महात्मा फुले समता परिषद एवं फूल माली समाज ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि महात्मा फुले समता परिषद एवं फूल माली समाज ने मनाई माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि सावित्रीबाई फुले ने सामाजिक रीति रिवाजों को चुनौती देकर महत्वपूर्ण कार्य किया / रिपोर्टर सुमित सेन सारंगपुर//// महात्मा फुले समता परिषद एवं फूल माली समाज के संयुक्त तत्वाधान में मंगलवार को महात्मा फुले चौराहे पर देश की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले की पुण्यतिथि मनाई गई कार्यक्रम के अतिथियों द्वारा माता सावित्रीबाई फुले के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने फूल माली महापंचायत प्रदेश महामंत्री ओम पुष्पद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने अपने पति ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर अपनी शिक्षा पूरी की तथा पुणे में लड़कियों के लिए विद्यालय खोलकर भारतीय इतिहास में एक महत्वपूर्ण कार्य किया उनकी इस अभूतपूर्व पहल ने उस समय के दीर्घकालिक सामाजिक रीति रिवाजों को चुनौती दी जो लड़कियों और निचली जातियों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करते थे ऐसे लोगो ने सावित्रीबाई फुले को बहुत अपमानित किया लेकिन अपमान सहन करते हुए उन्होंने महिलाओं को शिक्षित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी। सावित्रीबाई फुले ने महिलाओं को शिक्षित करने के लिए कई स्कूल खोलें 1873 में उन्होंने ज्योतिबा फुले के साथ मिलकर सत्यशोधक समाज की स्थापना कर जाति आधारित भेदभाव और छुआछूत के खिलाफ लंबा संघर्ष किया। महाराष्ट्र में फ्लैग की बीमारी फैलने से कई लोग प्रभावित हुए जिनकी सेवा करते हुए सावित्रीबाई फुले को भी फ्लेग हो गया जिससे 10 मार्च 1897 को उनकी मृत्यु हो गई। मंडल अध्यक्ष महेश पुष्पद ने कहा कि मैं तो सावित्रीबाई फुले ने गर्भवती बलात्कार पीड़ितों को निर्वासित महिलाओं के लिए 1863 में एक देखभाल केंद्र बाल हत्या प्रतिबंधक गृह की स्थापना की उन्होंने विधवाओं के पुनर्विवाह का समर्थन कर विधवाओं के सिर कुंडवाने के कृति का विरोध किया।कार्यक्रम का संचालन तलेनी पंचायत अध्यक्ष जगदीश पुष्पद ने किया तथा आभार फूल माली सोशल उत्थान समिति ब्लॉक अध्यक्ष अशोक पुष्पद ने माना इस दौरान महात्मा फुले समता परिषद जिला अध्यक्ष मनोज पुष्पद बागकुआ टंकी पंचायत अध्यक्ष केलाश वर्म तारागंज पंचायत अध्यक्ष रामचंद्र पुष्पद (चंदू) पार्षद प्रतिनिधि सुनील बागवान फूल माली समाज जिला अध्यक्ष संतोष पुष्पद कमल राठौर माखन पुष्पद राजेश पुष्पद पवन पुष्पद मऊ देवकरण पुष्पद (बब्बल) सहित कई लोग उपस्थित थे।

- मोहन बड़ोदिया थाना क्षेत्र के धतरावदा जोड़ के पास रात को आगर सारंगपुर रोड पर अनियंत्रित होकर कर पलट गई हादसे में कार चालक अल्पेश की मौत हो गई कार में सवार किस वर्षीय ऋषभ परिहार गंभीर रूप से घायल हो गया सूचना मिलते ही मोहन बड़ोदिया पुलिस ने पहुंचकर डायल 112 को भी मौके पर बुलाया पायलट संतोष मालवीय और आरक्षक सोनू यादव ने पुलिस के साथ मिलकर दोनों युवकों को कार से बाहर निकाला और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहन बड़ोदिया पहुंचा जहां डॉक्टरों ने जांच कर अल्पेश को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल ऋषभ का उपचार जारी है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है मृतकअल्पेश का पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सोपा है1
- बडोनी:आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा पर पुलिस की कार्रवाई दतिया, 11 मार्च। आजाद समाज पार्टी की संकल्प यात्रा को पुलिस ने गोराघाट में रोक दिया। पुलिस ने वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल करके कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। इस दौरान आजाद समाज पार्टी के नेता दामोदर सिंह यादव भी गिरफ्तार कर लिए गए।पुलिस ने गोराघाट सिंध पुल के पास भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच आंदोलन को खत्म कर दिया। पुलिस के बैरीकेट से आगे नहीं बढ़ सके भीम आर्मी के कार्यकर्त्ता। आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि पुलिस ने बिना अनुमति यात्रा निकालने पर कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि वे शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन पर हमला किया।पुलिस ने कहा कि आजाद समाज पार्टी की यात्रा को रोकने के लिए यह कार्रवाई की गई थी। पुलिस ने कहा कि वे कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।2
- 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *प्रस्फुटन समितियों का क्षमता वर्धन प्रशिक्षण कस्टम हायरिंग सेंटर मोहन बड़ोदिया में सम्पन्न हुआ* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180*1
- शुजालपुर सिटी पुलिस की बड़ी सफलता* *👉क्रेशर मशीन के फरार मुनीम से बरामद किए 900,000/- रुपये* दिनांक 09.03.2026 को आवदेक घनश्याम पिता दीपक सिसोदिया निवासी बंजीपुरा शुजालपुर सिटी के द्वारा अपनी क्रेशर मशीन के मुनीम रवि केवट पिता पदम् सिंह केवट निवासी राणोगंज जिला शाजापुर के विरुद्ध पैसे लेकर फरार होने संबंधी आवेदन पत्र दिया गया, अनावेदक रवि केवट क्रेशर मशीन के नगदी 9,29,600 रूपए राजलक्ष्मी देव बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड उगली से लेकर फरार हो गया था, आवेदक घनश्याम सिसौदिया की रिपोर्ट पर *अपराध कमांक 86/2026 धारा 316(2), 316(4) बीएनएस* पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। उक्त प्रकरण में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय शाजापुर श्री यशपाल सिहं राजपूत के निर्देशन में श्रीमान अति० पुलिस अधीक्षक महोदय श्री घनश्याम मालवीय के नेतृत्व में श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री निमेष देशमुख शुजालपुर के मार्गदर्शन में अपराध के आरोपी कि गिरफतारी करने हेतु थाना प्रभारी शुजालपुर सिटी प्रवीण कुमार पाठक के नेतृत्व मे टीम गठित की गई थी। गठित टीम ने निरन्तर प्रयास कर दिनांक 11.03.2026 को आरोपी रवि केवट पिता पदम् सिंह केवट उम्र 21 साल निवासी रानोगंज तहसील शुजालपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई आरोपी रवि केवट ने दिनाक 08.03.2026 को राजलक्ष्मी देव बिल्ड प्राइवेट लिमिटेड उगली से धनश्याम सिसौदिया के क्रेशर मशीन के नगदी 9,29,600 रूपए प्राप्त करना बताया। आरोपी रवि केवट से क्रेशर मशीन के नगदी 900,000/- रुपये बरामद किए गए। उक्त सरहानीय कार्य मे थाना प्रभारी थाना शुजालपुर सिटी प्रवीण कुमार पाठक, उनि० इनिम टोप्पो, प्रआर.83 महेश धापानी, आर.99 रामबाबू सिसोदिया (आसूचना संकलन), आर319 रवि रघुवंशी, आर.200 रामबाबू लववंशी, आर.516 घनश्याम राजपूत (सायबर) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- मक्सी~प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मक्सी में दिनांक 11 मार्च को HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का शुभारंभ जिला कलेक्टर रिजु बाफना एवं जिला मुख्य स्वस्थ चिकित्सा अधिकारी कमला आर्य के निर्देशन में किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के ज़िला टीकाकरण अधिकारी डॉ भुदेव मेहता एवं ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ गोपाल मकवाना की अगुवाई में मक्सी प्रभारी मेडिकल ऑफिसर डॉ गजेन्द्रसिंह जाटव ओर डॉ अर्पित जैन के मार्गदर्शन में चिकित्सा स्टाफ की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में बताया गया कि HPV वैक्सीन लड़कियों को सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय मुख के कैंसर) से बचाव के लिए लगाई जाती है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निर्धारित आयु वर्ग की बालिकाओं को यह टीका लगाया जाएगा। चिकित्सा अधिकारियों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर टीकाकरण करवाकर गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखें। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मचारियों ने टीकाकरण के महत्व की जानकारी भी दी।1
- थाना : नरसिंहगढ़, जिला : राजगढ़ *लगातार प्रयासों के बाद नरसिंहगढ़ पुलिस द्वारा गुमशुदा नाबालिग बालिका को इंदौर से सुरक्षित दस्तयाब किया गया* जिला राजगढ़ में गुमशुदा एवं अपहृत नाबालिग बालक-बालिकाओं की शीघ्र दस्तयाबी को लेकर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय राजगढ़ श्री *अमित तोलानी (IPS)* द्वारा सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशीलता, तत्परता एवं गंभीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में राजगढ़ पुलिस द्वारा लगातार प्रयास करते हुए गुमशुदा बालक-बालिकाओं की दस्तयाबी में सफलता प्राप्त की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजगढ़ *श्री के.एल. बंजारे* एवं अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस नरसिंहगढ़ *मिनी शुक्ला (IPS)* के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा एक गुमशुदा नाबालिग बालिका को सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 03/03/2026 को फरियादी द्वारा थाना नरसिंहगढ़ में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसकी नाबालिग बालिका घर से बिना बताए कहीं चली गई है। रिपोर्ट पर से थाना नरसिंहगढ़ में अपराध क्रमांक 96/2026 धारा 137(2) BNS के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिग बालिका से संबंधित होने के कारण पुलिस द्वारा तत्काल गंभीरता से कार्रवाई प्रारंभ की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी डाटा विश्लेषण, एवं पीड़ित पक्ष द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर लगातार तलाश करते हुए नाबालिग बालिका को इंदौर (मध्य प्रदेश) से सुरक्षित दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की। बालिका के कथनों के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। *सराहनीय भूमिका* उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी नरसिंहगढ़ निरीक्षक शिवराज सिंह चौहान, उप निरीक्षक गुंजा जमादार, उप निरीक्षक अभय सिंह, प्रधान आरक्षक केशव सिंह राजपूत, प्रधान आरक्षक दीपक यादव, प्रधान आरक्षक प्रताप, प्रधान आरक्षक हृदेश, महिला आरक्षक पूजा तथा सायबर सेल राजगढ़ से पवन मीणा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।2
- पचोर उदनखेड़ी में ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से लगी आग से किसान संजय नागर पिता नारायणसिंह ,हरिओम पिता नारायण सिंह ओर उनके काका दुर्गाप्रसाद नागर पिता बापूलाल के करीब 12 बीघा से अधिक गेहूं जल गए , सूचना और आसपा सके किसानों ने टैंकर ,फायर वाहन, पुलिस भी पहुंची और बमुश्किल आग पर काबू पाया ,पटवारी की अनुपस्थिति में सहायक पहुंचे और पंचनामा बनाया पीड़ित किसानों ने बिजली विभाग से आगजनी में नुकसान की भरपाई की मांग की।आग इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते दूर जा पहुंची गंभीमत रही की किसान आसपास क्षेत्रों में हार्वेस्टर चकवा रहे थे वरना बड़ी हानि हो सकती थी ।किसानों ने बताया कि पिछले दिनों 25,30 बीघा जल गए थे लेकिन फिर भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया । बिजली विभाग की तानाशाही इतनी की निंदा प्रस्ताव पास होने के बाद भी सत्ता ओर शासन पर हावी हे किसानों के नुकसान की भरपाई कैसे होगी ,किसानों ने दूसरे की जमीन बंटाई कर मेहनत की ओर परिणाम सब चौपट ,,,,, सुबह 10 बजे दे रहे जिससे गर्मी में टूटना जरा सी चिंगारी आग का गोला बन रही हे ,कृपया बिजली विभाग सप्लाई में परिवर्तन करे सुबह 6 से 10 बजे तक ही करने की मांग कर रहे हे जनपद सदस्य शांतिलाल नागर ,ग्रामीणों ने कहा कि अगर कल से दिन में सप्लाई चालू हुई तो वे चक्काजाम करेंगे ,कब तक किसान बर्बाद होते रहेंगे, एसडीएम रोहित बम्होरे ने कहा कि पंचायतों से आवेदन बनवाकर भिजवा दीजिए बिजली सप्लाई सुबह 6 से 10 तक करवाने के लिए ,बिजली अधिकारियों से बात कर किसान हित में बात कर सप्लाई बंद करवाएंगे।2
- बडोनी:भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के जनसैलाब व नेताओं की गिरफ्तारी, गोराघाट में भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के हज़ारों कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका, वाटर कैनन का प्रयोग कर1