कशिश न्यूज़ *प्रतिबंधित मांस मामले में चार शिक्षक निलंबित बर्खास्त की कार्रवाई के संकेत* भाजपा एम एल सी निवेदिता सिंह ने प्रतिबंधित मांस मामले में बड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि रोहतास एसपी से बात करुंगी दोषी शिक्षकों की गिरफ्तारी सुनिश्चित और सजा होनी चाहिए।जिले के राजपुर प्रखंड अंतर्गत उर्दू उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामुडीह में प्रतिबंधित मांस मिलने से ग्रामीणों ने किया हंगामा। जिलाधिकारी उदिता सिंह के निर्देश पर जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने मामले में लिया तुरंत लिया संज्ञान।बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने बताया कि इस मामले में चार शिक्षकों को निलंबित किया गया है।दोषी शिक्षक को डिसमिस की भी कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है। बता दूं की उक्त विद्यालय में प्रतिबंधित मांस मिलने पर लोगों ने हंगामा किया और लोगों ने इसे धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने की संज्ञा देते हुए कार्रवाई की मांग किया। जिस पर रोहतास प्रशासन ने बड़ी संज्ञान लिया है।मामले एम एल सी निवेदिता सिंह ने इसकी काफी निंदा करते हुए कहा कि रोहतास एसपी से बात कर दोषी शिक्षक की गिरफ्तारी तथा सजा होनी चाहिए।

- अंबेडकर जयंती पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, सांसद ने किया उद्घाटन करगहर (रोहतास)। प्रखंड क्षेत्र के सेंदुआर पंचायत अंतर्गत लहुआरा गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सासाराम के कांग्रेस सांसद मनोज राम ने किया। इस मौके पर सेंदुआर ग्राम पंचायत के मुखिया अशोक सिंह ने सांसद का बुके व अंगवस्त्र देकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान सांसद मनोज राम ने डॉ. अंबेडकर के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि चुनाव के बाद वे सैकड़ों गांवों का दौरा कर चुके हैं, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में अपेक्षित गति से विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उमस भरी गर्मी और हीट वेव के बावजूद वे लगातार जनता के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझ रहे हैं। सांसद ने आश्वस्त किया कि विपक्ष में रहते हुए भी वे क्षेत्र के विकास के लिए कार्य करते रहेंगे और जनता से किए गए वादों को पूरा करेंगे। कार्यक्रम के दौरान लक्ष्मी प्रियदर्शी एवं बुल्लू मस्ताना द्वारा आकर्षक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी गई, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- ap log apne bhai ko esi tarah peyar dete rahiye garda machadenge ❤️❤️🥰🙏1
- भोजपुर जिला के बिहिया महथीन माई में मंदिपरिसर में सामूहिक विवाह किया गया जहां दर्जनों जोड़ों की शादी पूरे विधि विधान के साथ संपन्न कराई गई, बिहिया महथीन माई मंदिर परिसर में दूर दराज के गांव से आए बर बधु ने एक दूसरे को वरमाला पहन कर सात फेर लिए, और जीवन भर साथ निभाने की संकल्प लिया,पूरा दिन मंदिर परिसर आकर्षक का केंद्र बना रहा, स्थानीय लोगों परिवार परिजन गार्जियन और सामाजिक संगठनों की ओर से बढ़ चढ़कर सहयोग किया गया, विवाह के बाद सभी नव विवाहित जोड़ों को आवश्यक घरेलू सामान और उपहार भी प्रदान किए गए ताकि वह अपने नए जीवन की शुरुआत सुचारू रूप से कर सके, इस मौके पर उपस्थित गण मान्य अतिथि गार्जियन के लोगों ने कहा कि सामूहिक विवाह समाज में एकता और सादगी का संदेश देता है और आर्थिक रूप से कम कमजोर परिवार के लिए यह एक बड़ी राहत साबित होता है, पूरा मंदिर परिसर उत्साह और खुशी से भरा रहा, भारी भीड़ ने इस शादी के बर वधु को ऐतिहासिक साक्षी भी बने, धर्मेंद्र कुमार की एक खास रिपोर्ट1
- मंगलवार को रोहतास जिले में बढ़ती गर्मी और लगातार चढ़ते तापमान को देखते हुए सासाराम नगर निगम ने आम लोगों और यात्रियों को राहत देने के लिए महत्वपूर्ण पहल की है। नगर निगम द्वारा शहर के 10 प्रमुख स्थानों पर ठंडे एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था शुरू की गई है, जिससे चिलचिलाती धूप में लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। इस योजना का उद्घाटन मेयर और नगर आयुक्त ने संयुक्त रूप से किया। उन्होंने बताया कि यह पहल शहर के व्यस्त इलाकों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और बाजारों में आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर की गई है। सासाराम एक ऐतिहासिक शहर होने के कारण यहां रोजाना बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं, जिन्हें अब पानी की कमी का सामना नहीं करना पड़ेगा। नगर निगम ने भविष्य में और केंद्र बढ़ाने की योजना भी बनाई है।1
- भाजपा का असली चेहरा सामने है - सूरत से बंगाल के वोटरों के लिए स्पेशल ट्रेन, लेकिन उसी स्टेशन पर एक दिन पहले बिहार के मजदूरों को लाठियां पड़ीं।1
- तिलक चढ़ाने पहुंचे लड़की पक्ष के लोग, लड़के वाले मकान में ताला बंद कर हुए फरार शादी से ठीक पहले इस घटना से लड़की पक्ष मर्माहत गोह(औरंगाबाद) मंगलवार की देर शाम मदनपुर थाना मुख्यालय गांव में तिलक चढ़ाने गए लड़की पक्ष को बिना तिलक चढ़ाएं वापस आना पड़ा। तिलक के दिन दुल्हा और उसके परिजन फरार थे और घर में ताला लटका हुआ था। बताया जाता है कि गोह थाना क्षेत्र के अकौना गांव निवासी रामाधार राम ने अपनी पुत्री की शादी मदनपुर थाना गांव के देवराज राम के पुत्र विकास कुमार राम उर्फ प्रितम से तय किया था। लड़की के पिता ने अपने सामर्थ्य अनुसार 10 लाख रुपए नगद और अन्य समान उपहार स्वरूप दे दिया था। शादी के दिन नजदीक आ गए। 21 अप्रैल को तिलकोत्सव और 27 अप्रैल को बारात तय थी। इसी बीच लड़के पक्ष के परिजनों ने अचानक से 15 लाख रुपए और चार चक्का गाड़ी की मांग कर दी। जब तिलक चढ़ाने लड़की पक्ष वाले निर्धारित दिन पहुंचे तो लड़के पक्ष वाले घर में ताला बंद कर फरार हो गए। इस संबंध में लड़की के पिता रामाधार राम ने स्थानीय थाना में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।1
- Post by Abhay kumar1
- महिला मुद्दे पर बवाल! शांभवी चौधरी का सुरेंद्र यादव पर बड़ा हमला 🚨 #Trending”1
- आरा। भोजपुर पुलिस अधीक्षक मिस्टर राज द्वारा जनता दरबार में जन सुनवाई की गई एवं परिवादियों की शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया गया।1