Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांदा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 🙏 | श्याम मोहन धुरिया ने उतारी राधा-कृष्ण की आरती | 7 अगस्त को धनुष यज्ञ बांदा से बड़ी धार्मिक खबर सामने आई है। शहर के खूटी चौराहा स्थित गणेश चौक के रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन व्यास आचार्य श्री तुलसीदास भागवताचार्य द्वारा किया जा रहा है। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने राधा-कृष्ण स्वरूप में सजी आकर्षक झांकी की विधिवत आरती उतारी। इस अवसर पर कथा व्यास ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजकों के मुताबिक 7 अगस्त को उत्तर भारत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।
भारतसूत्र Live TV
बांदा में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 🙏 | श्याम मोहन धुरिया ने उतारी राधा-कृष्ण की आरती | 7 अगस्त को धनुष यज्ञ बांदा से बड़ी धार्मिक खबर सामने आई है। शहर के खूटी चौराहा स्थित गणेश चौक के रामलीला मैदान में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा का वाचन व्यास आचार्य श्री तुलसीदास भागवताचार्य द्वारा किया जा रहा है। कथा सुनने बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और पूरा वातावरण भक्तिमय नजर आ रहा है। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता श्याम मोहन धुरिया ने राधा-कृष्ण स्वरूप में सजी आकर्षक झांकी की विधिवत आरती उतारी। इस अवसर पर कथा व्यास ने उन्हें अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। आयोजकों के मुताबिक 7 अगस्त को उत्तर भारत के प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा धनुष यज्ञ लीला का भव्य मंचन किया जाएगा।
More news from Chitrakoot and nearby areas
- ₹1.93 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट! राणा तालाब बनेगा चित्रकूट का नया आकर्षण ₹1.93 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट! राणा तालाब बनेगा चित्रकूट का नया आकर्षण2
- *10 दिन बाद मिली भटकी बच्ची* बांदा। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत भटकी हुई एक 10 वर्षीय बच्ची को 10 दिन बाद सकुशल उसके परिजनों से मिलाया गया। 18 जुलाई को 112 पर सूचना मिली कि एक नाबालिग बच्ची बांदा रेलवे स्टेशन के पास भटक रही है। सूचना पर 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बालिका को अपने संरक्षण में लिया। बच्ची की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए उसे तुरंत चाइल्ड हेल्पलाइन सेंटर भेजा गया।इसके बाद विशेष किशोर पुलिस इकाई , मानव तस्करी रोधी इकाई और चाइल्ड हेल्पलाइन की संयुक्त टीम ने बच्ची के परिजनों की तलाश शुरू की। बच्ची की फोटो और जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन के विभिन्न समूहों में साझा की गई।टीम के लगातार प्रयासों से बच्ची की पहचान लक्ष्मी पुत्री लम्बू निवासी छीपी टोला, थाना रकाबगंज, जनपद आगरा के रूप में हुई। परिजनों से संपर्क कर सत्यापन के बाद बच्ची को सकुशल उसकी मां लक्ष्मी को सुपुर्द किया गया। बच्ची आगरा कैंट से महाकौशल एक्सप्रेस में बैठ गई थी। ट्रेन चलने के बाद वह समय पर उतर नहीं पाई और भटकते हुए बांदा रेलवे स्टेशन पहुंच गई थी।अपनी बच्ची को सकुशल पाकर मां और परिजनों की आंखें खुशी से भर आईं। उन्होंने पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन और संबंधित सभी विभागों का हृदय से आभार व्यक्त किया।एसपी पलाश बंसल ने कहा कि "ऑपरेशन मुस्कान" के तहत गुमशुदा बच्चों को ढूंढकर परिजनों से मिलाना पुलिस की प्राथमिकता है।2
- बांदा में भीषण बारिश से गावो से लगाकर शहर तक जलभराव, सड़कें बनी स्विमिंग पुल, लोग परेशान, यूपी के बांदा में सुबह से हो रही बारिश के चलते जगह जगह जलभराव हो गया है, प्रशासन के आल इज वेल के दावों की पोल खुलकर सामने आई है, सड़के गलियां तालाब बन गए हैं, एक दम स्विमिंग पुल जैसे दो से तीन फिट तक पानी भरा है, घरों के अंदर पानी पहुँच गया है, लोगो को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है, स्थानीय लोगो का कहना है कि हर जगह सफाई व्यवस्था के बड़े बड़े दावे किए गए थे, लेकिन जमीनी हकीकत खुलकर सामने आई है, फिलहाल तस्वीरे सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद सो रहा प्रशासन नींद से जगा है, सफाई कराने के आदेश दिए हैं, डीएम का कहना है कि हम सुबह से सभी के सम्पर्क में हैं, लगातार जरूरी निर्देश सम्बंधित अफसरों को दिए जा रहे हैं! VO- ये जो वीडियो आप देख रहे हैं ये कोई स्विमिंग पुल या तालाब नही है, ये बांदा जिले की गलियां, मुहल्लों की है, जहाँ सड़को में इतना पानी भरा हुआ है, नाले चोक होने पर लोगो के घरों में पानी भर गया है, लोग जरूरत पर जान जोखिम में डालकर निकलते हुए भी नजर आ रहे हैं, गाड़ियों में पानी भरने से गाड़ियां भी खराब हो रही, लोग धक्के मारते भी दिखाई दे रहे हैं, स्थानीय लोगो ने सोशल मीडिया में वीडियो वायरल कर जिम्मेदारों से सवाल किए हैं, एकदम सफाई व्यवस्था की पोल खुलकर सामने आई है, सड़को में दो से तीन फीट तक पानी भरा है, लोगो का आरोप है पूरे जिले में नगरपालिका और पंचायतों में सफाई के नाम पर बड़े बड़े दावे किए हैं, लाखो का बजट निकाला गया, लेकिन जलभराव की स्थिति जस की तस है. अब इस पानी से लोगो को कब निजात मिलेगी ये समय बताएगा. फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद जिला प्रशासन ने संज्ञान लिया है, सफाई के आदेश दिए हैं..4
- पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी,बड़ी संख्या में पटवारी जुटे सतना। पदोन्नति की मांग को लेकर पटवारियों की हड़ताल चौथे दिन भी जारी,बड़ी संख्या में पटवारी जुटे, पटवारियों ने सरकार पर लगाया भेदभाव का आरोप,कहा पटवारी जिस पद पर नियुक्त होता है सेवा निवृत्त भी उसी पद पर हो रहा , वेतन मान का भी नहीं मिल रहा फायदा,अन्य राज्यों की अपेक्षा मध्यप्रदेश में कम मिल रहा वेतन,1
- पर्यटक स्थल के रूप में विकसित होगा चित्रकूट का राणा तालाब डीएम पुलकित गर्ग *अमृत सरोवर योजना के तहत करीब दो करोड़ से विकसित हो रहे चित्रकूट के राणा तालाब का जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने किया निरीक्षण। कार्यदाई संस्था यूपीपीसीएल को डीएम ने दिए सुंदरीकरण का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश। रिपोर्ट - रतन पटेल, ब्यूरो स्वदेश न्यूज सेटेलाइट चैनल जनपद - चित्रकूट*1
- *बढ़े हुए बिजली लोड को निरस्त करने की मांग* बांदा।सद्भावना विकास मंच के पदाधिकारियों ने गुरुवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर विद्युत विभाग की मनमानी पर रोक लगाने की मांग की। अध्यक्ष प्रमोद गुप्ता "राजा" के नेतृत्व में सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि प्रदेश के लगभग 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं का स्वीकृत लोड पावर कार्पोरेशन ने बिना अनुमति के स्वतः बढ़ा दिया है।मंच के पदाधिकारियों ने बताया कि विभाग का तर्क है कि उपभोक्ता तय लोड से अधिक बिजली इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन मनमाने तरीके से लोड बढ़ाने से उपभोक्ताओं का फिक्स चार्ज और बिल बढ़ गया है। लोड बढ़ने से करीब 25 प्रतिशत गरीब उपभोक्ताओं की सब्सिडी समाप्त हो गई है।विद्युत आपूर्ति संहिता 2005 के तहत लोड बढ़ाने से पहले नोटिस देना अनिवार्य है, लेकिन विभाग ने सीधे बिलिंग सॉफ्टवेयर से लोड अपडेट कर दिया।आम जनता को चौबीसों घंटे बिजली उपलब्ध कराने के बजाय विभाग ने फॉल्ट दुरुस्त करने पर ध्यान नहीं दिया।ज्ञापन में मांग की गई कि जनहित को देखते हुए बढ़ाया गया लोड तत्काल निरस्त किया जाए और सभी उपभोक्ताओं को समुचित बिजली उपलब्ध कराई जाए। इस दौरान प्रमुख महासचिव कुदरत उल्ला खान, महिला मोर्चा अध्यक्ष सीमा खान, कोषाध्यक्ष वृंदावन वैश्य, राम लाल प्रजापति, उपाध्यक्ष साजिद डालर, यशवंत यादव, आर के समुद्र, नेतराम वर्मा, गुलशन सोनी, शोएब आलम, अमित नामदेव, रहीस खान, शुभम धुरिया, रोहित प्रजापति, इरफान खान, मोहित, सत्येंद्र वर्मा, अरविंद खटीक, नीरज सहित दर्जनों पदाधिकारी मौजूद रहे।1
- चित्रकूटन रैपुरा के बघवारा में घर के बाहर रखी ईंट के ढेर में बैठे किशोर को सर्प ने डसा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के बघवारा गांव का आज गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे का है जहां सर्पगंज से किशोर की हालत बिगड़ गई किशोर 11 वर्षीय श्रवण पुत्र धर्मराज के परिजनों ने बताया कि श्रवण घर के बाहर काफी दिनों रखी ईंट के ढेर में बैठा तभी उसे सर्प ने डस लिए जिससे श्रवण की हालत बिगड़ गई जिसको जानकारी होते ही परिजन निजी साधन से सोनेपुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां श्रवण का इलाज किया जा रहा है चित्रकूटन रैपुरा के बघवारा में घर के बाहर रखी ईंट के ढेर में बैठे किशोर को सर्प ने डसा जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती। मामला चित्रकूट जनपद के रायपुर थाना क्षेत्र के बघवारा गांव का आज गुरुवार की सुबह लगभग 7:00 बजे का है जहां सर्पगंज से किशोर की हालत बिगड़ गई किशोर 11 वर्षीय श्रवण पुत्र धर्मराज के परिजनों ने बताया कि श्रवण घर के बाहर काफी दिनों रखी ईंट के ढेर में बैठा तभी उसे सर्प ने डस लिए जिससे श्रवण की हालत बिगड़ गई जिसको जानकारी होते ही परिजन निजी साधन से सोनेपुर जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया है जहां श्रवण का इलाज किया जा रहा है1