logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शादी में हुआ विवाद बना हिंसक, चरथावल पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी साकिब को किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर, 09 अप्रैल। थाना चरथावल क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने अगले दिन हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को ग्राम सैदपुर कलां में सहबाब पुत्र मोहसिन की बहन की शादी थी। इसी दौरान सालिम पुत्र राशिद और सहबाब के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ। अगले दिन 03 अप्रैल को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गांव में दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर थाना चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बड़ी मस्जिद के पास दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे थे। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में उपनिरीक्षक परविंद्र की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 52/2026 धारा 190, 191(1), 109(1), 118(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। मामले में नामजद व वांछित अभियुक्त साकिव पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला खाली कूकड़ा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर को पुलिस ने 09 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे उसकी बुआ के घर ग्राम सैदपुर कलां से दबोचा। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह व कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।

4 hrs ago
user_Aslam Tyagi
Aslam Tyagi
Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

शादी में हुआ विवाद बना हिंसक, चरथावल पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोपी साकिब को किया गिरफ्तार मुजफ्फरनगर, 09 अप्रैल। थाना चरथावल क्षेत्र में शादी समारोह के दौरान हुए विवाद ने अगले दिन हिंसक रूप ले लिया। मारपीट और जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, 02 अप्रैल 2026 को ग्राम सैदपुर कलां में सहबाब पुत्र मोहसिन की बहन की शादी थी। इसी दौरान सालिम पुत्र राशिद और सहबाब के बीच कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते झगड़े में बदल गई। मौके पर मौजूद गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था, लेकिन विवाद पूरी तरह शांत नहीं हुआ। अगले दिन 03 अप्रैल को फिर से दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और गांव में दोबारा झगड़ा शुरू हो गया। सूचना मिलने पर थाना

50732c2f-f505-4cd8-8a3d-6f4c2344c57e

चरथावल पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बड़ी मस्जिद के पास दोनों पक्षों के लोग गाली-गलौच करते हुए लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर जानलेवा हमला कर रहे थे। पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति को नियंत्रित किया। इस मामले में उपनिरीक्षक परविंद्र की तहरीर के आधार पर थाना चरथावल में मुकदमा अपराध संख्या 52/2026 धारा 190, 191(1), 109(1), 118(2), 351(3) व 352 बीएनएस के तहत दर्ज किया गया। मामले में नामजद व वांछित अभियुक्त साकिव पुत्र जाकिर निवासी मोहल्ला खाली कूकड़ा थाना नई मंडी, मुजफ्फरनगर को पुलिस ने 09 अप्रैल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने उसे उसकी बुआ के घर ग्राम सैदपुर कलां से दबोचा। आरोपी की उम्र करीब 19 वर्ष बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक गजेंद्र सिंह व कांस्टेबल राहुल शामिल रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम वहलना में अंबेडकर मूर्ति आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना थाना खालापार पुलिस को प्राप्त हुई। थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मूर्ति को रिपेयर कराया गया तथा सीसीटीवी कैमरों एवं स्थाई पिकेट डयूटी लगायी गयी है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्थी की स्थिति सामान्य है। इस सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा की बाइट
    1
    ग्राम वहलना में अंबेडकर मूर्ति आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने की सूचना थाना खालापार पुलिस को प्राप्त हुई। थाना खालापार पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मूर्ति को रिपेयर कराया गया तथा सीसीटीवी कैमरों एवं स्थाई पिकेट डयूटी लगायी गयी है। वर्तमान में कानून एवं शांति व्यवस्थी की स्थिति सामान्य है। इस सम्बन्ध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्री सिद्धार्थ मिश्रा की बाइट
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • आने वाली 13 तारीख को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार के मुजफ्फरनगर आगमन पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के दुवारा ज्ञापन सौंपा जाएगा
    1
    आने वाली 13 तारीख को माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी उत्तर प्रदेश सरकार के मुजफ्फरनगर आगमन पर भारतीय किसान मजदूर संयुक्त मोर्चा के दुवारा ज्ञापन सौंपा जाएगा
    user_Khindnews
    Khindnews
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Aviraj Rathi
    2
    Post by Aviraj Rathi
    user_Aviraj Rathi
    Aviraj Rathi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • Post by Praveen Kumar
    1
    Post by Praveen Kumar
    user_Praveen Kumar
    Praveen Kumar
    Muzaffarnagar, Uttar Pradesh•
    10 hrs ago
  • निर्माना गांव मे जांच से पहले गांव में तनाव, पुलिस सुरक्षा की मांग! मुजफ्फरनगर के ग्राम निगराना में माहौल उस वक्त गरमा गया जब हाईकोर्ट के आदेश पर होने वाली जांच को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस सुरक्षा की मांग उठा दी। 10 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे प्रस्तावित जांच से पहले ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र सौंपकर साफ कहा है कि बिना पुलिस बल के निष्पक्ष जांच संभव नहीं। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ शिकायतों की जांच के दौरान मौके पर झगड़ा और विवाद होने की पूरी आशंका है। इसी को देखते हुए न सिर्फ पुलिस बल तैनात करने, बल्कि पूरी जांच की वीडियो ग्राफी कराने की भी मांग की गई है। पत्र में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए तो जांच प्रभावित हो सकती है और हालात बिगड़ सकते हैं। अब बड़ा सवाल क्या प्रशासन समय रहते सुरक्षा देगा या जांच के दिन गांव में बढ़ेगा तनाव? अपने आप मे बड़ा सवाल
    5
    निर्माना गांव मे जांच से पहले गांव में तनाव, पुलिस सुरक्षा की मांग!
मुजफ्फरनगर के ग्राम निगराना में माहौल उस वक्त गरमा गया जब हाईकोर्ट के आदेश पर होने वाली जांच को लेकर ग्रामीणों ने पुलिस सुरक्षा की मांग उठा दी। 10 अप्रैल 2026 को सुबह 11 बजे प्रस्तावित जांच से पहले ग्रामीणों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को लिखित पत्र सौंपकर साफ कहा है कि बिना पुलिस बल के निष्पक्ष जांच संभव नहीं।
ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी के खिलाफ शिकायतों की जांच के दौरान मौके पर झगड़ा और विवाद होने की पूरी आशंका है। इसी को देखते हुए न सिर्फ पुलिस बल तैनात करने, बल्कि पूरी जांच की वीडियो ग्राफी कराने की भी मांग की गई है।
पत्र में साफ तौर पर चेतावनी दी गई है कि अगर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं हुए तो जांच प्रभावित हो सकती है और हालात बिगड़ सकते हैं। अब बड़ा सवाल
क्या प्रशासन समय रहते सुरक्षा देगा या जांच के दिन गांव में बढ़ेगा तनाव? अपने आप मे बड़ा सवाल
    user_Satish Kaushik
    Satish Kaushik
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • मुजफ्फरनगर में फर्जी हॉस्पिटल और क्लीनिक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन मुजफ्फरनगर। जनपद में तेजी से बढ़ रहे फर्जी हॉस्पिटल और गली-मोहल्लों में संचालित अवैध क्लीनिकों के खिलाफ बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी ने जोरदार आवाज उठाई। संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नवीन जांगिड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुजफ्फरनगर में 200 से अधिक फर्जी हॉस्पिटल और करीब 132 अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिनके संचालकों के पास न तो मान्यता प्राप्त डिग्री है और न ही स्वास्थ्य विभाग से कोई वैध लाइसेंस। संगठन ने कहा कि इन अवैध संस्थानों में मरीजों से मोटी रकम वसूली जाती है और उनके जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है। हिंदू युवा वाहिनी ने यह भी दावा किया कि ऐसे फर्जी अस्पतालों में उपचार के नाम पर लापरवाही के चलते नवजात शिशुओं और प्रसव के दौरान महिलाओं की संदिग्ध मौतों के मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन अस्पतालों और क्लीनिकों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील किया जाए। साथ ही, बिना डिग्री के इलाज कर रहे तथाकथित डॉक्टरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
    1
    मुजफ्फरनगर में फर्जी हॉस्पिटल और क्लीनिक के खिलाफ हिंदू युवा वाहिनी का प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। जनपद में तेजी से बढ़ रहे फर्जी हॉस्पिटल और गली-मोहल्लों में संचालित अवैध क्लीनिकों के खिलाफ बुधवार को हिंदू युवा वाहिनी ने जोरदार आवाज उठाई। संगठन के क्षेत्रीय संगठन मंत्री एवं सहारनपुर मंडल प्रभारी आदित्य प्रहलाद पाहुजा के नेतृत्व में जिला अध्यक्ष नवीन जांगिड़ सहित दर्जनों कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री व प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि मुजफ्फरनगर में 200 से अधिक फर्जी हॉस्पिटल और करीब 132 अवैध क्लीनिक संचालित हो रहे हैं, जिनके संचालकों के पास न तो मान्यता प्राप्त डिग्री है और न ही स्वास्थ्य विभाग से कोई वैध लाइसेंस। संगठन ने कहा कि इन अवैध संस्थानों में मरीजों से मोटी रकम वसूली जाती है और उनके जीवन के साथ गंभीर खिलवाड़ किया जा रहा है।
हिंदू युवा वाहिनी ने यह भी दावा किया कि ऐसे फर्जी अस्पतालों में उपचार के नाम पर लापरवाही के चलते नवजात शिशुओं और प्रसव के दौरान महिलाओं की संदिग्ध मौतों के मामले सामने आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि इस पूरे मामले की गहन जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।
संगठन ने स्पष्ट रूप से कहा कि जिन अस्पतालों और क्लीनिकों के पास वैध दस्तावेज नहीं हैं, उन्हें तत्काल प्रभाव से सील किया जाए। साथ ही, बिना डिग्री के इलाज कर रहे तथाकथित डॉक्टरों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन बड़े स्तर पर आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
    user_Fareed Ahmad
    Fareed Ahmad
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • लड़की का महीना शुरू हो जाये बस मान लो लड़की जवान हो जाये.... निकाह उससे कर सकें.. चाहे वो 10 साल की हो
    1
    लड़की का महीना शुरू हो जाये
बस मान लो लड़की जवान हो जाये....
निकाह उससे कर सकें.. चाहे वो 10 साल की हो
    user_M News National digital
    M News National digital
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Khulasha news
    1
    Post by Khulasha news
    user_Khulasha news
    Khulasha news
    मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • Post by Aviraj Rathi
    1
    Post by Aviraj Rathi
    user_Aviraj Rathi
    Aviraj Rathi
    Local News Reporter मुजफ्फरनगर, मुजफ्फरनगर, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.