Shuru
Apke Nagar Ki App…
महिला मुद्दे पर बवाल! शांभवी चौधरी का सुरेंद्र यादव पर बड़ा हमला 🚨 #Trending”
Kanchankumar Biharwala
महिला मुद्दे पर बवाल! शांभवी चौधरी का सुरेंद्र यादव पर बड़ा हमला 🚨 #Trending”
More news from बिहार and nearby areas
- जहानाबाद जिले में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। टोल प्लाजा पर डीजे बजाने को लेकर टोल कर्मियों और बारातियों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि गोलीबारी तक की नौबत आ गई। इस घटना में दो युवक घायल हो गए हैं। मामला जहानाबाद जिले के टेहटा थाना क्षेत्र के सरथुआ टोल प्लाजा के पास का है। जानकारी के अनुसार, उमराव बीघा से एक बारात मसौढ़ी जा रही थी। इसी दौरान टोल प्लाजा पर डीजे बजाने और टोल टैक्स को लेकर टोल कर्मियों और बारातियों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह कहासुनी विवाद में बदल गई और फिर दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि टोल प्लाजा पर तैनात गार्ड ने गोली चला दी। गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी है, जिन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, एक अन्य युवक मारपीट में घायल बताया जा रहा है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिससे कुछ समय के लिए स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने टोल गार्ड के हथियार को जब्त कर लिया है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि विवाद के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।1
- chacha Ishwar garmi Hai to kiske hath se Tari kiski hat se piega Jehanabad1
- धुरंधर राजीव तलवार1
- भोजपुर पुलिस की बड़ी उपलब्धि.... बैंक अकाउंट खुलवाकर विभिन्न राज्यों से साइबर ठगी का पैसा मंगवाकर खाते से चेक के माध्यम से कुल-53,85,046 (तिरेपन लाख पचासी हजार आठ सौ छियालिस) /- रूपया निकासी करने के मामले में साइबर फ्रॉड करने वाले गिरोह में शामिल 01 अपराधकर्मी को 01 मोबाईल, 10 चेकबुक. 04 पासबुक एवं 01 ए०टी०एम० कार्ड के साथ किया गया गिरफ्तार :-1
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1
- गया शहर के महिला थाना में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पारिवारिक विवाद सुलझाने आए सास और बहू के बीच अचानक विवाद बढ़ गया। दोनों पक्षों को चंदौती थाना क्षेत्र के बहादुर बीघा से बुलाया गया था, जहां पुलिस की मौजूदगी में समझौते की कोशिश चल रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर बहस तेज हो गई और मामला मारपीट तक पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों के बीच जमकर हाथापाई शुरू हो गई, जिससे थाना परिसर में हड़कंप मच गया। परिजनों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन स्थिति कुछ देर तक नियंत्रण से बाहर रही।1
- जहानाबाद की सियासत एक बार फिर गरमा गई है। एक ऐसा मंच, जो महापुरुष के सम्मान के लिए बना था, अब विवाद और आक्रोश का कारण बन गया है। दरअसल, काको प्रखंड के घटकन गांव में की प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम के दौरान मखदुमपुर के पूर्व विधायक और राजद नेता ने अपने संबोधन में ऐसे बयान दे दिए, जिनसे इलाके की फिजाओं में कड़वाहट घुल गई है। मंच से बोलते हुए सतीश दास ने तर्क और विज्ञान का हवाला देते हुए सीधे ब्राह्मण समाज और से जुड़ी मान्यताओं पर सवाल खड़े किए। उन्होंने लोगों की सोच पर टिप्पणी करते हुए कहा कि समाज पढ़े-लिखे लोगों की बातों को नजरअंदाज करता है, लेकिन पंडितों की बातों पर आंख मूंदकर विश्वास कर लेता है। यही नहीं, उन्होंने पौराणिक कथाओं का जिक्र करते हुए विवादित और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। उनके इस बयान को लेकर अब तीखी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का कहना है कि बाबा साहेब के नाम पर समाज को बांटना और देवी-देवताओं का अपमान किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर भी इस बयान का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, और लोग लगातार कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। गौरतलब है कि सतीश दास इससे पहले भी अपने बयानों को लेकर विवादों में रह चुके हैं। जानकार मानते हैं कि उनकी यही शैली पहले भी राजनीतिक नुकसान का कारण बनी है। अब बड़ा सवाल ये है—क्या इस बार भी उनके बयान पर कोई ठोस कार्रवाई होगी? या फिर यह विवाद भी समय के साथ ठंडा पड़ जाएगा? फिलहाल, जहानाबाद में माहौल गरम है…और सबकी नजर प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी है।1
- 24 घंटे के अन्दर भोजपुर पुलिस द्वारा स्नेचिंग कांड का सफल उद्भेदन 'तिवारी गैंग' के 06 शातिर अपराधी गिरफ्तार, हथियार और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद 20 अप्रैल 2026 के सुबह में मझौआ शांति नगर निवासी राहुल कुमार से बाइक सवार अपराधियों ने सोने की चेन छीन ली थी। इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरा नगर थाना ने शहर में दहशत फैलाने वाले कुख्यात 'तिवारी गैंग' का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के सरगना समेत कुल 06 सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से अवैध हथियार, कारतूस और स्नेचिंग की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। बरामदगी :- 01 देशी पिस्टल, 02 जिंदा कारतूस और लूट में प्रयुक्त 02 बाइट-मोटरसाइकिल बरामद । राजकुमार शाह एसडीपीओ 11
- Post by SATISH KUMAR (पत्रकार)1