Shuru
Apke Nagar Ki App…
खबर औरया से माँ काली की यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में होते हुये काली मंदिर में समापन हुईं...
आर. चंद्रा ब्यूरो चीफ
खबर औरया से माँ काली की यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में होते हुये काली मंदिर में समापन हुईं...
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- माँ काली की यात्रा नगर के प्रमुख मार्गो में होते हुये काली मंदिर में समापन हुईं...2
- इटावा से जालौन जा रहे दो युवकों की बाइक को बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे एक युवक की मौत हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। यह घटना बुधवार की रात्रि करीब 11 बजे की है। ब्रह्मपाल पुत्र नकली राम निवासी गांव गोरिया खेड़ा, हरियाणा तथा सौरभ पुत्र रुकुम सिंह निवासी खेलजार, अछल्दा (जिला औरैया) बाइक से इटावा से जिला जालौन की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंची, पीछे से आ रहे किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद ब्रह्मपाल की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें चिचोली रेफर कर दिया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं सौरभ का इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। बताया गया है कि दोनों युवक हार्वेस्टर का कार्य करते थे और काम के सिलसिले में आना-जाना लगा रहता था। ब्रह्मपाल की मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ जांच शुरू कर दी है।1
- अजीतमल औरैया। दो दिन से अजीतमल तहसील परिसर में भूख हड़ताल एवं आमरण अनशन पर बैठे राममोहन दुबे एवं उनकी नाबालिक दो नातिनो प्रांशी एवं सिद्धि को समाजसेवियों द्वारा जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त कराया गया। समाजसेवियों द्वारा उनको समझाया गया। दोनों बच्चों को टीसी प्राप्त हो गई जबकि ईलाज की मांग कर रहे दादा ने आज भूख हड़ताल रखी समाज सेवियों एवं अधिवक्ताओं द्वारा समझाने हर संभव मदद का भरोसा दिलाया जिसके चलते राममोहन दुबे ने भूख हड़ताल समाप्त की। इस मौके पर ऋतुराज दुबे जिला विमर्श प्रमुख RSS, देवालय चौधरी अध्यक्ष अधिवक्ता परिषद, हिमांशु नगर प्रचारक RSS, रुचिर शुक्ला अधिवक्ता, ब्रह्मानंद दोहरे जिला प्रभारी प्रधान संघ औरैया, पूर्व प्रधान आदित्य राजपूत, अंकित दुबे तहसील सहायक आदि लोग मौजूद रहे।2
- *थाना अछल्दा क्षेत्रांतर्गत ग्राम तुर्कपुर के पास एक कार अनियंत्रित होकर नहर में गिरने से हुई दुर्घटना के संबंध में श्रीमान जिलाधिकारी औरैया द्वारा दी गई बाइट।*👇2
- सुजती ग्लोवल स्कूल इटावा में साइवर अपराध जन जागरूकता शिवर का आयोजन इटावा नेशलन हाइवे पर बहु चर्चित सुजती ग्लोवल स्कूल में साइवर अपराधी जन जागरूकता शिविर में मुख्य अतिथि के रूप डीजीपी राजीव कृष्णा जी सहित पुलिस बिभाग के उच्चधिकारियों व पूर्व सैनिक संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे,1
- Post by Monu Rajput5
- औरैया ब्रेकिंग तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलटी नहर में डूबती कार देख मची अफरा तफरी सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत से लोगों को बाहर निकाला। कार सवार 3 लोगो की पानी में डूबने से मौके पर हुई दर्दनाक मौत। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर सीओ पी पुनीत मिश्र पहुंचे दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की खबर सुनते ही परिजनों में मचा कोहराम अछल्दा थानाक्षेत्र के तुरुकपुर गांव के पास की घटना2
- औरैया। जनपद कानपुर देहात के खोजा रामपुर गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी जगदीश ने अपनी भतीजी पर मारपीट का गंभीर आरोप लगाया है। गुड्डी देवी का कहना है कि उनकी भतीजी ने बिना किसी पूर्व विवाद या बात के अचानक डंडे से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गईं। घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह मामला शांत कराया। मारपीट में घायल गुड्डी देवी को उनकी बहन रामश्री तत्काल उपचार के लिए 50 सैया जिला अस्पताल औरैया ले गईं, जहां उनका इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार महिला को सिर और हाथ में चोटें आई हैं। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कही है।घटना को लेकर परिवार में तनाव का माहौल बना हुआ है।1