logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया के अनुसार, इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़का व लड़की खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 3 से 4 अगस्त तक होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 33 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, चेस, बेसबॉल, कराटे, नेटबॉल, सॉफ्ट बॉल, वुशू, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, स्विमिंग, शूटिंग, एथलेटिक, खो-खो, रेसलिंग, फुटबॉल, योगा, कबड्डी और हैंडबॉल शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है ताकि खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

10 hrs ago
user_Mahipal
Mahipal
Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
10 hrs ago

शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया के अनुसार, इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़का व लड़की खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 3 से 4 अगस्त तक होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 33 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, चेस, बेसबॉल, कराटे, नेटबॉल, सॉफ्ट बॉल, वुशू, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, स्विमिंग, शूटिंग, एथलेटिक, खो-खो, रेसलिंग, फुटबॉल, योगा, कबड्डी और हैंडबॉल शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है ताकि खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।

More news from हरियाणा and nearby areas
  • शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया के अनुसार, इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़का व लड़की खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 3 से 4 अगस्त तक होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 33 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, चेस, बेसबॉल, कराटे, नेटबॉल, सॉफ्ट बॉल, वुशू, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, स्विमिंग, शूटिंग, एथलेटिक, खो-खो, रेसलिंग, फुटबॉल, योगा, कबड्डी और हैंडबॉल शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है ताकि खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
    1
    शिक्षा विभाग हरियाणा एवं स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 21 जुलाई से 5 अगस्त तक स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। पलवल के नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में आयोजित खंड स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में पलवल, होडल, हथीन और हसनपुर खंड के सरकारी एवं गैर सरकारी स्कूलों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जसबीर तेवतिया के अनुसार, इस प्रतियोगिता में अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग के लड़का व लड़की खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।

खंड स्तर पर विजेता रहने वाले खिलाड़ियों को 3 से 4 अगस्त तक होने वाली जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता में कुल 33 प्रकार के खेल शामिल किए गए हैं, जिनमें जूडो, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, चेस, बेसबॉल, कराटे, नेटबॉल, सॉफ्ट बॉल, वुशू, जिमनास्टिक, बॉक्सिंग, स्विमिंग, शूटिंग, एथलेटिक, खो-खो, रेसलिंग, फुटबॉल, योगा, कबड्डी और हैंडबॉल शामिल हैं। इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों का शारीरिक एवं मानसिक विकास करना है ताकि खिलाड़ी देश व प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे खिलाड़ियों ने बताया कि सरकार खेलों को बढ़ावा देने के साथ स्कॉलरशिप भी प्रदान कर रही है, जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है।
    user_Mahipal
    Mahipal
    Journalist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    10 hrs ago
  • हरियाणा के हथीन में सीएम फ्लाइंग की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर खराब राशन पाया गया है।
    1
    हरियाणा के हथीन में सीएम फ्लाइंग की टीम के पहुंचते ही हड़कंप मच गया। टीम की इस कार्रवाई के दौरान मौके पर खराब राशन पाया गया है।
    user_Haryana Times
    Haryana Times
    Local News Reporter हथीन, पलवल, हरियाणा•
    3 min ago
  • नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहरी क्षेत्र में करीब 6 एकड़ भूमि पर बसाई जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों को विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और कॉलोनियों के पनपने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर नियमानुसार कदम उठाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। दोनों ही कॉलोनियां लगभग तीन-तीन एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थीं। कार्रवाई के दौरान पहली कॉलोनी में तीन एकड़ में फैला कच्चा सड़क नेटवर्क तोड़ा गया, जबकि दूसरी कॉलोनी में 8 डीपीसी और कच्चे रास्तों के निर्माण को ध्वस्त किया गया। यह पूरा तोड़फोड़ अभियान स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सिटी फिरोजपुर झिरका की पुलिस टीम मुस्तैद रही, वहीं नगीना के नायब तहसीलदार रवि कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर तैनात रहे।
    1
    नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में अवैध रूप से विकसित की जा रही कॉलोनियों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। शहरी क्षेत्र में करीब 6 एकड़ भूमि पर बसाई जा रही दो अनधिकृत कॉलोनियों को विभाग की टीम ने बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया।

जिला नगर योजनाकार अधिकारी बिनेश कुमार ने बताया कि क्षेत्र में अवैध निर्माण और कॉलोनियों के पनपने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर नियमानुसार कदम उठाते हुए दो अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई की गई। दोनों ही कॉलोनियां लगभग तीन-तीन एकड़ क्षेत्र में फैली हुई थीं। कार्रवाई के दौरान पहली कॉलोनी में तीन एकड़ में फैला कच्चा सड़क नेटवर्क तोड़ा गया, जबकि दूसरी कॉलोनी में 8 डीपीसी और कच्चे रास्तों के निर्माण को ध्वस्त किया गया।

यह पूरा तोड़फोड़ अभियान स्थानीय प्रशासन और पुलिस की मौजूदगी में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए थाना सिटी फिरोजपुर झिरका की पुलिस टीम मुस्तैद रही, वहीं नगीना के नायब तहसीलदार रवि कुमार ड्यूटी मजिस्ट्रेट के रूप में मौके पर तैनात रहे।
    user_Liyakat Ali Reporter
    Liyakat Ali Reporter
    Local News Reporter नूंह, नूंह, हरियाणा•
    5 min ago
  • नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहरी क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार (DTP) की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर बने 8 डीपीसी और अवैध रूप से बनाए गए मिट्टी के सड़क नेटवर्क को भी पूरी तरह से तोड़ दिया। यह पूरी कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रवि कुमार की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
    1
    नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका शहरी क्षेत्र में जिला नगर योजनाकार (DTP) की टीम ने अवैध कॉलोनियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस विशेष अभियान के तहत लगभग 6 एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त कर दिया गया। बुलडोजर कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके पर बने 8 डीपीसी और अवैध रूप से बनाए गए मिट्टी के सड़क नेटवर्क को भी पूरी तरह से तोड़ दिया।

यह पूरी कार्रवाई पुलिस बल की मौजूदगी और ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार रवि कुमार की निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न हुई।
    user_Mk
    Mk
    नूंह, नूंह, हरियाणा•
    3 hrs ago
  • हरियाणा के पलवल जिले में हथीन खंड के उटावड़ गांव स्थित सरकारी स्कूलों में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही हथीन खंड के अन्य सरकारी स्कूलों के स्टाफ में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उटावड़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं आते, बच्चे भी देर से पहुंचते हैं और मिड-डे-मील वितरण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस सूचना पर हथीन के नायब तहसीलदार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार और पलवल के एफएसओ राजेश वर्मा के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ में औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सुबह 8:15 बजे तक दोनों स्कूलों में कोई भी अध्यापक हाजिर नहीं मिला। इसके बाद राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उटावड़ में जांच करने पर अध्यापकों के देरी से आने का खुलासा हुआ, जिनमें से 3 अध्यापक बीएलओ ड्यूटी पर, 1 सीएल पर और 2 अध्यापक गैरहाजिर पाए गए। स्कूल में कुल 700 बच्चों में से केवल 188 बच्चे ही उपस्थित मिले। मिड-डे-मील के स्टॉक की जांच में खीर बनाने का मिक्सर के 2 बैग और 38 किलोग्राम सोया चूरा एक्सपायर हो चुका पाया गया, जिसे एफएसओ ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके अलावा चावल में सुरसरी लगी मिली, जिस पर एफएसओ द्वारा कच्चे चावल और पके हुए राजमा का एक-एक सैंपल लिया गया। दूसरी तरफ, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ के निरीक्षण में 6 अध्यापकों में से 4 देरी से पहुंचे, 1 सीएल पर मिला और स्कूल के प्रिंसिपल सुनील यादव गैरहाजिर पाए गए। इस स्कूल में नामांकित 507 छात्राओं में से केवल 80 छात्राएं ही उपस्थित मिलीं और 431 गैरहाजिर पाई गईं। हालांकि, इस स्कूल में मिड-डे-मील का स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार सही पाया गया। दोनों स्कूलों में उजागर हुई इन अनियमितताओं के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
    1
    हरियाणा के पलवल जिले में हथीन खंड के उटावड़ गांव स्थित सरकारी स्कूलों में बुधवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता (सीएम फ्लाइंग) की टीम ने औचक निरीक्षण किया। इस कार्रवाई की खबर मिलते ही हथीन खंड के अन्य सरकारी स्कूलों के स्टाफ में हड़कंप मच गया। सीएम फ्लाइंग फरीदाबाद की टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उटावड़ के सरकारी स्कूलों में शिक्षक समय पर नहीं आते, बच्चे भी देर से पहुंचते हैं और मिड-डे-मील वितरण में भारी अनियमितताएं बरती जा रही हैं। इस सूचना पर हथीन के नायब तहसीलदार व ड्यूटी मजिस्ट्रेट श्रवण कुमार और पलवल के एफएसओ राजेश वर्मा के साथ राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला व राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ में औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान सुबह 8:15 बजे तक दोनों स्कूलों में कोई भी अध्यापक हाजिर नहीं मिला। इसके बाद राजकीय कन्या प्राथमिक पाठशाला उटावड़ में जांच करने पर अध्यापकों के देरी से आने का खुलासा हुआ, जिनमें से 3 अध्यापक बीएलओ ड्यूटी पर, 1 सीएल पर और 2 अध्यापक गैरहाजिर पाए गए। स्कूल में कुल 700 बच्चों में से केवल 188 बच्चे ही उपस्थित मिले। मिड-डे-मील के स्टॉक की जांच में खीर बनाने का मिक्सर के 2 बैग और 38 किलोग्राम सोया चूरा एक्सपायर हो चुका पाया गया, जिसे एफएसओ ने मौके पर ही नष्ट करवा दिया। इसके अलावा चावल में सुरसरी लगी मिली, जिस पर एफएसओ द्वारा कच्चे चावल और पके हुए राजमा का एक-एक सैंपल लिया गया।

दूसरी तरफ, राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल उटावड़ के निरीक्षण में 6 अध्यापकों में से 4 देरी से पहुंचे, 1 सीएल पर मिला और स्कूल के प्रिंसिपल सुनील यादव गैरहाजिर पाए गए। इस स्कूल में नामांकित 507 छात्राओं में से केवल 80 छात्राएं ही उपस्थित मिलीं और 431 गैरहाजिर पाई गईं। हालांकि, इस स्कूल में मिड-डे-मील का स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार सही पाया गया। दोनों स्कूलों में उजागर हुई इन अनियमितताओं के संबंध में रिपोर्ट तैयार की जा रही है, जिसे आगामी कार्रवाई के लिए मुख्यालय भेजा जाएगा।
    user_माथुर पत्रकार
    माथुर पत्रकार
    Voice of people हथीन, पलवल, हरियाणा•
    6 hrs ago
  • मानसून सत्र शुरू होते ही दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा अखिलेश यादव ने संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, तो उन्हें मजबूरन पीएम आवास तक जाना पड़ा। इस पर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सरकार बातचीत करने को तैयार है और इसके लिए समय सीमा तय की जानी चाहिए। दिल्ली में पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी और लड़कियों के साथ भी मारपीट की। छात्रों के शरीर पर पड़े चोट के निशान साफ बयां कर रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें बेहद बेरहमी से पीटा है। पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में चंद्रशेखर आजाद बारिश और तूफान की परवाह किए बिना संसद भवन में अनशन पर बैठ गए हैं।
    4
    मानसून सत्र शुरू होते ही दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज का मुद्दा अखिलेश यादव ने संसद में उठाया। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने उनकी बात नहीं सुनी, तो उन्हें मजबूरन पीएम आवास तक जाना पड़ा। इस पर लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सरकार बातचीत करने को तैयार है और इसके लिए समय सीमा तय की जानी चाहिए।

दिल्ली में पुलिस ने छात्रों पर लाठियां भांजी और लड़कियों के साथ भी मारपीट की। छात्रों के शरीर पर पड़े चोट के निशान साफ बयां कर रहे हैं कि पुलिस ने उन्हें बेहद बेरहमी से पीटा है।

पुलिस की इस बर्बर कार्रवाई और लाठीचार्ज के विरोध में चंद्रशेखर आजाद बारिश और तूफान की परवाह किए बिना संसद भवन में अनशन पर बैठ गए हैं।
    user_AMAR NAUHWAR
    AMAR NAUHWAR
    Pharmacist पलवल, पलवल, हरियाणा•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.