यलय मंत्री अभय सिंह, पुनीत यादव,जिला सोशल मीडिया संयोजक कमलेश कुमार, सह संयोजक नितिन राज, जिला स्वच्छता एवं रचनात्मक संयोजक मुकेश पांडेय,प्रकाश श्रीवास्तव, रोहित केशरी, रोहित सिंह के साथ ही तमाम सैकड़ो कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे। जिसकी जानकारी मीडिया प्रभारी अरहिंत विजय जैन ने दी।4
- जहानाबाद जिले के मखदुमपुर प्रखंड से एक दुखद घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। घर के गार्जियन की डांट से आहत होकर एक युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। घटना के बाद जब उसकी तबीयत अचानक बिगड़ने लगी, तो घबराए परिजन उसे आनन-फानन में जहानाबाद सदर अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉ. रणधीर कुमार की देखरेख में उसका इलाज शुरू किया गया। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद युवती की हालत में कोई खास सुधार नहीं हो सका। इलाज के दौरान उसकी स्थिति लगातार गंभीर बनी रही और अंततः उसकी मौत हो गई। इस दुखद घटना से परिवार में मातम पसरा हुआ है, वहीं स्थानीय लोगों में भी शोक और चिंता का माहौल है। घटना के बाद एक और चौंकाने वाली बात सामने आई कि परिजन बिना पुलिस को सूचना दिए ही शव को अपने साथ लेकर चले गए। इस कारण मामले को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि परिजन आगे की प्रक्रिया में जुटे होने की बात कही जा रही है। यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि पारिवारिक संवाद और समझ कितनी जरूरी है। छोटी-छोटी बातों पर भावनात्मक रूप से टूटकर ऐसे कदम उठाना बेहद दुखद है। समाज और परिवार दोनों स्तर पर संवेदनशीलता, सहानुभूति और खुला संवाद ही ऐसी घटनाओं को रोकने में अहम भूमिका निभा सकता है।1
- फिल्म: आखिरी गुलाम (गरीबी) अभिनेता चिंटू तिवारी1