Shuru
Apke Nagar Ki App…
JMS Group of Institutions द्वारा आयोजित Shankhnaad Annual Cultural Fest 2K26 में इस बार एक ऐसी प्रस्तुति देखने को मिली जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। छात्र-छात्राओं ने Pahalgam में हुए आतंकी हमले को बेहद मार्मिक अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया। इस एक्ट में दर्द, साहस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। साथ ही यह भी दिखाया गया कि भारत आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और हर चुनौती का डटकर सामना करता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक भावुक हो गए और अंत में ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
Sharafat saifi
JMS Group of Institutions द्वारा आयोजित Shankhnaad Annual Cultural Fest 2K26 में इस बार एक ऐसी प्रस्तुति देखने को मिली जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। छात्र-छात्राओं ने Pahalgam में हुए आतंकी हमले को बेहद मार्मिक अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया। इस एक्ट में दर्द, साहस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। साथ ही यह भी दिखाया गया कि भारत आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और हर चुनौती का डटकर सामना करता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक भावुक हो गए और अंत में ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- आज चुहिया को पकड़कर गेंहू के खेत में छोड़कर आ रहे हैं1
- गाजियाबाद:- मोदीनगर आज भारतीय किसान मजदूर मोर्चा के बैनर तले सैकड़ों लोग हाथों में तख्ती लेकर गैस की किल्लत एवं कालाबाजारी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए तहसील पर जमकर प्रदर्शन किया मोर्चे के अध्यक्ष डॉ बबली गुर्जर युवा अध्यक्ष सतेंद्र शर्मा व महिला अध्यक्ष नीरज प्रजापति एवं उपाध्यक्ष निर्दोष खटाना ने संयुक्त रूप से कहा कि सरकार के नुमाइंदे व अधिकारी प्रचार करते हैं कि गैस की कोई कमी नहीं है लेकिन जमीन पर हालात ये हैं कि किसी को भी गैस समय पर नहीं मिल पा रही है। और देहात की सभी गैस एजेंसियां पर सिलेंडर की ब्लैकमेलिंग। पुरजोर तरीके से जारी है क्षेत्रवासियों को शादी व 13वीं के लिए सिलेंडर ₹4000 में खरीदने पड़ रहे हैं उपजिलाधिकारी मोदीनगर ने ज्ञापन लेने के उपरांत उपभोक्ताओं को हेल्पलाइन नंबर उपलब्ध कराने व एजेंसियों पर खुद जाकर जांच करने का आश्वासन दिया इस मौके पर मुख्य रूप से डॉ बबली गूजर, सतेंद्र शर्मा, नीरज प्रजापति, निर्दोष खटाना, राहुल जाटव जॉनी फफराना एम पी सिंह, दिनेश शर्मा बलवीर पर्सराम गुर्जर भड़ाना, मोनू गूजर बबलू प्रधान बाबा चौधरी नथु प्रधान दिनेश चौधरी जयप्रकाश शर्मा कुलदीप शर्मा। आदि लोग उपस्थित रहे1
- लोकेशन जनपद बुलंदशहर यूपी मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध पर बोले- दुनिया में अशांति कहीं भी हो वो दुनिया के खतरा है- आरिफ मोहम्मद खान हमें हर स्तिथि के लिए तैयार रहना होगा- आरिफ मोहम्मद खान गवर्नर बनने के बाद अब अगली भूमिका के सवाल पर बोले आरिफ मोहम्मद- साल 2008 में मैंने पढ़ने लिखने का फैसला लिया- आरिफ मोहम्मद खान तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर मैंने प्रधानमंत्री को पत्र लिखा- आरिफ मोहम्मद खान पीएम ने मुझे गवर्नर बनने की जिम्मेदारी लेने को कहा तो मैं उन्हें मना नहीं कर पाया- आरिफ मोहम्मद खान ऐसे में मेरा पूरा पॉलिटिकल कैरियर दांव पर लग गया था- आरिफ मोहम्मद खान प्रधानमंत्री का एहसान है कि जिस चीज़ के लिए मैंने काम किया था,उसे मैंने फलीभूत होते देखा- आरिफ मोहम्मद खान राजदूत बनाये जाने बोले आरिफ मोहम्मद- भगवान श्री कृष्ण ने कहा है कि वर्तमान में जियो, ये सब कभी सोचना नहीं चाहिये- आरिफ मोहम्मद खान पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान एक धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने अपने गृह जनपद बुलंदशहर पहुँचे।1
- *ककोड़ में भयंकर बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान* ककोड़, 5 अप्रैल 2026: आज सुबह 7 बजे से एक घंटे तक भयंकर बारिश हुई, जिसमें 15 मिनट तक ओले भी पड़े। इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा है। ककोड़ के आसपास के गांवों में गेहूं, जौ, और अन्य रबी फसलों की खेती होती है, जो इस समय पकने की स्थिति में हैं। ओलावृष्टि से इन फसलों की बालियां झड़ गई हैं, जिससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है। *फसलों को नुकसान* - गेहूं की फसल को नुकसान - जौ की फसल को नुकसान - टमाटर और शिमला मिर्च की फसल को भी नुकसान *किसानों की चिंता* किसानों का कहना है कि इस अचानक हुई बारिश और ओलावृष्टि से उनकी फसलें बर्बाद हो गई हैं। वे सरकार से मुआवजे की मांग कर रहे हैं। *सरकार की प्रतिक्रिया* सरकार ने फसल नुकसान का सर्वे शुरू कर दिया है और जल्द ही किसानों को मुआवजा दिया जाएगा। किसानों को 33% या इससे अधिक फसल नुकसान होने पर मुआवजा या क्लेम दिया जाता है ¹।1
- Post by Duniya Direct news1
- बुलन्दशहर। थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया जब डायल-112 के माध्यम से सूचना मिली कि बाइक सवार तीन युवक एक 10 माह की बच्ची को अपने साथ ले गए हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मामले की गंभीरता को देखते हुए तेजी से कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने तत्काल कई टीमें गठित कर आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया। साथ ही, इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और पड़ोसी थानों व जनपदों को भी अलर्ट कर दिया गया। त्वरित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया। बच्ची के सुरक्षित मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि बाइक सवार युवकों ने गलतफहमी में बच्ची को अपने किसी परिचित के परिवार की समझकर साथ ले लिया था। पुलिस के अनुसार, तीनों युवक बाल अपचारी हैं और कस्बा जहांगीराबाद के ही निवासी हैं। इस मामले में बच्ची की मां की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस द्वारा पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी1
- JMS Group of Institutions द्वारा आयोजित Shankhnaad Annual Cultural Fest 2K26 में इस बार एक ऐसी प्रस्तुति देखने को मिली जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। छात्र-छात्राओं ने Pahalgam में हुए आतंकी हमले को बेहद मार्मिक अंदाज में मंच पर प्रस्तुत किया। इस एक्ट में दर्द, साहस और देशभक्ति का अनोखा संगम देखने को मिला। साथ ही यह भी दिखाया गया कि भारत आतंक के खिलाफ मजबूती से खड़ा है और हर चुनौती का डटकर सामना करता है। पूरे कार्यक्रम के दौरान दर्शक भावुक हो गए और अंत में ‘भारत माता की जय’ के नारों से माहौल गूंज उठा।1
- सुबह - सुबह कोयल बोलती है, बहुत परेशान करती है1
- गाजियाबाद:- मोदीनगर में भारत रत्न चौधरी चरण सिंह पर सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। राष्ट्रीय लोक दल (RLD) के कार्यकर्ताओं ने मोदीनगर थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। कार्यकर्ताओं की शिकायत के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय जाट संसद के संस्थापक अध्यक्ष रामावतार पलसानिया ने 01 अप्रैल 2026 को अपने फेसबुक पेज पर 30 मिनट से अधिक का एक लाइव वीडियो प्रसारित किया था। आरोप है कि इस वीडियो के माध्यम से उन्होंने समाज में वैमनस्य, तनाव और अशांति फैलाने वाले बयान दिए। पुलिस ने लिखित शिकायत लेकर मुक़दमा दर्ज किया।1