दिल्ली में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 19वें दिन उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर सतीश लांबा ने मेडिकल अपडेट साझा किया है। डॉक्टर लांबा के अनुसार, भूख हड़ताल के कारण वांगचुक का कुल वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका है और वर्तमान में उनका वजन 56.9 किलोग्राम है। जांच में उनका ब्लड शुगर 80 mg/dL और पल्स रेट 72 बीट प्रति मिनट पाई गई है। वहीं, लेटते समय उनका ब्लड प्रेशर 105/61 mmHg और बैठते समय 101/65 mmHg दर्ज किया गया है। वर्तमान में उनका हाइड्रेशन ठीक है और वे दिमागी तौर पर पूरी तरह अलर्ट हैं। डॉक्टर ने उनकी शारीरिक स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए बताया कि वे दूसरे स्टेज में हैं, जहां यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ है। यह स्थिति मसल्स के टूटने और कंजम्पशन को दर्शाती है, जिससे उनके ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ा है। डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि अब वे एक संभावित तीसरे स्टेज का सामना कर रहे हैं जो काफी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें अंगों के प्रभावित होने (ऑर्गन इन्वॉल्वमेंट) की आशंका शामिल है। इस स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम 'वेट एंड वॉच' अप्रोच अपना रही है और चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य पर अतिरिक्त सतर्कता बनाए हुए है।
दिल्ली में एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के 19वें दिन उनकी सेहत को लेकर डॉक्टर सतीश लांबा ने मेडिकल अपडेट साझा किया है। डॉक्टर लांबा के अनुसार, भूख हड़ताल के कारण वांगचुक का कुल वजन 9 किलोग्राम से ज्यादा कम हो चुका है और वर्तमान में उनका वजन 56.9 किलोग्राम है। जांच में उनका ब्लड शुगर 80 mg/dL और पल्स रेट 72 बीट प्रति मिनट पाई गई है। वहीं, लेटते समय उनका ब्लड प्रेशर 105/61 mmHg और बैठते समय 101/65 mmHg दर्ज किया गया है। वर्तमान में उनका हाइड्रेशन ठीक है और वे दिमागी तौर पर पूरी तरह अलर्ट हैं। डॉक्टर ने
उनकी शारीरिक स्थिति पर गहरी चिंता जताते हुए बताया कि वे दूसरे स्टेज में हैं, जहां यूरिक एसिड का लेवल बढ़ा हुआ है। यह स्थिति मसल्स के टूटने और कंजम्पशन को दर्शाती है, जिससे उनके ब्लड में यूरिक एसिड बढ़ा है। डॉक्टर ने चेतावनी दी है कि अब वे एक संभावित तीसरे स्टेज का सामना कर रहे हैं जो काफी खतरनाक हो सकता है, क्योंकि इसमें अंगों के प्रभावित होने (ऑर्गन इन्वॉल्वमेंट) की आशंका शामिल है। इस स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम 'वेट एंड वॉच' अप्रोच अपना रही है और चौबीसों घंटे उनके स्वास्थ्य पर अतिरिक्त सतर्कता बनाए हुए है।
- दिल्ली के पूर्व CM और AAP के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने केंद्र सरकार को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि युवाओं, कॉकरोच मूवमेंट और सोनम वांगचुक की बात सुनी जानी चाहिए, नहीं तो तीन साल बाद सेंट्रल गवर्नमेंट का 2014 जैसा हश्र होगा। अरविंद केजरीवाल ने इसके साथ ही एक प्रपोज़ल देते हुए धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की मांग की है। उन्होंने पीएम को सजेस्ट किया है कि धर्मेंद्र प्रधान को हटाकर सोनम वांगचुक को देश का यूनियन एजुकेशन मिनिस्टर बना दिया जाना चाहिए।1
- दिल्ली पुलिस ने कम्युनिटी पुलिसिंग को मजबूत करने और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से रोहिणी में एक विशेष संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया. इस कार्यक्रम में नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. इस अवसर पर जिले के डीसीपी, एसीपी, विभिन्न थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिक भी मौजूद रहे. संवाद के दौरान वरिष्ठ नागरिकों ने अपने-अपने इलाकों की सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और अन्य स्थानीय समस्याओं को पुलिस अधिकारियों के सामने विस्तार से रखा और सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव साझा किए. इस पर नॉर्दर्न रेंज के ज्वाइंट सीपी विजय सिंह ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा दिल्ली पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है. उन्होंने आश्वासन दिया कि कार्यक्रम में मिले सुझावों और शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जाएगी और ऐसे संवाद कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते रहेंगे ताकि समस्याओं का सीधे और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके. पुलिस अधिकारियों ने सभी समस्याओं और सुझावों को ध्यानपूर्वक सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिया. वहीं वरिष्ठ नागरिकों ने दिल्ली पुलिस के इस प्रयास की सराहना की और आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम पुलिस और समाज के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हैं.1
- गोरखपुर के गुरुकुल इनलाइटेंड पब्लिक स्कूल में भारतीय न्यूज एजेंसी (BNA) द्वारा साइबर अवेयरनेस और नारी सशक्तिकरण विषय पर एक जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों और वहां उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों से बचाव, सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के साथ-साथ महिलाओं के अधिकारों व उनके सशक्तिकरण के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए साइबर कमांडो उपेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि साइबर ठगों से बचने का सबसे प्रभावी हथियार जागरूकता और सतर्कता है। उन्होंने छात्रों को साइबर ठगी के नए तरीकों, सोशल मीडिया के सुरक्षित इस्तेमाल, डिजिटल भुगतान के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों और साइबर अपराध की स्थिति में तुरंत शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से समझाया। वहीं, अधिवक्ता पूजा गुप्ता ने छात्राओं को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि कानून महिलाओं को सुरक्षा और समान अधिकार देता है, लेकिन आवश्यकता उन्हें जानने और व्यावहारिक तौर पर अपनाने की है। उन्होंने नारी सशक्तिकरण, संवैधानिक व कानूनी अधिकारों, महिला सुरक्षा से जुड़े कानूनों सहित आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता के महत्व पर प्रकाश डाला। इस दौरान भारतीय न्यूज एजेंसी के मुख्य ट्रस्टी ई. शक्ति शंकर, कोषाध्यक्ष वर्षा रावत, डायरेक्टर बलराम सिंह, विद्यालय के प्रिंसिपल एस. डी. शुक्ला और वाइस प्रिंसिपल श्रीमती सीमा विजेता ने अतिथियों का स्वागत किया। विशाल राय द्वारा संचालित इस कार्यक्रम में पत्रकार जावेद खान, अमित भारती, अंशुल वर्मा, दबीर आलम, अहमद फ्रेजर, महेश सरन श्रीवास्तव, आबिद अली और विजय कुमार गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में एजेंसी ने भविष्य में भी समाजहित में ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प लिया।1
- सेंट्रल दिल्ली के करोल बाग क्षेत्र में प्रभु श्री जगन्नाथ जी भगवान की जयकार लगाते हुए लोगों से जुड़ने की अपील की गई है। इस संदेश में कहा गया है कि यदि आप सच्चे देशभक्त हैं, तो आगे आकर इसके सदस्य बनें।1
- दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण कम करने और स्वच्छ परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने ₹9,585 करोड़ की 'नया सफर योजना' शुरू करने की घोषणा की है। इस योजना के तहत पुराने व्यावसायिक (कमर्शियल) वाहनों को चरणबद्ध तरीके से हटाकर उनकी जगह BS-VI और इलेक्ट्रिक वाहनों (EVs) को बढ़ावा दिया जाएगा। पुराने वाहनों को स्क्रैप कर नए, पर्यावरण-अनुकूल वाहन खरीदने वालों को सरकार की तरफ से कई महत्वपूर्ण रियायतें दी जाएंगी। इस योजना के तहत नए BS-VI और इलेक्ट्रिक कमर्शियल वाहनों की खरीद पर 100% मोटर व्हीकल टैक्स में छूट दी जाएगी और रजिस्ट्रेशन फीस को भी पूरी तरह माफ कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वाहन मालिकों को रोड टैक्स और फिटनेस पेनल्टी से भी राहत मिलेगी। सरकार इस पूरी प्रक्रिया को पूर्णतः डिजिटल, पारदर्शी और बिना किसी झंझट के संपन्न करने की तैयारी में है। सरकार का मुख्य उद्देश्य आने वाले वर्षों में दिल्ली-एनसीआर को स्वच्छ, हरित और टिकाऊ परिवहन प्रणाली की ओर अग्रसर करना है, जिससे नागरिकों को बेहतर वायु गुणवत्ता और सुरक्षित परिवहन मिल सके। विशेषज्ञों के अनुसार, यदि इस योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है तो इससे न केवल पर्यावरण को लाभ पहुंचेगा, बल्कि परिवहन क्षेत्र में आधुनिक और कम प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों का उपयोग भी काफी तेजी से बढ़ेगा।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर सपा सांसद डिंपल यादव एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक से मिलने पहुंचीं। सोनम वांगचुक आज लगातार 19वें दिन से यहां भूख हड़ताल पर हैं, जिनसे मुलाकात करने के लिए सपा सांसद वहां पहुंचीं।1
- महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के बल्लापुर से आदिलाबाद जा रही एक बस पर विशालकाय नीम का पेड़ गिर गया।1