Shuru
Apke Nagar Ki App…
नौबतपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में 15जुलाईसे 21जूलाई तक होने वाले भगवावत कथा को लेकर कार्यसमिति कि बैठक आयोजित किया गया नौबतपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में 15जुलाई से 21जुलाई तक आयोजित होने वाले भगवतकथा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन मधेश्वर शर्मा के अध्यक्ष्ता में आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए।
अवनीश कुमार
नौबतपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में 15जुलाईसे 21जूलाई तक होने वाले भगवावत कथा को लेकर कार्यसमिति कि बैठक आयोजित किया गया नौबतपुर प्रखंड के मोतीपुर गांव में 15जुलाई से 21जुलाई तक आयोजित होने वाले भगवतकथा की तैयारी को लेकर बैठक का आयोजन मधेश्वर शर्मा के अध्यक्ष्ता में आयोजित किया गया। जिसमें दर्जनों ग्रामीण उपस्थित हुए।
More news from बिहार and nearby areas
- हर जगह अब सेनेटरी सुविधा: चंदन एंटरप्राइजेज सस्ती मशीनों से बदल रहा सिस्टम पटना में आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान चंदन एंटरप्राइजेज ने जानकारी दी कि उनके यहां सेनेटरी पैड वेंडिंग मशीन और वॉटर प्यूरीफायर मशीन बेहद कम कीमत पर उपलब्ध कराई जा रही है। कंपनी ने बताया कि नगर परिषद, नगर पंचायत और ग्राम पंचायत के साथ-साथ स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तर और प्राइवेट संस्थानों में सेनेटरी पैड मशीन लगाने के निर्देश मिले हैं, जिसके तहत तेजी से इंस्टॉलेशन किया जा रहा है। कंपनी का कहना है कि वे वेंडर्स को भी किफायती दरों पर मशीन उपलब्ध करा रहे हैं, जिससे इस सुविधा का विस्तार और तेज़ी से हो सके। साथ ही, इंस्टॉलेशन में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए टेक्निकल टीम की मदद और इंस्टॉलेशन वीडियो भी उपलब्ध कराया जा रहा है। चंदन एंटरप्राइजेज का उद्देश्य है कि स्वच्छता और महिला स्वास्थ्य से जुड़ी यह जरूरी सुविधा हर जगह आसानी से पहुंच सके।1
- पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के छोटी पहाड़ी के पास बुधवार को मध् निषेध विभाग की टीम ने छापेमारी कर एक शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है,और बाहन को जप्त कर लिया है ,बाहन में तलाशी के दौरान पुलिस को भारी मात्रा में विदेशी शराब मिला है ,#apnacitytaknews #patnacity #patnapolice #patna #पटना1
- Mukhiyajee Reporter | Ajeet (Patna) राजधानी पटना सहित आसपास के इलाकों में मंगलवार की देर शाम अचानक आए तेज आंधी-तूफान और झमाझम बारिश ने जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया। करीब शाम 6:30 बजे शुरू हुई तेज हवाओं ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद तेज बारिश शुरू हो गयी। सुरक्षा के मद्देनजर कई इलाकों में बिजली आपूर्ति तत्काल काट दी गयी, जिससे अंधेरा छा गया और लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हवा की रफ्तार 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच गयी थी। फुलवारी शरीफ, दानापुर, खगौल, संपतचक और गौरीचक समेत कई इलाकों में आंधी से झोपड़ियां उड़ गयीं, टीन-कर्कट बिखर गए और कई जगह पेड़ व बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। सड़कों पर पेड़ की डालियां गिरने से आवागमन बाधित हो गया। कई जगहों पर छोटे दुकानदारों के ठेले और अस्थायी दुकानें भी पलट गयीं, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। आम की फसलों को भी क्षति पहुंची है। तेज बारिश ने शहर की व्यवस्था की पोल खोल दी। महज एक घंटे की बारिश में ही सड़कों पर घुटनों तक पानी भर गया। नालों का पानी उफनकर सड़कों पर आ गया और कई इलाकों में जलजमाव की गंभीर स्थिति बन गयी। सड़कें तालाब में तब्दील हो गयीं, जिससे लोगों को आने-जाने में भारी दिक्कत हुई। दफ्तर से लौट रहे लोगों को घंटों जाम और पानी भरे रास्तों से जूझना पड़ा। कई वाहन बीच सड़क पर बंद हो गए। आंधी-पानी का सबसे ज्यादा असर गरीब और झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर पड़ा। कई परिवारों की झोपड़ियां उजड़ गयीं और घर का सामान भीगकर खराब हो गया। वहीं ग्रामीण इलाकों में किसानों को भी भारी नुकसान झेलना पड़ा। तेज हवा और बारिश से खड़ी फसलें गिर गयीं, जिससे उत्पादन पर असर पड़ने की आशंका है।2
- Post by AMOD SONI1
- फतुहा में बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, एनएच-31 पर जलजमाव से जनजीवन अस्त-व्यस्त पटना/फतुहा, बुधवार: राजधानी पटना से सटे फतुहा में बुधवार शाम हुई तेज बारिश ने नगर पालिका की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी। बारिश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग 31 (एनएच-31) पर नटवा मोड़ से लेकर इमली चौक तक सड़क पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। स्थानीय लोगों के अनुसार, कुछ ही घंटों की बारिश में सड़कें तालाब में तब्दील हो गईं। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण पानी लंबे समय तक जमा रहा। इस दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा, वहीं पैदल चलने वाले लोग भी परेशान नजर आए। व्यापारियों ने बताया कि सड़क पर जलजमाव की वजह से दुकानों तक ग्राहकों का पहुंचना मुश्किल हो गया, जिससे कारोबार पर भी असर पड़ा। कई जगहों पर गड्ढों में पानी भर जाने से दुर्घटना की आशंका बनी रही। स्थानीय नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि हर साल बारिश के दौरान यही स्थिति उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाता। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलनिकासी की व्यवस्था को दुरुस्त किया जाए, ताकि आने वाले दिनों में इस तरह की परेशानी से राहत मिल सके।1
- लापरवाही के आरोप: परिजनों का आरोप है कि लड़का पहले ही मर चुका था, लेकिन अस्पताल प्रशासन पैसे ऐंठने के लिए उसे वेंटिलेटर पर रखकर इलाज का नाटक करता रहा। अंग चोरी का शकः परिजनों ने मौत के बाद किडनी निकाले जाने का अंदेशा भी जताया है, जिसे पुलिस जांच के दायरे में लेकर जांच कर रही है। अस्पताल में तोड़फोड़: हंगामे के दौरान परिजनों ने ICU का बेड निकालकर सड़क पर प्रदर्शन किया और अस्पताल परिसर में तोड़फोड़ की। अन्य घटनाएं: जुलाई 2025 में, पारस अस्पताल में ही एक कैदी की इलाज के दौरान हत्या कर दी गई थी, जिससे अस्पताल की सुरक्षा पर सवाल उठे थे। अस्पताल का रुखः आम तौर पर, पारस प्रशासन ऐसे मामलों में खुद को बेकसूर बताता है और रिकॉर्ड की जांच करने की बात कहता है। एक पुराने मामले (2022) में, अस्पताल ने कहा था कि उन्होंने मरीज को बचाने की हरसंभव कोशिश की। Paras Hospital Patna1
- Post by N BHARAT NEWS 3651
- खगौल थाना क्षेत्र के नवरातनपुर गांव में अज्ञात अपराधियों ने एक केयर टेकर को को गोली मारकर किया जख्मी। जख्मी हालत में में वह किसी तरह थाना पहुंचे जहां से पुलिस कर्मियों ने उन्हें ईलाज के शगुना स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती किया। जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना कि जानकारी मिलते ही दानापुर एस डी पी ओ शिवम धाकड़ घटना स्थल पर पहुंच कर मामले कि छानबीन करने मेंजुट गए। आस पास के सी सी टी वी फुटेज खंगाला जा रहा है। एफ एस एल कि टीम भी पहुंच कर मामले कि छानबीन कर रही है।1
- Mukhiyajee Reporter | Fulwari Sharif (Patna) भुसौला दानापुर रोड स्थित संतोष कुमार के घर के बाहर सोमवार देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक भीषण आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और घर के बाहर खड़ी सीएनजी ऑटो, मोटरसाइकिल, साइकिल और मुख्य दरवाजा इसकी चपेट में आ गए। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में सभी वाहन धू-धू कर जलने लगे और पूरा इलाका धुएं से भर गया। घर के अंदर सो रहे परिवार के लोग जब चीख-पुकार सुनकर जागे तो जान बचाने के लिए पीछे की ओर भागे और नहर में कूदकर अपनी जान बचाई. आसपास के लोगों की नींद खुलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक घर के बाहर खड़ी सभी गाड़ियां और सामान जलकर पूरी तरह राख हो चुके थे। घटना के बाद पीड़ित परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। घर के बाहर खड़ी टेंपो, बाइक, साइकिल समेत अन्य जरूरी सामान जल जाने से परिवार पर भारी नुकसान आ पड़ा है। पीड़िता सोनी देवी ने फुलवारी शरीफ थाना में अपने दामाद आदित्य राज उर्फ अमन कुमार, निवासी चुल्हाईचक, रूपसपुर पर आगजनी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी मुस्कान कुमारी ने वर्ष 2019 में प्रेम विवाह किया था, लेकिन शादी के बाद से ही दामाद लगातार मारपीट, प्रताड़ना और झगड़ा करता रहा. वह नशे का आदी है और अक्सर पूरे परिवार को खत्म करने की धमकी देता था। सोनी देवी का आरोप है कि उसी सनकी दामाद ने देर रात घर के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर पूरे परिवार को बर्बाद करने की कोशिश की। इस मामले में फुलवारी शरीफ थाना अध्यक्ष गुलाम मोहम्मद शाहबाज आलम ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की जा रही है। आरोपी की भूमिका की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।2