logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लकड़का पांच नंबर के कटहल धोड़ा में अवैध कोयला खान स्थल पर सीआईएसफ एवं बीसीसीएल प्रबंधन की मौजूदगी मे मुहाने को बंद करने के लिए चला बुलडोजर

1 day ago
user_संतोष कुमार दे
संतोष कुमार दे
रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
1 day ago

लकड़का पांच नंबर के कटहल धोड़ा में अवैध कोयला खान स्थल पर सीआईएसफ एवं बीसीसीएल प्रबंधन की मौजूदगी मे मुहाने को बंद करने के लिए चला बुलडोजर

More news from झारखंड and nearby areas
  • रानी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज 80 फीट ऊंचा बनेगा भव्य पंडाल ओडिशा के मयूर पैलेस की तर्ज पर तैयार हो रहा पंडाल जीरो ग्रेविटी झूला रहेगा आकर्षण का केंद्र बाघमारा ।शारदीय नवरात्र को लेकर कतरास के रानी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रानी बाजार पूजा समिति की ओर से इस वर्ष ओडिशा में बने मयूर पैलेस की आकृति की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत रवानी ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई करीब 80 फीट और चौड़ाई लगभग 60 फीट होगी। पंडाल को थर्माकोल लकड़ी की बीट और बांस की मदद से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। पंडाल और लाइटिंग व्यवस्था पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। दुर्गा पूजा मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इनमें नया जीरो ग्रेविटी झूला इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा। वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा पश्चिम बंगाल के कुशल मूर्तिकारों द्वारा तैयार की जा रही है। पूजा समिति की ओर से पंडाल और मेले को भव्य रूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
    1
    रानी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारी तेज 80 फीट ऊंचा बनेगा भव्य पंडाल

ओडिशा के मयूर पैलेस की तर्ज पर तैयार हो रहा पंडाल 

जीरो ग्रेविटी झूला रहेगा आकर्षण का केंद्र

 बाघमारा ।शारदीय नवरात्र को लेकर कतरास के रानी बाजार में दुर्गा पूजा की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। रानी बाजार पूजा समिति की ओर से इस वर्ष ओडिशा में बने मयूर पैलेस की आकृति की तर्ज पर भव्य पूजा पंडाल का निर्माण कराया जा रहा है। पंडाल निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है।
पूजा समिति के अध्यक्ष रंजीत रवानी ने बताया कि पंडाल की ऊंचाई करीब 80 फीट और चौड़ाई लगभग 60 फीट होगी। पंडाल को थर्माकोल लकड़ी की बीट और बांस की मदद से आकर्षक रूप दिया जा रहा है। पंडाल और लाइटिंग व्यवस्था पर करीब 25 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है।
दुर्गा पूजा मेले में श्रद्धालुओं के मनोरंजन के लिए कई तरह के आकर्षक झूले लगाए जाएंगे। इनमें नया जीरो ग्रेविटी झूला इस बार मेले का मुख्य आकर्षण रहेगा।
वहीं, मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा पश्चिम बंगाल के कुशल मूर्तिकारों द्वारा तैयार की जा रही है। पूजा समिति की ओर से पंडाल और मेले को भव्य रूप देने के साथ-साथ श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    1 hr ago
  • टुंडी में हाथियों का खौफनाक तांडव तड़के 3 बजे पारा शिक्षक को कुचलकर मौत गुलियाडीह में मातम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर शव उठाने से इनकार
    2
    टुंडी में हाथियों का खौफनाक तांडव
तड़के 3 बजे पारा शिक्षक को कुचलकर मौत
गुलियाडीह में मातम, ग्रामीणों में भारी आक्रोश
मुआवजे और सुरक्षा की मांग पर शव उठाने से इनकार
    user_जनता न्यूज़ 24
    जनता न्यूज़ 24
    बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • बाधमारा,गणेशपुर से लगातार बिजली काटने से लोग परेशान
    1
    बाधमारा,गणेशपुर से लगातार बिजली काटने से लोग परेशान
    user_Rahul
    Rahul
    Artist बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जरूवामोड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरूवा-मदनपुर स्कूल पहुंचते ही बच्चों ने सांसद को बताई समस्याएं मांस-मछली की दुकानों की दुर्गंध से बंद करनी पड़ती हैं खिड़कियां, दो साल से खराब है सोलर पानी टंकी चंद्रपुरा। जरूवामोड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरूवा-मदनपुर में सोमवार को उस समय विद्यालय की समस्याएं सामने आईं, जब गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी औचक निरीक्षण के लिए 2 बजे पहुंचे। सांसद के पहुंचते ही प्रधानाध्यापक और विद्यार्थियों ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया। बच्चों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं और समाधान की मांग की। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय की चारदीवारी के सामने मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें संचालित होती हैं। दुकानों से आने वाली दुर्गंध के कारण कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। खासकर गर्मी के दिनों में दुर्गंध से बचने के लिए खिड़कियां बंद रखनी पड़ती हैं, जिससे कक्षाओं में उमस और परेशानी बढ़ जाती है। बच्चों ने विद्यालय में शौचालय की समस्या भी सांसद के सामने रखी। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में केवल एक शौचालय है, जिसका इस्तेमाल छात्र और छात्राएं दोनों करते हैं। वहीं परिसर में लगी सोलरयुक्त पानी टंकी करीब दो वर्षों से खराब पड़ी है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीन कमरों में चल रही आठ कक्षाओं की पढ़ाई विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमुना प्रसाद ने सांसद को बताया कि विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है, लेकिन भवन और शिक्षकों की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय के आसपास के कुछ भवन काफी जर्जर हो चुके हैं और बारिश के दौरान उनकी छत से पानी टपकता है। वर्तमान में महज तीन कमरों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई संचालित की जा रही है। प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के लिए अतिरिक्त भवन, कमरों की मरम्मत, शिक्षकों की उपलब्धता, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता से सांसद को अवगत कराया। 100 मीटर के दायरे की जांच कराने का आश्वासन समस्याएं सुनने के बाद सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विद्यालय की सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के सामने संचालित मांसाहारी दुकानों के संबंध में उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई के लिए पहल होगी। सांसद ने कहा कि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलना जरूरी है। विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि जल्द समाधान की दिशा में काम हो सके। सांसद के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    1
    जरूवामोड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरूवा-मदनपुर स्कूल पहुंचते ही बच्चों ने सांसद को बताई समस्याएं
मांस-मछली की दुकानों की दुर्गंध से बंद करनी पड़ती हैं खिड़कियां, दो साल से खराब है सोलर पानी टंकी

चंद्रपुरा। जरूवामोड़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय जरूवा-मदनपुर में सोमवार को उस समय विद्यालय की समस्याएं सामने आईं, जब गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी औचक निरीक्षण के लिए 2 बजे पहुंचे। सांसद के पहुंचते ही प्रधानाध्यापक और विद्यार्थियों ने विद्यालय की बदहाल व्यवस्था से उन्हें अवगत कराया। बच्चों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं सांसद के सामने रखीं और समाधान की मांग की।
विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय की चारदीवारी के सामने मांस, मछली और मुर्गे की दुकानें संचालित होती हैं। दुकानों से आने वाली दुर्गंध के कारण कक्षा में बैठकर पढ़ाई करने में परेशानी होती है। खासकर गर्मी के दिनों में दुर्गंध से बचने के लिए खिड़कियां बंद रखनी पड़ती हैं, जिससे कक्षाओं में उमस और परेशानी बढ़ जाती है।
बच्चों ने विद्यालय में शौचालय की समस्या भी सांसद के सामने रखी। विद्यार्थियों ने बताया कि विद्यालय में केवल एक शौचालय है, जिसका इस्तेमाल छात्र और छात्राएं दोनों करते हैं। वहीं परिसर में लगी सोलरयुक्त पानी टंकी करीब दो वर्षों से खराब पड़ी है। पानी की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से विद्यार्थियों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
तीन कमरों में चल रही आठ कक्षाओं की पढ़ाई
विद्यालय के प्रधानाध्यापक जमुना प्रसाद ने सांसद को बताया कि विद्यालय में पहली से आठवीं कक्षा तक पढ़ाई होती है, लेकिन भवन और शिक्षकों की कमी के कारण व्यवस्था प्रभावित हो रही है। विद्यालय के आसपास के कुछ भवन काफी जर्जर हो चुके हैं और बारिश के दौरान उनकी छत से पानी टपकता है। वर्तमान में महज तीन कमरों में पहली से आठवीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई संचालित की जा रही है।
प्रधानाध्यापक ने विद्यालय के लिए अतिरिक्त भवन, कमरों की मरम्मत, शिक्षकों की उपलब्धता, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की आवश्यकता से सांसद को अवगत कराया।
100 मीटर के दायरे की जांच कराने का आश्वासन
समस्याएं सुनने के बाद सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने विद्यालय की सभी समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया। विद्यालय के सामने संचालित मांसाहारी दुकानों के संबंध में उन्होंने कहा कि इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात की जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई के लिए पहल होगी।
सांसद ने कहा कि बच्चों को बेहतर और सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण मिलना जरूरी है। विद्यालय की मूलभूत समस्याओं को संबंधित विभाग के अधिकारियों के समक्ष रखा जाएगा, ताकि जल्द समाधान की दिशा में काम हो सके।
सांसद के निरीक्षण के दौरान विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।
    user_Churaman Thakur Press
    Churaman Thakur Press
    रिपोर्टिंग चंद्रपुरा, बोकारो, झारखंड•
    1 hr ago
  • धनबाद में MMDR काले कानून के खिलाफ CITU का रणधीर वर्मा चौक पर हल्लाबोल, हजारों मजदूरों के हस्ताक्षर से PM को भेजेंगे ज्ञापन । धनबाद में आज CITU के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लाए गए MMDR और लेबर कोड कानून के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व CITU के धनबाद जिला अध्यक्ष ने किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों को दबाने के लिए काले कानून ला रही है। MMDR कानून के जरिए झारखंड के खनिज संपदा पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। देश के 60 प्रतिशत खनिज झारखंड में हैं, और सरकार ज्यादा उत्पादन के नाम पर झारखंड को लूटना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार, इलेक्शन कमीशन और सरकारी मशीनरी मिलकर देश को बर्बाद करने पर तुली है। कोयला मजदूर हजारों साल से जमीन के अंदर दबे कोयले को निकालकर देश को रोशनी देते हैं, लेकिन उन्हें ही दबाया जा रहा है। इस काले कानून के खिलाफ हजारों मजदूरों और आम जनता से हस्ताक्षर कराकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 1 से 3 अक्टूबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और नौजवान सड़कों पर उतरकर ही इस कानून से मुक्ति दिलाएंगे। बाइट - जिला अध्यक्ष, CITU, धनबाद
    1
    धनबाद में MMDR काले कानून के खिलाफ CITU का रणधीर वर्मा चौक पर हल्लाबोल, हजारों मजदूरों के हस्ताक्षर से PM को भेजेंगे ज्ञापन ।


धनबाद में आज CITU के नेतृत्व में केंद्र सरकार के लाए गए MMDR और लेबर कोड कानून के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन का नेतृत्व CITU के धनबाद जिला अध्यक्ष ने किया।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार मजदूरों को दबाने के लिए काले कानून ला रही है। MMDR कानून के जरिए झारखंड के खनिज संपदा पर कब्जा करने की साजिश रची जा रही है। देश के 60 प्रतिशत खनिज झारखंड में हैं, और सरकार ज्यादा उत्पादन के नाम पर झारखंड को लूटना चाहती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार, इलेक्शन कमीशन और सरकारी मशीनरी मिलकर देश को बर्बाद करने पर तुली है। कोयला मजदूर हजारों साल से जमीन के अंदर दबे कोयले को निकालकर देश को रोशनी देते हैं, लेकिन उन्हें ही दबाया जा रहा है।

इस काले कानून के खिलाफ हजारों मजदूरों और आम जनता से हस्ताक्षर कराकर उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा जाएगा। अगर मांगें नहीं मानी गईं तो 1 से 3 अक्टूबर तक दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा आंदोलन होगा। उन्होंने कहा कि मजदूर, किसान और नौजवान सड़कों पर उतरकर ही इस कानून से मुक्ति दिलाएंगे।

बाइट - जिला अध्यक्ष, CITU, धनबाद
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    Local News Reporter धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    4 hrs ago
  • बोनस की मांग को लेकर GCPL में मजदूरों का काम ठप, 8.33% भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक निरसा। गोपीनाथपुर स्थित GCPL कंपनी में बोनस भुगतान को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर को मजदूरों ने काम ठप कर दिया। मजदूरों का कहना है कि उन्हें नियमानुसार 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया जाए। बोनस की मांग को लेकर मजदूरों में काफी नाराजगी देखी गई और सभी ने एकजुट होकर कंपनी परिसर में काम बंद कर विरोध जताया। मजदूरों के अनुसार, 8 सितंबर को बोनस को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी, जिसमें अधिकारियों को मामले के समाधान के लिए तीन दिनों का समय दिया गया था। मजदूरों का आरोप है कि इसके बाद भी उनकी मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई। मंगलवार को करीब 12:35 बजे कंपनी परिसर में ₹5,000 बोनस की सूची चिपकाए जाने की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों में असंतोष बढ़ गया। मजदूरों ने इसे अपनी मांग के अनुरूप नहीं मानते हुए काम बंद कर दिया और कंपनी परिसर में एकजुट होकर नारेबाजी की। मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बोनस को लेकर उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक काम ठप रखने का आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि बोनस उनके श्रम और मेहनत से जुड़ा अधिकार है और इस मामले में कंपनी प्रबंधन को मजदूरों की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए। वहीं, जनता मजदूर संघ के बैनर तले एरिया सिक्योरिटी मनोज सिंह ने मजदूरों के समर्थन में कहा कि संगठन हमेशा श्रमिकों के अधिकार और हित के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो GCPL परिसर में धरना देकर भी मजदूरों की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा। फिलहाल बोनस भुगतान को लेकर मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच स्थिति बनी हुई है। मजदूर अपनी मांग पर कायम हैं और प्रबंधन की ओर से अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
    5
    बोनस की मांग को लेकर GCPL में मजदूरों का काम ठप, 8.33% भुगतान की मांग पर अड़े श्रमिक
निरसा। गोपीनाथपुर स्थित GCPL कंपनी में बोनस भुगतान को लेकर मंगलवार, 29 सितंबर को मजदूरों ने काम ठप कर दिया। मजदूरों का कहना है कि उन्हें नियमानुसार 8.33 प्रतिशत बोनस का भुगतान किया जाए। बोनस की मांग को लेकर मजदूरों में काफी नाराजगी देखी गई और सभी ने एकजुट होकर कंपनी परिसर में काम बंद कर विरोध जताया।
मजदूरों के अनुसार, 8 सितंबर को बोनस को लेकर कंपनी प्रबंधन के साथ बैठक हुई थी, जिसमें अधिकारियों को मामले के समाधान के लिए तीन दिनों का समय दिया गया था। मजदूरों का आरोप है कि इसके बाद भी उनकी मांग पर अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
मंगलवार को करीब 12:35 बजे कंपनी परिसर में ₹5,000 बोनस की सूची चिपकाए जाने की जानकारी मिलने के बाद मजदूरों में असंतोष बढ़ गया। मजदूरों ने इसे अपनी मांग के अनुरूप नहीं मानते हुए काम बंद कर दिया और कंपनी परिसर में एकजुट होकर नारेबाजी की।
मजदूरों ने स्पष्ट कहा कि जब तक बोनस को लेकर उनकी मांग पर उचित निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक काम ठप रखने का आंदोलन जारी रहेगा। उनका कहना है कि बोनस उनके श्रम और मेहनत से जुड़ा अधिकार है और इस मामले में कंपनी प्रबंधन को मजदूरों की मांग पर गंभीरता से विचार करना चाहिए।
वहीं, जनता मजदूर संघ के बैनर तले एरिया सिक्योरिटी मनोज सिंह ने मजदूरों के समर्थन में कहा कि संगठन हमेशा श्रमिकों के अधिकार और हित के लिए उनके साथ खड़ा रहेगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो GCPL परिसर में धरना देकर भी मजदूरों की मांग को मजबूती से उठाया जाएगा।
फिलहाल बोनस भुगतान को लेकर मजदूरों और कंपनी प्रबंधन के बीच स्थिति बनी हुई है। मजदूर अपनी मांग पर कायम हैं और प्रबंधन की ओर से अगले कदम का इंतजार कर रहे हैं।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • दुर्गापूजा को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत ने कसी कमर, पूजा समितियों के साथ बैठक। जामताड़ा न्यूज: साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल व्यवस्था पर जोर, अध्यक्ष आशा गुप्ता ने दिए निर्देश, पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की होगी व्यवस्था।
    1
    दुर्गापूजा को लेकर जामताड़ा नगर पंचायत ने कसी कमर, पूजा समितियों के साथ बैठक।
जामताड़ा न्यूज:
साफ-सफाई, रोशनी और पेयजल व्यवस्था पर जोर, अध्यक्ष आशा गुप्ता ने दिए निर्देश,
पूजा पंडालों के आसपास स्वच्छता और ब्लीचिंग पाउडर छिड़काव की होगी व्यवस्था।
    user_यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    यूके न्यूज जामताड़ा,(झारखंड)
    जामताड़ा, जामताड़ा, झारखंड•
    2 hrs ago
  • बाघमारा थाना अंतर्गत केसरगढ़ में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला खनन पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई
    1
    बाघमारा थाना अंतर्गत केसरगढ़ में बड़े पैमाने पर चल रहे अवैध कोयला खनन पर सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई
    user_संतोष कुमार दे
    संतोष कुमार दे
    रिपोर्टर बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.