Shuru
Apke Nagar Ki App…
बालोतरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया, बालोतरा। बालोतरा के जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया। बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने झंडा रोहणकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी वहीं परेड का निरीक्षण भी किया।
Pukhraj soni
बालोतरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया, बालोतरा। बालोतरा के जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया। बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने झंडा रोहणकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी वहीं परेड का निरीक्षण भी किया।
More news from राजस्थान and nearby areas
- बालोतरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास पूर्वक मनाया गया, बालोतरा। बालोतरा के जिला मुख्यालय स्थित स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस हर्ष उल्लास पूर्वक मनाया गया। बालोतरा जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव ने झंडा रोहणकर स्वतंत्रता दिवस की बधाइयां दी वहीं परेड का निरीक्षण भी किया।1
- रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर, विद्यार्थियों ने देशभक्ति का जज्बा किया प्रदर्शित जालमपुरा। नागेश्वर विद्या मंदिर माध्यमिक विद्यालय, जालमपुरा में शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उमंग और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। समारोह में मुख्य अतिथि शैतानसिंह सोलंकी एवं विशिष्ट अतिथि कालूराम मेघवाल रहे। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति की भावना के साथ हुई। समारोह के दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक रंगारंग एवं देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत, समूह नृत्य, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की आजादी के महत्व को दर्शाया। मंच पर विद्यार्थियों की शानदार प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों को भाव-विभोर कर दिया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से देश की एकता, अखंडता, भाईचारे और वीर शहीदों के बलिदान को याद किया। देशभक्ति गीतों की प्रस्तुतियों के दौरान पूरा विद्यालय परिसर तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। नन्हे विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया, वहीं बड़े विद्यार्थियों ने देशप्रेम एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी का संदेश दिया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने आकर्षक वेशभूषा के साथ मंच पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। गीत-संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों ने समारोह को यादगार बना दिया। विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास देखकर अतिथियों एवं अभिभावकों ने उनकी सराहना की। इस अवसर पर संस्था प्रधान भीमाराम सरगरा ने अतिथियों, अभिभावकों, ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वतंत्रता के महत्व को समझने तथा देश की प्रगति में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि देश का भविष्य विद्यार्थियों के हाथों में है और शिक्षा के साथ उनमें राष्ट्रप्रेम, संस्कार एवं जिम्मेदारी की भावना विकसित होना जरूरी है। कार्यक्रम का संचालन रूपाराम ने किया2
- चारे के छप्परे में छिपा रखा था नशे का जखीरा, पुलिस ने दबिश देकर तस्कर को पकड़ा जोधपुर। जोधपुर पश्चिम की डीएसटी टीम और झंवर थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.405 किलोग्राम डोडा-पोस्त और 359 ग्राम अफीम का दूध बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, झंवर थाना क्षेत्र के बिश्नोइयों का बास खुडाला निवासी संदीप (21) पुत्र भेराराम बिश्नोई के घर पर अवैध मादक पदार्थ छिपाकर रखने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उसके रिहायशी मकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान घर के पास बने पशुओं के चारे के छप्परे से डोडा-पोस्त और अफीम का दूध बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की जांच देवनगर थानाधिकारी कमल किशोर को सौंपी गई है। कार्रवाई पुलिस कमिश्नर अंशुमन भोमिया और डीसीपी पश्चिम कमल शेखावत के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई। कार्रवाई में झंवर थानाधिकारी प्रहलाद सिंह सहित डीएसटी और थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।1
- मैं आपका भाई देवी सिंह इंदा आप सबको 15 अगस्त की हार्दिक शुभकामनाएं आज हमारे राजकीय प्राथमिक विद्यालय शेरों की ढाणी शेर नगर में सबका बहुत-बहुत आभार1
- मुलुगु जिले में भीषण सड़क हादसा पस्रा-ताड्वाई राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को एक दर्दनाक दुर्घटना हुई। रेत से भरी तेज़ रफ्तार लारी ने सामने जा रही कार को जोरदार टक्कर मारी। - टक्कर इतनी भीषण थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। - मृतकों की पहचान वरंगल करीमाबाद के निवासियों के रूप में हुई है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। - हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश देखा गया। ग्रामीणों ने भारी वाहनों की लापरवाह ड्राइविंग पर सवाल उठाए और प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की। - प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लारी चालक तेज़ गति से वाहन चला रहा था और अचानक नियंत्रण खो बैठा। - पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चालक की तलाश जारी है। ⚠️ सड़क सुरक्षा पर सवाल - इस हादसे ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि राष्ट्रीय राजमार्गों पर भारी वाहनों की निगरानी और नियंत्रण बेहद ज़रूरी है। - स्थानीय नागरिकों का कहना है कि रेत लारियों की तेज़ रफ्तार और ओवरलोडिंग के कारण आए दिन दुर्घटनाएँ हो रही हैं। - प्रशासन को चाहिए कि ऐसे वाहनों पर सख्त कार्रवाई करे और नियमित चेकिंग सुनिश्चित करे। यह घटना सड़क सुरक्षा नियमों के पालन और प्रशासनिक जवाबदेही की कमी को उजागर करती है।1
- जालौर शनिवार को स्टेडियम मैदान में स्वाधीनता दिवस समारोह आयोजित हुआ जालौर शनिवार को शहर के स्टेडियम मैदान में स्वाधीनता दिवस समारोह उत्साह के साथ आयोजित हुआ आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग ने ध्वजा रोहण कर मार्च पास्ट की सलामी ली आयोजित स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी साथ ही उत्कृष्ट कार्य करने के लिए जिला प्रशासन के द्वारा नागरिकों को सम्मानित भी किया गया आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के मुख्य सचेतक जालोर विधायक जोगेश्वर गर्ग जिला कलेक्टर डॉक्टर प्रदीप के जिला पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारी व शहर वासी मौजूद रहे4
- भारत के बॉर्डर पर एक ऐसी स्कूल देखने को मिली जहां पर पक्की स्कूल नहीं गांव में कच्ची स्कूल कैसे होगा विकास तब की आने वाली पीढ़ी पढ़ाई में कैसे आगे बढ़ेगी रविंद्र सिंह भाटी शिव विधायक1
- सड़क दुर्घटना राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबाजी से सिरोही आने राष्ट्रीय राजमार्ग 14 राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंबाजी से सिरोही आने वाली पर ड्राइवर का कोई हानि नहीं हुई नींद आने की चक्कर में एक्सीडेंट2