हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव में निपुण विद्यार्थियों को बांटी गई स्टेशनरी किट जालौन।राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत प्रारंभिक बाल शिक्षा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से जालौन ब्लॉक में ‘हमारा आंगन, हमारे बच्चे’ उत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों और प्राथमिक विद्यालयों के समन्वित प्रयासों से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शिक्षाविद् डॉ. नितिन मित्तल ने कहा कि बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों का विकास भी बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि यदि बचपन से ही बच्चों में नैतिकता और संस्कारों का समावेश किया जाए तो वे आगे चलकर जिम्मेदार और सफल नागरिक बनते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों की सराहना करते हुए कहा कि वे बच्चों की देखभाल, पोषण और शिक्षा के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी ज्ञान प्रकाश अवस्थी ने बताया कि सरकार का लक्ष्य है कि जब बच्चा कक्षा एक में प्रवेश करे तो वह अपनी आयु के अनुरूप आवश्यक दक्षताएं प्राप्त कर चुका हो। इसी उद्देश्य से को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों में ईसीसीई एजुकेटर की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के अंतर्गत आंगनबाड़ी और विद्यालय मिलकर बच्चों को बुनियादी शिक्षा में दक्ष बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में नई शिक्षा नीति के अंतर्गत संचालित बाल वाटिका से जुड़ी व्यवस्थाओं और मानकों की जानकारी भी दी गई। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों में किए गए सुधारों की चर्चा करते हुए बताया गया कि को-लोकेटेड केंद्रों को वंडर बॉक्स, बच्चों के अनुकूल फर्नीचर और खेल सामग्री उपलब्ध कराई गई है। इस अवसर पर ब्लॉक की प्रत्येक न्याय पंचायत से चयनित को-लोकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों के 50 निपुण बच्चों को स्टेशनरी किट प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन आलोक खरे ने किया। इस दौरान बाल विकास परियोजना से डॉली निरंजन, प्रभारी सीडीपीओ जितेंद्र सिंह, निहारिका गौतम, सुनीता वर्मा, दीपू शर्मा, एआरपी बलवान पाल, नोडल शिक्षक आलोक खरे, सौरभ खरे, शिव प्रताप राठौर, दीपेंद्र, अखिलेश रजक, संजीव सोनकिया, शैलेंद्र राजावत, गोविंद दीक्षित, भूरी देवी, मधुलता गुप्ता, आरती शुक्ला, रीनू पाल, ज्योति कुशवाहा, किरन, नेहा व ज्योति सहित अनेक शिक्षक और आंगनबाड़ी कार्यकर्तियां मौजूद रहीं।

- जालौन में मनरेगा कर्मचारियों का मानदेय न मिलने से रोष देखने को मिल रहा है। क्षेत्र पंचायत कार्यालय जालौन में कार्यरत कर्मचारियों को पिछले 9 महीनों से मानदेय नहीं मिला, जिससे उनके सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। नाराज़ कर्मचारियों ने बीडीओ के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लंबित मानदेय के जल्द भुगतान की मांग की है। कर्मचारियों का कहना है कि जुलाई 2025 के बाद से ग्राम रोजगार सेवक, कंप्यूटर ऑपरेटर, तकनीकी सहायक और अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी को भुगतान नहीं मिला, जबकि इस दौरान दशहरा, दीपावली और होली जैसे बड़े त्योहार भी निकल गए। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द मानदेय का भुगतान नहीं हुआ तो आंदोलन किया जा सकता है।1
- जालौन के चमारी में उद्घाटन के दौरान बोले कैलाश सत्यार्थी "पुस्तकालय भी एक जन आंदोलन बन सकता है"!!.....1
- चमारी में इतिहास बन गया माता प्रसाद की स्मृति में बनाया गया पुस्तकालय जिसका लोकार्पण 8 मार्च को किया गया जिसमें हिंदुस्तान की दिग्गज हस्तियों ने सहभागिता की1
- उरई (जालौन)। आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) व भीम आर्मी के तत्वावधान में जनपद के छात्र-युवाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूसीजी एक्ट-2026 को लागू करने तथा आरक्षित वर्ग के छात्रों के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि यूसीजी एक्ट बिल-2026 को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए। साथ ही केंद्रीय व राज्य विश्वविद्यालयों में आरक्षित वर्ग की खाली सीटों को खुली परीक्षा के माध्यम से भरा जाए तथा देशभर के डिग्री कॉलेजों में भी आरक्षित सीटों पर नियुक्तियां सुनिश्चित की जाएं।1
- खास खबर है जालौन जिले के ग्राम बंगरा से जुड़ी हुई जहां आज़ देर शाम एक घटनाक्रम हो गया दरअसल सड़क पार कर रही महिला एक बाइक सवार जो वहां से गुजर रहा था उससे टकरा गई और इस घटनाक्रम में बाइक सवार और महिला दोनों ही घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है2
- Post by KD पत्रकारMEDIA1
- Post by Bheem rajawat 96288004581
- उरई : बस स्टैंड चौकी के मधुवन विला चौराहे पर हल्का धक्का लगने से भड़का विवाद :- युवक संग मारपीट, अफरा-तफरी मच गई, जाम लग गया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। क्या है पूरा मामला!!!1