तालाबों से अवैध राखड़ निकासी का आरोप, ग्रामीणों में दहशत ग्राम प्रधानों ने एनटीपीसी के एजीएम (एचआर) विवेक चंद्रा को सौंपा ज्ञापन, ओवरलोड वाहनों पर रोक और पेटी ठेकेदारों को हटाने की मांग मेजा, प्रयागराज। विकासखंड मेजा की ग्राम पंचायत सलैया कला और सलैया खुर्द में तालाबों से कथित अवैध राखड़ निकासी और ओवरलोड वाहनों से ढुलाई का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एनटीपीसी के एजीएम (एचआर) विवेक चंद्रा को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रधानों का आरोप है कि राखड़ की ढुलाई में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वहीं, तालाबों के आसपास गोली-बम चलने जैसी घटनाओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। ग्राम प्रधान देवी शंकर यादव ने दिए गए पत्र में आरोप लगाया कि तालाबों से राखड़ निकाली जा रही है और भारी वाहनों के जरिए उसकी ढुलाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों के गांव की सड़कों से गुजरने के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होने और हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, सलैया खुर्द के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने भी एनटीपीसी प्रबंधन को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के करीब 300 मजदूर एनटीपीसी में काम करने के लिए आते-जाते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाबों के आसपास आए दिन गोली-बम चलने जैसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पेटी ठेकेदारों को हटाने की मांग ग्राम प्रधानों ने एनटीपीसी प्रबंधन से पूरे मामले की जांच कराने, राखड़ की कथित अवैध निकासी पर रोक लगाने और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही संबंधित पेटी ठेकेदारों को क्षेत्र से हटाने की भी मांग की गई है। प्रधानों का कहना है कि यदि मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की है। तालाबों से अवैध राखड़ निकासी का आरोप, ग्रामीणों में दहशत ग्राम प्रधानों ने एनटीपीसी के एजीएम (एचआर) विवेक चंद्रा को सौंपा ज्ञापन, ओवरलोड वाहनों पर रोक और पेटी ठेकेदारों को हटाने की मांग मेजा, प्रयागराज। विकासखंड मेजा की ग्राम पंचायत सलैया कला और सलैया खुर्द में तालाबों से कथित अवैध राखड़ निकासी और ओवरलोड वाहनों से ढुलाई का मामला सामने आया है। मामले को लेकर दोनों ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने एनटीपीसी के एजीएम (एचआर) विवेक चंद्रा को ज्ञापन सौंपकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। प्रधानों का आरोप है कि राखड़ की ढुलाई में लगे भारी वाहनों की आवाजाही से ग्रामीणों को परेशानी हो रही है। वहीं, तालाबों के आसपास गोली-बम चलने जैसी घटनाओं का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई गई है। ग्राम प्रधान देवी शंकर यादव ने दिए गए पत्र में आरोप लगाया कि तालाबों से राखड़ निकाली जा रही है और भारी वाहनों के जरिए उसकी ढुलाई की जा रही है। ओवरलोड वाहनों के गांव की सड़कों से गुजरने के कारण आवागमन प्रभावित होने के साथ सड़क क्षतिग्रस्त होने और हादसे का खतरा बना हुआ है। वहीं, सलैया खुर्द के ग्राम प्रधान सुरेश कुमार ने भी एनटीपीसी प्रबंधन को ज्ञापन देकर बताया कि ग्राम पंचायत क्षेत्र के करीब 300 मजदूर एनटीपीसी में काम करने के लिए आते-जाते हैं। भारी वाहनों की लगातार आवाजाही से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि तालाबों के आसपास आए दिन गोली-बम चलने जैसी घटनाओं से ग्रामीणों में भय का माहौल बना हुआ है। पेटी ठेकेदारों को हटाने की मांग ग्राम प्रधानों ने एनटीपीसी प्रबंधन से पूरे मामले की जांच कराने, राखड़ की कथित अवैध निकासी पर रोक लगाने और ओवरलोड वाहनों की आवाजाही पर कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही संबंधित पेटी ठेकेदारों को क्षेत्र से हटाने की भी मांग की गई है। प्रधानों का कहना है कि यदि मामले में समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीणों की परेशानी बढ़ सकती है। उन्होंने एनटीपीसी प्रबंधन और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करने तथा क्षेत्र में शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने की मांग की है।

- रोशनदान तोड़कर घर में घुसे चोर, 1.20 लाख नकदी और सोने के आभूषण चोरी परिवार के पांच सदस्य आगे के कमरों में सोते रहे, पीछे के कमरे को बनाया निशाना मेजा, प्रयागराज। मेजा थाना क्षेत्र के कोटहा गांव में बीती रात चोरों ने रोशनदान तोड़कर घर में प्रवेश किया और पीछे के कमरे में रखी 1.20 लाख रुपये की नकदी के साथ सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय परिवार के पांच सदस्य घर के आगे स्थित दो कमरों में सो रहे थे। सुबह चोरी की जानकारी होने पर परिजनों में हड़कंप मच गया। कोटहा गांव निवासी रामदेव जायसवाल पुत्र हीरालाल जायसवाल उरूवा में सोसाइटी की खाद्य समिति में सहायक सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि विभाग के 1.20 लाख रुपये नकद घर में रखे थे। चोर पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और नकदी के साथ घर में रखे सोने के झुमके, सोने की चेन, सोने की अंगूठी, दो मंगलसूत्र और सोने की बाली समेत अन्य सामान चोरी कर ले गए। पीड़ित ने बताया कि चोर बगल के मकान की छत के रास्ते उनके घर तक पहुंचे। इसके बाद पीछे के कमरे का रोशनदान तोड़कर अंदर घुसे और सामान समेटकर उसी रास्ते से फरार हो गए। पहले भी दो बार घर में घुस चुके हैं चोर रामदेव जायसवाल ने बताया कि करीब आठ वर्ष पहले भी चोर उनके घर में घुसे थे। उस समय परिजनों को सुगबुगाहट होने पर चोर बिना सामान लिए निकल गए थे। करीब तीन वर्ष पहले भी चोर घर में घुसे थे। उस दौरान एक सोने की सकरी चोरी कर ले गए थे। इतना ही नहीं, घर में रखी साड़ी और ब्लाउज को कैंची से काट दिया था। पीड़ित के मुताबिक चोरों ने दीवार पर लिपस्टिक से आपत्तिजनक गाली-गलौज वाले शब्द भी लिखे थे। सूचना पर मेजा रोड चौकी प्रभारी हरिओम सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए जांच शुरू कर दी। चौकी प्रभारी ने बताया कि घटना से जुड़े साक्ष्य जुटाने के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम को बुलाया गया है। बताया गया कि जिस मकान की छत के रास्ते चोर घर तक पहुंचे, वह बुद्धिसागर (एसआई) का खाली मकान है, जिसमें वर्तमान में कोचिंग संचालित होती है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही घटना के पर्दाफाश में जुटी है।1
- कुल्हड़िया गांव में बना गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल गौशाला बदहाल, सफाई व्यवस्था पर उठे सवाल प्रयागराज: विकासखंड कौंधियारा के कुल्हड़िया ग्राम सभा स्थित गौशाला में गंदगी और अव्यवस्थाओं का अंबार लगा है। परिसर में जगह-जगह कचरा व गोबर जमा होने से पशुओं को परेशानी हो रही है। गौशाला में करीब 300 पशु बताए जा रहे हैं, जिनमें कुछ के बीमार होने की भी जानकारी है। वहीं, पशुओं की देखभाल और सफाई के लिए लगाए गए पांच मजदूरों ने दो माह से मानदेय नहीं मिलने का आरोप लगाया है। ग्रामीणों ने गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं में सुधार, बीमार पशुओं के उपचार, नियमित सफाई और मजदूरों के लंबित मानदेय भुगतान की मांग की है।1
- लालापुर में टूटा पुल बना मौत का जाल नहर में समाया ई रिक्शा चालक ने कूदकर बचाईं जान बारा, प्रयागराज यमुनानगर/बारा। लालापुर से मसूरियन मैया धाम जाने वाले मार्ग पर टूटा नहर पुल अब लोगों की जान पर भारी पड़ने लगा है। महीनों से पुल क्षतिग्रस्त होने के बावजूद जिम्मेदार विभाग की ओर से कोई स्थायी व्यवस्था नहीं किए जाने का खामियाजा एक ई-रिक्शा चालक को भुगतना पड़ा। कच्ची और संकरी पटरी से निकलने के दौरान ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर गहरी नहर में जा गिरा। चालक ने समय रहते छलांग लगाकर जान बचाई। गनीमत रही कि हादसे के समय ई-रिक्शा में कोई सवारी नहीं थी, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। कैसे हुआ हादसा बताया गया कि कौंधियारा निवासी कप्तान बिंद पुत्र जगदीश प्रसाद ई-रिक्शा संख्या UP70 NT 9250 से मसूरियन मैया धाम दर्शन करने पहुंचे थे। दर्शन के बाद लालापुर की ओर जाते समय उन्हें पुल के टूटे होने की जानकारी हुई। वैकल्पिक रास्ते की जानकारी नहीं होने के कारण उन्होंने नहर किनारे बनी कच्ची पटरी से आगे निकलने का प्रयास किया।पुल से करीब 100 मीटर आगे पहुंचते ही संकरी, ऊबड़-खाबड़ और फिसलन भरी पटरी पर ई-रिक्शा का संतुलन बिगड़ गया और देखते ही देखते ई-रिक्शा नहर में जा गिरा। चालक ने खतरा भांपते हुए तत्काल वाहन से छलांग लगा दी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आवाज सुनकर खेतों में काम कर रहे ग्रामीण दौड़कर पहुंचे और रस्सियों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद ई-रिक्शा को नहर से बाहर निकाला। सैकड़ों लोगों की जिंदगी दांव पर ग्रामीणों का आरोप है कि पुल की हालत लंबे समय से खराब है और इसकी मरम्मत व पुनर्निर्माण की मांग कई बार की जा चुकी है। इसके बावजूद जिम्मेदार विभाग मौन है। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों श्रद्धालुओं, ग्रामीणों और स्कूली बच्चों का आवागमन होता है। ग्रामीणों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते पुल का निर्माण नहीं कराया गया तो अगली बार हादसा जानलेवा साबित हो सकता है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी प्रयागराज से तत्काल हस्तक्षेप कर टूटे पुल का निर्माण कराने और तब तक सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।1
- चंद्र करीब शुक्र ग्रह 14 सितंबर 2026 आसमान में दिखा अद्भुत नजारा दिखा 14 सितंबर को आसमान में दिखा अद्भुत खगोलीय घटना चंद्रमा के करीब शुक्र ग्रह2
- थाना हण्डिया क्षेत्रान्तर्गत कस्बा हण्डिया में मोटरसाइकिल सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा ग्राम मुगरहा निवासी पवन कुमार यादव को गोली मारकर घायल कर देने व ईलाज के दौरान मृत्यु हो जाने पर पुलिस द्वारा कृत कार्यवाही के सम्बन्ध में पुलिस उपायुक्त गंगानगर द्वारा आज दिनांक-15.09.2026 को दी गई बाइट-*1
- आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार आमने-सामने बाइक की जोरदार टक्कर, युवक गंभीर घायल,दूसरा बाइक सवार मौके से फरार मेजा, प्रयागराज। सोनार का तारा क्षेत्र में मंगलवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि दूसरा बाइक सवार मौके से फरार होने में कामयाब रहा। जानकारी के अनुसार, दिनेश कुमार पुत्र राजधर, निवासी घूघा, बाइक सोनार का तारा बाजार से अपने घर घूघा जा रहे थे। जैसे ही वह नई पेट्रोल टंकी अकोढ़ा के सामने पहुंचे, तभी सामने से आ रही दूसरी बाइक से उनकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दिनेश कुमार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसी दौरान दूसरा बाइक सवार मौका पाकर वहां से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल दिनेश कुमार को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।1
- सलोरी पुल के पास पेड़ पर चढ़ा विशालकाय अजगर, मची अफरा-तफरी प्रयागराज के सलोरी पुल के पास पेड़ पर कई फीट लंबा विशालकाय अजगर दिखाई देने से लोगों में अफरा-तफरी मच गई। अजगर को देखने के लिए मौके पर भीड़ जुट गई। सूचना पर सर्प मित्र अंकित टार्जन पहुंचे और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया। बाद में उसे सुरक्षित प्राकृतिक वातावरण में छोड़ दिया गया।1
- प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव की बदमाशों ने अंधाधुंध गोली मारकर की हत्या!!* मौका -ए -वारदात पर बिखरा खून* सपा नेता पवन यादव को बातचीत के दौरान बाइक पर सवार होकर आये 3 हमलावरों ने पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने दम तोड़ा!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पिलर नंबर 52 के पास की घटना !1
- प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना ! प्रयागराज प्रयागराज में सपा नेता पवन यादव पर बदमाशों ने की अंधाधुंध फायरिंग!! बातचीत के दौरान बाइक सवार 3 हमलावरों ने सपा नेता की पीठ में मारी गोली!! अस्पताल पहुंचने से पहले ही सपा नेता पवन यादव ने तोड़ा दम!! घटना को अंजाम देकर बाइक सवार अज्ञात बदमाश मौके से हुए फरार!! हमलावरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस!! हंडिया थाना क्षेत्र के पीलर नंबर 52 के पास की घटना !1